यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू गेट पर तलाशी के बाद परीक्षार्थी पहुंचे अंदर सीसीटीवी की कड़ी निगरानी में शुरू हुईं यूपी बोर्ड की परीक्षाएं रसूलाबाद कानपुर देहात। जनपद में यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा हिंदी के प्रश्न पत्र के साथ शुरू हुई। परीक्षा के पहले दिन केन्द्रों में काफी सख्ती नजर आई। जहाँ एक एक ओर सीसीटीवी फुटेज और कक्ष निरीक्षकों की निगरानी चल रही थी तो वहीं परीक्षा केन्द्रों के बाहर भी सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध देखने को मिले। सचल दलों ने भी परीक्षा केंद्रों का दौरा किया और चेताया किसी भी दिशा में नकल बर्दाश्त न की जाएगी। जनपद के रसूलाबाद तहसील क्षेत्र में करीब 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए दो राजकीय कालेज सहित अन्य कॉलेज परीक्षा केंद्रों की श्रेणी में हैं। सभी कालेजों में प्रथम पाली में जहां हाईस्कूल हिंदी के प्रश्न पत्र की परीक्षा हुई तो वहीं द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट के सामान्य हिंदी व साहित्यिक हिंदी का प्रश्न पत्र हुआ। परीक्षा से पहले परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर परीक्षार्थियों की गहनता से जामा तलाशी ली गई तभी परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। रसूलाबाद के असालतगंज में स्थित छेदी खान समसुल कमर इंटर कॉलेज में अपर जिला विद्यालय निरीक्षक कुलदीप वर्मा ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कई कमरों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरे और वार रूम में भी बैठकर परीक्षार्थियों की गतिविधियों को देखा। वहीं माध्यमिक शिक्षा विभाग के कड़े निर्देशों के चलते इस बार उत्तर पुस्तिकाओं में रुपए रखने पर कार्यवाही की बात कही गई है।
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू गेट पर तलाशी के बाद परीक्षार्थी पहुंचे अंदर सीसीटीवी की कड़ी निगरानी में शुरू हुईं यूपी बोर्ड की परीक्षाएं रसूलाबाद कानपुर देहात। जनपद में यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा हिंदी के प्रश्न पत्र के साथ शुरू हुई। परीक्षा के पहले दिन केन्द्रों में काफी सख्ती नजर आई। जहाँ एक एक ओर सीसीटीवी फुटेज और कक्ष निरीक्षकों की
निगरानी चल रही थी तो वहीं परीक्षा केन्द्रों के बाहर भी सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध देखने को मिले। सचल दलों ने भी परीक्षा केंद्रों का दौरा किया और चेताया किसी भी दिशा में नकल बर्दाश्त न की जाएगी। जनपद के रसूलाबाद तहसील क्षेत्र में करीब 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए दो राजकीय कालेज सहित अन्य कॉलेज परीक्षा केंद्रों की श्रेणी में हैं। सभी कालेजों
में प्रथम पाली में जहां हाईस्कूल हिंदी के प्रश्न पत्र की परीक्षा हुई तो वहीं द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट के सामान्य हिंदी व साहित्यिक हिंदी का प्रश्न पत्र हुआ। परीक्षा से पहले परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर परीक्षार्थियों की गहनता से जामा तलाशी ली गई तभी परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। रसूलाबाद के असालतगंज में स्थित छेदी खान समसुल कमर
इंटर कॉलेज में अपर जिला विद्यालय निरीक्षक कुलदीप वर्मा ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कई कमरों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरे और वार रूम में भी बैठकर परीक्षार्थियों की गतिविधियों को देखा। वहीं माध्यमिक शिक्षा विभाग के कड़े निर्देशों के चलते इस बार उत्तर पुस्तिकाओं में रुपए रखने पर कार्यवाही की बात कही गई है।
- कलश यात्रा के साथ ही धनेश्वर धाम में पहले दिन की हुई कथा रसूलाबाद कानपुर देहात। आस्था व विश्वास के प्रतीक श्री धनेश्वर धाम में सप्तदिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ मंगलवार से हुआ बड़ी संख्या में माता बहनों ने कलश रखकर पूजा अर्चना की। रसूलाबाद क्षेत्र के मुर्री तिश्ती में स्थित श्री धनेश्वर धाम में सप्तदिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का मंगलवार को कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। आचार्य कृष्णानंद रसिक के द्वारा सात दिनों तक भक्तों को भगवान की पावन कथाओं का रसपान कराया जाएगा। मंगलवार को भक्तों ने बैंड बाजे डीजे की धुन पर रामगंगा नहर शहवाजपुर से कलश भरकर कथा पंडाल में विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद स्थापित किये गए।इसके साथ ही पहले दिन की भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। इस मौके घनश्याम यादव रिंकू हरिओम यादव, राहुल संदीप कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।2
- रजबहे की पुलिया पर मौरंग लदा ट्रक पलटा, चालक-परिचालक बाल-बाल बचे सिकन्दरा-झींझक रोड पर शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मौरंग लादकर हमीरपुर जा रहा ट्रक सुरासी गांव के रजबहे की पुलिया पर अनियंत्रित होकर पलट गया।1
- मंगलपुर की तरफ से झींझक की ओर जा रहा ट्रक सुरासी गांव के पास नाले मे जा गिरा ट्रक मे मौरम ओवर लोड लादी गई थी किसीभी प्रकार की कोई जन हानी नहीं हुई2
- कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश!! दिनांक 18/02/2026 की रात्रि में थाना रावतपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि छपेड़ा पुलिया के पास दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है तथा गोली चलने की सूचना है। उक्त सूचना पर तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुँचा। जाँच में ज्ञात हुआ कि सोनू राठौर नामक व्यक्ति पर अभिषेक विश्वकर्मा द्वारा हमला किया गया है। घायल व्यक्ति को तत्काल उपचार हेतु हैलट अस्पताल भेजा गया तथा घटना में मुख्य अभियुक्त अभिषेक विश्वकर्मा के घर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया है। प्राथमिक उपचार के उपरांत चिकित्सक द्वारा घायल को फिलहाल खतरे से बाहर बताया गया है। पीड़ित पक्ष से प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। उक्त संबंध में पुलिस उपायुक्त पश्चिम, श्री एस. एम. कासिम आबिदी द्वारा बाइट दी गई।2
- दिल्ली /लखनऊःशुरू लोकल न्यूज उत्तर प्रदेश जिला मुख्यालय संवाददाता लव कुश की खास रिपोर्ट के साथ *डीएम ने किया पीएचसी उत्तरीपुरा का औचक निरीक्षण, मेडिकल ऑफिसर सहित चार स्वास्थ्यकर्मी मिले अनुपस्थित* कानपुर नगर। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज अपराह्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उत्तरीपुरा का औचक निरीक्षण किया तो व्यवस्थाओं में गंभीर लापरवाही सामने आई। सात कर्मचारियों में से केवल तीन ही ड्यूटी पर उपस्थित मिले। अनुपस्थित पाए जाने पर डॉ. प्रीति सचान (मेडिकल ऑफिसर), रामानुज (वार्ड बॉय) और कु. ज्योति (स्टाफ नर्स) का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए। वहीं चीफ फार्मासिस्ट अशोक श्रीवास्तव का अवकाश आवेदन पत्र उपलब्ध तो था, लेकिन उसे न तो विधिवत दर्ज किया गया था और न ही स्वीकृत किया गया था। इसे अनियमितता मानते हुए उनका भी एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान ओपीडी रजिस्टर शासन द्वारा निर्धारित मानक के अनुरूप नहीं पाया गया। नियमानुसार मरीज के नाम के साथ मोबाइल नंबर दर्ज किया जाना अनिवार्य है, लेकिन यह प्रविष्टियां नहीं की जा रही थीं। मौके पर उपस्थित आयुष चिकित्सक डॉ. सरिता कटियार निर्धारित रजिस्टर के स्थान पर अन्य रजिस्टर का उपयोग कर रही थीं, जिसमें मरीजों के मोबाइल नंबर अंकित नहीं थे। इस पर उनका स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य केंद्र में बायोमैट्रिक उपस्थिति प्रणाली संचालित नहीं पाई गई और परिसर व कक्षों में साफ-सफाई की स्थिति भी खराब मिली। जिलाधिकारी ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए फटकार लगाई तत्काल सुधार के निर्देश दिए। पीएचसी के पर्यवेक्षण के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका भी सवालों में रही। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्हौर के एमओआईसी तथा प्रभारी एसीएमओ द्वारा नियमित निगरानी न किए जाने पर दोनों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्थाओं में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि जनपद के सभी स्वास्थ्य केंद्रों की नियमित समीक्षा सुनिश्चित की जाए तथा एमओआईसी स्तर पर जवाबदेही तय कर व्यवस्थाओं में सुधार कराया जाए।2
- औरैया शहर के तिलक इंटर कॉलेज में हाई स्कूल की परीक्षा देने आई छात्रा अजीवा पुत्री बल्लू खान निवासी अचानक बेहोश हो गयी। अध्यापकों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। शिक्षकों द्वारा उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया और घर वालो को सूचित किया गया। छात्रा आज हिंदी विषय का पेपर देने आए थी।2
- बुधवार तड़के करीब 3 बजे सुरासी गांव के पास एक मौरंग लदा ट्रक अनियंत्रित होकर नाले में पलट गया। हादसे में ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि चालक और परिचालक को मामूली चोटें आईं। दोनों घायलों का उपचार निजी अस्पताल में कराया गया। चालक ने बताया कि वह मौरंग लादकर कालपी से हरदोई जा रहा था। जैसे ही ट्रक सुरती नाले के पास पहुंचा, अचानक स्टेरिंग फेल हो गई, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरा। फिलहाल इस दुर्घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है। मंगलपुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक राजीव कुमार ने सुबह करीब 11 बजे बताया कि घटना की जानकारी उन्हें नहीं मिली है। लिखित सूचना मिलने पर जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1
- 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत, गांव में मचा कोहराम मंगलपुर थाना क्षेत्र के कसोलर गांव निवासी अंकित (22) पुत्र अमर सिंह गांव के ही रामनरेश का खेत बटाई पर लिए थे। शनिवार को वह खेत में बोई गई सरसों की फसल देखने गया था। इसी दौरान खेत के ऊपर से गुजर रही धरमपुर नलकूप फीडर की 11 हजार वोल्टेज लाइन के ढीले तारों की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल औरैया ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही को हादसे का कारण बताते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।2