बहू को जलाकर मारने के आरोपी सांस ससुर को आजीवन कारावास की सजा *बहू को जलाकर मारने के मामले में सास-ससुर को आजीवन कारावास की सजा* *त्वरित न्यायालय के अपर जिला जज नीरज श्रीवास्तव ने सुनाया निर्णय* चित्रकूट : मृत्युकालीन बयान को सर्वाधिक महत्वपूर्ण करार देते हुए दहेज हत्या के मामले में त्वरित न्यायालय ने मृतका के सास-ससुर को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही दोनों को 10-10 हजार रुपये अर्थदण्ड से भी दण्डित किया है। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में पहाड़ी थाना के चौरा गांव के निवासी मुन्नीलाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस को दी गई तहरीर में शिकायतकर्ता ने बताया था कि उसने अपने बेटी प्रेमा की शादी भरकोर्रा गांव के निवासी विजय के साथ की थी। शादी के लगभग पांच-छह साल बाद दहेज में मोटरसाइकिल और 50,000 रुपये की मांग को लेकर प्रेमा के ससुर रामप्रताप, सास लक्षमिनिया, पति विजय व ननद उत्पीड़न लगे। साथ ही दहेज न मिलने के कारण 8 नवम्बर 2019 का सबेरे छह बजे मिट्टी का तेल डालकर जला दिया। जिससे वह पूरी तरह झुलस गई और जिला अस्पताल में गंभीर हालत के चलते उसे रिफर कर दिया गया। प्रयागराज में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इस मामले में मृतका ने मृत्युकालीन बयान में कहा था कि ससुर की मौजूदगी में सास व ननद ने मिट्टी का तेल डालकर उसे जलाया है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया था। बचाव और अभियोजन पक्ष के अधिवक्ताओं की दलीलें सुनने के बाद सोमवार को त्वरित न्यायालय के अपर सत्र न्यायाधीश नीरज श्रीवास्तव ने इस मामले में निर्णय सुनाया। जिसमें दोष सिद्ध होने पर मृतका के ससुर रामप्रताप और सास लक्षमिनिया को हत्या के मामले में आजीवन कारावास और 10-10 हजार रुपये के अर्थदण्ड की सजा सुनाई। ----------------------------------

- Post by संजय राणा पत्रकार चित्रकूट2
- Post by Abhay TV News1
- चित्रकूट: एसबीआई बैंक में लगी भीषण आग, मार्च क्लोजिंग के पहले ही, अहम दस्तावेज जल कर राख आग से बैंक में रखे सामान, नगदी और महत्वपूर्ण दस्तावेज प्रभावित चित्रकूट: राजापुर के SBI बैंक शाखा में मार्च क्लोजिंग के पहले ही सोमवार को भीषण आग लग गई. जिसमें नगदी व महत्वपूर्ण दस्तावेजों के जलने की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल, सुचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है. SBI बैंक प्रबंधक पंकज कुमार सिंह के अनुसार, चित्रकूट के राजापुर कस्बे में सोमवार सुबह करीब 7 बजे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई. बैंक के अंदर से धुआं उठता देख स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही राजापुर पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग को बुलाया. आग तेज होने के कारण एक फायर ब्रिगेड पर्याप्त नहीं था, जिसके बाद दूसरी गाड़ी भी लगाई गई. तब जाकर, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग से बैंक के अंदर रखा सामान, नगदी और महत्वपूर्ण दस्तावेज प्रभावित हुए हैं, हालांकि नुकसान का सही आंकलन अभी तक नहीं हो पाया है. थाना प्रभारी लखन सिंह ने बताया कि बैंक गार्ड ने सबसे पहले धुआं देखा और तत्काल सूचना दी. फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है. वहीं, एसबीआई के बैंक प्रबंधक पंकज कुमार सिंह के अनुसार बैंक में सभी लगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल गए हैं, साथ ही इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे कंप्यूटर इत्यादि भी जले हैं. उन्होंने बताया कि दस्तावेज और नगदी को कोई खास नुकसान नहीं पहुंचा है. बैंक के अंदर धुआं कम होने के बाद छती का आकलन किया जाएगा. उन्होंने आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया है.2
- Post by शिव प्रकाश चित्रकूट1
- *धारकुण्डी आश्रम मार्ग पर तेंदुए की दिखी झलक, एक संत ने वीडियो बना किया वायरल* सतना। जिले के मझगवां वन परिक्षेत्र के धारकुण्डी आश्रम मार्ग पर रविवार की देर शाम तेंदुआ के दिखाई देने से आश्रम सहित आसपास के क्षेत्रों में दहशत फैल गई। आश्रम के एक संत ने सडक़ किनारे तेंदुआ को बैठे हुए देखा तो उन्होंने उसे अपने मोबाइल में वीडियो के माध्यम से कैद कर लिया। तेंदुआ बिल्कुल शांत बैठा रहा। कुछ देर बाद आहट पा कर तेंदुआ सड़क से लगे जंगल तरफ चला गया। यह जगह बाघ और तेंदुओं की गतिविधियों के लिए काफी मशहूर है। यह मार्ग पन्ना नेशनल पार्क और रानीपुर अभयारण्य का प्रमुख वाइल्डलाइफ कारिडोर है। वन्यजीव यहां से गुजरते हैं और आसपास के जंगलों और घास के मैदानों में शिकार करते हैं। वन विभाग ने नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील की है। रेंजर रंजन सिंह परिहार ने सुरक्षा के मद्देनजर अलर्ट जारी करते हुए वन अमले को तैनात कर दिया है।1
- *चित्रकूट जिले के मानिकपुर क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय गढ़चपा के छात्र सिजय कुमार वर्मा और अन्य लड़के तथा उनके शिक्षक हवाई जहाज से गांधीनगर, गुजरात की यात्रा पर हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी खुशी को व्यक्त करने के लिए एक वीडियो बनाया और इसे सोशल मीडिया पर साझा किया। गरीब बच्चों का सपना होता है कि वे कब हवाई जहाज में बैठने का अनुभव प्राप्त करेंगे।*1
- शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट सतना मैहर मध्य प्रदेश भोपाल विज्ञापन ऐड न्यूज खावर के लिए संपर्क करें 99747788631
- Post by संजय राणा पत्रकार चित्रकूट1