26 अगस्त 2026 को कमिश्नरी ऑडिटोरियम, वाराणसी में लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश की 60 वर्ष एवं उससे 🌸 मातृशक्ति का सम्मान 🌸 26 अगस्त 2026 को कमिश्नरी ऑडिटोरियम, वाराणसी में लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश की 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की माताओं एवं बहनों के लिए 27 से 29 अगस्त तक नि:शुल्क बस यात्रा का फ्लैग ऑफ कर शुभारंभ किया साथ ही हिंदू पावन पर्व रक्षाबंधन के पूर्व मातृशक्ति को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए बहनों से राखी बंधवाई तथा उन्हें साड़ी एवं उपहार भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। मातृशक्ति का सम्मान हमारी संस्कृति, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक है। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों से प्रेरित यह पहल मातृशक्ति के प्रति सम्मान, सेवा और आत्मीयता की भावना को और मजबूत करती है। इस अवसर पर सुश्री अदिति, श्री परशुराम पांडेय क्षेत्रीय प्रबंधक उ. प्र. परिवहन निगम, श्री प्रियेश श्रीवास्तव सेवा प्रबंधक, श्री पवन सिंह डीसी, श्री एस के श्रीवास्तव, कर्मचारीगण, पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहें। #लोकमाता_अहिल्याबाई #मातृशक्ति_यात्रा #मातृशक्ति_सम्मान #नारीशक्ति Narendra Modi #nitinnabin Amit Shah Pankaj Chaudhary Sunil Bansal MYogiAdityanath BJP Uttar Pradesh Bharatiya Janata Party (BJP)
26 अगस्त 2026 को कमिश्नरी ऑडिटोरियम, वाराणसी में लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश की 60 वर्ष एवं उससे 🌸 मातृशक्ति का सम्मान 🌸 26 अगस्त 2026 को कमिश्नरी ऑडिटोरियम, वाराणसी में लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश की 60 वर्ष एवं उससे
अधिक आयु की माताओं एवं बहनों के लिए 27 से 29 अगस्त तक नि:शुल्क बस यात्रा का फ्लैग ऑफ कर शुभारंभ किया साथ ही हिंदू पावन पर्व रक्षाबंधन के पूर्व मातृशक्ति को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए बहनों से राखी बंधवाई तथा उन्हें साड़ी एवं उपहार
भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। मातृशक्ति का सम्मान हमारी संस्कृति, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक है। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों से प्रेरित यह पहल मातृशक्ति के प्रति सम्मान, सेवा और आत्मीयता की भावना को और मजबूत करती है। इस अवसर पर सुश्री अदिति, श्री परशुराम पांडेय
क्षेत्रीय प्रबंधक उ. प्र. परिवहन निगम, श्री प्रियेश श्रीवास्तव सेवा प्रबंधक, श्री पवन सिंह डीसी, श्री एस के श्रीवास्तव, कर्मचारीगण, पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहें। #लोकमाता_अहिल्याबाई #मातृशक्ति_यात्रा #मातृशक्ति_सम्मान #नारीशक्ति Narendra Modi #nitinnabin Amit Shah Pankaj Chaudhary Sunil Bansal MYogiAdityanath BJP Uttar Pradesh Bharatiya Janata Party (BJP)
