logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सूने मकान में चोरी का प्रयास करने वाले , 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार कसडोल। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम मल्दा में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास करने वाले तीन आरोपियों को थाना कसडोल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ग्रामीणों की सतर्कता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरी की बड़ी साजिश नाकाम हो गई। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया था। घटना की सूचना मिलते ही कसडोल पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों को पकड़ लिया। लोहे की राड, टूटा ताला और बाइक जब्त पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे की राड, टूटा हुआ ताला और प्लेटिना मोटरसाइकिल क्रमांक CG11 BJ 3828 बरामद की है। दो आरोपी आदतन चोर गिरफ्तार आरोपियों में विमल कौशिक (34), पिता हरिश्चंद कौशिक, निवासी ग्राम तिलाई, थाना अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा, संदीप कुमार उर्फ राज यादव (20), पिता रामलाल यादव, निवासी ग्राम तिलाई, थाना अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा और भुनेश्वर वर्मा (39), पिता रामखिलावन वर्मा, निवासी ग्राम झबड़ी, थाना कसडोल शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी विमल कौशिक और भुनेश्वर वर्मा चोरी के आदतन अपराधी हैं, जिनके खिलाफ पूर्व में भी चोरी के प्रकरण दर्ज हैं। ग्रामीणों की सजगता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते आरोपियों की चोरी की योजना वारदात को अंजाम देने से पहले ही विफल हो गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है।

6 hrs ago
user_Pavan Baghel
Pavan Baghel
टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
6 hrs ago
f914192e-0b2a-40be-81fe-62600f5ba9bb

सूने मकान में चोरी का प्रयास करने वाले , 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार कसडोल। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम मल्दा में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास करने वाले तीन आरोपियों को थाना कसडोल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ग्रामीणों की सतर्कता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरी की बड़ी साजिश नाकाम हो गई। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया था। घटना की सूचना मिलते ही कसडोल पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों को पकड़ लिया। लोहे की राड, टूटा ताला और बाइक जब्त पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे की राड, टूटा हुआ ताला और प्लेटिना मोटरसाइकिल क्रमांक CG11 BJ 3828 बरामद की है। दो आरोपी आदतन चोर गिरफ्तार आरोपियों में विमल कौशिक (34), पिता हरिश्चंद कौशिक, निवासी ग्राम तिलाई, थाना अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा, संदीप कुमार उर्फ राज यादव (20), पिता रामलाल यादव, निवासी ग्राम तिलाई, थाना अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा और भुनेश्वर वर्मा (39), पिता रामखिलावन वर्मा, निवासी ग्राम झबड़ी, थाना कसडोल शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी विमल कौशिक और भुनेश्वर वर्मा चोरी के आदतन अपराधी हैं, जिनके खिलाफ पूर्व में भी चोरी के प्रकरण दर्ज हैं। ग्रामीणों की सजगता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते आरोपियों की चोरी की योजना वारदात को अंजाम देने से पहले ही विफल हो गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • ऑपरेशन निश्चय