*जंगलों पर क़ीमती पेड़ों की कटाई और छोटे बड़े नदी नालों से अवैध रेत् उतखनन इन दिनों चरम पर चोरों और लकड़हारों के हौसले बुलंद* *यदि हम कैमरे सामने आकर शिकायत करते हैं तो हमारे साथ मारपीट होने का खतरा हो सकता है इसलिए हम अधिकारी पत्रकारों को जानकारी नहीं देते ऐसा लोगों का कहना है* मध्य प्रदेश के चंदिया तहसील अंतर्गत एवं अन्य वन परिक्षेत्रों के जंगलों में अवैध रेत खनन और पेड़ों की कटाई बेधड़क जारी है माफिया रात में सक्रिय होकर बेसक़ीमती पेड़ काट रहे हैं और छोटे बड़े नदी नालों से रेत निकाल रहे हैं हालांकि चंदिया वनपरिक्षेत्र के रेंजर नीलेश द्विवेदी द्वारा कार्यवाही करते हुए कई बार ट्रैक्टर-ट्राली जब्त करने की कार्रवाई की गई लेकिन अन्य बीटों में हालात जस के तस हैँ यही हाल कौड़िया बीट का है अखरार बिलासपुर में भी रात को होती है अवैध रेत चोरी कभी कभी दिनदहाड़े रेत निकाली जाती है प्रत्यक्षदरसियों नें बताया की यहाँ पर आज से नहीं हमेशा से रेत उतखनन पेड़ों की कटाई होती है बिना रोक टोक के अवैध कार्य होता है वन बीट अधिकारी सही समय पर नहीं रहते या फ़िर मिलीभगत भी कह सकते हैँ? अन्य बड़े अधिकारी जब आकर गस्त करते हैँ देखते हैं लेकिन उनके जाते ही यह अवैध गतिविधि फिर से शुरू हो जाती है जिससे स्थानीय पर्यावरण और नदी के इकोसिस्टम को भारी नुकसान हो रहा है और जंगल धीरे धीरे ख़तम होते दिख रहा है यदि समय रहते इनपर पर कार्यवाही नहीं की गई तो एक दिन जरुर जंगल नष्ट हो जायेगा ज़रूरत है यहाँ के वीट गार्ड एवं अन्य वन रक्षकों पर कठोर कार्यवाही हो तभी जंगल बच सकता है अन्यथा जंगल जरुर ख़त्म हो जायेगा कौड़िया अखरार बिलासपुर इन जगहों पर विशेष नज़र रखने की ज़रूरत एवं जंगलों के अंदर गस्त कर पेड़ नदी नालों को देखा जाये और इन जगहों के बीट गार्डों पर तत्काल कारण बताओ नोटिस या फ़िर अन्य कठोर कार्यवाही हो तभी नदी नालों की रेत् और क़ीमती पेड़ों की कटाई पर रोक लग सकती है?
