नशा उन्मूलन पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से स्वयं सेविकाओं ने दिया नशा मुक्ति का संदेश उझानी/ बदायूं नेहरू मेमोरियल शिवनारायण दास पीजी कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना के एक दिवसीय शिविर संपन्न हुआ।शिविर की मुख्य थीम नशा मुक्ति रही। छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। स्वयंसेवियों द्वारा नशा उन्मूलन पर पोस्टर प्रतियोगिता हुई। मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो.आशीष कुमार सक्सेना, संगीत विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. मधुबाला शर्मा ने संयुक्त रूप से युवाओं को नशे से दूर रहने तथा समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। संचालन कार्यक्रम अधिकारियों डा. सत्यम मिश्रा, निहारिका गुप्ता, अनमोल निधि द्वारा किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ प्राध्यापकगण डा. बीएन शुक्ला, डा.रवि भूषण पाठक, डा. मुन्ना कुमार वरुण, डा. लक्ष्य सिंह चौधरी, अर्चना आदि मौजूद रहीं।
नशा उन्मूलन पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से स्वयं सेविकाओं ने दिया नशा मुक्ति का संदेश उझानी/ बदायूं नेहरू मेमोरियल शिवनारायण दास पीजी कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना के एक दिवसीय शिविर संपन्न हुआ।शिविर की मुख्य थीम नशा मुक्ति रही। छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। स्वयंसेवियों द्वारा नशा उन्मूलन पर पोस्टर प्रतियोगिता हुई। मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो.आशीष कुमार सक्सेना, संगीत विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. मधुबाला शर्मा ने संयुक्त रूप से युवाओं को नशे से दूर रहने तथा समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। संचालन कार्यक्रम अधिकारियों डा. सत्यम मिश्रा, निहारिका गुप्ता, अनमोल निधि द्वारा किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ प्राध्यापकगण डा. बीएन शुक्ला, डा.रवि भूषण पाठक, डा. मुन्ना कुमार वरुण, डा. लक्ष्य सिंह चौधरी, अर्चना आदि मौजूद रहीं।
- बदायूँ न्यूज संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा जनपद बदायूं में भीषण सड़क हादसे पिता पुत्र की मौत होने से परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गई । आपको बता दे कि दातागंज कोतवाली क्षेत्र के रोहरी गांव का रहने वाला 55 वर्षीय धर्मपाल अपनी बड़े बेटे विकास गौतम के साथ कल शाम के समय बाइक द्वारा अपने छोटे बेटे अभिषेक की शादी के लिए बैंड बाजा और घोड़ा बुग्गी करने गए थे । बेटे की शादी 7 मई को होनी है । अपने बेटे के लिए शादी की व्यवस्था करके बापस लौट रहे थे कि इसी बीच रामगंगा के पास बेला डांडी रामगंगा पुल पर तेज रफ्तार किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी । जिसमें बेटे विकास गौतम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई । जब के पिता धर्मपाल गंभीर रूप से घायल हो गए । घायल को एंबुलेंस की मदद से बरेली अस्पताल ले जाया गया । जहां पर उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया । बाप बेटे की मौत की सूचना मिलते ही पूरे गांव में मातम छा गया । वहीं परिवार में बुरी तरह कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों बाप बेटों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । बाइट : अभिषेक3
- संवाददाता संजय कुमार राणा इंडिया न्यूज़ दर्शन बदायूं उत्तर प्रदेश के बदायूं से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहाँ एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों में कोहराम मचा दिया है। उझानी कोतवाली क्षेत्र में बरेली-मथुरा हाईवे पर एक डबल डेकर बस और पिकअप की जोरदार भिड़ंत हो गई है। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। दिल दहला देने वाली यह घटना उझानी क्षेत्र के देहमू गांव के पास की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि आवाज दूर तक सुनाई दी और देखते ही देखते हाईवे पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। हादसे के बाद पिकअप के परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आनन-फानन में घायलों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, एक घायल जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है, जिसका उपचार जारी है। हादसे के बाद हाईवे पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा और यातायात भी प्रभावित हुआ। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हादसा तेज रफ्तार की वजह से हुआ या किसी तकनीकी खराबी के कारण।4
- मेरठ में Chaudhary Charan Singh University के RK हॉस्टल में घटिया खाने को लेकर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। आरोप है कि सड़ी सब्जियों और गंदगी में बना भोजन परोसा जा रहा था। विरोध में छात्रों ने हंगामा किया और प्रशासन से शिकायत की। मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।1
- डबल डेकर बस ने पिकअप में मारी टक्कर हादसे में पिकअप सवार 2 लोगों की मौत जयपुर से आ रही थी प्राइवेट बस उझानी थाना क्षेत्र की घटना....1
- उझानी(बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की सुबह बीएम हाइवे पर कछला के समीप डबलडेकर बस और पिकअप में सीधी टक्कर हो गई जिसके परिणाम स्वरूप पिकअप सवार हो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलो का मेडीकल कालेज में इलाज चल रहा है। हादसे के चलते हाइवे पर कुछ समय को जाम लग गया।1
- बदायूं जिले के उझानी कोतवाली क्षेत्र में गांव डेमू के पास बरेली मथुरा हाईवे पर हुआ भीषण सड़क हादसा मंगलवार की सुबह आमने-सामने से टकराई पिकअप और डबल डेकर बस दो की हुई मौत तीन घायल खबर जल्द होगी अपडेट1
- सोमवार को 24वें तीर्थंकर भगवान श्री महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव के पावन अवसर पर जैन समाज के धर्मानुयायियों द्वारा भव्य पालकी यात्रा निकाली गई। इस दौरान श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए और पूरे श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ भगवान महावीर स्वामी का गुणगान किया। पालकी यात्रा में आकर्षक झांकियां, भजन-कीर्तन और धार्मिक नारों से माहौल भक्तिमय हो गया। समाज के लोगों ने एकजुट होकर इस पर्व को उल्लास और शांति के संदेश के साथ मनाया।2
- बदायूं में भीषण सड़क हादसा: बस और पिकअप की टक्कर में दो की मौत, एक गंभीर संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा उत्तर प्रदेश के बदायूं से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहाँ एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों में कोहराम मचा दिया है। उझानी कोतवाली क्षेत्र में बरेली-मथुरा हाईवे पर एक डबल डेकर बस और पिकअप की जोरदार भिड़ंत हो गई है। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। दिल दहला देने वाली यह घटना उझानी क्षेत्र के देहमू गांव के पास की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि आवाज दूर तक सुनाई दी और देखते ही देखते हाईवे पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। हादसे के बाद पिकअप के परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आनन-फानन में घायलों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, एक घायल जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है, जिसका उपचार जारी है। हादसे के बाद हाईवे पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा और यातायात भी प्रभावित हुआ। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हादसा तेज रफ्तार की वजह से हुआ या किसी तकनीकी खराबी के कारण।4