एसपी व एसडीपीओ ने थाना का किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश मेसकौर (नवादा)।मेसकौर प्रखंड अंतर्गत मंगलवार को सीतामढ़ी थाना का औचक निरीक्षण पुलिस विभाग के वरीय अधिकारियों द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान एसपी अभिनव धीमान एवं एसडीपीओ गुलशन कुमार थाना पहुंचे, जहां थाना अध्यक्ष पप्पू शर्मा ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने थाना की विधि-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेते हुए विभिन्न अभिलेखों की गहन जांच की। इस क्रम में केस डायरी, रजिस्टर संधारण, मालखाना एवं थाना परिसर की साफ-सफाई का बारीकी से निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र निष्पादन का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने थाना अध्यक्ष को निर्देशित किया कि सभी लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए तथा आम लोगों की शिकायतों का त्वरित और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जाए। एसपी ने अपराध नियंत्रण को लेकर विशेष सख्ती बरतने पर जोर दिया। उन्होंने गश्ती व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने, संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने तथा थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमित निगरानी एवं आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग एवं जिम्मेदार रहने की हिदायत दी गई। उन्होंने कहा कि पुलिस का व्यवहार आम जनता के प्रति संवेदनशील और सहयोगात्मक होना चाहिए, जिससे लोगों का भरोसा बना रहे। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों को ईमानदारी और तत्परता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की नसीहत दी गई। अधिकारियों के अचानक निरीक्षण से थाना परिसर में कुछ समय तक हलचल का माहौल बना रहा।
एसपी व एसडीपीओ ने थाना का किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश मेसकौर (नवादा)।मेसकौर प्रखंड अंतर्गत मंगलवार को सीतामढ़ी थाना का औचक निरीक्षण पुलिस विभाग के वरीय अधिकारियों द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान एसपी अभिनव धीमान एवं एसडीपीओ गुलशन कुमार थाना पहुंचे, जहां थाना अध्यक्ष पप्पू शर्मा ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने थाना की विधि-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेते हुए विभिन्न अभिलेखों की गहन जांच की। इस क्रम में केस डायरी, रजिस्टर संधारण, मालखाना एवं थाना परिसर की साफ-सफाई का बारीकी से निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र निष्पादन का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने थाना अध्यक्ष को निर्देशित किया कि सभी लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए तथा आम लोगों की शिकायतों का त्वरित और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जाए। एसपी ने अपराध नियंत्रण को लेकर विशेष सख्ती बरतने पर जोर दिया। उन्होंने गश्ती व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने, संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने तथा थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमित निगरानी एवं आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग एवं जिम्मेदार रहने की हिदायत दी गई। उन्होंने कहा कि पुलिस का व्यवहार आम जनता के प्रति संवेदनशील और सहयोगात्मक होना चाहिए, जिससे लोगों का भरोसा बना रहे। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों को ईमानदारी और तत्परता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की नसीहत दी गई। अधिकारियों के अचानक निरीक्षण से थाना परिसर में कुछ समय तक हलचल का माहौल बना रहा।
- Post by Sunil Kumar journalist1
