logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भाजपा सरकार महिला आरक्षण की आड़ में 'परिसीमन का गुप्त एजेंडा' लागू करना चाहती थी। कांग्रेस का दावा है कि भाजपा महिला आरक्षण नहीं, बल्कि सीटों के गणित को बदलने के लिए परिसीमन बिल पास कराने की फिराक में थी। बलरामपुर जिला मे जहाँ जिला कांग्रेस कमेटी ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। राजीव भवन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार महिला आरक्षण की आड़ में 'परिसीमन का गुप्त एजेंडा' लागू करना चाहती थी। कांग्रेस का दावा है कि भाजपा महिला आरक्षण नहीं, बल्कि सीटों के गणित को बदलने के लिए परिसीमन बिल पास कराने की फिराक में थी। बीओ01....बलरामपुर के राजीव भवन में आज कांग्रेस ने प्रेस वार्ता कर भाजपा के दावों की हवा निकाल दी। कांग्रेस नेताओं ने साफ कहा कि भाजपा महिला आरक्षण को लेकर देशभर में भ्रम फैला रही है। उनका आरोप है कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 पहले ही कानून बन चुका है, लेकिन भाजपा ने हाल ही में 131वां संविधान संशोधन विधेयक पेश कर एक नया दांव चला। बीओ02...कांग्रेस के मुताबिक, भाजपा इस विधेयक के जरिए लोकसभा की सीटें बढ़ाकर 850 करना चाहती थी, जिसमें राज्यों की 815 और केंद्र शासित प्रदेशों की 35 सीटें शामिल थीं। कांग्रेस का सवाल है कि जब 2026-27 की जनगणना की प्रक्रिया शुरू है, तो भाजपा 2011 की पुरानी जनगणना को आधार बनाकर परिसीमन क्यों करना चाहती है? ​ बीओ03..प्रेस वार्ता में कांग्रेस ने इतिहास के पन्ने पलटते हुए याद दिलाया कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने 1989 में ही पंचायतों में आरक्षण की नींव रखी थी। पीवी नरसिम्हा राव की सरकार में इसे कानून बनाया गया और डॉ. मनमोहन सिंह की सरकार में राज्यसभा से महिला आरक्षण बिल पास हुआ। कांग्रेस का कहना है कि अगर भाजपा की नीयत साफ होती, तो वे परिसीमन का इंतजार किए बिना वर्तमान सीटों पर ही 33% आरक्षण तुरंत लागू कर सकते थे। बाइट.. 2 हरिहर यादव जिला अध्यक्ष कांग्रेस बलरामपुर

11 hrs ago
user_Ali Khan
Ali Khan
बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
11 hrs ago

भाजपा सरकार महिला आरक्षण की आड़ में 'परिसीमन का गुप्त एजेंडा' लागू करना चाहती थी। कांग्रेस का दावा है कि भाजपा महिला आरक्षण नहीं, बल्कि सीटों के गणित को बदलने के लिए परिसीमन बिल पास कराने की फिराक में थी। बलरामपुर जिला मे जहाँ जिला कांग्रेस कमेटी ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। राजीव भवन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार महिला आरक्षण की आड़ में 'परिसीमन का गुप्त एजेंडा' लागू करना चाहती थी। कांग्रेस का दावा है कि भाजपा महिला आरक्षण नहीं, बल्कि सीटों के गणित को बदलने के लिए परिसीमन बिल पास कराने की फिराक में थी। बीओ01....बलरामपुर के राजीव भवन में आज कांग्रेस ने प्रेस वार्ता कर भाजपा के दावों की हवा निकाल दी। कांग्रेस नेताओं ने साफ कहा कि भाजपा महिला आरक्षण को लेकर देशभर में भ्रम फैला रही है। उनका आरोप है कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 पहले ही कानून बन चुका है, लेकिन भाजपा ने हाल ही में 131वां संविधान संशोधन विधेयक पेश कर एक नया दांव चला। बीओ02...