जनपद बाराबंकी राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु कार रैली रवाना, जनपद न्यायाधीश ने दिखाई हरी झंडी बाराबंकी, 25 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं आमजन को लोक अदालत के महत्व के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मंगलवार को जनपद न्यायालय परिसर, बाराबंकी से जागरूकता कार रैली का आयोजन किया गया। कार रैली को माननीय जनपद न्यायाधीश श्रीमती प्रतिमा श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर श्रीमती अल्पना सक्सेना, पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण; श्रीमती वंदना, प्रधान न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय; श्री श्रीकृष्ण चन्द्र सिंह, अपर जिला जज/नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत; श्री उज्ज्वल उपाध्याय, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सहित अन्य न्यायिक अधिकारीगण एवं अग्रणी जिला प्रबंधक उपस्थित रहे। लोक अदालत में अधिकाधिक भागीदारी की अपील इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश श्रीमती प्रतिमा श्रीवास्तव ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक संख्या में प्रतिभाग करें तथा अपने लंबित एवं प्रीलिटिगेशन प्रकरणों का आपसी सुलह-समझौते के माध्यम से निस्तारण कराने का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए आमजन में जागरूकता एवं अधिकाधिक भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। लोक अदालत विवादों के त्वरित, सरल एवं सौहार्दपूर्ण समाधान का प्रभावी माध्यम है। इसके माध्यम से पक्षकार समय एवं धन की बचत करते हुए आपसी सहमति और सुलह-समझौते के आधार पर अपने विवादों का निस्तारण करा सकते हैं। बैंकिंग एवं अन्य मामलों के प्रति किया जाएगा जागरूक कार रैली के माध्यम से विभिन्न बैंकों द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी। साथ ही बैंकिंग से जुड़े मामलों एवं अन्य लोक अदालत योग्य प्रकरणों के निस्तारण के संबंध में लोगों को जागरूक किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक पात्र पक्षकार इस अवसर का लाभ उठा सकें। तैयारियों की समीक्षा, अधिकाधिक वादों के निस्तारण के निर्देश कार रैली के उपरांत माननीय जनपद न्यायाधीश श्रीमती प्रतिमा श्रीवास्तव द्वारा समस्त न्यायिक अधिकारियों के साथ आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों की समीक्षा की गई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक वादों को चिन्हित करते हुए उनके प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बाराबंकी द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे अपने लंबित अथवा प्रीलिटिगेशन मामलों के शीघ्र एवं सुलहपूर्ण समाधान के लिए आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिकाधिक लाभ उठाएं।

- आप सभी देशवासियों को ईद मिलादुन्नबी की दिली मुबारकबाद अब्दुल मुईद जिला संवाददाता बाराबंकी धारा लक्ष्य समाचार 99369006771
- *ब्रेकिंग न्यूज* *शाबाश हजरतगंज पुलिस शाबाश* *हजरतगंज इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के नेतृत्व में कार्य कर रहे सचिवालय चौकी प्रभारी बागेश कुमार शर्मा का सराहनीय कार्य* *बारिश में असहाय दृष्टिबाधित व्यक्ति की मदद को दौड़े चौकी प्रभारी* सचिवालय सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाया *लखनऊ तेज बारिश के बीच अटल चौराहे पर पुलिस की मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल देखने को मिली* 25 अगस्त 2026 को करीब 3 बजे *चौकी प्रभारी सचिवालय बागेश कुमार शर्मा वीवीआईपी ड्यूटी के दौरान अटल चौराहे पर मौजूद थे* *इसी दौरान उनकी नजर एक दृष्टिबाधित व्यक्ति पर पड़ी*, जो बारिश में असहाय अवस्था में भीग रहा था *चौकी प्रभारी बागेश शर्मा तत्काल उसके पास पहुंचे* और सहारा देकर उसे सुरक्षित चौकी के