मचकुण्ड महोत्सव में सजी लोक संस्कृति की रंगारंग छटा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां धौलपुर में आयोजित मचकुण्ड महोत्सव के तहत मंगलवार शाम मचकुण्ड परिसर लोक संस्कृति के रंगों से सराबोर नजर आया। पंच गौरव धौलपुर कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित इस भव्य सांस्कृतिक संध्या में जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत कलाकार मोती खान, बाड़मेर द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना से हुई, जिसने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद गफरुद्दीन मेवाती, अलवर ने भपंग वादन की अनूठी प्रस्तुति दी, जबकि रोशन मस्ताना, धौलपुर ने अपने मधुर लोकगीतों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। मंच पर कच्छी घोड़ी, भवाई, घूमर, चरी और मयूर नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों ने राजस्थान की समृद्ध लोक परंपरा को जीवंत कर दिया। गौतम परमार ने भवाई और तलवार नृत्य से रोमांच पैदा किया, वहीं भुटा खान के लंगा गायन ने लोक संगीत की मिठास बिखेरी। कार्यक्रम में हरियाणा की सुनीता गुर्जर ने हरियाणवी नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने कलाकारों का सम्मान किया और श्रद्धालुओं को प्रसादी व स्मृति चिन्ह वितरित किए। इस दौरान कई प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
मचकुण्ड महोत्सव में सजी लोक संस्कृति की रंगारंग छटा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां धौलपुर में आयोजित मचकुण्ड महोत्सव के तहत मंगलवार शाम मचकुण्ड परिसर लोक संस्कृति के रंगों से सराबोर नजर आया। पंच गौरव धौलपुर कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित इस भव्य सांस्कृतिक संध्या में जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी मुख्य
अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत कलाकार मोती खान, बाड़मेर द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना से हुई, जिसने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद गफरुद्दीन मेवाती, अलवर ने भपंग वादन की अनूठी प्रस्तुति दी, जबकि रोशन मस्ताना, धौलपुर ने अपने मधुर लोकगीतों से दर्शकों को झूमने
पर मजबूर कर दिया। मंच पर कच्छी घोड़ी, भवाई, घूमर, चरी और मयूर नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों ने राजस्थान की समृद्ध लोक परंपरा को जीवंत कर दिया। गौतम परमार ने भवाई और तलवार नृत्य से रोमांच पैदा किया, वहीं भुटा खान के लंगा गायन ने लोक संगीत की मिठास बिखेरी।
कार्यक्रम में हरियाणा की सुनीता गुर्जर ने हरियाणवी नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने कलाकारों का सम्मान किया और श्रद्धालुओं को प्रसादी व स्मृति चिन्ह वितरित किए। इस दौरान कई प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
- चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाने वाला शीतला अष्टमी (बसोड़ा) का पर्व इस बार सोमवार और बुधवार को बड़े उत्साह और पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। ग्रहण और तिथियों के विशेष संयोग के कारण महिलाओं ने दो दिनों तक शीतला माता की विशेष पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। *बासी भोजन का लगाया भोग* धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शीतला माता को ठंडी चीजें अत्यंत प्रिय मानी जाती हैं। इसी परंपरा का निर्वाह करते हुए महिलाओं ने माता को दही-चावल, लापसी और विभिन्न मीठे व्यंजनों का भोग लगाया। परंपरा के अनुसार इस दिन घरों में चूल्हा नहीं जलाया गया और एक दिन पहले तैयार किया गया बासी भोजन ही सुबह और शाम प्रसाद के रूप में ग्रहण किया गया। *निरोगी काया की प्रार्थना* पूजा के दौरान महिलाओं ने शीतला माता से अपने परिवार की सुख-शांति और विशेष रूप से निरोगी काया (अच्छे स्वास्थ्य) का आशीर्वाद मांगा। मंदिरों में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर समितियों और प्रशासन द्वारा विशेष व्यवस्थाएं भी की गईं। *बसोड़ा का धार्मिक महत्व* हिंदू पंचांग के अनुसार ऋतु परिवर्तन के समय मनाया जाने वाला यह पर्व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश देता है। शीतला माता को स्वच्छता और शीतलता की देवी माना जाता है, इसलिए उन्हें बासी और ठंडे भोजन का भोग लगाने की यह प्राचीन परंपरा आज भी श्रद्धा के साथ निभाई जाती है।2
- चोरी की मोहब्बत में अक्सर ही होता है दरवाजे से जाते हैं चुपके चुपके से बाहर आते हैं1
- Post by संवाददाता देवेन्द्र कुमार सत्य1
- धौलपुर । अभिभाषक संघ धौलपुर के सदस्य भगवान सिंह नारोलिया व राम कुमार पाराशर को राजस्थान सरकार के विधि एवं विधिक कार्य विभाग द्वारा लोक अभियोजक नियुक्त किया गया है । धौलपुर अभिभाषक संघ द्वारा दोनों ही लोक अभियोजकों का माला व साफा पहनकर सम्मान किया गया। अभिभाषक संघ अध्यक्ष हरिओम शर्मा ने कहा कि लोक अभियोजक पीड़ित पक्षकारों को शीघ्र न्याय दिलाने में अपनी भूमिका अदा करें। उन्होंने कहा कि पूर्व लोक अभियोजक भगवान सिंह नारोलिया काफी अनुभवी है सरकार द्वारा उन्हें पुनः अवसर दिया गया है। धौलपुर अभिभाषक संघ इसके लिए आभार व्यक्त करता है। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता रामनिवास परमार नत्थी लाल शर्मा, विश्वनाथ, बुद्ध राजा, रमाशंकर शर्मा, वीरेंद्र उपाध्याय, अमित उपाध्याय, दिनेश त्यागी, उपाध्यक्ष हेमंत पचौरी संयुक्त सचिव ब्रजेश सिंह बघेला , विनय शर्मा ,प्रशांत बघेल, विवेक व्यास उपस्थित थे।3
- धौलपुर राजस्थान में पासपोर्ट ऑफिस उड़ाने की धमकी के बाद धौलपुर पासपोर्ट कार्यालय बंद, पुलिस ने कराया परिसर खाली3
- Post by Bharat SING Meena1
- वायरल मोनालिसा ने भागकर मुस्लिम शख्स की शादी? #monalisa #viralgirlmonisa #monalisamahakumbh1
- Post by Bharat SING Meena1