आदमपुर के सक्का घाट पर खूनी खेल, पुरानी रंजिश में फूल विक्रेता की पीट-पीटकर हत्या; परिजनों का हंगामा आदमपुर के सक्का घाट पर खूनी खेल, पुरानी रंजिश में फूल विक्रेता की पीट-पीटकर हत्या; परिजनों का हंगामा - अस्पताल में परिजनों का फूटा गुस्सा, पुलिस पर गंभीर आरोप वाराणसी: धर्म नगरी काशी के आदमपुर थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात वर्चस्व की जंग ने खूनी रूप ले लिया। सक्का घाट पर माला-फूल की दुकान लगाने के पुराने विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इस संघर्ष में 18 वर्षीय युवक नीरज केवट की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना के बाद कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल में परिजनों ने पुलिसिया लापरवाही के खिलाफ जमकर हंगामा काटा। दुकान लगाने के विवाद ने ली जान सक्का घाट निवासी स्वर्गीय गोपाल केवट का पुत्र नीरज केवट (18) अपने परिवार के साथ घाट पर ही माला-फूल की दुकान चलाता था। परिजनों के मुताबिक, इसी व्यवसाय को लेकर पड़ोस के ही रवींद्र केवट और उसके परिवार से काफी समय से रंजिश चल रही थी। रविवार रात मामूली कहासुनी ने उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने लगे। - प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मारपीट के दौरान नीरज के सिर पर ईंट से ताबड़तोड़ प्रहार किया गया, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी सांसें थमने लगीं। अस्पताल में परिजनों का फूटा गुस्सा, पुलिस पर गंभीर आरोप घटना की सूचना मिलते ही आदमपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल नीरज को मंडलीय अस्पताल ले गई, जहाँ डॉक्टरों ने उसे 'ब्रॉट डेड' (मृत) घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में कोहराम मच गया। मृतक के भाई धीरज केवट और परिजनों ने आदमपुर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि: - विवाद की शिकायत पहले भी कई बार चौकी और थाने में की गई थी। - पुलिस ने शिकायतों को अनसुना किया, जिसका नतीजा आज इस हत्या के रूप में सामने आया। - परिजनों का आरोप है कि इस पूरे विवाद के पीछे क्षेत्र के एक रसूखदार नौका संचालक की शह है। इनके खिलाफ मिली तहरीर, पुलिस की छापेमारी शुरू मृतक के परिवार ने रवींद्र केवट, किशन, बसंत, कन्हैया, कल्लू, भरत, टकालू, रंजिता और सुमन समेत अन्य लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत की है। एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की कई टीमें छापेमारी कर रही हैं। फिलहाल सक्का घाट पर तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

- Post by Jamshed Ali Khan1
- Post by Lokhit Hindi1
- टीएमसी के गुंडे धमकाने आए थे , पर भूल गये बंगाल में अब सीआरपीएफ तैनात हैं । कर दिया इलाज1
- **नाज़िया "यहाँ का स्टोर हेड कौन है? आपने हिंदू कर्मचारियों के लिए स्टोर में मंगलसूत्र और तिलक पर पाबंदी क्यों लगाई है, और रुद्राक्ष तथा कलावा पहनने की अनुमति क्यों नहीं दी है?" उन्होंने हिंदू कर्मचारियों को तिलक लगाया और सभी ने 'जय श्री राम' के नारे लगाए।1
