logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सुमेरपुर होलिका दहन कार्यक्रम श्रद्धा व उत्साह के साथ आयोजित सुमेरपुर के ऊंदरी  में सोमवार को फाल्गुन पूर्णिमा के पावन अवसर पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ होलिका दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोगो ने पूरे उत्साह, आस्था और भाईचारे के माहौल में होलिका दहन कर सुख-समृद्धि की कामना की। होलिका दहन से पूर्व होली चौक पर रतन सिंह राठौर की अगुवाई मे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ होलिका पूजन कराया गया, जिसमें महिलाओं, युवाओं एवं बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। श्रद्धालुओं ने गेहूं की बालियां, नारियल एवं पूजा सामग्री अर्पित कर परिवार की खुशहाली और क्षेत्र में शांति की प्रार्थना की। निर्धारित शुभ मुहूर्त में होलिका प्रज्वलित की गई, जिसके बाद लोगो ने होलिका की परिक्रमा कर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया। बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा ढोल-नगाड़ों व पारंपरिक गीतों के साथ पर्व का आनंद लिया गया।

2 hrs ago
user_Naresh kumar Malviya
Naresh kumar Malviya
Local News Reporter सुमेरपुर, पाली, राजस्थान•
2 hrs ago

सुमेरपुर होलिका दहन कार्यक्रम श्रद्धा व उत्साह के साथ आयोजित सुमेरपुर के ऊंदरी  में सोमवार को फाल्गुन पूर्णिमा के पावन अवसर पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ होलिका दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोगो ने पूरे उत्साह, आस्था और भाईचारे के माहौल में होलिका दहन कर सुख-समृद्धि की कामना की। होलिका दहन

से पूर्व होली चौक पर रतन सिंह राठौर की अगुवाई मे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ होलिका पूजन कराया गया, जिसमें महिलाओं, युवाओं एवं बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। श्रद्धालुओं ने गेहूं की बालियां, नारियल एवं पूजा सामग्री अर्पित कर परिवार की खुशहाली और क्षेत्र

में शांति की प्रार्थना की। निर्धारित शुभ मुहूर्त में होलिका प्रज्वलित की गई, जिसके बाद लोगो ने होलिका की परिक्रमा कर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया। बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा ढोल-नगाड़ों व पारंपरिक गीतों के साथ पर्व का आनंद लिया गया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • खिमेल ( बाली) – होली के पावन पर्व पर खिमेल गांव में इस वर्ष भी पारंपरिक श्रद्धा और उत्साह के साथ मुख्य होली दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। दिव्य देव दरबार जनकल्याण सेवा समिति खिमेल के महंत श्री योगी सूरज नाथ जी महाराज के सान्निध्य में गांव की मुख्य होली का विधि-विधान से पूजन कर दहन किया गया। यह आयोजन गांव की आराध्य देवी मां खेड़ा देवी मंदिर के प्रांगण में संपन्न हुआ, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। महंत श्री योगी सूरज नाथ जी महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की और समस्त ग्रामवासियों के सुख-समृद्धि, शांति एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान ढोल-नगाड़ों की गूंज और पारंपरिक गीतों ने माहौल को भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बना दिया। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ इस पर्व में भाग लिया। होली दहन के पश्चात लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और आपसी प्रेम, भाईचारे तथा सामाजिक एकता का संदेश दिया। ग्रामीणों ने बताया कि यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है और हर वर्ष पूरे गांव की सहभागिता से इसे भव्य रूप दिया जाता है। इस अवसर पर गांव के वरिष्ठजनों, युवाओं और समिति के सदस्यों की विशेष उपस्थिति रही। होली का यह पावन पर्व खिमेल गांव में सामाजिक सद्भाव, धार्मिक आस्था और सामुदायिक एकता का प्रतीक बनकर सामने आया। इस अवसर पर सतीश सोनी, हसमुख सोनी, चंद्रप्रकाश सुथार, एडवोकेट पोकर लाल चौधरी, हितेश सोनी, जितेश सोनी, प्रवीण मीणा, कस्तूर काकु, आदि मौजूद रहे।
    1