कांग्रेस के मुताबिक, भाजपा इस विधेयक के जरिए लोकसभा की सीटें बढ़ाकर 850 करना चाहती थी, जिसमें राज्यों की 815 और केंद्र शासित प्रदेशों की 35 सीटें शामिल थीं। कांग्रेस का सवाल है कि जब 2026-27 की जनगणना की प्रक्रिया शुरू है, तो भाजपा 2011 की पुरानी जनगणना को आधार बनाकर परिसीमन क्यों करना चाहती है? ​ बीओ03..प्रेस वार्ता में कांग्रेस ने इतिहास के पन्ने पलटते हुए याद दिलाया कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने 1989 में ही पंचायतों में आरक्षण की नींव रखी थी। पीवी नरसिम्हा राव की सरकार में इसे कानून बनाया गया और डॉ. मनमोहन सिंह की सरकार में राज्यसभा से महिला आरक्षण बिल पास हुआ। कांग्रेस का कहना है कि अगर भाजपा की नीयत साफ होती, तो वे परिसीमन का इंतजार किए बिना वर्तमान सीटों पर ही 33% आरक्षण तुरंत लागू कर सकते थे। बाइट.. 2 हरिहर यादव जिला अध्यक्ष कांग्रेस बलरामपुर

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • ब्रेकिंग बलरामपुर कुसमी के इदरीकला गाँव में पानी को लेकर हुए विवाद में तौफीक अंसारी के साथ मारपीट। ​ग्रामीण इस्लाम अंसारी पर तौफीक का सिर फोड़ने और गंभीर रूप से घायल करने का आरोप। ​पीड़ित तौफीक अंसारी ने जिला कलेक्टर के पास पहुँचकर न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई। विकासखंड कुसमी के ग्राम पंचायत इदरीकला का है, जहाँ तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। पूरा मामला बलरामपुर जिले के विकासखंड कुसमी के ग्राम पंचायत इदरी कला है
    1
    ब्रेकिंग बलरामपुर
कुसमी के इदरीकला गाँव में पानी को लेकर हुए विवाद में तौफीक अंसारी के साथ मारपीट।
​ग्रामीण इस्लाम अंसारी पर तौफीक का सिर फोड़ने और गंभीर रूप से घायल करने का आरोप।
​पीड़ित तौफीक अंसारी ने जिला कलेक्टर के पास पहुँचकर न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई।
विकासखंड कुसमी के ग्राम पंचायत इदरीकला का है, जहाँ तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। 
पूरा मामला बलरामपुर जिले के विकासखंड कुसमी के ग्राम पंचायत इदरी कला है
    user_Ali Khan
    Ali Khan
    बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    14 hrs ago
  • शाहरुख खान जी का जनता और जीवन के उद्देश्य के प्रति दृष्टिकोण अत्यंत मानवीय, प्रेमपूर्ण और सकारात्मक रहा है। वे केवल एक अभिनेता नहीं, बल्कि खुद को जनता का "मनोरंजन करने वाला" और प्रेम का प्रसारक मानते हैं। उनके विचार और उद्देश्य के मुख्य बिंदु यहाँ दिए गए हैं: जनता के प्रति प्रेम और सम्मान: शाहरुख खान अक्सर कहते हैं कि उन्होंने अपना सब कुछ जनता से ही पाया है। वे अपने फैंस को 'कंटेंट' नहीं, बल्कि अपना 'परिवार' मानते हैं और उनके प्रति गहरा प्रेम और सम्मान व्यक्त करते हैं। उद्देश्य - सकारात्मकता और प्रेम का प्रसार: उनका मानना है कि उनके जीवन का उद्देश्य लोगों को खुशी और प्रेम (love) बांटना है। वे अपनी फिल्मों और सार्वजनिक उपस्थिति के जरिए यह संदेश देते हैं कि जीवन का सबसे बड़ा सार प्रेम ही है। मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी: वे अपने काम में मानवता (humanity) को प्राथमिकता देते हैं। उन्होंने बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और एसिड अटैक पीड़ितों के लिए (मीर फाउंडेशन के