logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जी डी पी जी बिनानी कॉलेज में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया *जी.डी. बिनानी पी.जी. कॉलेज में शिक्षक दिवस सम्मान समारोह का भव्य आयोजन, गुरु की महिमा पर हुई चर्चा* *बिनानी पीजी कॉलेज में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, पूर्व प्राचार्यों का हुआ सम्मान* *जीडी बिनानी पीजी कॉलेज में शिक्षक दिवस पर गूंजा गुरु वंदना और कजरी का स्वर* *अनुपम ब्यूरो* मीरजापुर। मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय से सम्बद्ध घनश्याम दास बिनानी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पद्मा बिनानी सभागार में शुक्रवार को शिक्षक दिवस सम्मान समारोह - 2026 हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य राम हर्ष गुप्त वह प्रोग्राम प्रो0 बीना सिंह रही। उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं को शिक्षक की महत्ता और समाज निर्माण में उसकी भूमिका के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने एक आदर्श अध्यापक के 10 गुणों पर भी प्रकाश डाला। समारोह के दौरान महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य राम हर्ष गुप्ता का सभी शिक्षकों ने माल्यार्पण कर अभिवादन किया। पूर्व प्राचार्य राम हर्ष गुप्ता ने अपने संबोधन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला और शिक्षक दिवस के महत्व को समझाया। उन्होंने 'गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णु गुरुर्देवो महेश्वरः। गुरुः साक्षात् परब्रह्म तस्मै श्रीगुरवे नमः॥' श्लोक के माध्यम से गुरु के महत्व की व्याख्या की। इसी क्रम में महाविद्यालय की पूर्व प्राचार्य डॉ. बीना सिंह ने सभी का स्वागत करते हुए छात्र-छात्राओं को आशीर्वचन दिया। उन्होंने अपने कजरी गीत से उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में के.के. चौरसिया ने भी छात्रों को अपना आशीर्वचन प्रदान किया। कार्यक्रम के संयोजक प्रो. राजमोहन शर्मा रहे, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन किया। अंत में प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार सिंह ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ. ध्रुव जी पाण्डेय, प्रो. बी. सिंह, मदन मोहन श्रीवास्तव, डॉ. नागेन्द्र द्विवेदी, ओम शंकर गुप्ता, मनोज सिंह, शशिधर शुक्ला, वंदना मिश्रा, अंकिता सहित महाविद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

10 hrs ago
user_Anupam Newspaper
Anupam Newspaper
Newspaper publisher मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जमीन पर कब्जे के आरोप, तहसील दिवस में पीड़ित ने अधिकारियों से लगाई न्याय की गुहार मिर्जापुर। तहसील दिवस में जमीन पर कथित जबरन कब्जे और निर्माण को लेकर प्रार्थी उमेश कुमार ने अधिकारियों के सामने अपनी फरियाद रखी। मामला पड़री थाना क्षेत्र के ग्राम कोटवा का है, जहां उमेश कुमार पुत्र शीतला प्रसाद ने उप जिलाधिकारी सदर को प्रार्थना पत्र देकर अपनी जमीन बचाने और विपक्षी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जमीन पर अवैध कब्जा रोकने की मांग भी की है प्रार्थी उमेश कुमार का आरोप है कि चिंतामणि, गौरी शंकर सहित अन्य लोगों द्वारा उनकी जमीन पर जबरन कब्जा कर निर्माण कराया जा रहा है। प्रार्थी के मुताबिक, इस मामले की शिकायत उन्होंने संबंधित अधिकारियों, थाना और लेखपाल से भी की थी। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई
    1
    जमीन पर कब्जे के आरोप, तहसील दिवस में पीड़ित ने अधिकारियों से लगाई न्याय की गुहार