पास लाए पानी पिलाने के बाद उसकी स्थिति की जानकारी ली गई *इसके बाद उन्होंने स्वयं ऑटो रिक्शा की व्यवस्था कर उसका किराया अपने स्तर से दिया और दृष्टिबाधित व्यक्ति को सकुशल उसके गंतव्य के लिए रवाना किया* *चौकी प्रभारी के इस संवेदनशील कदम की सराहना हो रही है। यह घटना दर्शाती है कि पुलिस की जिम्मेदारी केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं* बल्कि जरूरतमंद और असहाय लोगों की मदद करना भी है *“वर्दी का असली सम्मान तब है, जब वह किसी असहाय की आंखों में उम्मीद और दिल में भरोसा जगा दे।”* *उत्सव सिंह* *ब्रेकिंग न्यूज* *शाबाश हजरतगंज पुलिस शाबाश* *हजरतगंज इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के नेतृत्व में कार्य कर रहे सचिवालय चौकी प्रभारी बागेश कुमार शर्मा का सराहनीय कार्य* *बारिश में असहाय दृष्टिबाधित व्यक्ति की मदद को दौड़े चौकी प्रभारी* सचिवालय सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाया *लखनऊ तेज बारिश के बीच अटल चौराहे पर पुलिस की मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल देखने को मिली* 25 अगस्त 2026 को करीब 3 बजे *चौकी प्रभारी सचिवालय बागेश कुमार शर्मा वीवीआईपी ड्यूटी के दौरान अटल चौराहे पर मौजूद थे* *इसी दौरान उनकी नजर एक दृष्टिबाधित व्यक्ति पर पड़ी*, जो बारिश में असहाय अवस्था में भीग रहा था *चौकी प्रभारी बागेश शर्मा तत्काल उसके पास पहुंचे* और सहारा देकर उसे सुरक्षित चौकी के पास लाए पानी पिलाने के बाद उसकी स्थिति की जानकारी ली गई *इसके बाद उन्होंने स्वयं ऑटो रिक्शा की व्यवस्था कर उसका किराया अपने स्तर से दिया और दृष्टिबाधित व्यक्ति को सकुशल उसके गंतव्य के लिए रवाना किया* *चौकी प्रभारी के इस संवेदनशील कदम की सराहना हो रही है। यह घटना दर्शाती है कि पुलिस की जिम्मेदारी केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं* बल्कि जरूरतमंद और असहाय लोगों की मदद करना भी है *“वर्दी का असली सम्मान तब है, जब वह किसी असहाय की आंखों में उम्मीद और दिल में भरोसा जगा दे।”* *उत्सव सिंह*1
- बाराबंकी पुलिस अधीक्षक ने महादेव धाम में खुद संभाला मोर्चा वीडियो हो रहा सोशल मीडिया पर वायरल सोमवार को प्राचीन लोधेश्वर महादेवा धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए बाराबंकी पुलिस अधीक्षक अर्पित विजय वर्गीय ने स्वयं मोर्चा संभाला श्रद्धालुओं की समस्त सुख सुविधाओं का धयान रखते हुए SP ने खुद ही कराए श्रद्धालुओं को भगवान महादेव के दर्शन जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा श्रावण मास मेला/कांवड़ मेला के चतुर्थ सोमवार के दृष्टिगत लोधेश्वर महादेवा मंदिर एवं कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा, सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश* आज दिनांक 24.08.2026 को श्रावण मास/कांवड़ मेला के चतुर्थ सोमवार के दृष्टिगत जिलाधिकारी बाराबंकी श्री ईशान प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय द्वारा संयुक्त रूप से थाना रामनगर क्षेत्रान्तर्गत स्थित प्रसिद्ध लोधेश्वर महादेवा मंदिर पहुंचकर मेला परिसर एवं कांवड़ियों/श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान अधिकारियों द्वारा मंदिर परिसर, दर्शन एवं जलाभिषेक व्यवस्था तथा कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं के आवागमन मार्ग का निरीक्षण किया गया। साथ ही कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था, वाहनों के रूट डायवर्जन, पुलिस पिकेट, बैरियर, पेट्रोलिंग एवं प्रमुख स्थानों पर तैनात पुलिस बल की व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये। अधिकारियों द्वारा मेला क्षेत्र में लगातार निगरानी रखते हुए श्रद्धालुओं को सुगम एवं सुरक्षित दर्शन/जलाभिषेक सुनिश्चित कराने तथा कांवड़ियों की यात्रा को व्यवस्थित एवं सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।1
