logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*सिलम पुल के पास कुत्ते को बचाने में अनियंत्रित हुई बाइक, युवक गंभीर रूप से घायल* गुमला - गुमला जिले के रायडीह प्रखंड क्षेत्र में रविवार शाम एक सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान मनु महतो के रूप में हुई है, जो छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के जोरा तराई गांव का निवासी है। वह अपने रिश्तेदारों के यहां मेहमानी के लिए रायडीह प्रखंड अंतर्गत डोबडोबी केराडीह गांव आया हुआ था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मनु महतो अपने दोस्तों के साथ सिलम बाजार गया था। बाजार से लौटते समय सिलम पुल के समीप अचानक एक कुत्ता सड़क पर दौड़कर आ गया। कुत्ते को बचाने के प्रयास में उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिर पड़ा। इस हादसे में युवक के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें लगी हैं। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने मानवता का परिचय देते हुए घायल युवक को संभाला और 108 एंबुलेंस की सहायता से शाम करीब 5:30 बजे उसे सदर अस्पताल गुमला पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है।

4 hrs ago
user_Shivam Singh
Shivam Singh
Local News Reporter गुमला, गुमला, झारखंड•
4 hrs ago
f6cee309-6538-4c2e-8e41-e77896698e6b

*सिलम पुल के पास कुत्ते को बचाने में अनियंत्रित हुई बाइक, युवक गंभीर रूप से घायल* गुमला - गुमला जिले के रायडीह प्रखंड क्षेत्र में रविवार शाम एक सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान मनु महतो के रूप में हुई है, जो छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के जोरा तराई गांव का निवासी है। वह अपने रिश्तेदारों के यहां मेहमानी के लिए रायडीह प्रखंड अंतर्गत डोबडोबी केराडीह गांव आया हुआ था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मनु महतो अपने दोस्तों के साथ सिलम बाजार गया था। बाजार से लौटते समय सिलम पुल के समीप अचानक एक कुत्ता सड़क पर दौड़कर आ गया। कुत्ते को बचाने के प्रयास में उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिर पड़ा। इस हादसे में युवक के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें लगी हैं। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने मानवता का परिचय देते हुए घायल युवक को संभाला और 108 एंबुलेंस की सहायता से शाम करीब 5:30 बजे उसे सदर अस्पताल गुमला पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है।

