Shuru
Apke Nagar Ki App…
पुष्पा फिल्म से भी आगे निकल गया बिहार के देसी दारू का जुगाड़! पुष्पा फिल्म से भी आगे निकल गया बिहार के देसी दारू का जुगाड़!
M.A.P NETWORK
पुष्पा फिल्म से भी आगे निकल गया बिहार के देसी दारू का जुगाड़! पुष्पा फिल्म से भी आगे निकल गया बिहार के देसी दारू का जुगाड़!
More news from बिहार and nearby areas
- विधायक हो तो आपका अभिषेक रंजनजैसा जिन्होंने लगातार छोटे बड़े सभी समस्याओं का आवाज उठा रहे हैं सदन में, फिर एक बार स्कूल और बांदरी को लेकर सदन में उठाया आवाज| अभिषेक रंजन1
- बेतिया पुलिस ने अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर जिले भर में व्यापक समकालीन अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आज 21फरवरी शनिवार दोपहर करीब 2 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बीते 24 घंटे के भीतर विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान अलग-अलग कांडों में कुल 29अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के क्रम में पुलिस ने छापेमारी कर275 .380लीटर अवैध शराब भी बरामद की। यह अभियान जिले में अपराध और अवैध कारोबार पर नकेल कसने के उद्देश्य से चलाया गया, जिसमें पुलिस की टीमों ने सक्रियता और सतर्कता के साथ कार्रवाई की। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों का मेडिकल जांच कराया गया, जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी1
- पीएसजी ग्रुप और एमओआईसी डॉ. राकेश कुमार की उपस्थिति में ईंट भट्ठा पर सामूहिक दवा सेवन अभियान का सफल आयोजन इस अवसर पर एमओआईसी डॉ. राकेश कुमार खुद मौजूद रहे1
- खड्डा कस्बे में भव्य श्याम महोत्सव, निकली विशाल निशान यात्रा** खड्डा कस्बे में मारवाड़ी युवा मंच एवं राधा महिला मंडल के तत्वाधान में भव्य श्याम महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव के दौरान श्रद्धा और उत्साह के साथ विशाल निशान यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर बाबा श्याम के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। निशान यात्रा में भक्तगण बाबा श्याम के जयकारों के साथ नगर भ्रमण करते हुए शामिल हुए। पूरे कस्बे का वातावरण भक्ति संगीत और भजनों से भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर अध्यक्ष संगीता वर्मा, सभासद प्रतिनिधि प्रदीप गुप्ता, व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष संतोष जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष राजू तुलस्यान, अभिषेक शाही एवं अनूप मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजकों एवं सहयोगियों का विशेष योगदान रहा। श्रद्धालुओं में महोत्सव को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।2
- Post by Sadhana national News1
- सुगौली प्रखंड के सभागार में नियमित कार्यक्रम के तहत लगा जनता दरबार। सुनवाई के लिए आये दो मामलों का हुआ निष्पादन।1
- मोटरसाइकिल का बैटरी बहुत ही अच्छा क्वालिटी!1
- आज 21फरवरी शनिवार दोपहर करीब 2बजे बेतिया पुलिस के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि विगत 24 घंटों में एसपी शौर्य सुमन के निर्देश पर वाहन जांच अभियान चलाया गया, नगर के विभिन्न जगहों पर वाहन जांच किया गया, इस दौरान दर्जनों वाहनों से जुर्माना की राशि वसूल की गई, बेतिया एसपी के हवाले से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि अपराध नियंत्रण, विधि व्यवस्था संधारण और पर्व त्यौहार के मद्देनजर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहे हैं, वाहनों की तलाशी ली जा रही है वाहनों के कागजात एवं चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस के भी जांच की जा रही है, इसके अलावा एक जिन वाहनों पर चालक काला फिल्टर लगाकर वाहन चला रहे हैं, और जो ओवरलोड वाहन चला रहे हैं, जो नाबालिग वाहन चला रहे हैं या फिर जो बिना नंबर प्लेट के वाहन चला रहे हैं, उन पर भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है, आज के इस कार्रवाई में यातायात नियमों के उल्लंघन पर वाहन जुर्माना राशि 1 लाख 12हजार500 रूपए जुर्माना वसूले गए1
- ब्रेकिंग कुशीनगर **खेतों के बीच फिर पहुंचा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत का माहौल** कुशीनगर जिले के खड्डा क्षेत्र स्थित सिसवा गोपाल गांव में एक बार फिर तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। खेतों के बीच तेंदुए के पगचिह्न मिलने के साथ ही पास में एक हिरण मृत अवस्था में पाया गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मृत हिरण के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधिकारियों के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला तेंदुए के हमले का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। ग्रामीण इलाकों में तेंदुए की मौजूदगी से लोगों में भय का माहौल है। एहतियात के तौर पर वन विभाग की टीम लगातार कांबिंग कर रही है और तेंदुए को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। ग्रामीणों को सतर्क रहने और रात के समय खेतों की ओर न जाने की सलाह दी गई है। पूरा मामला खड्डा क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव का बताया जा रहा है, जहां पहले भी जंगली जानवरों की आवाजाही की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। वन विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए है। सागर पाठक की रिपोर्ट3