ब्रेकिंग न्यूज़ | बाबरपुर अजीतमल औरैया सूचना के बाद हरकत में आया प्रशासन, हिंदू सुरक्षा सेवा संघ की पहल पर मृत गाय को हटवाया गया अजीतमल औरैया। क्षेत्र में एक गाय लंबे समय से सड़क किनारे पड़ी होने से राहगीरों और स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली। लोगों का आरोप है कि संबंधित विभाग को सूचना दिए जाने के बावजूद समय पर कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिससे जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए। स्थिति गंभीर होने पर हिंदू सुरक्षा सेवा संघ की टीम मौके पर पहुंची। संगठन के पदाधिकारियों ने मामले की जानकारी संबंधित विभाग और प्रशासन को दी। सूचना मिलने के बाद प्रशासन हरकत में आया और गाय को मौके से हटवाया गया। हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि समय रहते संबंधित विभाग अपनी जिम्मेदारी निभाए तो आम जनता को इस प्रकार की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को परेशानी न हो और गौवंश की सुरक्षा भी बनी रहे। मौके पर संगठन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें जिला अध्यक्ष सक्षम पोरवाल, जिला मंत्री दीपक राजपूत, अमन सविता, नगर उपाध्यक्ष गोलू कश्यप तथा अजय शर्मा प्रमुख रूप से शामिल रहे। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है।
ब्रेकिंग न्यूज़ | बाबरपुर अजीतमल औरैया सूचना के बाद हरकत में आया प्रशासन, हिंदू सुरक्षा सेवा संघ की पहल पर मृत गाय को हटवाया गया अजीतमल औरैया। क्षेत्र में एक गाय लंबे समय से सड़क किनारे पड़ी होने से राहगीरों और स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली। लोगों का आरोप है कि संबंधित विभाग को सूचना दिए जाने के बावजूद समय पर कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिससे जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए। स्थिति गंभीर होने पर हिंदू सुरक्षा सेवा संघ की टीम मौके पर पहुंची। संगठन के पदाधिकारियों ने मामले की जानकारी संबंधित विभाग और प्रशासन को दी। सूचना मिलने के बाद प्रशासन हरकत में आया और गाय को मौके से हटवाया गया। हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि समय रहते संबंधित विभाग अपनी जिम्मेदारी निभाए तो आम जनता को इस प्रकार की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को परेशानी न हो और गौवंश की सुरक्षा भी बनी रहे। मौके पर संगठन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें जिला अध्यक्ष सक्षम पोरवाल, जिला मंत्री दीपक राजपूत, अमन सविता, नगर उपाध्यक्ष गोलू कश्यप तथा अजय शर्मा प्रमुख रूप से शामिल रहे। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है।
- उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उमा प्रेम सत्संग आश्रम में 27 जुलाई को गुरु पूर्णिमा महोत्सव-2026 का शुभारंभ अत्यंत श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ हुआ। इस अवसर पर श्रीगणेश पूजन एवं अखंड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भगवान श्रीगणेश का पूजन-अर्चन किया। संपूर्ण परिसर वैदिक मंत्रोच्चार, भजन-कीर्तन एवं आध्यात्मिक वातावरण से भक्तिमय बना रहा। महोत्सव के दौरान अंतर्राष्ट्रीय कथाकार एवं समाज सुधारक पूज्य आचार्य पं. मनोज अवस्थी जी महाराज ने गुरु शब्द की व्याख्या की। उन्होंने कहा कि गुरु का काम शिष्य को सांसारिक बंधनों से मुक्त करके प्रभू की शरण में लाने लायक बनाना होता है। आचार्य मनोज अवस्थी जी के द्वारा वृंदावन में मां जानकी कृपा धाम व सौभाग्यवती माता मंदिर का निर्माण किया गया है, जहां आने वाले भक्त भगवान की कथा का रसपान कर सकते हैं। आचार्य केशवम अवस्थी जी ने बताया कि उमा प्रेम सत्संग आश्रम में आयोजित गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम में 28 जुलाई को अखंड पाठ विश्राम, 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा पर गुरु पूजन, सत्संग एवं भंडारा प्रसाद का आयोजन किया जाएगा। आयोजक मनोजम परिवार सेवा न्यास एवं समस्त शिष्य परिवार ने सभी श्रद्धालुओं से गुरु पूर्णिमा महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की है।4
- उत्तर प्रदेश के औरैया में आगरा-अलीगढ़ विधान परिषद क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. राहुल राज कुलश्रेष्ठ ने चुनाव प्रचार के दौरान अपना संकल्प पत्र जारी किया। इस अवसर पर उन्होंने कई महत्वपूर्ण वादों की घोषणा की। डॉ. राहुल राज ने पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली का वादा किया। इसके अलावा, उन्होंने मुफ्त ई-लाइब्रेरी की स्थापना, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निशुल्क कोचिंग और शिक्षित बेरोजगारों को ₹25,000 वार्षिक भत्ता देने का भी वादा किया। अपने संकल्प पत्र में डॉ. राहुल राज ने युवाओं और शिक्षकों से विशेष रूप से समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि इन वादों के माध्यम से वे युवाओं और शिक्षकों के हितों की रक्षा करना चाहते हैं। इस घोषणा के साथ, डॉ. राहुल राज ने स्पष्ट संकेत दिया कि यदि वे चुनाव जीतते हैं, तो वे इन वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।1
