Shuru
Apke Nagar Ki App…
लोकसभा 2024 की भांति उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में भी आरक्षण नहीं तो वोट नहीं का नारा वंचित अतिपिछड़ी जातियों के मध्य और अत्यधिक गति से बुलंद होगा तथा परिणाम सामने होगा जिन्हें लगता है कि सरकारें उनसे ही बनती बिगड़ती है। इस पोस्ट को चाहे तो सेव करके रख लिजिए कि सत्ता का वास्तविक गेम चेंजर बहुतायत आवादी वाला वंचित अतिपिछड़ा उपेक्षित वर्ग है किन्तु कूटरचित षड़यंत्रो के सहारे 10% धनबली प्रभावशालियों का अनावश्यक भौकाल टाइट रहता है कि वे जिसको चाहते हैं सरकार उन्ही की बनती है।🙏
अनिल कुमार प्रजापति
लोकसभा 2024 की भांति उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में भी आरक्षण नहीं तो वोट नहीं का नारा वंचित अतिपिछड़ी जातियों के मध्य और अत्यधिक गति से बुलंद होगा तथा परिणाम सामने होगा जिन्हें लगता है कि सरकारें उनसे ही बनती बिगड़ती है। इस पोस्ट को चाहे तो सेव करके रख लिजिए कि सत्ता का वास्तविक गेम चेंजर बहुतायत आवादी वाला वंचित अतिपिछड़ा उपेक्षित वर्ग है किन्तु कूटरचित षड़यंत्रो के सहारे 10% धनबली प्रभावशालियों का अनावश्यक भौकाल टाइट रहता है कि वे जिसको चाहते हैं सरकार उन्ही की बनती है।🙏
More news from Sant Kabeer Nagar and nearby areas
- धनघटा। पुलिस अधीक्षक संत कबीर नगर संदीप कुमार मीणा के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय नाथ मिश्र द्वारा थाना महुली पर समस्त विवेचकों एवं पुलिस कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। बैठक में थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश कुमार पांडेय, समस्त चौकी प्रभारी, हल्का प्रभारी, एसएसआई एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे। बैठक के दौरान लंबित विवेचनाओं के निस्तारण की समीक्षा करते हुए उन्हें समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही आईजीआरएस (IGRS) पर प्राप्त शिकायतों, जनसुनवाई, ई-समन, साक्ष्य ऐप (Sakshya App) तथा यक्ष ऐप (Yaksh App) के उपयोग एवं प्रगति की भी विस्तार से समीक्षा की गई। क्षेत्राधिकारी द्वारा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि सभी प्रकरणों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करें तथा शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य करते हुए आमजन की शिकायतों का त्वरित समाधान करें। बैठक के दौरान थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।4
- गोरखपुर जनपद के बड़हलगंज क्षेत्र के लिए यह एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण है, क्योंकि देश के प्रसिद्ध हेयर विशेषज्ञ Jawed Habib ने यहां अपने पहले प्रीमियम सैलून का शुभारंभ किया है। पटना चौराहा, बड़हलगंज में खुले इस भव्य सैलून ने स्थानीय लोगों के लिए सौंदर्य और साज-सज्जा के नए द्वार खोल दिए हैं। यह अत्याधुनिक सैलून फ्रेंचाइज़ सहयोगियों प्रशांत कुमार सिंह, सलीम शेख और अरविंद शर्मा द्वारा संचालित किया जा रहा है। यहां आधुनिक सुविधाओं के साथ प्रशिक्षित और अनुभवी विशेषज्ञों की टीम ग्राहकों को बालों की कटिंग, उपचार, त्वचा की देखभाल और मेकअप जैसी उच्च स्तरीय सेवाएं प्रदान करेगी। हर ग्राहक को एक विशेष और यादगार अनुभव देना इस सैलून की प्राथमिकता है। Jawed Habib Hair & Beauty Ltd देश की एक प्रतिष्ठित संस्था है, जिसने सौंदर्य उद्योग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। 