Shuru
Apke Nagar Ki App…
पंडोखर थाना क्षेत्र के ग्राम तालगांव में खेत से ट्रैक्टर निकालने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। घटना में चार लोगों ने एक युवक का रास्ता रोककर गाली-गलौज की और बाद में उसके घर पहुंचकर जान से मारने की धमकी दी। जानकारी के अनुसार पीड़ित पवन दुबे ने पुलिस को बताया कि बीते रविवार को आरोपी उसके खेत से ट्रैक्टर निकाल रहे थे। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी करन सिंह कुशवाहा, रवि उर्फ भूरे कुशवाहा, मनोज कुशवाहा और अतर सिंह कुशवाहा ने उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि उसी दिन शाम के समय सभी आरोपी पीड़ित के घर के चबूतरे पर पहुंचे और उसे धमकाते हुए जान से मारने की चेतावनी दी। मामले में पंडोखर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी
Shahid Qureshi
पंडोखर थाना क्षेत्र के ग्राम तालगांव में खेत से ट्रैक्टर निकालने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। घटना में चार लोगों ने एक युवक का रास्ता रोककर गाली-गलौज की और बाद में उसके घर पहुंचकर जान से मारने की धमकी दी। जानकारी के अनुसार पीड़ित पवन दुबे ने पुलिस को बताया कि बीते रविवार को आरोपी उसके खेत से ट्रैक्टर निकाल रहे थे। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी करन सिंह कुशवाहा, रवि उर्फ भूरे कुशवाहा, मनोज कुशवाहा और अतर सिंह कुशवाहा ने उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि उसी दिन शाम के समय सभी आरोपी पीड़ित के घर के चबूतरे पर पहुंचे और उसे धमकाते हुए जान से मारने की चेतावनी दी। मामले में पंडोखर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by AD SINGH DHAKAD1
- दतिया। शहर के होनहार युवा सुयश पाठक ने कड़ी मेहनत और लगन के दम पर एसएससी सीजीएल (SSC CGL) परीक्षा में सफलता हासिल करते हुए जीएसटी विभाग में चयन प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि पूरे शहर में खुशी का माहौल है। जैसे ही चयन की खबर सामने आई, सुयश को बधाई देने वालों का तांता लग गया। रविवार 8 बजे मिली जानकारी के अनुसार जिसकी जानकारी जिसके बाद उनके घर पर रिश्तेदारों, मित्रों और शुभचिंतकों का आना-जाना लगातार जारी है। सुयश के पिता पुलिस विभाग में कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता एक शिक्षिका हैं। परिवार की शैक्षणिक एवं अनुशासित पृष्ठभूमि का ही परिणाम है कि सुयश ने यह मुकाम हासिल किया। अपनी सफलता पर सुयश पाठक ने रविवार 8:00 बजे बताया इसका श्रेय मां पीतांबरा की कृपा, माता-पिता के आशीर्वाद और अपने सतत प्रयास को दिया। उन्होंने बताया कि उन्होंने हमेशा एकाग्रता के साथ पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित किया और निरंतर मेहनत करते रहे, जिसका फल आज उन्हें मिला है। सुयश ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और पूरी ईमानदारी से मेहनत की जाए, तो सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंने यह भी कहा कि वे आगे भी अपनी तैयारी जारी रखेंगे और उच्च स्तर की परीक्षाओं के लिए प्रयासरत रहेंगे। शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं गणमान्य नागरिकों ने भी सुयश पाठक की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की1
- दतिया नगर पालिक ने निकाली स्वच्छता अभियान वाहन रैली कचरा गाड़ियों में ही डालें दतिया से राजेंद्र पटवा की रिपोर्ट1