- ओवळा–माजिवडा विधानसभा क्षेत्रातील लोकमान्यनगर विभागात राबविण्यात आलेल्या विहिरींच्या पुनरुज्जीवन प्रकल्पांचा लोकार्पण सोहळा आज उत्साहात संपन्न झाला. जुन्या विहिरींना नवसंजीवनी देत, जलसंधारणाचा हा उपक्रम परिसराला अधिक जलसमृद्ध आणि स्वयंपूर्ण बनवण्याच्या दिशेने एक ठोस पाऊल ठरत आहे. अभिमानाची गोष्ट म्हणजे, महाराष्ट्रात विहीर पुनरुज्जीवनाचा हा पहिलाच यशस्वी प्रयोग ठरला आहे.1
- मुंबईतील छत्रपती शिवाजी महाराज आंतरराष्ट्रीय विमानतळ येथे मोठा राजकीय बदल पाहायला मिळाला आहे. एजीएच पोर्ट एव्हिएशन सर्व्हिस आणि BWFS मधील अनेक कामगारांनी शिंदे गटाच्या युनियनला सोडून उद्धव ठाकरे यांच्या भारतीय कामगार सेनेत अधिकृत प्रवेश केला आहे. हा कार्यक्रम अरविंद सावंत, अजित साळवी आणि संजय कदम यांच्या मार्गदर्शनाखाली यशस्वीरित्या पार पडला. विमानतळासारख्या महत्त्वाच्या ठिकाणी झालेला हा बदल आगामी काळात महाराष्ट्राच्या राजकारणावर मोठा परिणाम करू शकतो! Police Vision Times1
- आरोपों के बाद नगरसेविका सहर शेख पहली बार मीडिया के सामने आईं। उन्होंने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि यह उनके खिलाफ साजिश है और सच्चाई जल्द सामने आएगी। आप क्या सोचते हैं? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं 👇1
- ब्रेकिंग:-नाबालिग ने बोलोरो गाड़ी से 100 की स्पीड से खंभे में मारी जोरदार टक्कर, पूरा इलाका अंधेरे में तार टूटने पर हो सकता था बड़ा हादसा,जा सकता था कईयों की जान वाराणसी (अमर ज्योति न्यूज़) | वाराणसी के लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी में दोपहर करीब 1:30 बजे के आस पास तेज रफ्तार महेंद्रा की बोलेरो ने 11,000 kV पावर के ट्रांसफार्मर वाले खंभे में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि खंभा जमीन से उखड़कर करीब 4 फीट आगे खिसक गया। धमाका इतना तेज था कि लगा ट्रांसफार्मर फट गया। आवास विकास कालोनी ट्यूबवेल नंबर 1 के पास महिंद्रा बोलेरो UP60 AL 4771, गाड़ी पर 'पुलिस' लिखा हुआ गाड़ी चालक 12-14 साल का नाबालिग है जो प्रेमचंद कॉलोनी का निवासी है गाड़ी में कुल 3 बच्चे थे, 2 मौके से भाग गए। जबकि लोगो ने गाड़ी सहित चालक को पकड़ लिया। 11हजार kV का ट्रांसफार्मर का खंभा क्षतिग्रस्त , पूरी कॉलोनी की बिजली गुल लगभग 20,000 की आबादी गर्मी में परेशान।स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्चा रोजाना कॉलोनी में तेज रफ्तार से गाड़ी चलाता है यदि तार टूट गया होता तो हजारों लोग करेंट के चपेट में आ जाते और बड़ा हादसा हो जाता। क्षेत्रीय लोगो ने तुरंत बिजली विभाग और 112 पर फोन कर सूचना दिया मौके पर थाने की टीम के साथ विभाग के सारे अधिकारी भी पहुच गए। कालोनी वासियों ने FIR की मांग की तो नाबालिक चालक के परिजन उन्हें पुलिस और बिजली विभाग को अलग ले जाकर 'मैनेज' करने की बात करने लगे। और अभी थाने से जानकारी मिली कि कोई प्रार्थना पत्र नहीं दिया गया। जिसके कारण अभी तक कोई कार्यवाही नही किया गया है । पुलिस परिवार बच्चे और गाड़ी दोनों को लेकर चले गए।लोगो का कहना है कि बिजली विभाग के अधिकारी फोन नहीं उठा रहे। वही स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। गर्मी में 20 हजार की आबादी बिना बिजली के जूझ रही है और नाबालिग को गाड़ी देने पर परिजनों पर सवाल उठ रहे हैं।1