रामपुर में दो दिवसीय हनुमान प्राकट्योत्सव का आयोजन, गुरुवार से पताका यात्रा के साथ शुभारंभ बखरी /बेगूसराय /संवाददाता। बखरी नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत रामपुर थाना के समीप स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण से गुरुवार को भव्य पताका यात्रा निकालकर दो दिवसीय हनुमान प्राकट्योत्सव का शुभारंभ किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। भाजपा नेता कृष्ण मोहन चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार सुबह 7 बजे मंदिर परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना शुरू होगी। इसके बाद सुबह 8 बजे हनुमान मंदिर से पताका यात्रा निकलेगी, जो रामपुर, सलौना होते हुए स्टेशन मार्ग से महादेव स्थान चौक तक जाएगी। वहां से यह यात्रा अंबेडकर चौक होते हुए पुनः हनुमान मंदिर परिसर में आकर संपन्न होगी। यात्रा के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच हनुमान चालीसा का वितरण किया जाएगा और विश्व कल्याण के लिए सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जाएगा। इसके समापन पर आरती कर प्रसाद वितरण किया जाएगा। दोपहर 2 बजे से मर्यादापुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का सपरिवार पूजन किया जाएगा, जिसके बाद सीताराम संकीर्तन कार्यक्रम आरंभ होगा।आयोजन समिति द्वारा पताका यात्रा में भाग लेने के इच्छुक श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क पंजीयन की व्यवस्था की गई है। इच्छुक लोग रामपुर स्थित खुशी फार्मा, हनुमान मंदिर परिसर, राजेश पान दुकान, आयुष मेडिकल, डॉ. कमलेश एवं डॉ. विजय के यहां पंजीयन करा सकते हैं। पंजीकृत श्रद्धालुओं के बीच पताका वितरित किए जाएंगे, जबकि शेष पताकाओं का वितरण “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर किया जाएगा। समिति सदस्यों ने क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों से इस धार्मिक आयोजन में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

- बेगूसराय डीएम श्रीकांत शास्त्री के निर्देश पर विभिन्न गैस सिलेंडर स्टॉक का पदाधिकारी ने निरीक्षण किया. इस बात की जानकारी जनसंपर्क विभाग द्वारा मंगलवार की दोपहर 3:00 बजे मिली. इस दौरान निरीक्षण के क्रम में सदर एसडीओ अनिल कुमार ने विभिन्न गैस एजेंसी पर जाकर स्टॉक का निरीक्षण किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि रसोई गैस की उपलब्धता हो सके इसको लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं. आमलोगों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसको लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं.1
- बेगूसराय वायरल विडियो : पकड़े गए प्रेमी प्रेमिका . . प्रेमी पहुंचा प्रेमिका के घर मिलने लेकिन घर वालों ने रंगे हाथ दोनों को पकड़ लिया । फिर दोनों को बांध के रखा । बाद में पुलिस के हवाले कर दिया । ये वायरल विडियो बेगूसराय का बताया जा रहा है ।1
- वहीं कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता नेताओं ने नए जिला अध्यक्ष गरीबदास को शुभकामना और बधाई ... बेगूसराय के रहने वाले बछवारा विधानसभा से और कांग्रेस पार्टी के युवा नेता गरीबदास को बेगूसराय कांग्रेस पार्टी ने जिला अध्यक्ष बनाया बनते ही गरीबदास ने केंद्र सरकार और बिहार सरकार पर हमला किया पेट्रोल और गैस पर क्या कुछ कहें कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष गरीबदास.1
- भारत जोड़ो यात्रा में कई नक्सली राहुल के साथ दिखे बोले शाह, सरकार युद्ध पर चर्चा से भाग रही प्रियंका का जवाब, धर्मेंद्र यादव ने बताया मोदीजी की साख घट रही है, मेरी मां को केरल की नर्सों के भरोसे छोड़कर आया हूं बोले राहुल, शाह, ज्ञानेंद्र को हराकर रहेंगे- अभिषेक बनर्जी और अमेरिकी प्रवक्ता का बयान युद्ध रोकने के लिए बातचीत चल रही है.... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....1
- लखीसराय के नगर भवन में डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने स्पष्ट तौर पर बताया कि यह भू माफिया के सहोदर भाई जो सोच रहे हैं कि सरकार बदल जाएगी तो मेरा काम हो जाएगा यह होने वाला नहीं है आज भी एनडीए की सरकार है और कल भी एनडीए की सरकार रहेगी पूरा पूरा हिसाब होगा भूमि माफिया को बक्सा नहीं जाएगा।1
- विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर बाढ़ में सजेगा विराट दंगल, अनंत सिंह के अखाड़े में देश-विदेश के पहलवानों संग रौशन रोहि की धमाकेदार एंट्री!1
- बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा?1
- कार्यालय कक्ष में एसपी मनीष ने जनता दरबार का आयोजन किया. इस दौरान कुल 20 फरियादियों की फरियाद सुनी. इस बात की जानकारी सोमवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एक-एक फरियादियों की फरियाद सुनते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारी को मामलों के निष्पादन के लिए निर्देशित किया. इस मौके पर एसपी ने कहा कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है. इसके लिए सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को अपने-अपने क्षेत्र के गंभीर मामलों का लगातार अवलोकन करने का निर्देश दिया है.1