- औरैया। श्री गहोई वैश्य सेवा समिति के तत्वावधान में राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती के अवसर पर 3 अगस्त को आस्था होटल, औरैया में साहित्यिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत दोपहर 12 बजे बाल कवि सम्मेलन तथा शाम 5 बजे अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित होगा। समिति के अध्यक्ष विष्णु कुमार गहोई एवं मंत्री अमित कुमार सुहाने ने बताया कि बाल कवि सम्मेलन में जनपद के 17 वर्ष से कम आयु के बालक-बालिकाएं प्रतिभाग कर सकेंगे। प्रतिभागियों को भगवान श्रीराम पर आधारित अथवा राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की किसी भी कविता का पाठ करना होगा। आयोजन का उद्देश्य बच्चों में साहित्य, कविता और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति रुचि विकसित करना है। कार्यक्रम के संयोजक कवि गोपाल पाण्डेय हैं। आयोजन को सफल बनाने में श्री गहोई सेना के प्रमुख गोपाल गहोई, सह प्रमुख अंश गहोई, शशिराज सेठ, रामजी बहरे, विशाल सुहाने सहित गहोई समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य सहयोग करेंगे। प्रेस वार्ता में ब्रजेश बंधु, मंगलेश सुहाने, संजीव रेजा, गोपाल सेठ, शशिराज सेठ एवं अमित सोनी उपस्थित रहे। समिति ने जनपद के अभिभावकों से अधिक से अधिक संख्या में बच्चों को प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराने तथा साहित्य प्रेमियों से कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।1
- *इटावा बकेबर थाना तहत चकनी गांव में दीवार विवाद में एक युवक की हत्या एसएसपी श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार* जनपद इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र के चकनी गांव में मकान निर्माण के दौरान बनी दीवार को लेकर पिछले एक महीने से चल रहा विवाद मंगलवार को खूनी वारदात में बदल गया। पड़ोसी ने 45 वर्षीय विनय कुमार गौड़ की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, विनय कुमार गौड़ अपने मकान पर लैंटर डलवाने की तैयारी कर रहे थे। इसके लिए उन्होंने हाल ही में एक दीवार का निर्माण कराया था। इसी दीवार को लेकर पड़ोसी गुड्डू उर्फ रामकुमार से करीब एक महीने से विवाद चल रहा था। मामला राजस्व विभाग तक पहुंचा था और शिकायत के बाद हुई नापजोख में संबंधित दीवार विनय कुमार की जमीन पर पाई गई थी। इसके बावजूद आरोपी फैसले से नाराज था और लगातार विवाद कर रहा था। परिजनों के मुताबिक, करीब 10 दिन पहले भी आरोपी कुल्हाड़ी लेकर मृतक और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे चुका था। उस समय भी दोनों पक्षों के बीच तीखी कहासुनी हुई थी। परिजनों का आरोप है कि यदि पुलिस ने उसी समय सख्त कार्रवाई की होती तो यह वारदात टाली जा सकती थी। मंगलवार सुबह करीब 9 बजे आरोपी कुल्हाड़ी लेकर विनय कुमार के घर पहुंचा। दोनों के बीच फिर कहासुनी हुई, जिसके बाद आरोपी ने ताबड़तोड़ कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण विनय कुमार गौड़ की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सीओ भरथना, बकेवर थाना पुलिस, एसडीएम, एसपी ग्रामीण सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। आक्रोशित परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस की कई टीमों का गठन कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। पुलिस ने आरोपी को घेरने का प्रयास किया तो उसने भागने की कोशिश की। इसी दौरान हुई पुलिस मुठभेड़ में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। रजत यादव पत्रकार नव भारत संवाद इटावा मो.74171970641
- 🚨 कानपुर देहात: भ्रष्टाचार की शिकायत पर ACMO ने दी धमकी! कानपुर देहात के रसूलाबाद के रवींद्र कुमार ने CM पोर्टल पर ACMO डॉ. सुखलाल वर्मा के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत की थी।आरोप है कि शिकायत से नाराज होकर डॉक्टर ने कथित तौर पर कहा,"रवींद्र कुमार कोई तोप है क्या,ठीक कर दूंगा।" पीड़ित ने अपनी जान को खतरा बताते हुए DM से सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं CMO डॉ. जय गोविंद का कहना है कि आरोपों की जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। #KanpurDehat #UPNews #Corruption1
- कानपुर देहात | रिपोर्ट: इकबाल अहमद मुंगीसापुर के बीच बाजार में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे चलने का वीडियो वायरल कानपुर देहात | रिपोर्ट: इकबाल अहमद मुंगीसापुर के बीच बाजार में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे चलने का वीडियो वायरल कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र स्थित मुंगीसापुर कस्बे में दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो मंगलवार सुबह करीब 9 बजे का है, जिसमें दोनों पक्षों के लोग बीच बाजार में एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करते दिखाई दे रहे हैं। मुंगीसापुर कस्बा डेरापुर थाना क्षेत्र का प्रमुख बाजार है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही रहती है। ऐसे व्यस्त बाजार में हुई इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की घटनाएं कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं और लोगों में असुरक्षा की भावना पैदा करती हैं। मामले में डेरापुर थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह का पक्ष जानने के लिए संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। इस कारण घटना को लेकर पुलिस का आधिकारिक पक्ष प्राप्त नहीं हो पाया है। फिलहाल, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस की ओर से भी इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। पुलिस की कार्रवाई और आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।3