*जंगलों पर क़ीमती पेड़ों की कटाई और छोटे बड़े नदी नालों से अवैध रेत् उतखनन इन दिनों चरम पर चोरों और लकड़हारों के हौसले बुलंद* *यदि हम कैमरे सामने आकर शिकायत करते हैं तो हमारे साथ मारपीट होने का खतरा हो सकता है इसलिए हम अधिकारी पत्रकारों को जानकारी नहीं देते ऐसा लोगों का कहना है* मध्य प्रदेश के चंदिया तहसील अंतर्गत एवं अन्य वन परिक्षेत्रों के जंगलों में अवैध रेत खनन और पेड़ों की कटाई बेधड़क जारी है माफिया रात में सक्रिय होकर बेसक़ीमती पेड़ काट रहे हैं और छोटे बड़े नदी नालों से रेत निकाल रहे हैं हालांकि चंदिया वनपरिक्षेत्र के रेंजर नीलेश द्विवेदी द्वारा कार्यवाही करते हुए कई बार ट्रैक्टर-ट्राली जब्त करने की कार्रवाई की गई लेकिन अन्य बीटों में हालात जस के तस हैँ यही हाल कौड़िया बीट का है अखरार बिलासपुर में भी रात को होती है अवैध रेत चोरी कभी कभी दिनदहाड़े रेत निकाली जाती है प्रत्यक्षदरसियों नें बताया की यहाँ पर आज से नहीं हमेशा से रेत उतखनन पेड़ों की कटाई होती है बिना रोक टोक के अवैध कार्य होता है वन बीट अधिकारी सही समय पर नहीं रहते या फ़िर मिलीभगत भी कह सकते हैँ? अन्य बड़े अधिकारी जब आकर गस्त करते हैँ देखते हैं लेकिन उनके जाते ही यह अवैध गतिविधि फिर से शुरू हो जाती है जिससे स्थानीय पर्यावरण और नदी के इकोसिस्टम को भारी नुकसान हो रहा है और जंगल धीरे धीरे ख़तम होते दिख रहा है यदि समय रहते इनपर पर कार्यवाही नहीं की गई तो एक दिन जरुर जंगल नष्ट हो जायेगा ज़रूरत है यहाँ के वीट गार्ड एवं अन्य वन रक्षकों पर कठोर कार्यवाही हो तभी जंगल बच सकता है अन्यथा जंगल जरुर ख़त्म हो जायेगा कौड़िया अखरार बिलासपुर इन जगहों पर विशेष नज़र रखने की ज़रूरत एवं जंगलों के अंदर गस्त कर पेड़ नदी नालों को देखा जाये और इन जगहों के बीट गार्डों पर तत्काल कारण बताओ नोटिस या फ़िर अन्य कठोर कार्यवाही हो तभी नदी नालों की रेत् और क़ीमती पेड़ों की कटाई पर रोक लग सकती है?
- शहडोल जिले के हरदी गांव में एक दर्दनाक हादसे में दूसरी कक्षा के 7 वर्षीय छात्र की तालाब में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सीता राम उर्फ कपिल बैगा सोमवार दोपहर अपने घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान वह अपने दो दोस्तों के साथ पास स्थित बेलहा तालाब में नहाने चला गया। नहाते समय अचानक वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। इसके बाद उन्होंने गांव जाकर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंचे तथा SDRF टीम को बुलाया गया। सोमवार शाम तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन तालाब की अधिक गहराई और अंधेरा होने के कारण सफलता नहीं मिल सकी। मंगलवार सुबह दोबारा अभियान शुरू किया गया, जिसमें SDRF की सात सदस्यीय टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बालक के शव को तालाब से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अरुण पांडे के अनुसार, सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू दल के सहयोग से कार्रवाई की। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।1
- Post by Sumit Singh Chandel1
- शहडोल। पेट्रोल पंप पर लिमिट से तेल देने पर हंगामा, भेदभाव का आरोप, वीडियो हुआ वायरल#शहडोल #छत्तीसगढ़ #post #वायरल #शहडोलकलेक्टर1
- कटनी में भक्ति का सागर: साईं जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ कटनी। साई फेंस क्लब द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला साईं जन्मोत्सव इस वर्ष भी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत शहर में भव्य साईं शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे शहर का माहौल भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा साईं मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची। यात्रा के दौरान साईं बाबा की सुसज्जित पालकी