माध्यम से) पर्दे के पीछे रहकर बहुत काम किया है। साहस और प्रेरणा: शाहरुख जनता को कड़ी मेहनत (Hard work) करने और हार न मानने (Never give up) के लिए प्रेरित करते हैं। उनका मानना है कि 'सफलता' तब मिलती है जब आप अपने काम को पूरी ईमानदारी से करते हैं। धर्मनिरपेक्ष दृष्टिकोण: वे धर्म को एक व्यक्तिगत मामला मानते हैं और कभी भी इस पर तुलना या भेदभाव का समर्थन नहीं करते। वे अपने जीवन में सभी धर्मों का सम्मान करने की बात करते हैं। हंसमुख और आत्म-निंदा (Self-deprecation): वे खुद पर भी हंसने (mock himself) की क्षमता रखते हैं, जो उन्हें जनता के और करीब और सुलभ (accessible) बनाता है।
    1
    शाहरुख खान जी का जनता और जीवन के उद्देश्य के प्रति दृष्टिकोण अत्यंत मानवीय, प्रेमपूर्ण और सकारात्मक रहा है। वे केवल एक अभिनेता नहीं, बल्कि खुद को जनता का "मनोरंजन करने वाला" और प्रेम का प्रसारक मानते हैं। 
उनके विचार और उद्देश्य के मुख्य बिंदु यहाँ दिए गए हैं:
जनता के प्रति प्रेम और सम्मान: शाहरुख खान अक्सर कहते हैं कि उन्होंने अपना सब कुछ जनता से ही पाया है। वे अपने फैंस को 'कंटेंट' नहीं, बल्कि अपना 'परिवार' मानते हैं और उनके प्रति गहरा प्रेम और सम्मान व्यक्त करते हैं।
उद्देश्य - सकारात्मकता और प्रेम का प्रसार: उनका मानना है कि उनके जीवन का उद्देश्य लोगों को खुशी और प्रेम (love) बांटना है। वे अपनी फिल्मों और सार्वजनिक उपस्थिति के जरिए यह संदेश देते हैं कि जीवन का सबसे बड़ा सार प्रेम ही है।
मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी: वे अपने काम में मानवता (humanity) को प्राथमिकता देते हैं। उन्होंने बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और एसिड अटैक पीड़ितों के लिए (मीर फाउंडेशन के माध्यम से) पर्दे के पीछे रहकर बहुत काम किया है।
साहस और प्रेरणा: शाहरुख जनता को कड़ी मेहनत (Hard work) करने और हार न मानने (Never give up) के लिए प्रेरित करते हैं। उनका मानना है कि 'सफलता' तब मिलती है जब आप अपने काम को पूरी ईमानदारी से करते हैं।
धर्मनिरपेक्ष दृष्टिकोण: वे धर्म को एक व्यक्तिगत मामला मानते हैं और कभी भी इस पर तुलना या भेदभाव का समर्थन नहीं करते। वे अपने जीवन में सभी धर्मों का सम्मान करने की बात करते हैं।
हंसमुख और आत्म-निंदा (Self-deprecation): वे खुद पर भी हंसने (mock himself) की क्षमता रखते हैं, जो उन्हें जनता के और करीब और सुलभ (accessible) बनाता है।
    user_Ramashankar sharma
    Ramashankar sharma
    Voice of people गढ़वा, गढ़वा, झारखंड•
    4 hrs ago
  • Post by Anit tiwary
    1
    Post by Anit tiwary
    user_Anit tiwary
    Anit tiwary
    Electrician गढ़वा, गढ़वा, झारखंड•
    9 hrs ago
  • डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा ने राजपत्रित पुलिस अधिकारियो समेत थाना/चौकी प्रभारियों की ली समीक्षा बैठक। बैठक मे लम्बित अपराध, शिकायत, लम्बित मर्ग, चालान, म्यूल एकाउंट एवं पीओएस के लाम्बित मामलो की समीक्षा कर दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश। गुमशुदा व्यक्तियों की खोज का अभियान मुस्कान एवं तलाश को गंभीरता से लेकर दौरान थाना/चौकी प्रभारियों को अधिक से अधिक गुमशुदा की तलाश करने किया गया निर्देशित। सड़क दुर्घटना के मामलो