निवेश व बीमा के नाम पर 1.24 करोड़ की साइबर ठगी: झुंझुनू पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार झुंझुनू। निवेश एवं बीमा योजनाओं में मोटे मुनाफे का लालच देकर एक व्यक्ति से 1.24 करोड़ रुपये से अधिक की ऑनलाइन ठगी करने वाले आरोपी को साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक झुंझुनू बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय देवेंद्र सिंह राजावत व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक त्वरित अनुसंधान सैल फूलचंद मीणा के मार्गदर्शन में साइबर थाना प्रभारी रामखिलाड़ी मीणा के सुपरविजन में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पंकज कुमार (20) को 17 फरवरी 2026 को गिरफ्तार किया। आरोपी कोटा ग्रामीण जिले के सुकेत थाना क्षेत्र के कुंभकोट गांव का निवासी है और फिलहाल कोटा शहर के रामचंद्रपुरा क्षेत्र में किराये पर रह रहा था। प्रकरण के अनुसार परिवादी सज्जन सिंह को निवेश एवं बीमा योजनाओं में भारी लाभ का प्रलोभन देकर साइबर ठगों ने विभिन्न ऑनलाइन माध्यमों से कुल 1,24,03,780 रुपये की ठगी कर ली थी। मामले में धारा 316(2), 318(4), 61(2) बीएनएस तथा 66डी आईटी एक्ट के तहत साइबर थाना झुंझुनू में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और डिजिटल ट्रेल का विश्लेषण कर आरोपी की पहचान की और पर्याप्त प्रमाण मिलने पर उसे गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी पंकज कुमार से पूछताछ में ठगी से जुड़े नेटवर्क, खातों और अन्य सहयोगियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की संभावना है। कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक गोपाल लाल के नेतृत्व में कांस्टेबल सुभाष कुमार, रोहिताश कुमार, प्रवीण कुमार एवं विक्रम कुमार शामिल रहे। पुलिस ने आमजन से निवेश से संबंधित अनजान कॉल, लिंक या प्रस्तावों से सतर्क रहने की अपील की है।

- Jhunjhunu Breaking News Today | झुंझुनूं की बड़ी खबरें | 18 February 2026 | 6.30 PM https://youtu.be/StSvFwIQXcU?si=U3Rfv3gum9vApQmr1
- Post by Amit Sharma1
- हमारे पास में कबीर अर्थ मिनरल्स माइंस चल रही है जिसमें हैवी ब्लास्टिंग की जा रही है जिससे मकानों में दरार आ गई है और ब्लॉटिंग की वजह से सास लेने में काफी परेशानी हो रही हैं अत आप से निवेदन है कि आप इस चीज पर संज्ञान लेवे 🙏🏻1
- अचानक उदयपुरवाटी मे सुबह से काफी तेज बारिश के कारण मौसम हुआ ठण्डा ठण्डा कुल कुल1
- Post by Mangal chand Mali1
- बागावास चौरासी में रुक-रुककर हो रही बारिश, किसानों की चिंता बढ़ी#सरसों की कटाई चल रही,खराबे की आशंका1
- सीकर | सीकर में आज सुबह से ही धीमी धीमी बारिश शुरू हो गयी सीकर के नवलगढ़ रोड पर बारिश के पानी से पानी का पानी इकठा हो गया |2
- Post by Amit Sharma1