Shuru
Apke Nagar Ki App…
कानपुर-कृष्णा हॉस्पिटल में मरीज की मौत पर हंगामा 16 दिन ICU में इलाज के बाद मरीज ने तोड़ा दम कानपुर-कृष्णा हॉस्पिटल में मरीज की मौत पर हंगामा 16 दिन ICU में इलाज के बाद मरीज ने तोड़ा दम मौत की सूचना मिलते ही परिजनों ने किया हंगामा 3 दिन रखा वेंटिलेटर पर, लखनऊ ले जाने पर सौंपा शव
Anoop Nishad Kanpur
कानपुर-कृष्णा हॉस्पिटल में मरीज की मौत पर हंगामा 16 दिन ICU में इलाज के बाद मरीज ने तोड़ा दम कानपुर-कृष्णा हॉस्पिटल में मरीज की मौत पर हंगामा 16 दिन ICU में इलाज के बाद मरीज ने तोड़ा दम मौत की सूचना मिलते ही परिजनों ने किया हंगामा 3 दिन रखा वेंटिलेटर पर, लखनऊ ले जाने पर सौंपा शव
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- BREAKING NEWS: कानपुर के मसवानपुर में सड़क पर रखे ट्रांसफार्मरों ने बढ़ाई आफत, BREAKING NEWS: कानपुर के मसवानपुर में सड़क पर रखे ट्रांसफार्मरों ने बढ़ाई आफत, मसवानपुर में लगा भीषण जाम कानपुर। रावतपुर थाना क्षेत्र के केशवपुरम सब-स्टेशन अंतर्गत मसवानपुर इलाके में बिजली विभाग की लापरवाही राहगीरों और स्थानीय निवासियों पर भारी पड़ रही है। इलाके में ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद जब उसे बदलने का काम शुरू किया गया, तो मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और भीषण जाम की स्थिति बन गई। घंटों लोग जाम में फंसे रहे और आवागमन पूरी तरह चरमरा गया। : स्थानीय लोगों के अनुसार, मुख्य मार्ग पर पहले से ही एक अतिरिक्त ट्रांसफार्मर आधी सड़क घेर कर रखा गया है, जिससे रास्ता बेहद संकरा हो चुका है। इलाके में जाम की यह समस्या सिर्फ आज की नहीं है; सड़क पर रखे ट्रांसफार्मरों के कारण यहां आए दिन यही स्थिति बनी रहती है। : एक ही जगह पर सड़क घेरकर दो-दो ट्रांसफार्मर लगाने की क्या मजबूरी है, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। स्थानीय लोगों में बिजली विभाग के इस लचर प्रबंधन को लेकर भारी आक्रोश है। घंटों की मशक्कत के बाद भी सड़क पर यातायात सामान्य कराने में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। - अनूप कुमार निषाद, वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़, कानपुर1
- बिठूर विधानसभा के हरबतपुर मे किसानो के हालत खराब, नाला नाली, साफ न होने पर किसानो की फसल डूब गई, वही संसद, विधायक को किसानो से कोई मतलब नही, विकास के नाम पर जनता को झूठे सहारे मिले, कल हो जायेगा, परसो, हो जायेगा, विकास, मदद केवल जाति देखकर, किया गया, इस बार विधायक कि कुर्सी..........? बिठूर विधानसभा के हरबतपुर मे किसानो के हालत खराब, नाला नाली, साफ न होने पर किसानो की फसल डूब गई, वही संसद, विधायक को किसानो से कोई मतलब नही, विकास के नाम पर जनता को झूठे सहारे मिले, कल हो जायेगा, परसो, हो जायेगा, विकास, मदद केवल जाति देखकर, किया गया, इस बार विधायक कि कुर्सी..........?1
