ब्रेकिंग न्यूज : गोपालगंज के कुचायकोट थाना क्षेत्र के बघउच गांव में एक सडक हादसे में 13 वर्षीय किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब किशोरी सडक पार कर रही थी। मृतका की पहचान कुचायकोट थाना क्षेत्र के खरेया गांव निवासी भूषण साह की 13 वर्षीय पुत्री रानी कुमारी के रूप में की गई है। रानी बघउच गांव स्थित एक सरकारी स्क्ल में सातवीं कक्षा की छात्रा थी। बताया गया है कि रानी कॉपी खरीदने के लिए सडक पार कर रही थी। तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक का पहिया किशोरी के सिर पर चढ गया, जिससे उसने घटनास्थल पर ही दम तोड दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। कुचायकोट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, चालक को हिरासत में लिया और ट्रक जब्त कर लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की छानबीन शूरू कर दी है...
ब्रेकिंग न्यूज : गोपालगंज के कुचायकोट थाना क्षेत्र के बघउच गांव में एक सडक हादसे में 13 वर्षीय किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब किशोरी सडक पार कर रही थी। मृतका की पहचान कुचायकोट थाना क्षेत्र के खरेया गांव निवासी भूषण साह की 13 वर्षीय पुत्री रानी कुमारी के रूप में की गई है। रानी बघउच गांव स्थित एक सरकारी स्क्ल में सातवीं कक्षा की छात्रा थी। बताया गया है कि रानी कॉपी खरीदने के लिए सडक पार कर रही थी। तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक का पहिया किशोरी के सिर पर चढ गया, जिससे उसने घटनास्थल पर ही दम तोड दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। कुचायकोट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, चालक को हिरासत में लिया और ट्रक जब्त कर लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की छानबीन शूरू कर दी है...
- ब्रेकिंग न्यूज : गोपालगंज के विजयीपुर थाना क्षेत्र के बंधवरा घाट गांव में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। वहीं इस मारपीट मामले में एक पक्ष से तीन लोग घायल हो गए , जिन्हें तत्काल इलाज के लिए मॉडल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां सभी का इलाज डॉक्टर की देखरेख में चल रहा है। घायल लोगो में बंधवरा घाट निवासी कैलाश ठाकुर की पत्नी गायत्री देवी, पुत्र आकाश कुमार और पुत्री नेहा कुमारी के रूप में की गई। दरअसल मामला बंधवरा घाट गांव का है, जहां छत पर पानी गिराने के मामूली विवाद ने इतना तूल पकड़ लिया कि दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस हिंसक मारपीट में दोनों ओर से लाठी-डंडे और धारदार हथियारों का प्रयोग किया गया, जिसमें एक पक्ष से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस संदर्भ में घायल कैलाश ठाकुर ने बताया कि पडोस के लोगो द्वारा अपने छत का पानी मेरे घर में गिरा रहे थे।सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए हैं। तनाव को देखते हुए गांव में शांति बनाए रखने की अपील की गर्ई है...1
- गोपालगंज,अब किचन का सारा सामान सिर्फ 30 मिनट में – फ्री होम डिलीवरी के साथ! 🛵🥕1
- खैनी की खेती से किसानों की समृद्धि: एक सफल व्यवसाय... बड़हरिया प्रखंड के खोड़ी पाकड़ गांव में खैनी की खेती... लहर न्यूज़ पर देखे एजाज़ अहमद की एक खास रिपोर्ट...1
- Post by RAJHANSH VERMA1
- आखिर नगर निगम के अधिकारी क्यूँ ऐसा करते है क्या पहले प्रदुषण बढ़ाओ उसके बाद उसपर नियंत्रण करने के नाम पर योजना बनाकर करोडो खर्च यही है नगर निगम के अधिकारियो की योजना1
- Post by Sadhana national News1
- las ke sath aisa koi kr sakta hai kya1
- बेतिया पावर हाउस चौक स्थित संतोषी माता मंदिर आज आस्था, श्रद्धा और उत्साह के अद्भुत संगम का साक्षी बना, जहां तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ पूरे धार्मिक विधि-विधान और भक्तिमय वातावरण के बीच हुआ। मंदिर परिसर से निकली भव्य कलश यात्रा ने पूरे इलाके को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। सैकड़ों श्रद्धालु सिर पर कलश लेकर भक्ति गीतों और जयकारों के साथ आगे बढ़ते रहे, वहीं ढोल-नगाड़ों की गूंज और माता के जयघोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और उत्साह ने यह स्पष्ट कर दिया कि नगरवासियों में इस आयोजन को लेकर गहरी आस्था और विशेष उत्सुकता है। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी, फूल-मालाओं और आकर्षक सजावट से भव्य रूप दिया गया है, जिससे पूरा वातावरण दिव्य और मनमोहक दिखाई दे रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आयोजन समिति द्वारा विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि किसी को भी किसी प्रकार की असुविधा न हो। महायज्ञ के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना हुआ है, जिससे उपस्थित श्रद्धालु आध्यात्मिक अनुभूति का अनुभव कर रहे हैं। आयोजन के आगामी चरणों में अधिवास पूजन तथा मुख्य प्राण प्रतिष्ठा पूजन संपन्न कराया जाएगा, जिसमें विद्वान पंडितों द्वारा विधिवत मंत्रोच्चार के साथ माता की प्रतिमा में प्राण प्रतिष्ठित किए जाएंगे। इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। आयोजन के समापन अवसर पर महाप्रसाद एवं भंडारे का भी भव्य आयोजन किया गया है, जिसमें सभी भक्तगण सपरिवार शामिल होकर प्रसाद ग्रहण कर सकेंगे। आयोजन समिति ने नगर एवं आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस पुण्य अवसर का लाभ उठाने और माता के आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है। पूरे पावर हाउस चौक में आज श्रद्धा, विश्वास और भक्ति की जो अलौकिक छटा बिखरी है, उसने इस धार्मिक आयोजन को एक ऐतिहासिक और यादगार स्वरूप दे दिया है।1
- बेतिया में संजय जायसवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चाणक्य नीति पर विशेष चर्चा बेतिया। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सांसद संजय जायसवाल ने बेतिया में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने संगठनात्मक रणनीति, विकास कार्यों तथा जनहित से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने “चाणक्य नीति” का उल्लेख करते हुए राजनीतिक दृष्टिकोण, नीति-निर्माण और नेतृत्व की भूमिका पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि सुशासन, पारदर्शिता और दूरदर्शी नीतियाँ किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए आवश्यक हैं। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिन्होंने विभिन्न मुद्दों पर सवाल पूछे। सांसद ने मीडिया के प्रश्नों का उत्तर देते हुए सरकार की प्राथमिकताओं और क्षेत्रीय विकास योजनाओं पर भी जानकारी दी।1