Shuru
Apke Nagar Ki App…
rasevan me galiyo ka hal rasevan
Shivom Suryavanshi
rasevan me galiyo ka hal rasevan
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- शाहजहाँपुर में पुलिस मुठभेड़: कुंडल लूटकांड का आरोपी घायलावस्था में गिरफ्तार, तमंचा और चोरी की बाइक बरामद1
- शाहजहाँपुर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना निगोही पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मंगलवार रात संदिग्ध वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में एक शातिर अभियुक्त को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, चोरी की मोटरसाइकिल और लूट का सामान बरामद हुआ है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना निगोही पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि 17 अप्रैल 2026 को कस्बा निगोही के हमजापुर बाईपास पर महिला से कुंडल झपट्टा मारकर लूट करने वाला आरोपी चोरी की मोटरसाइकिल से पुवायां की ओर से हमजापुर चौराहे की तरफ आ रहा है और फिर किसी वारदात की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध बाइक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस को देखकर आरोपी बाइक मोड़कर ग्राम कटैया उस्मानपुर की ओर भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो कुछ दूरी पर उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। इसके बाद आरोपी जंगल की ओर भागते हुए पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें अभियुक्त वीरेश उर्फ शिवा राठौर पुत्र हरिराम निवासी कस्बा व थाना शाहबाद, जनपद हरदोई के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल होने पर उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक देशी तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस (नाल में फंसा हुआ), पीली धातु का एक कुंडल, चोरी की काली स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, हेलमेट, कीपैड मोबाइल और 210 रुपये नकद बरामद हुए। बरामद कुंडल पूर्व में दर्ज लूट के मुकदमे से संबंधित बताया गया है। इस मामले में थाना निगोही में आरोपी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। घायल अभियुक्त को उपचार के लिए सीएचसी निगोही भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल शाहजहाँपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- शाहजहांपुर में बड़ा हादसा टला, रेलवे कॉलोनी की जर्जर दीवार गिरी शाहजहांपुर। लाला तेली बजरिया स्थित राम जानकी मंदिर के पास रेलवे कॉलोनी में एक पुरानी जर्जर दीवार अचानक गिर गई। गनीमत रही कि घटना के समय वहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बताया जा रहा है कि यह दीवार काफी समय से कमजोर स्थिति में खड़ी थी। अचानक दीवार गिरने से पूरी रोड पर मलबा फैल गया, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को निकलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ समय के लिए पैदल चलना भी मुश्किल हो गया। घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय निवासियों ने बताया कि यदि उस समय कोई व्यक्ति दीवार के पास से गुजर रहा होता, तो गंभीर हादसा हो सकता था। हालांकि, राहत की बात यह रही कि अगले ही दिन संबंधित विभाग द्वारा मलबा हटाकर रास्ते को पूरी तरह साफ कर दिया गया। इसके बाद लोगों को आवागमन में काफी राहत मिली। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में मौजूद अन्य जर्जर दीवारों और भवनों की समय रहते जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।1
- Post by User50281
- *थाना बण्डा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम भौरखेड़ा में बजाज शुगर हिंदुस्तान लिमिटेड, मकसूदापुर में कार्यरत कर्मचारी द्वारा मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या किए जाने की घटना तथा पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के संबंध में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदया की बाइट*1
- Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच1
- शाहजहांपुर: मारपीट, गंभीर चोट और जान से मारने की धमकी के मामले में दो वांछित आरोपी गिरफ्तार1
- Post by विवेक मिश्र1
- थाना बण्डा क्षेत्र के ग्राम भौरखेड़ा में बजाज शुगर हिंदुस्तान लिमिटेड, मकसूदापुर के एक कर्मचारी ने कथित मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। मामले में अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने घटना का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।1