Shuru
Apke Nagar Ki App…
Ptrkar deepak Shukla meja
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by दैनिक राष्ट्रीय जगत न्यूज संपा1
- Post by Ptrkar deepak Shukla meja1
- Post by Vaibhav Yadav India Tv8
- प्रयागराज में उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी व शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराये जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी मनीष वर्मा का बयान1
- मदरा टेल गंगा घाट पर बड़ा हादसा टला, बारातियों से भरी बोलेरो गंगा में समाई मेजा, प्रयागराज। मेजा तहसील क्षेत्र के मदरा टेल गंगा घाट पर शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बारातियों से भरी एक बोलेरो गाड़ी पीपा पुल पार करते समय अचानक अनियंत्रित होकर गंगा नदी में जा गिरी। गाड़ी में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर घाट पर मौजूद स्थानीय नाविक और ग्रामीण तुरंत बचाव के लिए नदी में कूद पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सुबह करीब 7 बजे बारात लेकर जा रही बोलेरो जैसे ही पीपा पुल पर चढ़ी, अचानक संतुलन बिगड़ने से रेलिंग तोड़ते हुए नदी में समा गई। गाड़ी में ड्राइवर समेत 8 लोग सवार थे। हादसे के बाद घाट पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। स्थानीय लोगों की तत्परता से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। 2 लोगों को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि सरकार द्वारा लंबी दूरी तय करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए गंगा नदी पर पीपा पुल का निर्माण कराया जाता है, ताकि लोग कम समय में आर-पार जा सकें। मदरा टेल गंगा घाट पर बने इस पीपा पुल से रोजाना सैकड़ों लोगों का आवागमन होता है। इस पुल की चौड़ाई कम होने और रेलिंग कमजोर होने की शिकायत पहले भी कई बार की जा चुकी है। गौरतलब है कि मदरा टेल गंगा घाट हादसों के लिए पहले से ही संवेदनशील माना जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले 10 सालों में यहां स्टीमर और नाव से सफर के दौरान कई अनहोनी घटनाएं हो चुकी हैं। कभी नाव पलटने तो कभी स्टीमर में तकनीकी खराबी के कारण लोगों की जान पर बन आती है। हादसे से बाल-बाल बचे यात्रियों ने इसे "भगवान की मर्जी" बताया। वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से पीपा पुल की मरम्मत और सुरक्षा इंतजाम पुख्ता करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्रेन की मदद से बोलेरो को नदी से बाहर निकलवाया है और जांच शुरू कर दी है। हादसे की वजह ड्राइवर को झपकी आना या तकनीकी खराबी मानी जा रही है।1
- आज शाम करीब सात बजे मेजा के उरूवा चौराहे पर भीषण जाम में फंसे लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी और गाड़ी चालक यातायात नियमों का धड़ल्ले से मजाक उड़ाया1
- शंकरगढ़ क्षेत्र के कपारी गांव में बारा पावर प्लांट से निकलने वाले फ्लाई ऐश तालाब के रिसाव ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रिसाव के कारण सैकड़ों बीघा उपजाऊ जमीन जलभराव और प्रदूषण की चपेट में आकर बंजर होती जा रही है। आज रविवार सुबह किसानों का आरोप है कि जहरीला पानी खेतों में भरने से फसलें नष्ट हो रही हैं और मिट्टी की उर्वरता खत्म हो रही है। कई किसानों ने वर्षों से खेती करना बंद कर दिया है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ रही है।1
- कौशांबी। कोखराज थाना क्षेत्र के मखदूमपुर काजी गांव में एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। हमले में युवक के सिर पर गंभीर चोट आई है। घटना के बाद भी पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। पीड़ित बलराम पुत्र लक्ष्मण निवासी मखदूमपुर काजी, थाना कोखराज पर गांव के ही कुछ लोगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी डंडों से पीटकर बलराम को लहूलुहान कर दिया। सिर पर गहरी चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। डॉक्टरों के अनुसार सिर में चोट गहरी है और हालत नाजुक बनी हुई है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना की सूचना कोखराज पुलिस को दी गई। लेकिन अभी तक न तो मुकदमा दर्ज हुआ और न ही आरोपियों पर कोई कार्रवाई हुई है। परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि दबंग खुलेआम घूम रहे हैं और धमकी दे रहे हैं। परिवार दहशत में है।ग्रामीणों ने भी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। मांग की है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए। फिलहाल कोखराज पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।1