मे प्रभावी कमी लाने, यातायात के नियमो की अवहेलना कर शराब पीकर वाहन चलाने वाले व्यक्तियों पर सख्त कार्यवाही हेतु किया गया निर्देशित। बैंक एवं अन्य वित्तीय संस्थानों की लगातार औचक चेकिंग कर सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने थाना/चौकी प्रभारियों को किया गया निर्देशित, थाना/चौकी प्रभारी स्वयं रहे फिल्ड मे मौजूद। थाना आये फरियादियो को धैर्य पूर्वक सुनकर उनकी समस्या का समाधान करने डीआईजी एवं एसएसपी के सख्त निर्देश, गुम मोबाइल एवं स्थाई वारंटी तमिली अभियान की भी बैठक मे की गई समीक्षा। डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा आज दिनांक को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष मे राजपत्रित पुलिस अधिकारियो समेत थाना/चौकी प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई, समीक्षा बैठक मे डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा थानावार लंबित अपराध, चालान, शिकायत, मर्ग की जानकारी थाना/चौकी प्रभारियों से प्राप्त कर समीक्षा की गई साथ ही म्यूल एकाउंट एवं पीओएस के लाम्बित मामले मे आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। विवेचको कों प्रकरण कों अनावश्यक लंबित ना रखने की सख्त समझाईस दी गई, इस दौरान थाना/चौकी प्रभारियों को फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ़्तारी हेतु सख्त दिशा निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान थाना/चौकी प्रभारियों को NAFIS मे एंट्री बढ़ाने एवं गिरफ्तार शुदा व्यक्तियों का डिजिटल रिकॉर्ड सिस्टम मे अधतन करने के निर्देश दिए गए, डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा थाना/चौकी प्रभारियों को सड़क दुर्घटना के मामलो मे प्रभावी कमी लाने हेतु यातायात के नियमो की अवहेलना कर शराब पीकर वाहन चलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। गुमशुदा व्यक्तियों की खोज हेतु पुलिस मुख्यालय द्वारा वर्तमान मे जारी अभियान मुस्कान एवं तलाश को गंभीरता से लेकर अधिक से अधिक गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश करने हेतु निर्देशित किया गया। वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के क्रम मे एवं आपराधिक घटनाओं की प्रभावी रोकथाम हेतु थाना/चौकी प्रभारियों को आभूषण की दुकानों राष्ट्रीयकृत और निजी बैंकों, एटीएम एवं अन्य वित्तीय संस्थानों की लगातार चेकिंग कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने निर्देशित किया गया। थाना/चौकी प्रभारियों को स्वयं फिल्ड मे मौजूद रहकर विजीबल पेट्रोलिंग करने दिशा निर्देश दिए गए। डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा सभी थाना/चौकी प्रभारियों को थाना आने वाले फरियादियाें से बेहतर व्यवहार करने व शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समाधान करने के लिए निर्देशित किया। समीक्षा बैठक मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमोलक सिंह ढिल्लों, नगर पुलिस अधीक्षक श्री राहुल बंसल (भा.पु.से.), उप पुलिस अधीक्षक श्री राकेश बघेल, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण श्री तूल सिंह पट्टावी, स्टेनो फबियानुस तिर्की, समस्त थाना/चौकी प्रभारी, रीडर अमित पाण्डेय एवं पुलिस अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