- चौबेपुर: खुटहना-खेतलपुर में आकाशीय बिजली का कहर कोटेदार का मकान क्षतिग्रस्त पशुओं का चारा-भूसा नष्ट खाक लेखपाल पर अभद्रता का आरोप न्यूज टू इंडिया से सम्पादक हाजी हफीजुल्ला वारसी की खास रिपोर्ट वाराणसी क्षेत्र चौबेपुर के खुटहना ग्राम सभा खेतलपुर में बीती रात मंगलवार को 11 बजे आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा* हो गया। कोटेदार सर्वजीत यादव के मकान पर गिरी बिजली ने मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया भारी नुकसान बिजली गिरने से मकान में रखे पशुओं का चारा व भूसा का भारी नुकसान हो गया गनीमत रही कि परिवार के लोग सुरक्षित बच गए नहीं तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी लेखपाल पर आरोप वहीं सर्वजीत यादव ने बताया कि जांच करने आए लेखपाल ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए चले गए जिससे पीड़ित परिवार में आक्रोश है। पीड़ित ने उचित मुआवजे और कार्रवाई की मांग की है1
- कलम की तेज धार से अयोध्या के वरिष्ठ पत्रकार विनय सिन्हा की तबीयत बिगड़ी, SGPGI लखनऊ में भर्ती, कल होगा ऑपरेशन अयोध्या/लखनऊ। अयोध्या के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार विनय सिन्हा की अचानक तबीयत बिगड़ने से पत्रकार जगत में चिंता की लहर है। गंभीर बीमारी के चलते उन्हें लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई (SGPGI) में भर्ती कराया गया है। रेडियोलॉजी वार्ड में चल रहा है इलाज जानकारी के अनुसार विनय सिन्हा इस समय SGPGI के रेडियोलॉजी वार्ड में डॉक्टर अनिल सिंह, रेडियोलॉजिस्ट की विशेष देखरेख में भर्ती हैं। डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। आज उनका जरूरी मेडिकल प्रोसीजर पूरा किया जा रहा है और सब कुछ ठीक रहा तो कल ऑपरेशन किए जाने की संभावना है। पत्रकारों में चिंता, जल्द स्वस्थ होने की कामना विनय सिन्हा अयोध्या के तेज-तर्रार और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। उनके अस्वस्थ होने की खबर मिलते ही अयोध्या सहित लखनऊ के पत्रकारों, शुभचिंतकों और सामाजिक संगठनों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। कलम की धार परिवार भी उनके जल्द स्वस्थ होकर पत्रकारिता के मैदान में वापसी की ईश्वर से प्रार्थना करता है।2
- ईद-ए-मिलादुन्नबी पर कौवापुर में निकला जुलूस, गूंजे नारे1
- बजरडीहा में ईद मिलादुन्नबी की रौनक,रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया उठा इलाका न्यूज़ टु इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट वाराणसी। जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के मौके पर वाराणसी के बजरडीहा क्षेत्र में जबरदस्त रौनक देखने को मिली। पूरे क्षेत्र को दुल्हन की तरह सजाया गया है। हर गली,हर मोहल्ला रंग-बिरंगी लाइटों,झालरों और आकर्षक सजावट से जगमगा उठा है।बजरडीहा की तंग गलियों से लेकर मुख्य मार्गों तक की गई लाइटिंग लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।देर रात तक बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ सजावट देखने के लिए पहुंच रहे हैं। मदीना शरीफ के मॉडल ने मोहा मन,इस बार का विशेष आकर्षण कोल्हुआ शरीफ में देखने को मिला।यहाँ गुलशन-ए-बगदाद कमेटी की ओर से मदीना शरीफ का भव्य और खूबसूरत मॉडल तैयार किया गया है।इस मॉडल की भव्यता को देखने के लिए दूर-दराज से लोगों का हुजूम उमड़ रहा है। इन इलाकों में है विशेष सजावट,तेलियाना चौराहा,अराफात नगर, बजरडीहा पुलिस चौकी,गौसिया मदरसा, कोल्हुआ शरीफ और औलिया मस्जिद तक के पूरे क्षेत्र को शानदार तरीके से सजाया गया है। स्थानीय निवासी मोहम्मद वसीम ने बताया कि हर साल की तरह इस वर्ष भी पूरे बजरडीहा को बेहद खूबसूरत अंदाज में सजाया गया है। सजावट ने पूरे माहौल को उत्सवी बना दिया है।1