- गर्लफ्रेंड ने कार पर कर दिए 3400 KISS 😂 प्यार का ऐसा इजहार करना पड़ा भारी, पुलिस ने काटा ₹5,500 चालान! ग्वालियर में एक युवक की कार इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। वजह है कार पर बने करीब 3,400 किस के निशान। दरअसल, कार मालिक आदित्य सिकरवार ने इंस्टाग्राम पर रील और फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए अपनी मारुति सुजुकी स्विफ्ट को कुछ अलग अंदाज में सजाने का फैसला किया। बताया गया कि उनकी दोस्त/गर्लफ्रेंड ने कार की पूरी बॉडी पर लिपस्टिक से करीब 3,400 किस मार्क्स बना दिए। इस अनोखे अंदाज में कार को सजाने में लगभग 3.5 से 4 घंटे का समय लगा। इसके बाद कार का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया। वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया और रिपोर्ट्स के मुताबिक, महज एक दिन में करीब 55 लाख यानी 5.5 मिलियन व्यूज मिल गए। लेकिन वायरल रील के बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया। वीडियो में कार को सड़क पर चलते हुए देखा गया था। वीडियो वायरल होने के बाद ग्वालियर ट्रैफिक पुलिस ने कार की पहचान उस�1
- Barabanki Police के सिपाही की खुलेआम धमकी- ''तुम्हे दिनदहाड़े मारूंगा, कायदे से मारूंगा...' बाराबंकी में एक सिपाही का धमकी देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में सिपाही कार चालक से अभद्रता करते हुए उसे खुलेआम मारने की धमकी देता सुनाई दे रहा है. पूरी खबर देखिए....1
- विधायक साकेंद्र वर्मा ने सीएम योगी को लिखा पत्र आलू भंडारण, अनुदान में किसानों क रवि रावत की रिपोर्ट बाराबंकी में किसानों से जुड़ी समस्याओं को लेकर विधानसभा कुर्सी क्षेत्र के विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर आलू भंडारण और उस पर मिलने वाले सरकारी अनुदान से संबंधित समस्याओं के समाधान की मांग की है। विधायक ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में किसानों को हो रही तकनीकी और दस्तावेजी परेशानियों का उल्लेख करते हुए संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने का अनुरोध किया है। विधायक ने अपने पत्र में बताया कि कुर्सी विधानसभा क्षेत्र में कुल 42 कोल्ड स्टोरेज संचालित हैं। वर्ष 2026 में इन कोल्ड स्टोरेज में करीब 93 लाख 74 हजार पैकेट आलू का भंडारण किया गया था। बड़ी संख्या में किसानों ने अपनी आलू की उपज को सुरक्षित रखने के लिए इन कोल्ड स्टोरेज का उपयोग किया। उन्होंने बताया कि आलू भंडारण के बाद किसानों को सरकार की ओर से मिलने वाले अनुदान का लाभ प्राप्त करने में तकनीकी और दस्तावेजी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इससे पात्र किसानों को अनुदान की प्रक्रिया पूरी करने में परेशानी हो रही है। विधायक ने मुख्यमंत्री से किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की है, ताकि पात्र किसानों को नियमानुसार अनुदान का लाभ मिल सके1
- जमीनी विवाद में चली गोलियां पीड़ित ने लगाई मुख्यमंत्री से लगे जान बचाने की गुहार मामला लखनऊ जनपद के मडियांव गांव क्या है जहां के भारत वर्मा से कुछ जमीनी विवाद हो गया करीब आधी रात को चली गोलियां जिससे छुपता होकर भारत वर्मा ने मुख्यमंत्री से राहत की गुहार लगाई है आईए देखते हैं खास रिपोर्ट में1
- 🟪🟨 *इंडिया वाइस पर देखिए* 🛑 *बाराबंकी जिले के मसौली थाना क्षेत्र के बिंदौरा चौराहे के पास एक बार फिर जिले मे दिखा तेज रफ़्तार का कहर चार की मौत एक घायल लखनऊ से बहराइच जा रही आल्टो कार मे तेज रफ़्तार डम्फर ने मारी टक्कर तेज बारिश के बीच हुआ दर्दनाक हादसा मची चीख पुकार मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाव राहत कार्य किया शुरू सभी घायलों को पहुंचा CHC बड़ागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मौजूद डॉक्टरों ने दो महिला समेत चार को किया मृत घोषित एक की हालत गंभीर1