    1
    डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा ने राजपत्रित पुलिस अधिकारियो समेत थाना/चौकी प्रभारियों की ली समीक्षा बैठक।
बैठक मे लम्बित अपराध, शिकायत, लम्बित मर्ग, चालान, म्यूल एकाउंट एवं पीओएस के लाम्बित मामलो की समीक्षा कर दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश।
गुमशुदा व्यक्तियों की खोज का अभियान मुस्कान एवं तलाश को गंभीरता से लेकर दौरान थाना/चौकी प्रभारियों को अधिक से अधिक गुमशुदा की तलाश करने किया गया निर्देशित।
सड़क दुर्घटना के मामलो मे प्रभावी कमी लाने, यातायात के नियमो की अवहेलना कर शराब पीकर वाहन चलाने वाले व्यक्तियों पर सख्त कार्यवाही हेतु किया गया निर्देशित।
बैंक एवं अन्य वित्तीय संस्थानों की लगातार औचक चेकिंग कर सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने थाना/चौकी प्रभारियों को किया गया निर्देशित, थाना/चौकी प्रभारी स्वयं रहे फिल्ड मे मौजूद।
थाना आये फरियादियो को धैर्य पूर्वक सुनकर उनकी समस्या का समाधान करने डीआईजी एवं एसएसपी के सख्त निर्देश, गुम मोबाइल एवं स्थाई वारंटी तमिली अभियान की भी बैठक मे की गई समीक्षा।
डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा आज दिनांक को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष मे राजपत्रित पुलिस अधिकारियो समेत थाना/चौकी प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई, समीक्षा बैठक मे डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा थानावार लंबित अपराध, चालान, शिकायत, मर्ग की जानकारी थाना/चौकी प्रभारियों से प्राप्त कर समीक्षा की गई साथ ही म्यूल एकाउंट एवं पीओएस के लाम्बित मामले मे आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। विवेचको कों प्रकरण कों अनावश्यक लंबित ना रखने की सख्त समझाईस दी गई, इस दौरान थाना/चौकी प्रभारियों को फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ़्तारी हेतु सख्त दिशा निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान थाना/चौकी प्रभारियों को NAFIS मे एंट्री बढ़ाने एवं गिरफ्तार शुदा व्यक्तियों का डिजिटल रिकॉर्ड सिस्टम मे अधतन करने के निर्देश दिए गए, डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा थाना/चौकी प्रभारियों को सड़क दुर्घटना के मामलो मे प्रभावी कमी लाने हेतु यातायात के नियमो की अवहेलना कर शराब पीकर वाहन चलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। गुमशुदा व्यक्तियों की खोज हेतु पुलिस मुख्यालय द्वारा वर्तमान मे जारी अभियान मुस्कान एवं तलाश को गंभीरता से लेकर अधिक से अधिक गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश करने हेतु निर्देशित किया गया।
वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के क्रम मे एवं आपराधिक घटनाओं की प्रभावी रोकथाम हेतु थाना/चौकी प्रभारियों को आभूषण की दुकानों राष्ट्रीयकृत और निजी बैंकों, एटीएम एवं अन्य वित्तीय संस्थानों की लगातार चेकिंग कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने निर्देशित किया गया। थाना/चौकी प्रभारियों को स्वयं फिल्ड मे मौजूद रहकर विजीबल पेट्रोलिंग करने दिशा निर्देश दिए गए। डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा सभी थाना/चौकी प्रभारियों को थाना आने वाले फरियादियाें से बेहतर व्यवहार करने व शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समाधान करने के लिए निर्देशित किया।