- उत्तर प्रदेश बनारस में आज हमारे साथ 50000 अच्छी नीति हुआ था जिसमें हमारा फोन चलने पर बरामद हो गया है तत्काली फैमिली जुड़ने पर लेकिन यह बात नाचने से मालूम चला ₹50 गायब है यह सब अपराध कर रहे हैं अगर पुलिस प्रशासन इनको 24 घंटे के अंदर चौबेपुर थाना अंतर्गत जयगांव चौकी पर लाकर मेरा पेमेंट नहीं दिलाई तो हम पुलिस से प्रशासन से नाराज रहेंगे हमारा नाम शिव पांडे है संध्या रिंग रोड1
- बकरा चोरी के शक में पड़ोसी की नई कार पर पथराव, हजारों का नुकसान जनता न्यूज़ टीवी संवाददाता रितेश कुमार वाराणसी चोलापुर। लखनपुर गांव में मंगलवार रात बकरा चोरी के संदेह में पड़ोसियों द्वारा एक नई कार पर ईंट-पत्थर और डंडे से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में कार का शीशा, बोनट और डैशबोर्ड क्षतिग्रस्त हो गया। कार मालिक के अनुसार, इससे हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। मामला 112 नंबर पुलिस के साथ ही दानगंज पुलिस चौकी तक पहुंच गया है। जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पूर्व लखनपुर गांव में आशीष चौहान के घर के सामने बंधी एक बकरी और दो बकरों को कार सवार लोगों द्वारा चोरी किए जाने की शिकायत दानगंज चौकी में दी गई थी। इसके बाद परिवार के लोग रात में गांव में आने-जाने वाले वाहनों को लेकर सतर्क थे। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात एक कार गांव में पहुंची, जिसे आशीष चौहान के परिवार के लोगों ने कथित तौर पर बकरा चोरी करने वालों की कार समझ लिया। इसके बाद कार पर ईंट-पत्थर और डंडे से हमला कर दिया गया। कार मालिक अमित चौहान के अनुसार, वह अपने दोस्त राकेश चौहान के साथ पटना जाने के लिए घर पहुंचे थे। उनका कहना है कि कार का इंडिकेटर भी जल रहा था, इसके बावजूद कार पर हमला किया गया। घटना में कार के कई हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बाद में मामला दानगंज पुलिस चौकी पहुंचा। चौकी प्रभारी ने कार में हुए नुकसान का आकलन अधिकृत एजेंसी से कराने को कहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। फिलहाल घटना को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बताई जा रही है। पुलिस की जांच और दोनों पक्षों के बयान के आधार पर ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।1
- वाराणसी मे आयोजित भव्य विश्व वैदिक सनातन न्यास द्वारा असी नदी पुनरुत्थान वाराणसी मे आयोजित असि नदी पुनरुत्थान पर गोष्ठी प्रस्तुत किया गया जहाँ पर आसी नदी पर परिचर्चा आयोजित हुई। Varanasi Breking News2
- चौबेपुर: बनकट गांव में धूमधाम से मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी न्यूज टू इंडिया से सम्पादक हाजी हफीजुल्ला वारसी की खास रिपोर्ट वाराणसी क्षेत्र चौबेपुर के ग्राम सभा बनकट गांव में 12 रबीउल अव्वल ईद मिलादुन्नबी बड़े ही धूमधाम से मनाया गया मस्जिद में नात-ए-पाक छोटे-छोटे बच्चों ने पहले मस्जिद में 12 रबीउल अव्वल पर नात-ए-शरीफ पेश की। इस मौके पर मौलाना एखलाक ने बच्चों के साथ सभी के घरों पर बच्चों के साथ मुलाकात के लिए पहुंचे सभी ने बच्चों को बिस्किट व चॉकलेट देकर खुशियां बांटी गांव में निकला जुलूस वहीं गांव के लड़कों ने बनकट आजाद चौराहा चौबेपुर होते हुए डुबकियां बाजार तक जुलूस निकाला और वहां से वापस बनकट गांव में लौटे पूरे रास्ते में नारे गूंजते रहे और खुशी का माहौल बना रहा ग्रामीणों ने अमन-चैन की दुआ की।1