मिर्जापुर। तहसील दिवस में जमीन पर कथित जबरन कब्जे और निर्माण को लेकर  प्रार्थी  उमेश कुमार ने अधिकारियों के सामने अपनी फरियाद रखी। मामला पड़री थाना क्षेत्र के ग्राम कोटवा का है, जहां उमेश कुमार पुत्र शीतला प्रसाद ने उप जिलाधिकारी सदर को प्रार्थना पत्र देकर अपनी जमीन बचाने और विपक्षी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जमीन पर अवैध कब्जा रोकने की मांग भी की है प्रार्थी उमेश कुमार का आरोप है कि चिंतामणि, गौरी शंकर सहित अन्य लोगों द्वारा उनकी जमीन पर जबरन कब्जा कर निर्माण कराया जा रहा है। प्रार्थी के मुताबिक, इस मामले की शिकायत उन्होंने संबंधित अधिकारियों, थाना और लेखपाल से भी की थी। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई
    user_Mirzapur Samachar
    Mirzapur Samachar
    पत्रकार गौरव विश्वकर्मा मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम  #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन
    4
    #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम  #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन
    user_CHAIRMAN CRIME CONTROL
    CHAIRMAN CRIME CONTROL
    मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मा. राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्टाम्प एवं न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग, रवीन्द्र जायसवाल ने उप महानिरीक्षक निबंधन,सहायक महानिरीक्षक निबंधन एवं उप निबंधक कार्यालय सदर का भूमिपूजन कर किया शिलान्यास। इस अवसर पर मा. विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, ब्लाक प्रमुख पहाड़ी इन्द्र बहादुर पाण्डेय,अपर जिलाधिकारी वि/रा. विनोद कुमार सिंह सहित रजिस्ट्री कार्यालय के सभी अधिकारी उपस्थित रहे। मा. राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्टाम्प एवं न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग, रवीन्द्र जायसवाल ने उप महानिरीक्षक निबंधन,सहायक महानिरीक्षक निबंधन एवं उप निबंधक कार्यालय सदर का भूमिपूजन कर किया शिलान्यास। इस अवसर पर मा. विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, ब्लाक प्रमुख पहाड़ी इन्द्र बहादुर पाण्डेय,अपर जिलाधिकारी वि/रा. विनोद कुमार सिंह सहित रजिस्ट्री कार्यालय के सभी अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    मा. राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  स्टाम्प एवं न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग, रवीन्द्र जायसवाल ने उप महानिरीक्षक निबंधन,सहायक महानिरीक्षक निबंधन एवं उप निबंधक कार्यालय सदर का भूमिपूजन कर किया शिलान्यास। इस अवसर पर मा. विधायक मड़िहान  रमाशंकर सिंह पटेल, ब्लाक प्रमुख पहाड़ी इन्द्र बहादुर पाण्डेय,अपर जिलाधिकारी वि/रा. विनोद कुमार सिंह सहित रजिस्ट्री कार्यालय के सभी अधिकारी उपस्थित रहे।