- बुनियाद केंद्र में जरूरतमंदों के लिए निशुल्क नेत्र जांच व चश्मा वितरण जारी संजय वर्मा हिसुआ प्रखंड स्थित बुनियाद केंद्र में जरूरतमंद लोगों के लिए निशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण का कार्य लगातार जारी है। इस पहल से क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को बड़ी राहत मिल रही है, खासकर उन लोगों को जो आर्थिक तंगी के कारण समय पर आंखों की जांच नहीं करा पाते थे। केंद्र पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर अपनी आंखों की जांच करवा रहे हैं और आवश्यकतानुसार चश्मा प्राप्त कर रहे हैं। नेत्र चिकित्सा विशेषज्ञ लालन कुमार एवं उनके सहयोगी आरियान कुमार द्वारा लोगों की आंखों की बारीकी से जांच की जा रही है। जांच के दौरान मरीजों की स्थिति के अनुसार उन्हें चश्मा उपलब्ध कराने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। चिकित्सकों ने बताया कि कई मरीजों के लिए विशेष लेंस तैयार कराए जा रहे हैं, जिन्हें तय समय पर फोन कर बुलाकर वितरित किया जाएगा। शिविर के दौरान शंभू पंडित द्वारा पर्ची पर लाभार्थियों का नाम एवं आधार नंबर दर्ज कर पूरी व्यवस्था को सुव्यवस्थित किया जा रहा है, जिससे वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे। वहीं, स्थानीय निवासी चंदन कुमार और अरविंद सिंह ने भी अपनी आंखों की जांच करवाई और चश्मा प्राप्त किया। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में बेहद उपयोगी साबित हो रहे हैं। इससे न केवल लोगों को समय पर इलाज मिल रहा है, बल्कि दृष्टि संबंधी समस्याओं का समाधान भी हो रहा है।4
- Post by Narayan Kumar Singh1
- बिहार ही नहीं बल्कि देश में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ने वाले शहरों में शुमार गयाजी में इस भीषण गर्मी में प्रत्येक घंटा में 10 से 15 मिनट बिजली कट यानी 24 घंटा में 4 से 6 घंटा बिज़ली नहीं रहने से लोग त्राहि- त्राहि कर रहे हैं। बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष दामोदर गोस्वामी, महासचिव टिंकू गिरी, विपिन बिहारी सिन्हा, प्रद्युम्न दुबे, राकेश यादव, रूपेश चौधरी,अशोक राम आदि ने कहा कि 40 से 42 डिग्री गर्मी अप्रैल माह से ही रहने के कारण लोग गर्मी से बेहाल है, तो दुसरी ओर घंटे- घंटे बिजली कट होने से परेशानी और दुगुनी हो जा रही है । नेताओं ने कहा कि दक्षिण बिहार पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कॉर्पोरेसन लिमिटेड के आला अधिकारी इसे स्थानीय फॉल्ट और मेंटेनेंस बता कर अपना पल्लू झाड़ लेते हैं। परंतु स्थानीय फॉल्ट और मेंटेनेंस की समस्या आखिर कब दूर होगी ऐसी बातें विगत कई वर्षो से कहीं जा रही है । नेताओं ने राज्य सरकार एवं स्थानीय प्रशासन, साउथ बिहार पॉवर डिस्ट्रिब्यूशन कॉर्पोरेसन लिमिटेड के आला अधिकारियों से इस भीषण गर्मी में गयाजी शहर सहित देहात में 24 घंटे निर्वाध् बिजली देने तथा घंटे- घन्टे बिज़ली कट की समस्या को अविलंब दूर करने की मांग की है। भवदीय विजय कुमार मिट्ठू1
- pessenger ka video red bucket biryani2
- गावां प्रखंड के आदर्श ग्राम चीहुटिया में श्री श्री 108 हनुमत प्राण प्रतिष्ठा सह 9 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के तृतीय दिवस के प्रात कालीन बेला में इस कार्यक्रम में उपेन्द्र यादव, अशोक मिस्त्री,पप्पू चौधरी, किशोर यादव, रविन्द्र यादव, सुरेन्द्र चौधरी, बंगडु राय, श्रीकांत सिंह, विजय चौधरी, अनिल कुमार आदि का सहयोग सराहनीय रहा।। बताया गया कि 200 घरों में देव स्थापना हुए। 500 लोग गुरु देव के संदेश सुनकर उस पर चलने का विचार दुहराए। 10 मुंडन संस्कार, एक पुंसवन संस्कार हुए। 5200 के साहित्य एवं उससे संबंधित सामाग्री घर घर पहुंचे। बजरंग बली प्राण प्रतिष्ठा सह वांग्मय सेट स्थापना किए गए। प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित नरेन्द्र विद्यार्थी ने कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बजरंगबली को सिर्फ पूजने से नहीं बल्कि उनके जैसे राम काज किए बिना मोहि कहां विश्रामा के सिद्धांत को अपने जीवन में उतारने से भगवान का सच्चा आशीर्वाद प्राप्त होता है।1