समीक्षा बैठक मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमोलक सिंह ढिल्लों, नगर पुलिस अधीक्षक श्री राहुल बंसल (भा.पु.से.), उप पुलिस अधीक्षक श्री राकेश बघेल, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण श्री तूल सिंह पट्टावी, स्टेनो फबियानुस तिर्की, समस्त थाना/चौकी प्रभारी, रीडर अमित पाण्डेय एवं पुलिस अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_Jarif Khan
    Jarif Khan
    अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
  • Post by Shital vishwakarma
    1
    Post by Shital vishwakarma
    user_Shital vishwakarma
    Shital vishwakarma
    पत्रकार बिश्नुनपुर, गढवा•
    10 hrs ago
  • प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने पहुंची झाल मुरही खाने झोपड़ी में
    1
    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने पहुंची झाल मुरही खाने झोपड़ी में
    user_Active line News
    Active line News
    Court reporter गढ़वा, गढ़वा, झारखंड•
    19 hrs ago
  • ब्रेकिंग बलरामपुर आज बलरामपुर जिले में कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता राजीव भवन में करेंगे बैठक महिला आरक्षण पर केंद्र की नीतियों के विरोध में आज जिला कांग्रेस कमेटी बलरामपुर करेगी प्रेस वार्ता। ​राजीव भवन कार्यालय में शाम 4:30 बजे आयोजित होगी जिला स्तरीय पत्रकार वार्ता। ​कांग्रेस नेता केंद्र सरकार की 'खामियों' और महिला अधिकारों पर रखेंगे अपनी बात। ​जिले के वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारियों और पत्रकारों की उपस्थिति में रणनीति होगी साझा। पूरा मामला बलरामपुर जिले के राजीव भवन का है
    1
    ब्रेकिंग बलरामपुर 
आज बलरामपुर जिले में कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता राजीव भवन में करेंगे बैठक 
महिला आरक्षण पर केंद्र की नीतियों के विरोध में आज जिला कांग्रेस कमेटी बलरामपुर करेगी प्रेस वार्ता।
​राजीव भवन कार्यालय में शाम 4:30 बजे आयोजित होगी जिला स्तरीय पत्रकार वार्ता।
​कांग्रेस नेता केंद्र सरकार की 'खामियों' और महिला अधिकारों पर रखेंगे अपनी बात।
​जिले के वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारियों और पत्रकारों की उपस्थिति में रणनीति होगी साझा।
पूरा मामला बलरामपुर जिले के राजीव भवन का है
    user_Ali Khan
    Ali Khan
    बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    16 hrs ago
  • एंकर: बलरामपुर जिले के गिरवरगंज गांव में आज सैकड़ो लोग इकट्ठा हुए और आसपास के करीब आधा दर्जन गांव में ग्रेफाइट सर्वेक्षण कार्य पर रोक के. लिए अपनी बातें रखी और विरोध किया मौके पर जिले के अपर कलेक्टर माइनिंग ऑफिसर सहित कई पंचायत के सरपंच पुलिस बल मौजूद रहे जिनकी उपस्थिति में ही गांव वालों ने जबरन सर्वेक्षण कार्य करने पर उग्र आंदोलन करने की अल्टीमेटम दी वहीं सर्वेक्षण कार्य का विरोध कर रहे ग्रामीणों के समर्थन पर पहुंचे कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा आदिवासी भाई बहनों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं। वी.ओ.