    खिमेल ( बाली) – होली के पावन पर्व पर खिमेल गांव में इस वर्ष भी पारंपरिक श्रद्धा और उत्साह के साथ मुख्य होली दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। दिव्य देव दरबार जनकल्याण सेवा समिति खिमेल के महंत श्री योगी सूरज नाथ जी महाराज के सान्निध्य में गांव की मुख्य होली का विधि-विधान से पूजन कर दहन किया गया।
यह आयोजन गांव की आराध्य देवी मां खेड़ा देवी मंदिर के प्रांगण में संपन्न हुआ, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। महंत श्री योगी सूरज नाथ जी महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की और समस्त ग्रामवासियों के सुख-समृद्धि, शांति एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान ढोल-नगाड़ों की गूंज और पारंपरिक गीतों ने माहौल को भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बना दिया। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ इस पर्व में भाग लिया। होली दहन के पश्चात लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और आपसी प्रेम, भाईचारे तथा सामाजिक एकता का संदेश दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है और हर वर्ष पूरे गांव की सहभागिता से इसे भव्य रूप दिया जाता है। इस अवसर पर गांव के वरिष्ठजनों, युवाओं और समिति के सदस्यों की विशेष उपस्थिति रही।
होली का यह पावन पर्व खिमेल गांव में सामाजिक सद्भाव, धार्मिक आस्था और सामुदायिक एकता का प्रतीक बनकर सामने आया।
इस अवसर पर सतीश सोनी, हसमुख सोनी, चंद्रप्रकाश सुथार, एडवोकेट पोकर लाल चौधरी, हितेश सोनी, जितेश सोनी, प्रवीण मीणा, कस्तूर काकु, आदि मौजूद रहे।
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • बाली। बीजापुर में विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावतं के निवास पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विधायक प्रतिनिधि विक्रम सिंह राणावतं ओर महेंद्र सिंह राणावत ने किया होलिका दहन, पुष्पेंद्र सिंह राणावत के रावले में श्रद्धा और उत्साह के साथ होलिका दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों और समर्थकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय और उत्सवमय नजर आया। विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत के बीजापुर स्थित निवास पर विधायक प्रतिनिधि विक्रम सिंह राणावत ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर होलिका दहन किया तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। होलिका दहन के दौरान पारंपरिक जयकारों और लोक परंपराओं का विशेष उत्साह देखने को मिला। होलिका दहन के बाद हुआ गैर नृत्य का आयोजन होलिका दहन के पश्चात विधायक निवास पर पारंपरिक गैर नृत्य का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। ढोल-नगाड़ों और लोक संगीत की धुन पर प्रस्तुत गैर नृत्य ने कार्यक्रम में रंगत भर दी। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को बनाए रखने का संदेश दिया तथा हर्षोल्लास के साथ होली पर्व मनाया।
    1
    बाली। बीजापुर में विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावतं के निवास पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विधायक प्रतिनिधि विक्रम सिंह राणावतं ओर महेंद्र सिंह राणावत ने किया होलिका दहन,  पुष्पेंद्र सिंह राणावत के रावले में श्रद्धा और उत्साह के साथ होलिका दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों और समर्थकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय और उत्सवमय नजर आया।
विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत के बीजापुर स्थित निवास पर विधायक प्रतिनिधि विक्रम सिंह राणावत ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर होलिका दहन किया तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। होलिका दहन के दौरान पारंपरिक जयकारों और लोक परंपराओं का विशेष उत्साह देखने को मिला।
होलिका दहन के बाद हुआ गैर नृत्य का आयोजन
होलिका दहन के पश्चात विधायक निवास पर पारंपरिक गैर नृत्य का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। ढोल-नगाड़ों और लोक संगीत की धुन पर प्रस्तुत गैर नृत्य ने कार्यक्रम में रंगत भर दी।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को बनाए रखने का संदेश दिया तथा हर्षोल्लास के साथ होली पर्व मनाया।