- उल्टी आरती करते दिखे सलमान खान, बहन ने टोका | Ganesh Visarjan 2026 आज बॉलीवुड से एक प्यारी और वायरल खबर आ रही है। गणपति विसर्जन के दिन एक्टर सलमान खान अपने भाई सोहेल खान के घर पहुंचे। वहां खान परिवार ने गणपति बप्पा की आरती की और विसर्जन किया। वीडियो में सलमान खान आरती की थाली लेकर बप्पा के सामने खड़े दिख रहे हैं। लेकिन उन्होंने थाली उल्टी दिशा में घुमाना शुरू कर दिया। इसी दौरान उनकी बहन अर्पिता खान ने गलती नोटिस की और तुरंत भाई को टोका। उन्होंने इशारे से सही दिशा बताई, जिसके बाद सलमान ने मुस्कुराते हुए गलती सुधार ली। इस मौके पर सलमान की कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर भी मौजूद थीं और उन्होंने भी आरती में हिस्सा लिया। परिवार के अन्य सदस्य और मेहमान भी वहां मौजूद थे। विसर्जन सोहेल खान के बिल्डिंग परिसर में ही एक बड़े पानी के टैंक में किया गया। भाई-बहन की ये क्यूट बॉन्डिंग सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही है। आपको ये वीडियो कैसा लगा? कमेंट में जरूर बताएं। ऐसी और एंटरटेनमेंट न्यूज के लिए चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें। Current Time News..1
- कानपुर नगर के घंटाघर चौराहे पर वाहन चालकों से कथित वसूली के आरोप सामने आए हैं। 🚨 बड़ी खबर | कानपुर घंटाघर पर वसूली के आरोप यूपी, कानपुर नगर के घंटाघर चौराहे पर वाहन चालकों से कथित वसूली के आरोप सामने आए हैं। गाड़ी चालक नवनीत केशरवानी ने लगाये 500 रुपए लेने का आरोप है कि गाड़ियां रोककर पहले चालान का डर दिखाया जाता है और इसके बाद उनसे पैसे लिए जाते हैं। घंटाघर जैसे व्यस्त चौराहे पर सामने आए इन आरोपों ने ट्रैफिक व्यवस्था और निगरानी पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर वाहन चालकों को रोककर चालान के नाम पर क्या हो रहा है—यह जांच का विषय है। क्या जिम्मेदार अधिकारी इस मामले का संज्ञान लेकर जांच करेंगे? देखना होगा कि इन आरोपों की सच्चाई क्या है और दोषी पाए जाने पर क्या कार्रवाई होती है।1
- एक महीने में 3 बार ढक्कन! फिर भी नहीं थमा खतरा!....... “कानपुर के किदवई नगर में नाले का ढक्कन बना जानलेवा मुसीबत! 40 दुकान सब्जी मंडी के पास आए दिन हादसों का खतरा बना हुआ है। बताया जा रहा है कि 14 तारीख की रात करीब 9 बजे उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब UP 78 JL 8105 नंबर की स्कूटी अचानक नाले के गड्ढे में फंस गई और स्कूटी सवार घायल हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक महीने में इसी जगह पर तीन बार ढक्कन लगाया जा चुका है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। अब सवाल है—बार-बार ढक्कन लगाने के बावजूद हादसे क्यों नहीं रुक रहे? क्या जिम्मेदार विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? किदवई नगर की जनता जवाब मांग रही है—आखिर इस लापरवाही की जिम्मेदारी कौन लेगा?”1
- बिजली कटौती पर बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने बिजली अधिकारियों को लगाईं फटकार आप लोग बैठ नहीं पायेगे कानपुर के अंदर….. बिठूर विधानसभा क्षेत्र में लगातार सामने आ रही विद्युत आपूर्ति की समस्याओं को लेकर विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने मुख्य अभियंता, दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम, गोविन्दनगर को सख्त शब्दों में हिदायत दी। विधायक ने स्पष्ट कहा कि बिठूर विधानसभा की जनता को सुचारु एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराना विभाग की जिम्मेदारी है। अनावश्यक विद्युत कटौती, बार-बार होने वाले फॉल्ट तथा जनता की शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी जनता की आवाज़, जनता के साथ1