- दरअसल प्राइवेट माइन्स कंपनी मां कुदरगढ़ी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के द्वारा गिरवरगंज ,बसेरा शंकरपुर साथ ही और कई गांव में आज से करीब एक दशक पूर्व में ही ग्रेफाइट सर्वेक्षण कार्य चल रहा है अच्छी क्वालिटी का इस इलाके में ग्रेफाइट होने की सर्वेक्षण कंपनी ने दावा किया है, जिसके बाद सर्वेक्षण कार्य किया जाना है लेकिन ग्रामीणों को बगैर सूचना दिए गांव में सर्वेक्षण कार्य जबरन करने से ग्रामीण काफी आक्रोशित नजर आ रहे हैं और सर्वेक्षण कार्य नहीं होने देने की बात कह रहे हैं। वीओ2- ग्रामीण और जिला प्रशासन के बीच टीम घंटों तक दोनों पक्षों के बीच बातचीत का सिलसिला चलते रहा लगातार जिला प्रशासन के द्वारा नियम कानून का हवाला देते हुए सर्वेक्षण कार्य पूर्ण करने में ग्रामीणों को सहयोग करने की बात कहते रहे और लगातार ग्रामीण सर्वेक्षण कार्य नहीं करने देने की बात पर अड़े रहे, ग्रामीणों ने माइनिंग कंपनी सहित जिला प्रशासन पर आप भी लगाया और कहा की कम शुरू करने से पहले लोगों को लुभावने प्रलोभन दिए जाते हैं विकास के नाम पर लेकिन वह सिर्फ कागजों पर ही होता है, किसान को कुछ लाभ नहीं मिलता किस बेघर हो जाता है। ग्रेफाइट सर्वेक्षण कार्य जबरन कंपनी के द्वारा करने और ग्रामीणों को सूचना नहीं देने से ग्रामीण काफी आक्रोशित हैं और उन्हें अब कई तरह का चिंता सताने लगा है इसी बात को लेकर यह सभा हुई और ग्रामीण अधिकारियों के बीच बातचीत चल हालांकि पूरे मामले पर अधिकारी कह रहे हैं कि ग्रामीणों से आपसी बातचीत करने के लिए यहां पहुंचे थे और हम लोगों ने अपनी अपनी बातें सामने रखी है, सर्वेक्षण कार्य होना है ग्रामीणों को सोचने समझने विचार करने के लिए समय दिया गया है।
    3
    एंकर: बलरामपुर जिले के गिरवरगंज गांव में आज सैकड़ो लोग इकट्ठा हुए और आसपास के करीब आधा दर्जन गांव में ग्रेफाइट सर्वेक्षण कार्य पर रोक के. लिए अपनी बातें रखी और विरोध किया मौके पर जिले के अपर कलेक्टर माइनिंग ऑफिसर सहित कई पंचायत के सरपंच पुलिस बल मौजूद रहे जिनकी उपस्थिति में ही गांव वालों ने जबरन सर्वेक्षण कार्य करने पर उग्र आंदोलन करने की अल्टीमेटम दी वहीं सर्वेक्षण कार्य का विरोध कर रहे ग्रामीणों के समर्थन पर पहुंचे कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा आदिवासी भाई बहनों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं।
वी.ओ.- दरअसल प्राइवेट माइन्स कंपनी मां कुदरगढ़ी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के द्वारा गिरवरगंज ,बसेरा शंकरपुर साथ ही और कई गांव में आज से करीब एक दशक पूर्व में ही ग्रेफाइट सर्वेक्षण कार्य चल रहा है अच्छी क्वालिटी का इस इलाके में ग्रेफाइट होने की सर्वेक्षण कंपनी ने दावा किया है, जिसके बाद सर्वेक्षण कार्य किया जाना है लेकिन ग्रामीणों को बगैर सूचना दिए गांव में सर्वेक्षण कार्य जबरन करने से ग्रामीण काफी आक्रोशित नजर आ रहे हैं और सर्वेक्षण कार्य नहीं होने देने की बात कह रहे हैं। 
वीओ2- ग्रामीण और जिला प्रशासन के बीच टीम घंटों तक दोनों पक्षों के बीच बातचीत का सिलसिला चलते रहा लगातार जिला प्रशासन के द्वारा नियम कानून का हवाला देते हुए सर्वेक्षण कार्य पूर्ण करने में ग्रामीणों को सहयोग करने की बात कहते रहे और लगातार ग्रामीण सर्वेक्षण कार्य नहीं करने देने की बात पर अड़े रहे, ग्रामीणों ने माइनिंग कंपनी सहित जिला प्रशासन पर आप भी लगाया और कहा की कम शुरू करने से पहले लोगों को लुभावने प्रलोभन दिए जाते हैं विकास के नाम पर लेकिन वह सिर्फ कागजों पर ही होता है, किसान को कुछ लाभ नहीं मिलता किस बेघर हो जाता है।