के तहत गांजा तस्करी मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार तिल्दा-नेवरा/रायपुर। ऑपरेशन “निश्चय” के तहत थाना तिल्दा-नेवरा पुलिस ने NDPS एक्ट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 182/2026, धारा 20(बी) NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार, 2 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा का परिवहन कर रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जागेश्वर पारधी निवासी ग्राम जलसों को गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से 1 किलो 200 ग्राम गांजा, जिसकी कीमत करीब 60 हजार रुपये बताई गई, बरामद किया गया था। विवेचना के दौरान जागेश्वर पारधी ने पूछताछ में बताया कि गांजा के क्रय-विक्रय और परिवहन में उसका जीजा पन्नालाल पारधी भी शामिल था। इसके बाद पुलिस ने पन्नालाल के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। घटना के बाद से ही आरोपी पुलिस से बचने के लिए फरार चल रहा था। 27 अगस्त 2026 को पुलिस को विश्वस्त मुखबिर से सूचना मिली कि फरार आरोपी पन्नालाल पारधी ग्राम जलसों आया हुआ है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गांव में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साले जागेश्वर पारधी के साथ मिलकर गांजा का अवैध विक्रय एवं परिवहन करना स्वीकार किया। आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी: पन्नालाल पारधी, पिता बारेलाल पारधी, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम जलसों, थाना तिल्दा-नेवरा, जिला रायपुर। पुलिस ने बताया कि पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी तिल्दा-नेवरा सहित थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    2
    ऑपरेशन निश्चय के तहत गांजा तस्करी मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार


तिल्दा-नेवरा/रायपुर। ऑपरेशन “निश्चय” के तहत थाना तिल्दा-नेवरा पुलिस ने NDPS एक्ट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 182/2026, धारा 20(बी) NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार, 2 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा का परिवहन कर रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जागेश्वर पारधी निवासी ग्राम जलसों को गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से 1 किलो 200 ग्राम गांजा, जिसकी कीमत करीब 60 हजार रुपये बताई गई, बरामद किया गया था।
विवेचना के दौरान जागेश्वर पारधी ने पूछताछ में बताया कि गांजा के क्रय-विक्रय और परिवहन में उसका जीजा पन्नालाल पारधी भी शामिल था। इसके बाद पुलिस ने पन्नालाल के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। घटना के बाद से ही आरोपी पुलिस से बचने के लिए फरार चल रहा था।
27 अगस्त 2026 को पुलिस को विश्वस्त मुखबिर से सूचना मिली कि फरार आरोपी पन्नालाल पारधी ग्राम जलसों आया हुआ है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गांव में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपने साले जागेश्वर पारधी के साथ मिलकर गांजा का अवैध विक्रय एवं परिवहन करना स्वीकार किया। आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी:
पन्नालाल पारधी, पिता बारेलाल पारधी, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम जलसों, थाना तिल्दा-नेवरा, जिला रायपुर।
पुलिस ने बताया कि पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी तिल्दा-नेवरा सहित थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    user_Pavan Baghel
    Pavan Baghel
    टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    20 hrs ago
