छेड़छाड़ के मामले में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार, एक किशोर भी शामिल छेड़छाड़ के मामले में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार, एक किशोर भी शामिल मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। मीरापुर पुलिस ने महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए छेड़छाड़ के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक किशोर भी शामिल है। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अक्षय संजय महादिक तथा क्षेत्राधिकारी जानसठ ऋषिका सिंह के निर्देशन में थाना मीरापुर पुलिस को सूचना मिली कि छेड़छाड़ के मामले में वांछित आरोपी अपने घर पर मौजूद हैं। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी राजीव शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। उपनिरीक्षक मदनपाल सिंह ने पुलिस टीम के साथ वलीपुरा गांव में दबिश देकर मोइन पुत्र मोहसिन निवासी वलीपुरा तथा एक किशोर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ थाना मीरापुर में छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज था और वे काफी समय से फरार चल रहे थे। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए दोनों को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर मोइन को जेल भेज दिया गया, जबकि किशोर को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत कर बाल सुधार गृह भेजा गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मदनपाल सिंह, कांस्टेबल मनीष तोमर तथा कांस्टेबल देवेश कुमार शामिल रहे। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं के विरुद्ध अपराध करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं थाना प्रभारी राजीव शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

- अवगत कराना है कि आज दिनांक 07.08.2026 को सोशल मीडिया पर एक खबर एवं वीडियो प्रसारित हुई जिसमें थानाक्षेत्र बुढ़ाना में कांवड़िया वेषभूषा वाले पुलिसकर्मियों द्वारा एक पत्रकार से अभद्रता करना बताया गया है। *प्रेस नोट/बाईट-* अवगत कराना है कि आज दिनांक 07.08.2026 को सोशल मीडिया पर एक खबर एवं वीडियो प्रसारित हुई जिसमें थानाक्षेत्र बुढ़ाना में कांवड़िया वेषभूषा वाले पुलिसकर्मियों द्वारा एक पत्रकार से अभद्रता करना बताया गया है। उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में अवगत कराना है कि 01 ब्रेजा कार चालक तेज आवाज में हूटर बजाता हुआ थाने कs सामने से गुजरा तथा खतरनाक तरीके से गाड़ी को चलाते हुए कांवड़ मार्ग पर पहुंच गया। कांवड़िया वेषभूषा वाले पुलिसकर्मियों द्वारा उक्त चालक शादाब पुत्र सलीम राणा निवासी कस्बा व थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर, जो कि शराब के नशे में था, को हूटर बजाने से मना किया तथा गाड़ी की खतरनाक तरीके से चलाने से मना किया गया तो वह पुलिसकर्मियों से अभद्रता करते हुए गाड़ी मौके पर छोड़कर भागने लगा। पुलिसकर्मियों द्वारा उक्त युवक को पीछा कर पकड़ा गया। थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा गाड़ी को सीज किया गया है तथा उक्त युवक का मेडिकल परीक्षण कराते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। गाड़ी चालक शादाब उपरोक्त के साथी द्वारा पुलिस पर दबाव बनाने के उद्देश्य से उक्त खबर प्रसारित की गयी है, पुलिस द्वारा किसी भी व्यक्ति के साथ अभद्रता नहीं की गयी है, पुलिस पर लगाए गए आरोप असत्य व निराधार हैं। मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। *प्रकरण के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना श्री गजेन्द्रपाल सिंह की बाईट-* *MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE।*1
- मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना थाना क्षेत्र में कांवड़िया वेशभूषा में पुलिसकर्मियों द्वारा पत्रकार से अभद्रता की सोशल मीडिया पर प्रसारित खबर को पुलिस ने निराधार बताया है। पुलिस के अनुसार ब्रेजा कार चालक शादाब निवासी बुढ़ाना तेज आवाज में हूटर बजाते हुए खतरनाक तरीके से कांवड़ मार्ग पर पहुंचा। पुलिसकर्मियों के रोकने पर वह अभद्रता करते हुए वाहन छोड़कर भागने लगा, जिसे पीछा कर पकड़ा गया। वाहन सीज कर चालक का मेडिकल परीक्षण कराया गया और नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्रपाल सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा किसी से अभद्रता नहीं की गई और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सामान्य है।1
- pradushan yah ghar ke pass mein pradushan faila Rakha Hai is is vajah se yahan per Rahane mein hamen bahut dikkatein ho rahi hai to merath prashasan se nivedan hai ki isko saaf karaen Koi sunvaee nahin ho rahi hai1
- भोले की फौज करेगी मौज, बम बम भोले जय हो भोले के जयकारों के साथ लगातार अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे कांवरिया2
- शिव चौक पर कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा-2026 के मद्देनजर देर रात अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन भानु भास्कर, डीआईजी सहारनपुर परिक्षेत्र अभिषेक सिंह, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने शिव चौक का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कांवड़ मार्ग पर पुलिस ड्यूटी, बैरिकेडिंग, भीड़ प्रबंधन, यातायात, सीसीटीवी और ड्रोन निगरानी समेत सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पुलिसकर्मियों को शिवभक्तों के साथ विनम्र व्यवहार रखने, सतर्कता बरतने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। शिव चौक पर कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा-2026 के मद्देनजर देर रात अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन भानु भास्कर, डीआईजी सहारनपुर परिक्षेत्र अभिषेक सिंह, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने शिव चौक का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कांवड़ मार्ग पर पुलिस ड्यूटी, बैरिकेडिंग, भीड़ प्रबंधन, यातायात, सीसीटीवी और ड्रोन निगरानी समेत सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पुलिसकर्मियों को शिवभक्तों के साथ विनम्र व्यवहार रखने, सतर्कता बरतने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।1
- *हरिद्वार मेले की* *7 एसी कावड़* *जिन्हें देखकर आपकी* *आँखें नम हो जाएँगी* *हरिद्वार मेले की* *7 एसी कावड़* *जिन्हें देखकर आपकी* *आँखें नम हो जाएँगी*1
- sabhi deshvasiyon ko Shivratri aur rakshabandhan ki hardik shubhechha shubhkamnaen 🙏🇮🇳🌷 Bharat chhodo aandolan group aapka morcha aur jwalapur Haridwar sidkul ka video rakshabandhan Shivratri ki sabhi deshvasiyon ko Hardik shubhechha shubhkamnaen Jay Hind Jay Bharat Sonu Kumar babra ABC news media writer aur Thar producer janseva Kendra 🙏🇮🇳🌷☕🌅4
- जज्बा दौड़’ के जरिए मतदान के प्रति जागरूकता का संदेश, 16 अगस्त को होगा आयोजन महाशिवरात्रि, 15 अगस्त और रक्षाबंधन की शुभकामनाओं के साथ युवाओं को एकजुट करने और मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ‘12वीं जज्बा दौड़’ का आयोजन किया जा रहा है। आयोजनकर्ता सत्य प्रकाश रेशु के अनुसार, यह दौड़ 16 अगस्त की सुबह 6 बजे गवर्नमेंट कॉलेज में आयोजित होगी। आयोजन के जरिए युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने का आह्वान किया गया है। सत्य प्रकाश रेशु ने बताया कि जज्बा दौड़ का उद्देश्य ‘एक देश, एक चुनाव’ के संदेश के साथ-साथ उन मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करना है, जो किसी कारणवश अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर पाते। उन्होंने सभी युवाओं से अपील की कि वे बड़ी संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर जज्बा दौड़ का हिस्सा बनें और मतदान के प्रति जागरूकता का संदेश दें। आयोजनकर्ता — सत्य प्रकाश रेशु स्थान — गवर्नमेंट कॉलेज समय — 16 अगस्त, प्रातः 6 बजे1