ग्रेफाइट सर्वेक्षण कार्य जबरन कंपनी के द्वारा करने और ग्रामीणों को सूचना नहीं देने से ग्रामीण काफी आक्रोशित हैं और उन्हें अब कई तरह का चिंता सताने लगा है इसी बात को लेकर यह सभा हुई और ग्रामीण अधिकारियों के बीच बातचीत चल हालांकि पूरे मामले पर अधिकारी कह रहे हैं कि ग्रामीणों से आपसी बातचीत करने के लिए यहां पहुंचे थे और हम लोगों ने अपनी अपनी बातें सामने रखी है, सर्वेक्षण कार्य होना है ग्रामीणों को सोचने समझने विचार करने के लिए समय दिया गया है।
    user_Shoaib Siddiqui
    Shoaib Siddiqui
    Local News Reporter बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    20 hrs ago
  • एसडीएम और तहसीलदारों के बाद सरगुजा कलेक्टर ने नायब तहसीलदारों का भी किया तबादला.. सरगुजा जिले की प्रशासनिक व्यवस्था में आज बड़ा बदलाव देखने को मिला है। कलेक्टर द्वारा कुछ देर पहले ही अनुविभागीय अधिकारी राजस्व और तहसीलदारों के स्थानांतरण आदेश जारी किए गए थे, जिसके तुरंत बाद अब जिले में पदस्थ नायब तहसीलदारों की भी तबादला सूची जारी कर दी गई है। ​जारी आदेश के अनुसार नायब तहसीलदार तुषार मानिक को सीतापुर से हटाकर मैनपाट भेजा गया है, जबकि संजय कुमार अब मैनपाट से उदयपुर का कार्यभार संभालेंगे। इसी प्रकार अजय कुमार गुप्ता को दरिमा से बतौली और कृष्ण कुमार कंवर को बतौली से दरिमा स्थानांतरित किया गया है। आकाश गौतम को उदयपुर से लखनपुर तथा उमेश तिवारी को लखनपुर से सीतापुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कलेक्टर कार्यालय द्वारा स्पष्ट किया गया है कि यह सभी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे और संबंधित अधिकारियों को अपनी नवीन पदस्थापना पर तुरंत उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
    1
    एसडीएम और तहसीलदारों के बाद सरगुजा कलेक्टर ने नायब तहसीलदारों का भी किया तबादला..
सरगुजा जिले की प्रशासनिक व्यवस्था में आज बड़ा बदलाव देखने को मिला है। कलेक्टर द्वारा कुछ देर पहले ही अनुविभागीय अधिकारी राजस्व और तहसीलदारों के स्थानांतरण आदेश जारी किए गए थे, जिसके तुरंत बाद अब जिले में पदस्थ नायब तहसीलदारों की भी तबादला सूची जारी कर दी गई है।
​जारी आदेश के अनुसार नायब तहसीलदार तुषार मानिक को सीतापुर से हटाकर मैनपाट भेजा गया है, जबकि संजय कुमार अब मैनपाट से उदयपुर का कार्यभार संभालेंगे। इसी प्रकार अजय कुमार गुप्ता को दरिमा से बतौली और कृष्ण कुमार कंवर को बतौली से दरिमा स्थानांतरित किया गया है। आकाश गौतम को उदयपुर से लखनपुर तथा उमेश तिवारी को लखनपुर से सीतापुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कलेक्टर कार्यालय द्वारा स्पष्ट किया गया है कि यह सभी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे और संबंधित अधिकारियों को अपनी नवीन पदस्थापना पर तुरंत उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
    user_Jarif Khan
    Jarif Khan
    अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.