  • त्योहार के बीच गिधपुरी शराब दुकान में ओवररेटिंग का आरोप, ग्राहकों और सुपरवाइजर के बीच विवाद निर्धारित कीमत से अधिक राशि वसूलने की शिकायत, ग्राहकों ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की उठाई मांग* गिधपुरी* । त्योहार के बीच शराब दुकानों में बढ़ी भीड़ के बीच गिधपुरी स्थित कंपोजिट शराब दुकान में कथित ओवररेटिंग को लेकर विवाद सामने आया है। ग्राहकों का आरोप है कि दुकान में निर्धारित दर से अधिक कीमत पर शराब बेचकर उनसे अतिरिक्त राशि वसूली जा रही है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम करीब 6 बजे से 6:15 बजे के बीच शराब की कीमत को लेकर ग्राहकों और दुकान के सुपरवाइजर के बीच विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। ग्राहकों का आरोप है कि निर्धारित मूल्य पूछे जाने के बावजूद उन्हें स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई और शराब की बोतलों के लिए अधिक राशि ली गई। ग्राहकों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कराने की मांग की है, ताकि विवाद के दौरान की स्थिति और शराब बिक्री की वास्तविकता सामने आ सके। उनका कहना है कि यदि निर्धारित दर से अधिक राशि वसूली गई है तो जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि त्योहार के दौरान शराब की मांग बढ़ने का फायदा उठाकर दुकान में कथित तौर पर मनमानी की जा रही है। इससे ग्राहकों में नाराजगी देखी जा रही है। वहीं, मामले में दुकान के सुपरवाइजर की भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। अब सवाल यह है कि जिला आबकारी विभाग निर्धारित दरों पर शराब की बिक्री सुनिश्चित करने के लिए क्या कार्रवाई करता है? स्थानीय लोगों ने आबकारी विभाग से गिधपुरी कंपोजिट शराब दुकान की जांच कराने, बिक्री की दरों और बिलिंग व्यवस्था की जांच करने तथा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे मामले की वास्तविकता सामने लाने की मांग की है। हालांकि, ओवररेटिंग के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। विभागीय जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि ग्राहकों से निर्धारित मूल्य से अधिक राशि वसूली गई थी या नहीं। फिलहाल पूरे मामले में आबकारी विभाग की कार्रवाई और सीसीटीवी फुटेज की जांच पर नजर बनी हुई है।
    1
    त्योहार के बीच गिधपुरी शराब दुकान में ओवररेटिंग का आरोप, ग्राहकों और सुपरवाइजर के बीच विवाद निर्धारित कीमत से अधिक राशि वसूलने की शिकायत, ग्राहकों ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की उठाई मांग* 
गिधपुरी* । त्योहार के बीच शराब दुकानों में बढ़ी भीड़ के बीच गिधपुरी स्थित कंपोजिट शराब दुकान में कथित ओवररेटिंग को लेकर विवाद सामने आया है। ग्राहकों का आरोप है कि दुकान में निर्धारित दर से अधिक कीमत पर शराब बेचकर उनसे अतिरिक्त राशि वसूली जा रही है।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम करीब 6 बजे से 6:15 बजे के बीच शराब की कीमत को लेकर ग्राहकों और दुकान के सुपरवाइजर के बीच विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। ग्राहकों का आरोप है कि निर्धारित मूल्य पूछे जाने के बावजूद उन्हें स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई और शराब की बोतलों के लिए अधिक राशि ली गई।
ग्राहकों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कराने की मांग की है, ताकि विवाद के दौरान की स्थिति और शराब बिक्री की वास्तविकता सामने आ सके। उनका कहना है कि यदि निर्धारित दर से अधिक राशि वसूली गई है तो जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि त्योहार के दौरान शराब की मांग बढ़ने का फायदा उठाकर दुकान में कथित तौर पर मनमानी की जा रही है। इससे ग्राहकों में नाराजगी देखी जा रही है। वहीं, मामले में दुकान के सुपरवाइजर की भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