    user_Up mirror news Mirzapur
    Up mirror news Mirzapur
    मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • गिट्टी लदे ट्रेलर ने पिकप वाहन व ट्रक में मारी टक्कर,पिकप चालक की हुई मौत गिट्टी लदे ट्रेलर ने पिकप वाहन व ट्रक में मारी टक्कर,पिकप चालक की हुई मौत हादसे में ट्रेलर व ट्रक चालक सहित तीन घायल ड्रमंडगंज। ड्रमंडगंज क्षेत्र के मीरजापुर रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ड्रमंडगंज घाटी के बड़का मोड़ घुमान पर रविवार सुबह पांच बजे के करीब गिट्टी लादकर जा रहे ट्रेलर का अचानक ब्रेक फेल हो गया। अनियंत्रित होकर गिट्टी लदे ट्रेलर ने बगल से गुजर रहे पिकप वाहन व आगे चल रहे मिर्च लदे ट्रक में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रेलर व ट्रक राष्ट्रीय राजमार्ग पर पलट गया। वहीं घटना में मध्य प्रदेश निवासी पिकप वाहन चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच करते हुए घाटी में पलटे ट्रक व ट्रेलर को जेसीबी मशीन व क्रेन की मदद से किनारे करवाया। मध्यप्रदेश के सीधी जिले से गिट्टी लादकर बिहार के छपरा जा रहा ट्रेलर जैसे ही ड्रमंडगंज घाटी के बड़का मोड़ घुमान पर पहुंचा तो अचानक ब्रेक फेल हो गया। अनियंत्रित ट्रेलर बगल से नारियल लादकर जा रहे पिकप वाहन को टक्कर मारते हुए आगे चल रहे मिर्च लदे ट्रक में टक्कर मार दी। हादसे में मिर्च लदा ट्रक व ट्रेलर बड़का मोड़ पर पलट गया।घटना में पिकप वाहन चालक 36 वर्षीय रावेंद्र बसोर निवासी गूढ़ थाना गूढ़ जिला रीवा की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।ट्रक चालक 44 वर्षीय हाकिम सिंह निवासी राजपुर थाना राजपुर जिला कानपुर देहात के सिर में चोटें आई हैं। घटना में 30 वर्षीय ट्रेलर चालक भैया लाल यादव निवासी सराय गोकुल थाना सादियाबाद जिला गाजीपुर के सिर, चेहरे और पैर में चोटें आई हैं जबकि साथ में मौजूद खलासी तारा यादव निवासी गाजीपुर को सामान्य चोटें आई हैं।घायल ट्रेलर चालक को एनएचएआई की एंबुलेंस से उपचार हेतु सीएचसी लालगंज भिजवाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने गंभीर चोट को देखते हुए मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया। घायल ट्रक चालक हाकिम सिंह ने बताया कि तेलंगाना से मिर्च लादकर गोरखपुर जा रहा था कि ड्रमंडगंज घाटी में गिट्टी लदे ट्रेलर ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया।घटना में सिर में चोटें आई हैं संयोग था कि ट्रक में मौजूद खलासी अकबर निवासी तेलंगाना हादसे में बाल बाल बच गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हलिया में पुलिस ने उपचार करवाया है हालत सामान्य है। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक ड्रमंडगंज राजेश कुमार एसआई पुनीत गुप्ता,हेड कांस्टेबल घनश्याम यादव, इंद्रजीत यादव, कुलदीप कुमार ने घाटी में पलटे ट्रक व ट्रेलर को जेसीबी व क्रेन की मदद से राष्ट्रीय राजमार्ग से किनारे हटवाया। सूचना पर मृतक पिकप वाहन के परिजन भी रोते बिलखते हुए थाने पहुंच गए।पिकप वाहन चालक के भतीजे अनुज बसोर ने बताया कि चाचा रावेंद्र नारियल लादकर मीरजापुर जा रहे थे कि रास्ते में दुर्घटना का शिकार हो गए। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि गिट्टी लदे ट्रेलर का ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित ट्रेलर की चपेट में आने से मध्यप्रदेश निवासी पिकप वाहन चालक की मौत हो गई है। घटना में ट्रेलर चालक को गंभीर चोटें आई हैं।ट्रक चालक के सिर में चोटें आई हैं उपचार करवाया गया है हालत सामान्य है।पिकप वाहन चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
    1
    गिट्टी लदे ट्रेलर ने पिकप वाहन व ट्रक में मारी टक्कर,पिकप चालक की हुई मौत 
गिट्टी लदे ट्रेलर ने पिकप वाहन व ट्रक में मारी टक्कर,पिकप चालक की हुई मौत 
हादसे में ट्रेलर व ट्रक चालक सहित तीन घायल 
ड्रमंडगंज।
