पटना में गन पॉइंट पर 20 लाख की लूट: बैंक में कैश जमा करने जा रहे एजेंट को बदमाशों ने घेरा पटना में सोमवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है। रेडिएंट कैश मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के कलेक्शन एजेंट से करीब 20 लाख रुपए लूट लिए गए। घटना पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के अल्पना मार्केट के पास हुई। एजेंट बैंक में कैश जमा कराने जा रहा था, तभी बाइक सवार बदमाशों ने उसे घेरकर वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पटना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। अल्पना मार्केट के पास बदमाशों ने घेरा रेडिएंट कैश मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड में मनी कलेक्शन एजेंट के तौर पर काम करने वाले पंकज सोमवार दोपहर कलेक्शन के सिलसिले में साईं मंदिर इलाके में गए थे। दोपहर करीब 3 बजे उन्होंने अपने क्लाइंट से लगभग 20 लाख रुपए कलेक्ट किए। पंकज के मुताबिक, "सारी रकम एक बैग में रखकर मैं साईं मंदिर से बोरिंग रोड स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में पैसे जमा कराने जा रहा था। करीब डेढ़ किलोमीटर आगे अल्पना मार्केट के पास गली में पहुंचते ही नकाब पहने बाइक सवार बदमाशों ने मुझे घेर लिया।" उन्होंने बताया कि अपराधी दो बाइकों पर सवार थे। एक बाइक सवार ने आगे से रास्ता रोका, जबकि दूसरे ने पीछे से पिस्टल तान दी। विरोध करने पर बदमाशों ने गोली मारने की धमकी दी। बहस के दौरान आगे वाले बाइक सवार ने नोटों से भरा बैग छीन लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी बोरिंग रोड चौराहा की तरफ फरार हो गए। CCTV खंगाल रही पुलिस घटना की सूचना मिलते ही पटना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की और से जांच शुरू कर दी। पटना पुलिस की DIU टीम घटनास्थल से लेकर बोरिंग रोड चौराहा तक लगे सभी CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि CCTV फुटेज के जरिए अपराधियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
पटना में गन पॉइंट पर 20 लाख की लूट: बैंक में कैश जमा करने जा रहे एजेंट को बदमाशों ने घेरा पटना में सोमवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है। रेडिएंट कैश मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के कलेक्शन एजेंट से करीब 20 लाख रुपए लूट लिए गए। घटना पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के अल्पना मार्केट के पास हुई। एजेंट बैंक में कैश जमा कराने जा रहा था, तभी बाइक सवार बदमाशों ने उसे घेरकर वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पटना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। अल्पना मार्केट के पास बदमाशों ने घेरा रेडिएंट कैश मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड में मनी कलेक्शन एजेंट के तौर पर काम करने वाले पंकज सोमवार दोपहर कलेक्शन के सिलसिले में साईं मंदिर इलाके में गए थे। दोपहर करीब 3 बजे उन्होंने अपने क्लाइंट से लगभग 20 लाख रुपए कलेक्ट किए। पंकज के मुताबिक, "सारी रकम एक बैग में रखकर मैं साईं मंदिर से बोरिंग रोड स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में पैसे जमा
कराने जा रहा था। करीब डेढ़ किलोमीटर आगे अल्पना मार्केट के पास गली में पहुंचते ही नकाब पहने बाइक सवार बदमाशों ने मुझे घेर लिया।" उन्होंने बताया कि अपराधी दो बाइकों पर सवार थे। एक बाइक सवार ने आगे से रास्ता रोका, जबकि दूसरे ने पीछे से पिस्टल तान दी। विरोध करने पर बदमाशों ने गोली मारने की धमकी दी। बहस के दौरान आगे वाले बाइक सवार ने नोटों से भरा बैग छीन लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी बोरिंग रोड चौराहा की तरफ फरार हो गए। CCTV खंगाल रही पुलिस घटना की सूचना मिलते ही पटना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की और से जांच शुरू कर दी। पटना पुलिस की DIU टीम घटनास्थल से लेकर बोरिंग रोड चौराहा तक लगे सभी CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि CCTV फुटेज के जरिए अपराधियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
- मसौढ़ी बाजार3
- वाईपास पर बेसुध इंसान को देदी जिंदगी यातायात पुलिस #पटना मीठापुर वाईपास पर Cisf के जवान को सास लेने मे दिकत हो रही थी और अचानक जमीन पर गिर पड़ा तभी वहा तैनाथ यातायत पुलिस के जवान ने तुरंत बिना समय गवाय अपने हाथो से Cpr देकर नय जिंदगी दे दी आप देख सकते h इस वीडियो मे #PatnaPolice #ApnaCityTakNews #VairlNews #Mithapur #PatnaCity #Waipas #YataytPolice1
- महेश प्रसाद सोनी भावी विधानसभा प्रत्याशी-निर्दलीय । 389, वाराणसी शहर दक्षिणी । 95794736421
- फतुहा हाईस्कूल में शहीद दिवस के अवसर पर प्रेम यूथ फांउडेशन के द्वारा आयोजित कार्यक्रम और पैदल यात्रा व मार्च में सैकड़ों युवा यौन ने भाग लिया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक अरूण शाह एंव विशिष्ट अतिथि फतुहा डीएसपी - 1अवधेश प्रसाद और प्रेम यूथ फाउंडेशन के संस्थापक गांधीवादी प्रेम कुमार ने पैदल यात्रा को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया. इस मौके पर विधालय के प्रचार्य धमेंद्र प्रसाद,विधालय प्रबंधन समिति के सदस्य समाजसेवी डा०दयानंद प्रसाद सिंह,समाजसेवी कपिलदेव प्रसाद,शिशुपाल प्रसाद एंव भूषण प्रसाद,प्रेम यूथ फाउंडेशन के गोपी,ई०सुरजीत, हिमांशु शर्मा समेत कर्ई गणमान्य लोग मौजूद रहे।3
- अगर अपनी बेटियों को बनाना है फाइटर होना है टेंशन फ्री, तो lee martial art दे रहा ट्रेनिंग, बना रहा लोहे जैसा मजबूत #shorts #atvnetwork #fighter #martial_art #self_defence #trendingnews #bihar #patna1
- फुलवारी शरीफ पुलिस और मंडल के जयपुर थाने के पुलिस ने जयपुर थाना क्षेत्र के नगवा गांव के पास से रविवार की रात्रि शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार युवक वहां पर शराब पीकर हंगामा कर रहा था तभी पुलिस ने उसे देखा उसे पूछताछ किया तो उसके मुंह से शराब पीने गंध रहे थे शराब पीने पर पुलिस ने शराब पीने की पूछता हुई शराब की नहीं पूछता होने के बाद पुलिस स्टेशन से सोमवार के दिन में अच्छा विद्यालय भेज दिया गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान थाना के रहने वाले अरविंद कुमार के रूप में किया गया है1
- पटना नगर निगम वार्ड संख्या 30 की पार्षद कावेरी देवी ने बिहार वासियों को बिहार दिवस चैती छठ पूजा एवं नवरात्रि पूजा की दी हार्दिक शुभकामनाएं1
- महेश प्रसाद सोनी वाराणसी विधानसभा प्रत्याशी लाइव करें चैनलको1
- Post by N BHARAT NEWS 3651