हरिद्वार। युवती से छेड़छाड़ एवं मारपीट करने के मामले में आरोपी को द्वितीय अपर सिविल जे०डी०/न्यायिक मजिस्ट्रेट शमशाद अली ने दोषी पाते हुए 3 साल का कारावास तथा 5 हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई है। न्यायालय ने गाली गलौज करने का आरोप सिद्ध होने पर अभियुक्त की पत्नी को भी एक माह का कारावास व 1000 हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई है। वादी पक्ष के अनुसार, 12 नवंबर 2019 की सुबह पीड़िता अपने घर की छत पर बने कमरे में अकेली थी। तभी आरोपी राजेंद्र उर्फ पप्पू पुत्र मूलचंद निवासी मोहल्ला काशीपुर हरिद्वार उसके कमरे में जबरन घुस आया और अनुचित मांगें रखते हुए अश्लील बातें करने लगा। विरोध करने पर उसने युवती का गला दबाकर किसी को बताने पर गायब करने की धमकी दी। घटना के बाद पीड़िता ने अपनी मां को बताया था। जब पीड़िता की मां ने आरोपी राजेंद्र की पत्नी उषा से बात करने की कोशिश की, तो उषा ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। दोपहर बाद जब पीड़िता के पिता घर लौटे, तो उन्हें पूरी बात पता चली। इसके बाद वे शाम करीब 4:30 बजे बात करने आरोपी राजेंद्र की दुकान पर पहुंचे। वहां बहस के दौरान राजेंद्र ने गंदी-गंदी गालियां दीं और सोडे की बोतल से हमला कर दिया। बचाव के दौरान पीड़ित के दाहिने हाथ पर गंभीर चोट आई और उनके हाथ की हड्डी टूट गई थी। न्यायालय ने साक्ष्यों के आधार पर आरोपी राजेंद्र को दोषी पाते हुए 3-3 वर्ष का कारावास तथा कुल 5,000 रुपए का अर्थदंड भी लगाया गया है । न्यायालय ने अभियुक्ता उषा को एक माह के कारावास और एक हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई है।

- हरिद्वार के रुड़की में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कलश यात्रा में हुए शामिल देशराज कर्णवाल ने कर दिया बड़ा ऐलान1
- हर पल दिन हो या रात राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट लगातार प्रशासन के कंधे से कंधा मिला कर कर रहा है कार्य राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट द्वारा संचालित कांवड़ सेवा एवं चलित मेडिकल सेवा शिविरों में संगठन के पदाधिकारियों का प्रमुख योगदान रहा। भगीरथ के सम्मान में हम आ गए मैदान में" के संकल्प के साथ की टीम हरिद्वार से रुड़की तक शिवभक्तों की सेवा में दिन-रात जुटी हुई है। 1. डॉ. सतपाल सैनी जिला संरक्षक, रुड़की 2. डॉ. सुरेश सैनी जिला संरक्षक, हरिद्वार एवं जिला चिकित्सा अधिकारी, हरिद्वार 3. श्री चेतन चौधरी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष, हरिद्वार 4. श्रीमती अलका सैनी राष्ट्रीय सचिव, 5. श्री प्रदीप शर्मा प्रदेश अध्यक्ष, 6. श्री पंकज सैनी राष्ट्रीय अध्यक्ष, सभी अपनी टीम के साथ चलित कांवड़ सेवा कर रहे हैं। शिविरों में निशुल्क जल, विश्राम, मार्गदर्शन एवं डॉ. दीपमाला के नेतृत्व में 11 डॉक्टरों की मेडिकल टीम द्वारा प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रदीप शर्मा ने कहा कि संगठन के सभी पदाधिकारी तन-मन-धन से सेवा में लगे हैं। रुड़की और हरिद्वार के संरक्षकों व युवा मोर्चा के सहयोग से हजारों कांवड़ियों को राहत मिली है। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पंकज सैनी ने सभी कार्यकर्ताओं के समर्पण की सराहना की और कहा कि आगे भी इसी तरह मानव सेवा में लगा रहेगा।4
- 🚨 हरिद्वार में उमड़ा आस्था का महाजनसैलाब! 3 अगस्त के बाद और बढ़ेगी कांवड़ियों की भीड़! 🔥 हर सड़क पर बोल बम... हर ओर भगवा! देखिए हरिद्वार से आस्था की सबसे भव्य तस्वीरें! #KanwarYatra2026 #Haridwar #BolBam #HarHarMahadev #ShivBhakti #Kanwariya #Gangajal #Mahadev #Uttarakhand #HaridwarNews #BreakingNews #BharatvaniTVNews #IndiaNews #Shravan2026 #KawadYatra #SanatanDharma #Devbhoomi #TrendingNews #LiveNews #HindiNews Haridwar Kanwar Yatra 2026 Haridwar News Kanwar Yatra Latest News Kanwariya News Bol Bam 2026 Har Har Mahadev Ganga Jal Yatra Haridwar Live Uttarakhand News Haridwar Traffic Kanwar Route Update Kanwar Bhakts Shravan 2026 Shiv Bhakti Mahadev Bhakt Haridwar Crowd Kanwar Viral Video Bharatvani TV News Hindi News Breaking News India Sandeep Chaudhary Report Haridwar Police Kanwar Yatra Crowd Devbhoomi Uttarakhand Kanwar Yatra Special Report1
- Haridwar mein patanjali, yog beet ke pass.Ki ghatana.. Haridwar mein patanjali, yog beet ke pass.Ki ghatana..1
- दर्दनाक सड़क हादसा पीछे से आ रही पीकअप ने कांवड़ियों को उड़ाया मौके पर मची अफरातफरी, प्रशासन सभी शिव भक्तों ने निर्धारित मार्ग पर चलने की करता है।1