ड्रमंडगंज क्षेत्र के मीरजापुर रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ड्रमंडगंज घाटी के बड़का मोड़ घुमान पर रविवार सुबह पांच बजे के करीब गिट्टी लादकर जा रहे ट्रेलर का अचानक ब्रेक फेल हो गया। अनियंत्रित होकर गिट्टी लदे ट्रेलर ने बगल से गुजर रहे पिकप वाहन व आगे चल रहे मिर्च लदे ट्रक में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रेलर व ट्रक राष्ट्रीय राजमार्ग पर पलट गया। वहीं घटना में मध्य प्रदेश निवासी पिकप वाहन चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच करते हुए घाटी में पलटे ट्रक व ट्रेलर को जेसीबी मशीन व क्रेन की मदद से किनारे करवाया। मध्यप्रदेश के सीधी जिले से गिट्टी लादकर बिहार के छपरा जा रहा ट्रेलर जैसे ही ड्रमंडगंज घाटी के बड़का मोड़ घुमान पर पहुंचा तो अचानक ब्रेक फेल हो गया। अनियंत्रित ट्रेलर बगल से नारियल लादकर जा रहे पिकप वाहन को टक्कर मारते हुए आगे चल रहे मिर्च लदे ट्रक में टक्कर मार दी। हादसे में मिर्च लदा ट्रक व ट्रेलर बड़का मोड़ पर पलट गया।घटना में पिकप वाहन चालक 36 वर्षीय रावेंद्र बसोर निवासी गूढ़ थाना गूढ़ जिला रीवा की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।ट्रक चालक 44 वर्षीय हाकिम सिंह निवासी राजपुर थाना राजपुर जिला कानपुर देहात के सिर में चोटें आई हैं। घटना में 30 वर्षीय ट्रेलर चालक भैया लाल यादव निवासी सराय गोकुल थाना सादियाबाद जिला गाजीपुर के सिर, चेहरे और पैर में चोटें आई हैं जबकि साथ में मौजूद खलासी तारा यादव निवासी गाजीपुर को सामान्य चोटें आई हैं।घायल ट्रेलर चालक को एनएचएआई की एंबुलेंस से उपचार हेतु सीएचसी लालगंज भिजवाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने गंभीर चोट को देखते हुए मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया। घायल ट्रक चालक हाकिम सिंह ने बताया कि तेलंगाना से मिर्च लादकर गोरखपुर जा रहा था कि ड्रमंडगंज घाटी में गिट्टी लदे ट्रेलर ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया।घटना में सिर में चोटें आई हैं संयोग था कि ट्रक में मौजूद खलासी अकबर निवासी तेलंगाना हादसे में बाल बाल बच गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हलिया में पुलिस ने उपचार करवाया है हालत सामान्य है। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक ड्रमंडगंज राजेश कुमार एसआई पुनीत गुप्ता,हेड कांस्टेबल घनश्याम यादव, इंद्रजीत यादव, कुलदीप कुमार ने घाटी में पलटे ट्रक व ट्रेलर को जेसीबी व क्रेन की मदद से राष्ट्रीय राजमार्ग से किनारे हटवाया। सूचना पर  मृतक पिकप वाहन के परिजन भी रोते बिलखते हुए थाने पहुंच गए।पिकप वाहन चालक के भतीजे अनुज बसोर ने बताया कि चाचा रावेंद्र नारियल लादकर मीरजापुर जा रहे थे कि रास्ते में दुर्घटना का शिकार हो गए। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि गिट्टी लदे ट्रेलर का ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित ट्रेलर की चपेट में आने से मध्यप्रदेश निवासी पिकप वाहन चालक की मौत हो गई है। घटना में ट्रेलर चालक को गंभीर चोटें आई हैं।ट्रक चालक के सिर में चोटें आई हैं उपचार करवाया गया है हालत सामान्य है।पिकप वाहन चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
    user_वीटी न्यूज़
    वीटी न्यूज़
    Newspaper publisher मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम  #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन
    4
    #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम  #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन
    user_CHAIRMAN CRIME CONTROL
    CHAIRMAN CRIME CONTROL
    मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • ब्रेकिंग मिर्जापुर। हलिया पुराने थाने के सामने हनुमान मंदिर के पास कुश्ती दंगल में बवाल दंगल के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट। भीड़ के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल दंगल देखने के लिए जुटी थी भारी संख्या में लोगों की भीड़ इतनी बड़ी भीड़ के बीच पुलिस की मौजूदगी को लेकर उठे सवाल विवाद बढ़ने पर बड़ी घटना की थी आशंका। वायरल वीडियो में भीड़ के बीच हाथापाई करते दिखाई दे रहे लोग फिलहाल मारपीट की वजह स्पष्ट नहीं। इतने बड़े आयोजन में मौके पर पुलिस की मौजूदगी थी जरूरी।
    1
    ब्रेकिंग