- जन्मकुंडली, कुंडली मिलान, वास्तुदोष, ज्योतिष समाधान सशुल्क सम्पर्क⬇️ 8877674432 आज का पंचांग दिनांक - 22 अप्रैल 2026 दिन - बुधवार विक्रम संवत् - 2083 अयन - उत्तरायण ऋतु - ग्रीष्म मास - वैशाख पक्ष - शुक्ल तिथि - षष्ठी रात्रि 10:49 तत्पश्चात् सप्तमी नक्षत्र - आर्द्रा रात्रि 10:13 तत्पश्चात् पुनर्वसु राहुकाल - दोपहर 12:26 से दोपहर 02:02 सूर्योदय - 05:20 सूर्यास्त - 06:12 दिशा शूल - उत्तर दिशा में दोष परिहार - धनिया / तिल खाकर यात्रा करें आज का विशेष बुधवार के दिन हरे वस्त्र पहनकर भगवान गणेश जी के मंदिर जाएं। उन्हें पीले फूल, मोदक अर्पित करें और “ऊँ गं गणपतये नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें। गणेश जी की आरती करें और दूर्वा घास चढ़ाएं। पढ़ाई में मन न लगने पर बच्चे को गणेश रुद्राक्ष धारण कराएं। इस दिन गाय को हरी घास खिलाना भी शुभ माना जाता है। व्यापार, अकाउंट्स, टेक्नोलॉजी सीखने और वाहन चलाना शुरू करने के लिए बुधवार अनुकूल दिन है। पूर्व और दक्षिण दिशा में यात्रा शुभ रहती है। क्या न करें: महिलाओं का अपमान न करें, किन्नरों का सम्मान करें। पैसों का लेन-देन, निवेश और लोन लेने से बचें। काले वस्त्र पहनने और पश्चिम दिशा में यात्रा से परहेज करें। इन उपायों से बुध दोष कम होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। आज का राशिफल मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज का दिन आपके लिए उन्नति और आर्थिक दृष्टि से लाभकारी रहेगा। धन लाभ अपेक्षा से अधिक हो सकता है, लेकिन दूसरों से तुलना करने की आदत आपको मानसिक रूप से परेशान कर सकती है। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे और आय के नए स्रोत बनेंगे, फिर भी संतोष की कमी रहेगी। अनावश्यक लालच से बचें, क्योंकि अनैतिक मार्ग से मिला लाभ आगे चलकर समस्या बन सकता है। संध्या समय अचानक लाभ या उपहार मिल सकता है। परिवार में किसी की जिद पूरी करने में खर्च होगा और थकान भी महसूस होगी। वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) दिन की शुरुआत योजनाओं के साथ होगी, लेकिन उन्हें लागू करने में आलस्य आ सकता है। दूसरों के काम में हस्तक्षेप करने से बचें, वरना सम्मान में कमी हो सकती है। अपने कार्यों पर ध्यान देंगे तो सफलता निश्चित है। धन लाभ के लिए अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। सरकारी कार्य थोड़ी कोशिश से बन सकते हैं। नौकरीपेशा लोग अपनी मांगों को बेझिझक रखें, पूरी होने की संभावना है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, केवल मानसिक दुविधा रह सकती है। मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) आज भावुकता अधिक रहेगी, जिससे लोग आपका फायदा उठा सकते हैं। महत्वपूर्ण कार्य दोपहर से पहले निपटा लें। इसके बाद निर्णय लेने में गलती हो सकती है। धन लाभ होगा, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता रहेगी और लाभ भी मिलेगा। संध्या के बाद किसी से पैसों को लेकर विवाद हो सकता है। परिवार में भी तनाव संभव है, हालांकि जीवनसाथी आपका साथ देगा। कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। मेहनत के बावजूद आर्थिक स्थिति संतोषजनक नहीं रहेगी। सुबह कोई नकारात्मक समाचार मिल सकता है, जिससे मन अशांत रहेगा। निवेश से बचें और दूसरों पर शक न करें। संध्या के बाद स्थिति में सुधार होगा और राहत मिलेगी। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य पर खर्च हो सकता है। सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) आज का दिन लाभदायक रहेगा। लोग आपसे ईर्ष्या करेंगे, लेकिन आपके साथ व्यवहारिक रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और आर्थिक लाभ भी होगा। किसी से मदद मांगने पर आसानी से मिल जाएगी। शेयर या सट्टा निवेश से बचें। संध्या के बाद स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर हो सकता है, इसलिए जरूरी काम पहले निपटा लें। कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) सुबह कुछ अनहोनी का अंदेशा रहेगा, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। अधिकांश कार्य सफल होंगे। कुछ लोग आपको भ्रमित करने की कोशिश करेंगे, इसलिए निर्णय सोच-समझकर लें। नौकरीपेशा लोग जल्दबाजी में गलती कर सकते हैं। व्यवसाय में लाभ होगा और बचत भी संभव है। परिवार में शांति रहेगी, लेकिन शक से बचें। स्वास्थ्य सामान्य से थोड़ा कमजोर रहेगा। तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) आज आपका धार्मिक और परोपकारी स्वभाव लोगों को प्रभावित करेगा। समाज में सम्मान बढ़ेगा और लोग सलाह लेने आएंगे। हालांकि दूसरों की समस्याओं में उलझकर अपना समय बर्बाद न करें। व्यवसाय में संकोच छोड़कर निर्णय लें, लाभ मिलेगा। निवेश के लिए दिन अनुकूल है। परिवार में शांति रहेगी, लेकिन समय पर जरूरतें पूरी न करने से नाराजगी हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) आज भागदौड़ अधिक रहेगी। धन कमाने की इच्छा प्रबल होगी, लेकिन कार्यों में संतुलन बनाना जरूरी है। जरूरी काम शाम से पहले निपटाएं। नए संपर्क बनेंगे, लेकिन लोग स्वार्थवश ही व्यवहार करेंगे। परिवार ही आपका सच्चा सहारा रहेगा। धन लाभ होगा, लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे) आज का दिन सुखद और यादगार रहेगा। आपका स्वभाव मिलनसार रहेगा, लेकिन कुछ लोग इसे गलत समझ सकते हैं। व्यापार में सुधार होगा और धन आगमन नियमित रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें, उधारी से विवाद हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त काम मिल सकता है। परिवार में सामान्य वातावरण रहेगा और जरूरतों पर खर्च होगा। मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी) आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा, लेकिन आलस्य के कारण योजनाएं अधूरी रह सकती हैं। कार्यक्षेत्र में अवसर मिलेंगे, लेकिन कुछ ही सफल होंगे। घरेलू कार्यों में व्यस्तता रहेगी। सरकारी काम टालना बेहतर होगा। शाम को अचानक धन लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधी छोटी परेशानियां रह सकती हैं। कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) पुरानी गलतियों को लेकर मन में पछतावा रहेगा, लेकिन उनसे सीख नहीं लेंगे। कार्यक्षेत्र में धन लाभ होगा, लेकिन व्यवहार में कमी के कारण नुकसान हो सकता है। सहकर्मियों से विवाद से बचें। महिलाओं की इच्छाएं पूरी होने में बाधा आएगी। परिवार के बुजुर्गों का सम्मान करें। मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) आज का दिन थोड़ा निराशाजनक रहेगा। पहले की असफलताओं के कारण आत्मविश्वास कमजोर रहेगा। कार्यों में रुचि कम होगी। परिवार के बुजुर्ग प्रेरित करेंगे, लेकिन आप उनकी बातों को नजरअंदाज कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अव्यवस्था रहेगी और धन लाभ सीमित रहेगा। लंबी यात्रा से बचें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें।1
- Post by Garibnath Sahani1
- गया शहर के वार्ड 44 के खजुरिया सामुदायिक भवन के पास मुख्यमंत्री शहरी समग्र विकास योजना के अंतर्गत 1,02,75,687 रूपये के लागत से खजुरिया सामुदायिक भवन से जननायक कर्पूरी भवन होते हुए मुख्यपथ नाला तक पथ एवं नाली का निर्माण कार्य का शिलान्यास बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉoप्रेम कुमार के द्वारा किया गया। पथ एवं नाली के निर्माण कार्य होने से आम जनों को आवागमन में आसानी होगा।1