    user_Nagendra Agarwal
    Nagendra Agarwal
    बाली, पाली, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • सिरोही जिले के पिंडवाड़ा क्षेत्र से इंडियन एयर फाॅर्स के जवानों की एक गाड़ी रोहिडा थाना क्षेत्र के भीमाना हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे के दौरान वाहन का टायर ब्लास्ट हो गया, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई।बताया जा रहा है कि गाड़ी में सवार दो जवानों ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली। हादसे में वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है, हालांकि दोनों जवान सुरक्षित बताए जा रहे हैं।घटना की सूचना मिलते ही रोहिडा पुलिस और NHAI की रूट पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी जुटाई।प्राथमिक जानकारी के अनुसार जवान जोधपुर से माउंट आबू की ओर जा रहे थे, तभी भीमाना हाईवे पर यह हादसा हो गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है
    1
    सिरोही जिले के पिंडवाड़ा क्षेत्र से इंडियन एयर फाॅर्स के जवानों की एक गाड़ी रोहिडा थाना क्षेत्र के भीमाना हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे के दौरान वाहन का टायर ब्लास्ट हो गया, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई।बताया जा रहा है कि गाड़ी में सवार दो जवानों ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली। हादसे में वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है, हालांकि दोनों जवान सुरक्षित बताए जा रहे हैं।घटना की सूचना मिलते ही रोहिडा पुलिस और NHAI की रूट पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी जुटाई।प्राथमिक जानकारी के अनुसार जवान जोधपुर से माउंट आबू की ओर जा रहे थे, तभी भीमाना हाईवे पर यह हादसा हो गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है
    user_Narendra Singh Bhati
    Narendra Singh Bhati
    पत्रकार Sirohi, Rajasthan•
    4 hrs ago
  • आयोजित कार्यक्रम में ललित वैष्णव एंड पार्टी ने राधे कृष्ण की होली का गायन कर कार्यक्रम को रंगारंग बनाया इस दौरान महिलाओं ने नृत्य की प्रस्तुति दी साथी एक दूसरे पर पुष्प वर्षा कर गुलाल से तिलक लगाकर होली की बधाई दी आयोजित कार्यक्रम में रामदास वैष्णव अनिल कुमार मोतीलाल दुदाराम मोहनलाल सोनी प्रिंस वैष्णव सहित बड़ी संख्या में शहर वासी मौजूद रहे
    1
    आयोजित कार्यक्रम में ललित वैष्णव एंड पार्टी ने राधे कृष्ण की होली का गायन कर कार्यक्रम को रंगारंग बनाया इस दौरान महिलाओं ने नृत्य की प्रस्तुति दी साथी एक दूसरे पर पुष्प वर्षा कर गुलाल से तिलक लगाकर होली की बधाई दी आयोजित कार्यक्रम में रामदास वैष्णव अनिल कुमार मोतीलाल दुदाराम मोहनलाल सोनी प्रिंस वैष्णव सहित बड़ी संख्या में शहर वासी मौजूद रहे
    user_कमलेश शर्मा
    कमलेश शर्मा
    Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • Post by District.reporter.babulaljogaw
    1
    Post by District.reporter.babulaljogaw
    user_District.reporter.babulaljogaw
    District.reporter.babulaljogaw
    Plumber पाली, पाली, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • पाली,मनीष राठौड़ | शहर के निकट खेतावास के पास सोमवार को एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए तुरंत बांगड़ अस्पताल पहुँचाया गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इंदिरा नगर निवासी विनोद पुत्र मेघाराम और किशन पुत्र देव भारती बाइक पर सवार होकर पाली की ओर आ रहे थे। खेतावास के समीप अचानक बाइक असंतुलित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक उछलकर सड़क पर गिर पड़े और उन्हें काफी चोटें आईं। हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने एम्बुलेंस को सूचना दी और दोनों घायलों को पाली के बांगड़ हॉस्पिटल पहुँचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि फिलहाल दोनों की हालत खतरे से बाहर है। दुर्घटना की खबर मिलते ही घायलों के परिजन बदहवास हालत में अस्पताल पहुँचे। अपने बच्चों को लहूलुहान देख माता-पिता की आँखों से आँसू छलक पड़े, जिन्हें वहाँ मौजूद परिचितों और पुलिसकर्मियों ने ढांढस बंधाया। स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    1