अब सवाल यह है कि जिला आबकारी विभाग निर्धारित दरों पर शराब की बिक्री सुनिश्चित करने के लिए क्या कार्रवाई करता है? स्थानीय लोगों ने आबकारी विभाग से गिधपुरी कंपोजिट शराब दुकान की जांच कराने, बिक्री की दरों और बिलिंग व्यवस्था की जांच करने तथा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे मामले की वास्तविकता सामने लाने की मांग की है।
हालांकि, ओवररेटिंग के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। विभागीय जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि ग्राहकों से निर्धारित मूल्य से अधिक राशि वसूली गई थी या नहीं। फिलहाल पूरे मामले में आबकारी विभाग की कार्रवाई और सीसीटीवी फुटेज की जांच पर नजर बनी हुई है।
    user_Kishor Banjare
    Kishor Banjare
    बलौदा बाजार, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    5 min ago
  • रावन अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट के वर्करों ने लगाया कंपनी प्रबंधन और ठेकेदार पर गंभीर आरोप पैकिंग प्लांट के मजदूरों ने कालिंग डियुटी और हाजरी कम देने पर जताई नाराज़गी 15 दिनों का दिया समय नहीं दिया जायेगा तो उग्रआंदोलन करने का दिया चेतावनी। रावन अल्ट्राटेक सीमेंट के सैंकड़ों मजदूरों ने लगाया कंपनी प्रबंधन और ठेकेदार पर गंभीर आरोप कालींग डियुटी नहीं देने पर और मेहनताना ज्यादा हाजरी कम देने पर उठा सवाल। बलौदा बाजार जिला स्थित रावन अल्ट्राटेक सीमेंट ग्रासीम विहार रावन महाराजा ब्रदर्स के सैंकड़ों मजदूरों ने कंपनी प्रबंधन को कई बार आवेदन निवेदन दिया गया था जब हमारा रैक टू रैक का एग्रीमेंट हुआ तब हम सीप्ट में डियुटी में आया करते थे लेकिन कंपनी प्रबंधन ElC.ठेकादार और युनियन के बीच में समझौता हुआ था कि हम सभी वर्करों को कालिंग डियुटी दिया जाए पहले तो सीप्ट में डियुटी बुलाया करता था अब नहीं बुला रहे हैं कई बार हों गया और अपने ठेकेदार को भी बता करके अवगत कराया गया था फिर भी अनदेखा कर दिया जा रहा है ऐसे करते करीब 7 वर्ष बीत चुका है फिर भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है मजदूरों का कहना है कि यहां पर जो ठेकेदार वर्कर हों या सप्लाई BsR ,रेगुलर मजदूर हैं उन्हें भी कंपनी रेट नहीं दिया जा रहा है जो गौरमेंट का बढ़ा हुआ रेट है लगातार कंपनी प्रबंधन मजदूर वर्करों पर शोषण किया जा रहा है और बाहरी व्यक्ति को काम में रखा जा रहा है और क्षेत्रीय व्यक्ति को नहीं रखा जा रहा है जो बेरोजगार घुम रहे हैं और ना ही हमें कालिंग डियुटी नहीं बुला रहा है और हमें हर महिने 26 प्रजेंट मीलना चाहिए लेकिन ठेकेदार नहीं दे रहा है ना ही कंपनी प्रबंधन किसी प्रकार की सहायता नहीं किया जा रहा है बल्कि हमारे साथ छल किया जा रहा है स्थिति हमारे हालात इतने गंभीर हो रहे है कि हमारे परिवार वालों का पालन पोषण करने में दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है लेकिन कुछ सालो हमारा डियुटी कम कर दिया गया है 26 प्रजेंट नहीं दिया जा रहा है ईस समस्या के बारे में कंपनी प्रबंधन चर्चा विमर्श करने के लिए तैयार नहीं है मजदूरों का कहना है कि हमें महिने 26 प्रजेंट मीलना चाहिए अगर नहीं देता है 26 प्रजेंट के हिसाब से क्षतिपूर्ति प्रदान करें या फिर 15 दिनों के अंतर्गत किया जाए अन्यथा हम सब मजदूर अपने हक अधिकार मुवायजा के लिए मजबुर न हमें कंपनी गेट सामने उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसकी सम्पूर्ण जावाबदारी कंपनी प्रबंधन एवं महाराजा ब्रदर्स ठेकेदार स्वयं होंगे ।
    4