आकर्षण का केंद्र रही। जैसे ही शोभायात्रा श्री श्री 1008 दक्षिण मुखी बड़े हनुमान मंदिर पहुंची, वहां श्रद्धालुओं द्वारा साईं बाबा की पालकी का भव्य स्वागत किया गया तथा महाआरती उतारी गई। यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर साईं बाबा का स्वागत किया। शोभायात्रा में शामिल जीवंत झांकियों ने सभी का मन मोह लिया और भक्तों को साईं भक्ति में सराबोर कर दिया। साई फेंस क्लब के सदस्यों ने बताया कि 29 मार्च से 31 मार्च तक आयोजित इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में अभिषेक पूजन, भजन संध्या, शोभायात्रा, हवन पूजन एवं भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजन के तीसरे दिन आज हवन-पूजन के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करेंगे। आयोजन समिति द्वारा भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सेवा में सहभागिता की अपील की गई है। साईं सोभायात्रा मे डॉ रजनीश जी शास्त्री ,पप्पू गुप्ता, गुल्लू ख़मपरिया ,संदीप गुप्ता मंटू सुरेंद्र सोनी, रौनक खण्डेलवाल सुनील, हसीजा, प्रदीप दुबे, सुमित जायसवाल ,सुरेन्द्र सोनी, दीपक कचेर ,मनीष साहु ,अमित तोमर रूपेश पहारिया ,डॉ रमेश सोनी संजय नाकरा ,शरद गुप्ता वीरेंद्र सोनी ,प्रदीप गुप्ता ,कमलेश सोनी विपिन सोनी, सुशांत पटेल भीष्म बरसानी, मधु गुप्ता, माही तिवारी,शिखा ख़मपरिया,रेशु गुप्ता,मंजू शर्मा,सरिता गुप्ता, रिया खंपरिया, पूजा खंपरिया,बाबू टुटेजा,सुरेन्द्र पाटक, दिनेश चेलानी,मनोज गोस्वामी सहित अन्य लोगो की मौजूदगी रही।4
- Sidhi jila khaddi area ki ghatna Jo Khushi uske Naam Se Hui Hai 24 February ke din vah ghatna ko dabane ki koshish ki ja rahi hai main Narendra Singh bess Gram Panchayat kuniya6
- *रायपुर से हुई मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी* *जमीन धोखाधड़ी मामले में ढीमरखेडा पुलिस को मिली सफलता* श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय अभिनय विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया व एसडीओपी श्रीमति आंकाक्षा चतुर्वेदी के निर्देशन में, थाना प्रभारी ढीमरखेडा अभिषेक चौबे के नेतृत्व में महर्षि महेश योगी संस्थान की जमीन धोखाधड़ी मामले में फरार एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। घटना का संक्षिप्त विवरण प्राथी रणजीत पटेल पिता घासीराम पटेल निवासी ग्राम बरेली की रिपोर्ट पर आदी पटेल, मुकेश पटेल के विरूद्ध महार्षि की जमीन विक्रय के नाम पर 24 लाख 52 हजार रुपये की धोखाधड़ी की गई थी जो प्रार्थी रणजीत पटैल की रिपोर्ट पर थाना ढीमरखेडा में अपराध क्रमांक 63/26 धारा 318(2), 318 (4).319 (2),336 (3) 61 (2) बीएनएस का प्रकरण उक्त आरोपियों के विरुद्ध पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश पतासाजी की गई जो दिनांक 26.03.26 को आरोपी मुकेश पटेल के द्वारा एस.आर. एम. फाउडेंसन ऑफ इण्डिया के नाम से फर्जी बैंक खाता खुलवाया गया था जो उक्त अपने खुलवाये गये फर्जी बैंक खाते से आरोपी मनीष पांडे, दिलीप दुबे द्वारा अपने खाता में पैसा टांसफर कर लिया जाता था आरोपी मुंकूदी पटैल के नाम से भी आरोपी मुकेश पटेल द्वारा फर्जी बैंक खाता खुलवाया था जिससे मनीष पांडे दिलीप दुबे अपने बैंक खातो में पैसा ट्रांसफर कराया जाता था। आरोपी मुंकूदी पटैल एंव मुकेश पटैल को पूर्व में गिरफतार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया था। प्रकरण का एक अन्य आरोपी मनीष पांडे जो की पूर्व में थाना एनकेजे क्षेत्र में रहता था और अपना मकान बेचकर यहां से जा चुका था। थाना ढीमरखेड़ा पुलिस को इसके रायपुर में होने की खबर मिली तो उसे दबोचने के लिए विशेष दल रवाना किया गया और पुलिस दल ने फरार आरोपी मनीष पटेल को रायपुर से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया जो माननीय न्यायालय द्वारा जेल भेजा गया। पुलिस कार्यवाही में विशेष भूमिका उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरी. अभिषेक चौबे, उनि सुरेश चौधरी, आर. पंकज सिंह, आर. डुमनदास की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1