More news from झारखंड and nearby areas
  • सफेद दाग का इलाज हमारे यहां स्क्रीन से संबंधित दाग धब्बे लेजर मशीन द्वारा हटाए जाते हैं
    1
    सफेद दाग का इलाज
हमारे यहां स्क्रीन से संबंधित दाग धब्बे लेजर मशीन द्वारा हटाए जाते हैं
    user_Pawan arya
    Pawan arya
    Art Therapist गुमला, गुमला, झारखंड•
    3 hrs ago
  • गुमला के गरई गांव में उपायुक्त ने महिला किसान रेशमा केरकेट्टा की ड्रैगन फ्रूट की खेती का निरीक्षण किया। महिला किसान डेढ़ एकड़ में 515 पौधे लगाकर सालाना 6 से 7 लाख रुपये की आय कर रही हैं। उपायुक्त ने इस सफल पहल की सराहना करते हुए अन्य किसानों को भी ऐसी उन्नत खेती के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए।
    2
    गुमला के गरई गांव में उपायुक्त ने महिला किसान रेशमा केरकेट्टा की ड्रैगन फ्रूट की खेती का निरीक्षण किया। महिला किसान डेढ़ एकड़ में 515 पौधे लगाकर सालाना 6 से 7 लाख रुपये की आय कर रही हैं। उपायुक्त ने इस सफल पहल की सराहना करते हुए अन्य किसानों को भी ऐसी उन्नत खेती के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए।
    user_राहुल कुमार
    राहुल कुमार
    Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    16 hrs ago
  • चैनपुर के बाम्णी मोड़ पर देर रात हुए सड़क हादसे में एक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इस दुर्घटना में 18 वर्षीय शिवा नायक और 14 वर्षीय राहुल नागेशिया गंभीर रूप से घायल हो गए; शिवा की हालत नाजुक होने पर उसे गुमला सदर अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने बाइक जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    1
    चैनपुर के बाम्णी मोड़ पर देर रात हुए सड़क हादसे में एक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इस दुर्घटना में 18 वर्षीय शिवा नायक और 14 वर्षीय राहुल नागेशिया गंभीर रूप से घायल हो गए; शिवा की हालत नाजुक होने पर उसे गुमला सदर अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने बाइक जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    user_Nikhil Chauhan
    Nikhil Chauhan
    चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    16 hrs ago
  • चैनपुर प्रखंड के कटकाही चर्च परिसर में डिकन नेल्सन टोप्पो और अविनाश पंकज मिंज का पुरोहित अभिषेक समारोह संपन्न हुआ। गुमला धर्मप्रांत के बिशप लिनुस पिंगल एक्का की अगुवाई में हज़ारों ईसाई धर्मावलंबियों ने नवपुरोहितों को आशीर्वाद दिया।
    1
    चैनपुर प्रखंड के कटकाही चर्च परिसर में डिकन नेल्सन टोप्पो और अविनाश पंकज मिंज का पुरोहित अभिषेक समारोह संपन्न हुआ। गुमला धर्मप्रांत के बिशप लिनुस पिंगल एक्का की अगुवाई में हज़ारों ईसाई धर्मावलंबियों ने नवपुरोहितों को आशीर्वाद दिया।
    user_Sachin public news
    Sachin public news
    Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    16 hrs ago
  • जशपुर में ट्रैफिक नियम और सड़क सुरक्षा को लेकर अभियान चलाया जा रहा उसमे बच्चें ने क्या बताया जानिए
    1
    जशपुर में ट्रैफिक नियम और सड़क सुरक्षा को लेकर अभियान चलाया जा रहा उसमे बच्चें ने क्या बताया जानिए
    user_हमर जशपुर
    हमर जशपुर
    Jashpur, Chhattisgarh•
    1 hr ago
  • झारखंड के सिमडेगा जिले में इंटरमीडिएट परीक्षा के शीर्ष-10 मेधावी विद्यार्थियों को उपायुक्त ने सम्मानित किया। इस साल सिमडेगा ने वाणिज्य संकाय में राज्य स्तर पर टॉपर देकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उपायुक्त ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए सफलता के मंत्र बताए।
    3
    झारखंड के सिमडेगा जिले में इंटरमीडिएट परीक्षा के शीर्ष-10 मेधावी विद्यार्थियों को उपायुक्त ने सम्मानित किया। इस साल सिमडेगा ने वाणिज्य संकाय में राज्य स्तर पर टॉपर देकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उपायुक्त ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए सफलता के मंत्र बताए।
    user_Satyam kumar keshri
    Satyam kumar keshri
    सिमडेगा, सिमडेगा, झारखंड•
    12 hrs ago
  • जशपुर जिले के बेलवार से ड़ेवड़ाड़ तक एक भाई की शादी का भव्य समारोह आयोजित हुआ। इस मौके पर क्षेत्र में खुशी और उत्सव का माहौल देखने को मिला।
    1
    जशपुर जिले के बेलवार से ड़ेवड़ाड़ तक एक भाई की शादी का भव्य समारोह आयोजित हुआ। इस मौके पर क्षेत्र में खुशी और उत्सव का माहौल देखने को मिला।
    user_Angad Yadav
    Angad Yadav
    Court reporter जशपुर, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    22 hrs ago
  • गुमला के चैनपुर में देर रात हुए सड़क हादसे में दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक अनियंत्रित होने से 18 वर्षीय शिवा नायक की हालत गंभीर है, जिसे गुमला सदर अस्पताल रेफर किया गया।
    1
    गुमला के चैनपुर में देर रात हुए सड़क हादसे में दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक अनियंत्रित होने से 18 वर्षीय शिवा नायक की हालत गंभीर है, जिसे गुमला सदर अस्पताल रेफर किया गया।
    user_Sachin public news
    Sachin public news
    Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.