- BREAKING NEWS: कानपुर के मसवानपुर में सड़क पर रखे ट्रांसफार्मरों ने बढ़ाई आफत BREAKING NEWS: कानपुर के मसवानपुर में सड़क पर रखे ट्रांसफार्मरों ने बढ़ाई आफत, मसवानपुर में लगा भीषण जाम कानपुर। रावतपुर थाना क्षेत्र के केशवपुरम सब-स्टेशन अंतर्गत मसवानपुर इलाके में बिजली विभाग की लापरवाही राहगीरों और स्थानीय निवासियों पर भारी पड़ रही है। इलाके में ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद जब उसे बदलने का काम शुरू किया गया, तो मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और भीषण जाम की स्थिति बन गई। घंटों लोग जाम में फंसे रहे और आवागमन पूरी तरह चरमरा गया। : स्थानीय लोगों के अनुसार, मुख्य मार्ग पर पहले से ही एक अतिरिक्त ट्रांसफार्मर आधी सड़क घेर कर रखा गया है, जिससे रास्ता बेहद संकरा हो चुका है। इलाके में जाम की यह समस्या सिर्फ आज की नहीं है; सड़क पर रखे ट्रांसफार्मरों के कारण यहां आए दिन यही स्थिति बनी रहती है। : एक ही जगह पर सड़क घेरकर दो-दो ट्रांसफार्मर लगाने की क्या मजबूरी है, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। स्थानीय लोगों में बिजली विभाग के इस लचर प्रबंधन को लेकर भारी आक्रोश है। घंटों की मशक्कत के बाद भी सड़क पर यातायात सामान्य कराने में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। - अनूप कुमार निषाद, वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़, कानपुर1
- स्पेस टेक्नोलॉजी के दावों के बीच लखनऊ की सड़क धंसी, योगी सरकार से सवाल—राजधानी नहीं संभल रही तो यूपी कैसे संभलेगा? स्पेस टेक्नोलॉजी के दावों के बीच लखनऊ की सड़क धंसी, योगी सरकार से सवाल—राजधानी नहीं संभल रही तो यूपी कैसे संभलेगा? लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सामने आया यह वीडियो सड़क व्यवस्था और सरकारी दावों के बीच बड़ा सवाल खड़ा करता है। वीडियो में सड़क का एक हिस्सा बुरी तरह धंसा और गहरे गड्ढे में तब्दील नजर आ रहा है, जिसके आसपास सुरक्षा के लिए बैरिकेड लगाए गए हैं। सवाल यह है कि जब सरकार आधुनिक तकनीक, स्मार्ट सिटी और विकास के बड़े-बड़े दावे करती है, तो राजधानी की सड़कों की यह तस्वीर उन दावों की जमीनी हकीकत पर सवाल क्यों खड़े कर रही है? हाल के दिनों में लखनऊ में बारिश के बाद सड़क धंसने और जलभराव की कई घटनाएं रिपोर्ट हुई हैं। सितंबर की शुरुआत में शहर में सड़क धंसने के कई मामले सामने आए, जिनमें एक जगह दस फीट से अधिक गहरी जगह बनने और बाइक सवार के घायल होने की भी रिपोर्ट सामने आई थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 11 सितंबर को अधिकारियों को बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत करने और प्रमुख मार्गों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए थे। ऐसे में इस वीडियो ने विपक्ष और आम जनता के लिए सवाल उठाने का मौका दिया है—अगर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सड़कें बड़े गड्ढों और धंसाव की समस्या से जूझ रही हैं, तो प्रदेश के बाकी हिस्सों में सड़क व्यवस्था की निगरानी कितनी प्रभावी है? और एक सवाल सरकार से भी—जिस स्पेस और हाईटेक टेक्नोलॉजी की उपलब्धियों की बात की जाती है, क्या उसका इस्तेमाल जमीन पर मौजूद ऐसी समस्याओं की समय रहते पहचान और समाधान के लिए भी हो रहा है? यह वीडियो सिर्फ एक सड़क की तस्वीर नहीं, बल्कि सड़क निर्माण, गुणवत्ता, जलनिकासी, निगरानी और समय पर मरम्मत की व्यवस्था पर जवाब मांगता सवाल बनकर सामने आया है।1