260 से अधिक शहरों में फैले 1000 से ज्यादा सैलून और अनेक प्रशिक्षण केंद्रों के माध्यम से यह संस्था लाखों लोगों को सेवाएं और रोजगार के अवसर प्रदान कर रही है। जावेद हबीब का उद्देश्य हमेशा से यही रहा है कि उच्च गुणवत्ता वाली सौंदर्य सेवाएं हर व्यक्ति तक सरल और किफायती रूप में पहुंच सकें। बड़हलगंज में इस प्रीमियम सैलून का शुभारंभ केवल एक नया व्यवसाय नहीं, बल्कि स्थानीय युवाओं और उद्यमियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है। इससे क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर उत्पन्न होंगे और आधुनिक जीवनशैली को बढ़ावा मिलेगा। जो लोग इस प्रतिष्ठित ब्रांड के साथ जुड़कर अपना भविष्य उज्ज्वल बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह एक सुनहरा अवसर है। इच्छुक व्यक्ति अधिक जानकारी के लिए 9839051040 पर संपर्क कर सकते हैं। निष्कर्ष: बड़हलगंज में यह नया प्रीमियम सैलून अब स्टाइल, आत्मविश्वास और आधुनिकता का प्रतीक बनेगा, जो पूरे क्षेत्र को एक नई पहचान और नई ऊर्जा प्रदान करेगा।1
- ब्रेकअप के बाद गोरखपुर में टावर पर चढ़ा युवक, इंस्टाग्राम पर बयां करता रहा दर्द, पांच घंटे बाद पुलिस ने उतारा प्रेमिका से ब्रेकअप के बाद बिहार के बेतिया का रहने वाला युवक मानसिक तनाव में 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। करीब पांच घंटे तक नीचे नहीं उतरा। इस दौरान वह इंस्टाग्राम पर रील बनाकर अपना दर्द बयां करता रहा, जिससे इलाके में हलचल मच गई। शाहपुर पुलिस ने समझाकर नीचे उतारा। पूछने पर उसने शांति की तलाश में टावर पर चढ़ने की बात बताई।1
- Post by Abc Hindustan1
- ग्राम वासियों के सहयोग से जिला पंचायत पद के प्रत्याशी ने कराया शिव दुर्गा मंदिर की स्थापना, गांव में उल्लास का माहौल भक्ति भावना होगी मजबूत।1
- असदुद्दीन ओवैसी का कांग्रेस पर हमला: “बंटवारे के लिए मुसलमान नहीं, कांग्रेस जिम्मेदार” | गुजरात निकाय चुनाव 20261
- संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीणा के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय नाथ मिश्र द्वारा थाना महुली पर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश कुमार पांडेय सहित समस्त विवेचक, चौकी प्रभारी, हल्का प्रभारी, एसएसआई एवं अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान क्षेत्राधिकारी ने लंबित विवेचनाओं की गहन समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही आईजीआरएस (IGRS) पर प्राप्त शिकायतों, जनसुनवाई, ई-समन, साक्ष्य ऐप (Sakshya App) तथा यक्ष ऐप (Yaksh App) के उपयोग एवं प्रगति का भी विस्तार से मूल्यांकन किया गया। क्षेत्राधिकारी ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य करते हुए आमजन की शिकायतों का त्वरित समाधान करने पर विशेष जोर दिया। इसके अतिरिक्त थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। #SantKabirNagar #MahuliThana #PoliceMeeting #ReviewMeeting #UPPolice #LawAndOrder #IGRS #SakshyaApp #YakshApp #PublicGrievance #CrimeControl #PoliceUpdate #BreakingNews #HindiNews #liveuponenews1
- गोरखपुर में महिला के साथ बुलेट पर स्टंटबाजी, प्लेबैक में भोजपुरी गाना…अब हुआ यह हाल गोरखपुर में महिला को बुलेट पर बिठाकर स्टंट करना एक युवक को भारी पड़ गया, नंबर के आधार पर पुलिस ने उसे खोज निकाला और गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जबकि उसकी बाइक सीज कर दिया गया। वायरल रील में भोजपुरी गाना बज रहा है और युवक बीच सड़क पर दोनों हाथ छोड़ते हुए फुल स्पीड में बाइक भगाते हुए दिख रहा है। पीछे बैठी महिला भी काफी रोमांचित हो रही है। वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने कार्रवाई की और युवक को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी की पहचान चौरी चौरा इलाके के आमकोल निवासी राहुल पासवान के रूप में हुई है।1
- Post by Abc Hindustan1