Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिहार प्रशासन कब लेगा एक्शन भोजपुरी गाने के नाम पर अश्लीलता की हद पार। @Biharpolice @Bihargovt
Times Update
बिहार प्रशासन कब लेगा एक्शन भोजपुरी गाने के नाम पर अश्लीलता की हद पार। @Biharpolice @Bihargovt
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- आज आज पूरा दिन मौसम का टेंपरेचर लगभग 35 से 40 का था लेकिन शाम होते ही अचानक मौसम ने रुख बदला वही तेज हवा के साथ धूल भी उड़ता नजर आया लोगो ने गर्मी से राहत की शांस तो ली मगर धूल उड़ने के कारण बाइक चलाने वाले लोगो को काफ़ी दिक्क़तो का सामना करना पड़ा वाही लोगो को तेज हवा से काफ़ी राहत मिली और बदलो मे काली घटा छाई रही3
- Post by V k chaubey पड़रौना कुशीनगर1
- यूपी के अलीगढ़ में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1668 किलो पनीर से भरी गाड़ी को पकड़ा है। मामला लोधा थाना क्षेत्र का है, जहां संदिग्ध हालत में जा रही इस खेप को रोककर जांच की गई। गाड़ी पकड़े जाने के बाद पुलिस ने तुरंत फ़ूड सेफ्टी विभाग की टीम को मौके पर बुलाया। फ़ूड सेफ्टी अधिकारियों ने पनीर के सैंपल लेकर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेज दिए हैं। शुरुआती तौर पर मिलावट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन असली स्थिति रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगी। इस कार्रवाई के बाद बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि इतनी बड़ी मात्रा में पनीर सप्लाई हो रही थी, फिर भी फ़ूड सेफ्टी विभाग को पहले इसकी भनक क्यों नहीं लगी? क्या निगरानी में कहीं कमी रह गई? पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सप्लाई चेन से जुड़े लोगों की भी पड़ताल की जा रही है।1
- Post by धर्मेंद्र गुप्ता2
- कुशीनगर जनपद के रामकोला थाना क्षेत्र के टेकुआटार स्थित सेंट फ्रांसिस मिशन स्कूल से एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसने शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि विद्यालय प्रबंधन ने बिना किसी पूर्व सूचना या लिखित नोटिस के कुछ बच्चियों को स्कूल से बाहर कर दिया। बताया जा रहा है कि एक छात्रा को अध्यापिका द्वारा डांट-फटकार लगाए जाने के बाद विवाद बढ़ा और मामला इतना गंभीर हो गया कि बच्चियों का नाम ही विद्यालय से काट दिया गया। इस फैसले से न सिर्फ छात्राओं की पढ़ाई बाधित हुई, बल्कि उनका भविष्य भी अधर में लटक गया है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि एक पीड़ित छात्रा का दिल का इलाज एसजीपीजीआई में चल रहा है। ऐसे में उसकी पढ़ाई छूटना परिवार के लिए और भी बड़ी परेशानी बन गया है। पीड़ित पिता ने न्याय की गुहार लगाते हुए रामकोला थाना में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। अब देखने वाली बात होगी कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और इन बच्चियों को कब तक न्याय मिल पाता है।1
- कुशीनगर। विकास खंड पडरौना के ग्राम पंचायत जंगल नाहर छपरा स्थित सुखल यादव के टोला में एक दिव्यांग बच्चे को सहायता मिलने पर खुशी का माहौल देखने को मिला। बजरंगी चौहान, जो जन्म से ही दिव्यांग हैं, को लंबे समय से आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड रहा था। मंगलवार को भाजपा जिला उपाध्यक्ष व समाजसेवी मीनू जिंदल उनके घर पहुंचीं और बजरंगी को ट्राईसाइकिल प्रदान की। साथ ही कपड़े और खाद्य सामग्री भी उपलब्ध कराई गई। ट्राईसाइकिल पाकर बजरंगी के चेहरे पर खुशी साफ झलक उठी। इस मौके पर मीनू जिंदल ने कहा कि गरीब और असहाय लोगों की सेवा करना ही उनका उद्देश्य है। उन्होंने आगे भी जरूरतमंदों की मदद जारी रखने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी व पत्रकार हृदेश कुशवाहा, घनंजय चौहान, अमन कुमार, आशु कुमार और मुन्ना, शम्भू चौहान, समेत कई लोग मौजूद रहे।1
- Post by MANOJ KUMAR YADAV1
- Post by V k chaubey पड़रौना कुशीनगर1
- भारतीय रिजर्व बैंक के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए पुणे के हडपसर इलाके में प्राइवेट रिकवरी एजेंट्स द्वारा एक ग्राहक के साथ सरेआम मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि क्रेडिट कार्ड बकाया वसूली के नाम पर एजेंट्स ने सड़क पर ही व्यक्ति को पीटना शुरू कर दिया। घटना के दौरान पीड़ित की पत्नी लगातार बचाने की कोशिश करती रही, लेकिन इसके बावजूद हिंसा जारी रही। इस घटना ने बैंकिंग सिस्टम और रिकवरी एजेंट्स के काम करने के तरीकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले को लेकर लोगों में भारी नाराजगी है और मांग उठ रही है कि संबंधित बैंक और एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही Pune City Police से भी अपील की गई है कि तुरंत FIR दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की वसूली प्रक्रिया पूरी तरह गैरकानूनी है और भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी गाइडलाइंस का उल्लंघन है, जिसमें स्पष्ट रूप से कहा गया है कि रिकवरी के दौरान किसी भी तरह की धमकी, हिंसा या दबाव नहीं बनाया जा सकता।1