    पाली,मनीष राठौड़ | शहर के निकट खेतावास के पास सोमवार को एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए तुरंत बांगड़ अस्पताल पहुँचाया गया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इंदिरा नगर  निवासी विनोद पुत्र मेघाराम और किशन पुत्र देव भारती बाइक पर सवार होकर पाली की ओर आ रहे थे। खेतावास के समीप अचानक बाइक असंतुलित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक उछलकर सड़क पर गिर पड़े और उन्हें काफी चोटें आईं। हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने एम्बुलेंस को सूचना दी और दोनों घायलों को पाली के बांगड़ हॉस्पिटल पहुँचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि फिलहाल दोनों की हालत खतरे से बाहर है।
दुर्घटना की खबर मिलते ही घायलों के परिजन बदहवास हालत में अस्पताल पहुँचे। अपने बच्चों को लहूलुहान देख माता-पिता की आँखों से आँसू छलक पड़े, जिन्हें वहाँ मौजूद परिचितों और पुलिसकर्मियों ने ढांढस बंधाया। स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    user_Manish Rathore
    Manish Rathore
    Newspaper publisher Pali, Rajasthan•
    9 hrs ago
  • बाली उपखण्ड के चामुंडेरी में होली पर्व की तैयारियां पूर्ण, शुभ मुहूर्त में होगा होलिका दहन, बाली उपखंड के चामुंडेरी ग्राम में रंगों के पावन पर्व होली को धूमधाम एवं उत्साह के साथ मनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। होलिका दहन से पूर्व आज गांव की महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार होली स्थल पर पहुंचकर विधिवत ठंडी होली का पूजन किया तथा परिवार एवं गांव की सुख-समृद्धि की कामना की। जुझार बावजी के उपासक शैतान सिंह मेंफावत ने जानकारी देते हुए बताया कि समाज सेवी मागू सिंह मेफावत के नेतृत्व में चामुंडेरी ग्राम में होलिका दहन का शुभ मुहूर्त शाम 6:22 बजे से रात 8:53 बजे के मध्य निर्धारित किया गया है। मान्यता के अनुसार शुभ मुहूर्त में होलिका दहन करना अत्यंत लाभदायक माना जाता है। पंडितों द्वारा निकाला गया इस वर्ष का मुहूर्त सर्वश्रेष्ठ बताया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। धूलंडी पर रंगों की बौछार और ढूंढोत्सव का आयोजन होलिका दहन के दूसरे दिन ग्रामीण अंचल में धूलंडी का पर्व रंगों के उत्सव के रूप में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान गांव में पारंपरिक ढूंढोत्सव का भी आयोजन होगा, जिसमें ग्रामीण आपसी भाईचारे और प्रेम का संदेश देते हुए उत्सव में भाग लेंगे। शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से संपन्न करवाने के लिए पाली जिला पुलिस अधीक्षक आदर्श सिंधु, बाली अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चैन सिंह महेचा तथा सुमेरपुर सीओ जितेंद्र सिंह के निर्देशन में नाना थाना अधिकारी रतन सिंह देवड़ा द्वारा यातायात एवं शांति व्यवस्था को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाते हुए सभी व्यवस्थाएं सुचारु कर दी गई हैं।
    1
    बाली उपखण्ड के चामुंडेरी में होली पर्व की तैयारियां पूर्ण, शुभ मुहूर्त में होगा होलिका दहन, बाली उपखंड के चामुंडेरी ग्राम में रंगों के पावन पर्व होली को धूमधाम एवं उत्साह के साथ मनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। होलिका दहन से पूर्व आज गांव की महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार होली स्थल पर पहुंचकर विधिवत ठंडी होली का पूजन किया तथा परिवार एवं गांव की सुख-समृद्धि की कामना की।
जुझार बावजी के उपासक शैतान सिंह मेंफावत ने जानकारी देते हुए बताया कि समाज सेवी मागू सिंह मेफावत के नेतृत्व में चामुंडेरी ग्राम में होलिका दहन का शुभ मुहूर्त शाम 6:22 बजे से रात 8:53 बजे के मध्य निर्धारित किया गया है। मान्यता के अनुसार शुभ मुहूर्त में होलिका दहन करना अत्यंत लाभदायक माना जाता है। पंडितों द्वारा निकाला गया इस वर्ष का मुहूर्त सर्वश्रेष्ठ बताया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।