मिर्जापुर।

हलिया पुराने थाने के सामने हनुमान मंदिर के पास कुश्ती दंगल में बवाल

दंगल के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट।

भीड़ के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

दंगल देखने के लिए जुटी थी भारी संख्या में लोगों की भीड़

इतनी बड़ी भीड़ के बीच पुलिस की मौजूदगी को लेकर उठे सवाल

विवाद बढ़ने पर बड़ी घटना की थी आशंका।

वायरल वीडियो में भीड़ के बीच हाथापाई करते दिखाई दे रहे लोग

फिलहाल मारपीट की वजह स्पष्ट नहीं।

इतने बड़े आयोजन में मौके पर पुलिस की मौजूदगी थी जरूरी।
    user_Journalist S N Yadav
    Journalist S N Yadav
    Local News Reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मिर्ज़ापुर के कलीम खान की बड़ी उड़ान, बॉलीवुड में रखा कदम; जिले का नाम कर रहे रोशन।
    1
    मिर्ज़ापुर के कलीम खान की बड़ी उड़ान, बॉलीवुड में रखा कदम; जिले का नाम कर रहे रोशन।
    user_मेट्रो संदेश न्यूज़
    मेट्रो संदेश न्यूज़
    Newspaper publisher मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • मिर्ज़ापुर: बेलन बरौंधा नदी में नहा रहे युवक पर खूंखार मगरमच्छ ने किया हमला, अदम्य साहस से बचाई जान; वन विभाग से मगरमच्छ पकड़ने की मांग।
    1
    मिर्ज़ापुर: बेलन बरौंधा नदी में नहा रहे युवक पर खूंखार मगरमच्छ ने किया हमला, अदम्य साहस से बचाई जान; वन विभाग से मगरमच्छ पकड़ने की मांग।
    user_मेट्रो संदेश न्यूज़
    मेट्रो संदेश न्यूज़
    Newspaper publisher मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मिर्जापुर: कार ने बाइक में मारी टक्कर, दो घायल; आक्रोशित भीड़ ने कार चालक को पीटा मिर्जापुर के मुंहकुचवा (राबर्ट्सगंज तिराहा) के पास कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। आक्रोशित लोगों ने कार चला रहे व्यक्ति की पिटाई भी कर दी। सूचना पर क्षेत्राधिकारी नगर मौके पर पहुंचे और स्थिति को शांत कराया। बताया जा रहा है कि कार चालक खमरिया, भदोही का रहने वाला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    1
    मिर्जापुर: कार ने बाइक में मारी टक्कर, दो घायल; आक्रोशित भीड़ ने कार चालक को पीटा
मिर्जापुर के मुंहकुचवा (राबर्ट्सगंज तिराहा) के पास कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। आक्रोशित लोगों ने कार चला रहे व्यक्ति की पिटाई भी कर दी। सूचना पर क्षेत्राधिकारी नगर मौके पर पहुंचे और स्थिति को शांत कराया।
बताया जा रहा है कि कार चालक खमरिया, भदोही का रहने वाला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    user_Khulasach TV
    Khulasach TV
    Court reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.