- दतिया नगर पालिका द्वारा स्वच्छता वाहन रैली निकाली गई यह रैली शहर के प्रमुख चौराहों और मार्गों से होकर गुजरी, जिसमें बड़ी संख्या में नगर पालिका के कर्मचारी और स्वच्छता वाहन शामिल रहे। रैली के दौरान नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे सूखा और गीला कचरा अलग-अलग करके नगर पालिका की कचरा गाड़ियों में ही डालें। उन्होंने बताया कि नगर पालिका की गाड़ियां नियमित रूप से सभी वार्डों में जाकर कचरा एकत्रित करती हैं, इसलिए कचरा सड़क या सार्वजनिक स्थानों पर न फेंकें। सीएमओ ने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है। इसी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए स्वच्छता वाहन रैली का आयोजन किया गया, ताकि लोग जागरूक हों और स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं।2
- पंडोखर पुलिस का बड़ा एक्शन, कुख्यात चोरों से बरामद किये 21 लाख रुपए के जेवरात।* चोरों को प्रोटेक्शन रिमांड पर लेकर बरामद किये सोने चांदी के जेवरात। *पंडोखर पुलिस ने डकैती की योजना बनाते पकड़े थे कुख्यात चोर।* 18 फरवरी को पंडोखर और 2 नबम्बर को सौजना खिरिया में हुई चोरियों का किया खुलासा। *कुख्यात चोरों से 21 लाख रुपए कीमत का 12 तोला सोना, 1 किलों 500 ग्राम चांदी बरामद।* सोनू उर्फ कन्हई शाक्य, अमन उर्फ अभिषेक पाण्डेय, आकाश राठौड़, प्रदीप राठौर और बलदाऊ यादव से बरामद किये जेवरात। *पंडोखर थाना प्रभारी रिपुदमन सिंह राजावत की बड़ी कार्यवाही से आमजन ने ली राहत की सांस।* चोरियों का खुलासा होते ही पंडोखर थाने पहुंचे गणमान्य जन। *पंडोखर थाना प्रभारी रिपुदमन सिंह राजावत का सम्मान कर कहां शुक्रिया* 2 कुख्यात चोर राजकुमार नागर और राजा राठौर की *पंडोखर पुलिस को तलाश।।*2
- दतिया कल्लू कुशवाहा पार्षद हत्याकांड के तीन आरोपियों पर दतिया पुलिस ने किया इनाम घोषित1
- Post by Abhishek Jain4
- दतिया। शादी-विवाह के सीजन की शुरुआत होते ही शहर के बाजारों में खरीदारी करने वालों की भारी भीड़ उमड़ रही है। कपड़े, ज्वेलरी और अन्य सामान की खरीदारी के लिए लोग बड़ी संख्या में बाजार पहुंच रहे हैं, जिससे बाजारों में रौनक तो बढ़ी है, लेकिन अव्यवस्थित ट्रैफिक व्यवस्था लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। सोमवार 11 बजे के बाद आसपास जैसे ही बाजार मैं लोगो की आवाजाही बड़ी तो तिगेलिया से लेकर टाउनहॉल, बड़ा बाजार, हो या किला चौक जगह-जगह ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। सड़क किनारे अव्यवस्थित तरीके से खड़े किए गए चार पहिया वाहन यातायात को बाधित कर रहे हैं, जिससे दिनभर जाम जैसी स्थिति बनी हुई है। वहीं बैंकों के बाहर खड़े वाहन और कैश वैन भी ट्रैफिक को प्रभावित कर रहे हैं। ये वाहन अक्सर कहीं भी खड़े हो जाते हैं, जिससे आवागमन बाधित होता है और लंबी कतारें लग जाती हैं। स्थिति यह है कि जहां भी बैंक का वाहन रुकता है, वहीं जाम लग जाता है। इसके बावजूद वाहन चालक लापरवाही बरतते हुए अपने वाहन सड़क पर ही खड़े कर देते हैं, जिससे समस्या और गंभीर हो जाती है। कई बार लोगों को सड़क पर ही खड़े रहना पड़ता है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि ट्रैफिक कर्मचारियों की मौजूदगी के बावजूद व्यवस्था पूरी तरह से नियंत्रित नहीं हो पा रही है। लोगों ने प्रशासन से ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने और सख्त कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि बाजार आने-जाने में हो रही परेशानियों से राहत मिल सके।1