- 🔥 “महिलाओं की अस्मिता से खिलवाड़ अब नहीं सहेंगे!” — रजनी वर्मा का हल्ला बोल, अमित शुक्ला ने कहा: दोषियों को सत्ता से बाहर करो 📰 कटनी। देश में महिलाओं पर लगातार बढ़ रहे अत्याचारों को लेकर महिला कांग्रेस ने केंद्र और राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा ने कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह असंवेदनशील हो चुकी है और ज्यादातर मामलों में सत्ता से जुड़े लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। रजनी वर्मा ने कहा कि हाल ही में महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों में लगातार बढ़ोतरी हुई है, लेकिन दोषियों पर ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही। उन्होंने उत्तरप्रदेश के चर्चित कुलदीप सेंगर प्रकरण का हवाला देते हुए कहा कि यह दर्शाता है कि किस तरह राजनीतिक संरक्षण में आरोपी बच निकलते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग करते हुए कहा कि जिन नेताओं पर महिलाओं के शोषण के आरोप हैं, उन्हें तत्काल पद से हटाकर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित महिलाओं को न्याय मिल सके। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन वर्तमान स्थिति चिंताजनक है। उन्होंने मांग की कि आरोपियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच और कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। पत्रकार वार्ता में महिला कांग्रेस की ग्रामीण अध्यक्ष माधुरी जैन, सुमन रजक, आदिता वर्मा, मंजू निषाद, शोभा मंगलानी, लता खरे सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।3
- ब्यौहारी/शहडोल: डिजिटल इंडिया के इस दौर में साइबर ठग मासूम लोगों की मेहनत की कमाई पर गिद्ध जैसी नजर गड़ाए बैठे हैं। ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला ब्यौहारी थाना क्षेत्र में सामने आया है, जहाँ एक जालसाज ने महिला के बैंक खातों से लाखों रुपये पार कर दिए। हालांकि, शहडोल पुलिस की मुस्तैदी के आगे आरोपी की चालाकी धरी की धरी रह गई और उसे सलाखों के पीछे पहुँचा दिया गया है। लाखों की ठगी, फिर फरार मामले का खुलासा तब हुआ जब ग्राम ब्यौहारी निवासी निर्मला पटेल ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता के मुताबिक, उसके स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के खातों से किस्तों में कुल 4,85,307 रुपये गायब कर दिए गए। ठग ने बड़ी ही सफाई से UPI के माध्यम से इन पैसों को अपने कब्जे में लिया था। जब पीड़िता ने बैंक स्टेटमेंट निकलवाया, तो आरोपी अभिराज साहू (निवासी जबलपुर) का काला चिट्ठा खुलकर सामने आ गया। पुलिस की घेराबंदी और गिरफ्तारी मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में साइबर सेल की मदद से आरोपी की तलाश शुरू की गई। घटना के बाद से ही आरोपी लगातार ठिकाने बदल रहा था। आखिरकार, ब्यौहारी पुलिस ने सटीक सूचना और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी अभिराज साहू को जबलपुर रेलवे स्टेशन से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। टीम की शानदार सफलता इस कामयाबी में थाना प्रभारी ब्यौहारी निरीक्षक जियाउल हक के नेतृत्व में उपनिरीक्षक वीरेंद्र तिवारी, आरक्षक सागर गुप्ता, पंकज सिंह और महिला आरक्षक माधुरी साहू सहित साइबर सेल शहडोल की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है। चेतावनी: पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे अपने बैंक खाते की जानकारी, ओटीपी या यूपीआई पिन किसी भी अनजान व्यक्ति से साझा न करें। डिजिटल लेन-देन में सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है।2