धूलंडी पर रंगों की बौछार और ढूंढोत्सव का आयोजन
होलिका दहन के दूसरे दिन ग्रामीण अंचल में धूलंडी का पर्व रंगों के उत्सव के रूप में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान गांव में पारंपरिक ढूंढोत्सव का भी आयोजन होगा, जिसमें ग्रामीण आपसी भाईचारे और प्रेम का संदेश देते हुए उत्सव में भाग लेंगे।
शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से संपन्न करवाने के लिए पाली जिला पुलिस अधीक्षक आदर्श सिंधु, बाली अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चैन सिंह महेचा तथा सुमेरपुर सीओ जितेंद्र सिंह के निर्देशन में नाना थाना अधिकारी रतन सिंह देवड़ा द्वारा यातायात एवं शांति व्यवस्था को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाते हुए सभी व्यवस्थाएं सुचारु कर दी गई हैं।
    user_Nagendra Agarwal
    Nagendra Agarwal
    बाली, पाली, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • फालना भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंडल खुडाला फालना के कार्यकर्ताओं ने खुडाला में सरकारी अस्पताल के क्रमोन्नत होने पर जश्न मनाया। मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिद्धावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्य चौराहे पर आतिशबाजी की और मिठाई बांटकर स्थानीय विधायक का आभार व्यक्त किया। मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिद्धावत ने बताया कि स्थानीय विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत के प्रयासों से खुडाला सरकारी अस्पताल को क्रमोन्नत करने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। राजस्थान के मुख्यमंत्री ने बजट घोषणा के दौरान विधायक के प्रयासों के फलस्वरूप अस्पताल को क्रमोन्नत करने की घोषणा की। इसी घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं ने मुख्य चौराहे पर खुशी मनाई। खुडाला फालना अस्पताल के क्रमोन्नत होने से फालना गांव, खिमेल, धणी, बेडल और पेरवा ग्राम पंचायतों के निवासियों के साथ-साथ आसपास के गांवों के लोगों को भी चिकित्सा सुविधा का लाभ मिलेगा। पहले इन क्षेत्रों के मरीजों को उपचार के लिए बाली या सुमेरपुर जाना पड़ता था, जिससे उन्हें काफी परेशानी होती थी। अब उन्हें स्थानीय स्तर पर ही बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, जिससे बड़ी राहत मिलेगी।
    1
    फालना भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंडल खुडाला फालना के कार्यकर्ताओं ने खुडाला में सरकारी अस्पताल के क्रमोन्नत होने पर जश्न मनाया। मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिद्धावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्य चौराहे पर आतिशबाजी की और मिठाई बांटकर स्थानीय विधायक का आभार व्यक्त किया।
मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिद्धावत ने बताया कि स्थानीय विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत के प्रयासों से खुडाला सरकारी अस्पताल को क्रमोन्नत करने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। राजस्थान के मुख्यमंत्री ने बजट घोषणा के दौरान विधायक के प्रयासों के फलस्वरूप अस्पताल को क्रमोन्नत करने की घोषणा की। इसी घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं ने मुख्य चौराहे पर खुशी मनाई।
खुडाला फालना अस्पताल के क्रमोन्नत होने से फालना गांव, खिमेल, धणी, बेडल और पेरवा ग्राम पंचायतों के निवासियों के साथ-साथ आसपास के गांवों के लोगों को भी चिकित्सा सुविधा का लाभ मिलेगा। पहले इन क्षेत्रों के मरीजों को उपचार के लिए बाली या सुमेरपुर जाना पड़ता था, जिससे उन्हें काफी परेशानी होती थी। अब उन्हें स्थानीय स्तर पर ही बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, जिससे बड़ी राहत मिलेगी।
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • Post by District.reporter.babulaljogaw
    1
    Post by District.reporter.babulaljogaw
    user_District.reporter.babulaljogaw
    District.reporter.babulaljogaw
    Plumber पाली, पाली, राजस्थान•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.