    रावन अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट के वर्करों ने लगाया कंपनी प्रबंधन और ठेकेदार पर गंभीर आरोप पैकिंग प्लांट के मजदूरों ने कालिंग डियुटी और हाजरी कम देने पर जताई नाराज़गी 15 दिनों का दिया समय नहीं दिया जायेगा तो उग्रआंदोलन करने का दिया चेतावनी।
रावन अल्ट्राटेक सीमेंट के सैंकड़ों मजदूरों ने लगाया कंपनी प्रबंधन और ठेकेदार पर गंभीर आरोप कालींग डियुटी नहीं देने पर और मेहनताना ज्यादा हाजरी कम देने पर उठा सवाल।
बलौदा बाजार जिला स्थित रावन अल्ट्राटेक सीमेंट ग्रासीम विहार रावन महाराजा ब्रदर्स के सैंकड़ों मजदूरों ने कंपनी प्रबंधन को कई बार आवेदन निवेदन दिया गया था जब हमारा रैक टू रैक का एग्रीमेंट हुआ तब हम सीप्ट में डियुटी में आया करते थे लेकिन कंपनी प्रबंधन ElC.ठेकादार और युनियन के बीच में समझौता हुआ था कि हम सभी वर्करों को कालिंग डियुटी  दिया जाए पहले तो सीप्ट में डियुटी बुलाया करता था अब नहीं बुला रहे हैं कई बार हों गया और अपने ठेकेदार को भी बता करके अवगत कराया गया था फिर भी अनदेखा कर दिया जा रहा है ऐसे करते करीब 7 वर्ष बीत चुका है फिर भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है मजदूरों का कहना है कि यहां पर जो ठेकेदार वर्कर हों या सप्लाई BsR ,रेगुलर मजदूर हैं उन्हें भी कंपनी रेट नहीं दिया जा रहा है जो गौरमेंट का बढ़ा हुआ रेट है लगातार कंपनी प्रबंधन मजदूर वर्करों पर शोषण किया जा रहा है और बाहरी व्यक्ति को काम में रखा जा रहा है और क्षेत्रीय व्यक्ति को नहीं रखा जा रहा है जो बेरोजगार घुम रहे हैं और ना ही हमें कालिंग डियुटी नहीं बुला रहा है और हमें हर महिने 26 प्रजेंट मीलना चाहिए लेकिन ठेकेदार नहीं दे रहा है ना ही कंपनी प्रबंधन किसी प्रकार की सहायता नहीं किया जा रहा है बल्कि हमारे साथ छल किया जा रहा है स्थिति हमारे हालात इतने गंभीर हो रहे है कि हमारे परिवार वालों का पालन पोषण करने में दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है लेकिन कुछ सालो हमारा डियुटी कम कर दिया गया है 26 प्रजेंट नहीं दिया जा रहा है ईस समस्या के बारे में कंपनी प्रबंधन  चर्चा विमर्श करने के लिए तैयार नहीं है मजदूरों का कहना है कि हमें महिने 26 प्रजेंट मीलना चाहिए अगर नहीं देता है 26 प्रजेंट के हिसाब से क्षतिपूर्ति प्रदान करें या फिर 15 दिनों के अंतर्गत किया जाए अन्यथा हम सब मजदूर अपने हक अधिकार मुवायजा के लिए मजबुर न हमें कंपनी गेट सामने उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसकी सम्पूर्ण जावाबदारी कंपनी प्रबंधन एवं महाराजा ब्रदर्स ठेकेदार स्वयं होंगे ।
    user_Hariom .Vishwakarma . रीपोर्ट
    Hariom .Vishwakarma . रीपोर्ट
    बलौदा बाजार, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • रक्षा बंधन के अवसर पर रायपुर सेंट्रल जेल में अद्भुत नजारा , जेल में बंद भाइयो को राखी बांधने पहुंची.........
    1
    रक्षा बंधन के अवसर पर  रायपुर सेंट्रल जेल में अद्भुत नजारा , जेल में बंद भाइयो को राखी बांधने पहुंची.........
    user_हमर जशपुर
    हमर जशपुर
    Raipur, Chhattisgarh•
    1 hr ago
  • दिव्यांगजनों के बीच सीआरपीएफ जवानों ने मनाया रक्षाबंधन, बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र ग्राम नवागांव बुडेनी स्थित आनंद धाम में संकल्प सेवा संस्थान हो रही है संचालित नवागांव (बुडेनी)। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर सीआरपीएफ के जवानों ने नवागांव स्थित संकल्प सेवा संस्थान में दिव्यांगजनों के बीच पहुंचकर भाई-बहन के स्नेह और अपनत्व का पर्व मनाया। इस अवसर पर संस्थान से जुड़ी बहनों ने सीआरपीएफ जवानों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और सुरक्षित सेवा की कामना की। कार्यक्रम में डॉ. विनोद कुमार टंडन, कमांडेंट इन-चार्ज, 211वीं वाहिनी सीआरपीएफ, श्री प्रज्ञेष कुमार अटल, द्वितीय कमान अधिकारी, श्री इकबाल अहमद, डिप्टी कमांडेंट सहित सीआरपीएफ के अन्य अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे। राखी बंधवाने के बाद जवानों ने भी बहनों को उपहार भेंट कर उनके प्रति सम्मान, स्नेह और आत्मीयता व्यक्त की। देश की सुरक्षा में समर्पित जवानों और दिव्यांगजनों के बीच मनाया गया यह रक्षाबंधन समारोह भावुक एवं यादगार रहा। इस अवसर पर जवानों ने कहा कि देश की रक्षा करना उनका कर्तव्य है, लेकिन समाज के विभिन्न वर्गों के साथ जुड़कर उनके सुख-दुख में सहभागी बनना भी सेवा भावना का महत्वपूर्ण हिस्सा है। संकल्प सेवा संस्थान में आयोजित इस कार्यक्रम ने सेवा, सम्मान, भाईचारे और सामाजिक सरोकार का प्रेरक संदेश दिया। रक्षाबंधन के इस आयोजन ने जवानों और संस्थान से जुड़े लोगों के बीच अपनत्व तथा भाई-बहन के रिश्ते की भावना को और मजबूत किया। समारोह ने यह संदेश भी दिया कि सच्चा रक्षाबंधन केवल राखी बांधने तक सीमित नहीं, बल्कि एक-दूसरे के सम्मान, सहयोग और सुरक्षा के संकल्प का नाम है।
    1
    दिव्यांगजनों के बीच सीआरपीएफ जवानों ने मनाया रक्षाबंधन, बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र
ग्राम नवागांव बुडेनी स्थित आनंद धाम में संकल्प सेवा संस्थान हो रही है संचालित
नवागांव (बुडेनी)। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर सीआरपीएफ के जवानों ने नवागांव स्थित संकल्प सेवा संस्थान में दिव्यांगजनों के बीच पहुंचकर भाई-बहन के स्नेह और अपनत्व का पर्व मनाया। इस अवसर पर संस्थान से जुड़ी बहनों ने सीआरपीएफ जवानों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और सुरक्षित सेवा की कामना की।
कार्यक्रम में डॉ. विनोद कुमार टंडन, कमांडेंट इन-चार्ज, 211वीं वाहिनी सीआरपीएफ, श्री प्रज्ञेष कुमार अटल, द्वितीय कमान अधिकारी, श्री इकबाल अहमद, डिप्टी कमांडेंट सहित सीआरपीएफ के अन्य अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।
राखी बंधवाने के बाद जवानों ने भी बहनों को उपहार भेंट कर उनके प्रति सम्मान, स्नेह और आत्मीयता व्यक्त की। देश की सुरक्षा में समर्पित जवानों और दिव्यांगजनों के बीच मनाया गया यह रक्षाबंधन समारोह भावुक एवं यादगार रहा।
इस अवसर पर जवानों ने कहा कि देश की रक्षा करना उनका कर्तव्य है, लेकिन समाज के विभिन्न वर्गों के साथ जुड़कर उनके सुख-दुख में सहभागी बनना भी सेवा भावना का महत्वपूर्ण हिस्सा है। संकल्प सेवा संस्थान में आयोजित इस कार्यक्रम ने सेवा, सम्मान, भाईचारे और सामाजिक सरोकार का प्रेरक संदेश दिया।
रक्षाबंधन के इस आयोजन ने जवानों और संस्थान से जुड़े लोगों के बीच अपनत्व तथा भाई-बहन के रिश्ते की भावना को और मजबूत किया। समारोह ने यह संदेश भी दिया कि सच्चा रक्षाबंधन केवल राखी बांधने तक सीमित नहीं, बल्कि एक-दूसरे के सम्मान, सहयोग और सुरक्षा के संकल्प का नाम है।
    user_तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    Artist औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • गरियाबन्द : - आज बारुका चिंगरा पगार में घुमने के लिए जाना हुआ, अगर आप भी अगर कही चिंगरा पगार घुमने जाने का प्लान बना रहे हो तो इस बात का ध्यान रखे की, झरने के ऊपर वाले हिस्से में ना जाए क्योंकि ये पहाड़ लगातार पानी के तेज बहाव से फ़िसलन हो गया है और काई जम गया है, इसके ऊपर चलने से आपका जान भी जा सकता है, क्योंकि जब आप ऊपर चलने का कोशिश करेंगे तो फ़िसल कर निचे गिरेन्गे जिससे आपका मौत भीहो सकता है, इसलिए यहाँ घुमने के लिए जाए तो सवधान रहे शतर्क रहे और नियम कानून का पालन करें !
