कटिहार के डीएस कॉलेज व खानकाह मोहल्ला में चोरी की घटनाओं से दहशत, बंद घर में घुसे चोर को लोगों ने पकड़ा कटिहार शहर के डीएस कॉलेज और खानकाह मोहल्ला इलाके में इन दिनों चोरी की लगातार बढ़ती घटनाओं से स्थानीय लोग दहशत में हैं। कभी एसी की चोरी तो कभी पानी की मोटर पर हाथ साफ किए जाने की घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। इसी क्रम में खानकाह मोहल्ला में एक बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया। जानकारी के अनुसार दिनदहाड़े एक शातिर चोर घर में घुस गया और मोटर वाले कमरे का ताला तोड़ने लगा। इसी दौरान एक स्थानीय व्यक्ति की नजर संदिग्ध गतिविधि पर पड़ी और उसने तुरंत घर मालिक को फोन कर सूचना दी कि उनके घर में कोई अजनबी घुसा हुआ है। सूचना मिलते ही मकान मालिक संतोष कुमार मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से उन्होंने चोर को रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने उसे पकड़े रखा और तुरंत डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर इलाके के लोगों में भय का माहौल है। पीड़ित मकान मालिक संतोष कुमार ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि हाल के दिनों में चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं, जिससे लोगों में असुरक्षा की भावना पैदा हो गई है। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से अपील की है कि इलाके में नियमित पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए, ताकि चोरी की घटनाओं पर जल्द अंकुश लगाया जा सके।
कटिहार के डीएस कॉलेज व खानकाह मोहल्ला में चोरी की घटनाओं से दहशत, बंद घर में घुसे चोर को लोगों ने पकड़ा कटिहार शहर के डीएस कॉलेज और खानकाह मोहल्ला इलाके में इन दिनों चोरी की लगातार बढ़ती घटनाओं से स्थानीय लोग दहशत में हैं। कभी एसी की चोरी तो कभी पानी की मोटर पर हाथ साफ किए जाने की घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। इसी क्रम में खानकाह मोहल्ला में एक बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया। जानकारी के अनुसार दिनदहाड़े एक शातिर चोर घर में घुस गया और मोटर वाले कमरे का
ताला तोड़ने लगा। इसी दौरान एक स्थानीय व्यक्ति की नजर संदिग्ध गतिविधि पर पड़ी और उसने तुरंत घर मालिक को फोन कर सूचना दी कि उनके घर में कोई अजनबी घुसा हुआ है। सूचना मिलते ही मकान मालिक संतोष कुमार मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से उन्होंने चोर को रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने उसे पकड़े रखा और तुरंत डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस पूरे मामले की जांच
कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर इलाके के लोगों में भय का माहौल है। पीड़ित मकान मालिक संतोष कुमार ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि हाल के दिनों में चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं, जिससे लोगों में असुरक्षा की भावना पैदा हो गई है। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से अपील की है कि इलाके में नियमित पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए, ताकि चोरी की घटनाओं पर जल्द अंकुश लगाया जा सके।
- Post by Mukesh Kumar1
- कटिहार नगर थाना क्षेत्र स्थित मिलन चौक पर मंगलवार को एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई, जहां मोबाइल चोरी कर भाग रहा एक युवक नाले में गिर गया। स्थानीय लोगों की तत्परता से न केवल चोर को पकड़ लिया गया बल्कि चोरी हुआ मोबाइल भी बरामद कर लिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मिलन चौक के पास एक व्यक्ति सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान एक युवक ने मौका देखकर उसके पॉकेट से मोबाइल निकाल लिया और तेजी से भागने लगा। मोबाइल निकलते ही पीड़ित व्यक्ति को शक हुआ और उसने शोर मचाते हुए युवक का पीछा किया। भागने के दौरान युवक संतुलन खो बैठा और सड़क किनारे बने नाले में जा गिरा। आसपास मौजूद लोगों ने शोर सुनकर मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद युवक को नाले से बाहर निकाला। तलाशी लेने पर चोरी किया गया मोबाइल भी उसके पास से बरामद कर लिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। बाद में स्थानीय लोगों ने युवक को उसके परिजनों के हवाले कर दिया और चेतावनी दिया कि अगर आगे से इस तरह की घटना की तो उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया जाएगा।3