    1
    गरियाबन्द : - आज बारुका चिंगरा पगार में घुमने के लिए जाना हुआ, अगर आप भी अगर कही  चिंगरा पगार घुमने जाने का प्लान बना रहे हो तो इस बात का ध्यान रखे की, झरने के ऊपर वाले हिस्से में ना जाए क्योंकि ये पहाड़ लगातार पानी के तेज बहाव से फ़िसलन हो गया है और काई जम गया है, इसके ऊपर चलने से आपका जान भी जा सकता है, क्योंकि जब आप ऊपर चलने का कोशिश करेंगे तो फ़िसल कर निचे गिरेन्गे जिससे आपका मौत भीहो सकता है, इसलिए यहाँ घुमने के लिए जाए तो सवधान रहे शतर्क रहे और नियम कानून का पालन करें !
    user_टोमेन्द्र पाण्डेय  छात्र सदस्य
    टोमेन्द्र पाण्डेय छात्र सदस्य
    Student union Raipur, Chhattisgarh•
    5 hrs ago
  • *RAJ TALKIES RAIPUR* ☎️- 0771-2229223 *_Book Online Ticket from Book My Show_* https://in.bookmyshow.com/cinemas/raipur/raj-talkies-raipur/buytickets/RTSR/20251207 *_हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक में क्लिक करे। किसी और को जोड़ने के लिए यह लिंक उन्हें भेजे🙏_* https://chat.whatsapp.com/BPpMQLgJrtjDsPO4VHm0i8?mode=hqrt3
    1
    *RAJ TALKIES RAIPUR*
☎️- 0771-2229223
*_Book Online Ticket from Book My Show_*
https://in.bookmyshow.com/cinemas/raipur/raj-talkies-raipur/buytickets/RTSR/20251207
*_हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक में क्लिक करे। किसी और को जोड़ने के लिए यह लिंक उन्हें भेजे🙏_*
https://chat.whatsapp.com/BPpMQLgJrtjDsPO4VHm0i8?mode=hqrt3
    user_Raj Talkies Raipur
    Raj Talkies Raipur
    Cinema औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    21 hrs ago
  • चाकू की नोक पर राहगीरों और ट्रक चालकों से लूट करने वाले चार आरोपियों को तिल्दा-नेवरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला 27 अगस्त की रात का है। ग्राम कोनारी स्थित श्री रामदूत इस्पात कंपनी के बाहर ट्रक चालक सुनील राम ट्रक के केबिन में सो रहा था। तभी चार आरोपी केबिन में घुसे और चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की। आरोपियों ने चालक से 4 हजार 500 रुपये नकद और 5 हजार रुपये कीमत का Redmi मोबाइल फोन लूट लिया और फरार हो गए। पुलिस ने सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर चाकू, लूट की रकम, मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त प्लेटिना मोटरसाइकिल बरामद की गई है। बरामद सामान की कुल कीमत 59 हजार 500 रुपये बताई गई है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम अकबर पारधी, सोनू मांडवी, साहिल उइके और विरु पारधी हैं। पुलिस अब आरोपियों से क्षेत्र में हुई अन्य लूट और चोरी की घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ कर रही है। तिल्दा-नेवरा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 309(4), 3(5) के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।
    1
    चाकू की नोक पर राहगीरों और ट्रक चालकों से लूट करने वाले चार आरोपियों को तिल्दा-नेवरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
मामला 27 अगस्त की रात का है। ग्राम कोनारी स्थित श्री रामदूत इस्पात कंपनी के बाहर ट्रक चालक सुनील राम ट्रक के केबिन में सो रहा था। तभी चार आरोपी केबिन में घुसे और चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की।
आरोपियों ने चालक से 4 हजार 500 रुपये नकद और 5 हजार रुपये कीमत का Redmi मोबाइल फोन लूट लिया और फरार हो गए।
पुलिस ने सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों की निशानदेही पर चाकू, लूट की रकम, मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त प्लेटिना मोटरसाइकिल बरामद की गई है। बरामद सामान की कुल कीमत 59 हजार 500 रुपये बताई गई है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम अकबर पारधी, सोनू मांडवी, साहिल उइके और विरु पारधी हैं।
पुलिस अब आरोपियों से क्षेत्र में हुई अन्य लूट और चोरी की घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।
तिल्दा-नेवरा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 309(4), 3(5) के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।
    user_Pavan Baghel
    Pavan Baghel
    टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.