- कोढ़ा प्रखंड के बिशनपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-4 में वर्षों से जर्जर पड़ी सड़क आखिरकार पक्की पीसीसी सड़क में तब्दील हो गई। मुख्यमंत्री क्षेत्रीय विकास योजना के तहत मुख्य सड़क से सदानंद सिंह के घर तक बनी इस नई सड़क का उद्घाटन माननीय एमएलसी अशोक अग्रवाल ने किया। करीब 12 लाख 5 हजार 100 रुपये की लागत से निर्मित इस सड़क का कार्य 6 अक्टूबर 2025 को प्रारंभहुआ था और वित्तीय वर्ष 2025-26 मैं इसे इसे पूर्ण कर आम जनता को समर्पित कर दिया गया। पहले यहां ईंट सोलिंग सड़क थी, जो बरसात में कीचड़ और जलजमाव के कारण ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण सड़क का उद्घाटन एमएलसी अशोक अग्रवाल व अन्य। बन जाती थी। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए एमएलसी अशोक अग्रवाल ने कहा कि यह सड़क केवल कंक्रीट की ढलाई नहीं, बल्कि ग्रामीणों की सुविधा और किसानों की जरूरतों से जुड़ा विकास कार्य है। उन्होंने कहा कि अब किसानों को खेतों तक पहुंचने में सहूलियत होगी और बच्चों, बुजुर्गों व महिलाओं को भी आवागमन में (नई वात) राहत मिलेगी। सरकार का लक्ष्य गांवों में मजबूत बुनियादी ढांचा विकसित कर समग्र ग्रामीण विकास सुनिश्चित करना है। जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह ने कहा कि यह सड़क वार्ड-4 के लोगों की लंबे समय से मांग थी। अब इसके बनने से आवागमन सुगम होने के साथ-साथ बरसात के दिनों में होने वाली समस्याओं से भी मुक्ति मिलेगी। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कोलासी भोला झा, वार्ड सदस्य उदय सिंह, उप मुखिया पंचम सिंह, बावनगंज मुखिया बलराम मोहली, समाजसेवी नवीन मिश्रा, भाजपा नेता शेखर सिंह, मृत्युंजय सिंह, मानस कुमार, कारण सिंह, संजय सिंह, गणेश सिंह, रामआश्रय सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण पूरा होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जनप्रतिनिधियों और सरकार के प्रति आभार जताया तथा उम्मीद जताई कि आगे भी क्षेत्र में इसी तरह विकास कार्य होते रहेंगे।1
- बजट पर राजद और कांग्रेस के सारे मुस्लिम नेता खामोश थे विधान परिषद् में. माइनॉरिटी के बजट पर इन्होंने ने क़ौम को धोखा दिया है. सवाल न पूछ कर. आवाज़ न बुलंद कर के. चाहे अब्दुल बारीक सिद्दीकी हो या क़ारी शोएब. जब जब पिछड़ों और अल्पसंख्यकों का मुद्दा होता है तो मजलिस ही बुलन्दी से खड़ी होती. सवाल पूछिए आप, चाहे रहनुमा किसी भी पार्टी का हो. मजलिस से भी पूछिए. लेकिन और भी पार्टयों से जो मुसलमानों के वोट से जीतते तो हैं लेकिन उनके मुद्दे पर कुछ नहीं करते हैं. सवाल तथ्य के बुनियाद पर पूछिए. ज़िम्मेदारी के साथ पूछिए. ज़िम्मेदारी तय करने को पूछिए.1
- Post by Tawabur Rahman1
- आजमनगर प्रखंड क्षेत्र के ऐतिहासिक मंदिर गोरखनाथ धाम में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की अपार आस्था देखने को मिली शिवरात्रि के मौके पर लाखों भक्तों ने बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर विधिवत पूजा अर्चना की इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर में 11 लाख 74 हजार रुपये का चढ़ावा अर्पित किया गया मंदिर परिसर दिनभर हर हर महादेव के जयघोष से गूंजता रहा और भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं मंदिर समिति के अनुसार नकद राशि के अलावा चांदी के 12 त्रिशूल चांदी का टुकड़ा दो पीस चांदी के नाग नागिन एक पीस भी चढ़ावे में प्राप्त हुए हैं इसके साथ ही नेपाली एवं भूटानी नोट भी श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित किए गए जो भक्तों की दूर दराज से पहुंची आस्था का प्रतीक है महाशिवरात्रि के अवसर पर सुरक्षा और व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए थे जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ मंदिर समिति के सचिव अध्यक्ष एवं अन्य सदस्यों की मौजूदगी में चढ़ावे की राशि की विधिवत गिनती की गई और उसे सार्वजनिक किया गया समिति ने सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्राप्त राशि का उपयोग मंदिर के विकास और धार्मिक आयोजनों में किया जाएगा1
- Mohammad Quran1
- Post by Mukesh Kumar1