logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सूर्यपुरा स्मुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमत्री सुरक्षित मातृत्व योजना का लगा शिविर सूर्यपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विशेष जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आशा कार्यकर्ताओं के सहयोग से पहुंची 110 गर्भवती महिलाओं की समग्र स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर में चिकित्सकों की टीम ने महिलाओं का ब्लड प्रेशर, वजन, हीमोग्लोबिन, ब्लड व यूरिन की जांच के साथ आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण किए। जांच के बाद सभी गर्भवती महिलाओं को उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार परामर्श दिया गया तथा आयरन और कैल्शियम की गोलियां निःशुल्क वितरित की गईं। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डां संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि इस तरह के शिविर का उद्देश्य गर्भावस्था के दौरान होने वाली संभावित जटिलताओं की समय रहते पहचान कर सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित करना है। जांच के दौरान कुछ महिलाओं में हीमोग्लोबिन की कमी पाई गई, जिन्हें विशेष दवा और पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी गई।चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. पंकज कुमार पाल,डां अखिलेश कुमार ने गर्भवती महिलाओं को संतुलित आहार, हरी सब्जियां, फल व दूध का सेवन करने तथा नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी। शिविर में एएनएम, सीएचओ व अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने सक्रिय सहयोग दिया।

3 hrs ago
user_Anjali Kumari
Anjali Kumari
रिपोर्टर सूर्यपुरा, रोहतास, बिहार•
3 hrs ago

सूर्यपुरा स्मुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमत्री सुरक्षित मातृत्व योजना का लगा शिविर सूर्यपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विशेष जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आशा कार्यकर्ताओं के सहयोग से पहुंची 110 गर्भवती महिलाओं की समग्र स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर में चिकित्सकों की टीम ने महिलाओं का ब्लड प्रेशर, वजन, हीमोग्लोबिन, ब्लड व यूरिन की जांच के साथ आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण किए। जांच के बाद सभी गर्भवती महिलाओं को उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार परामर्श दिया गया तथा आयरन और कैल्शियम की गोलियां निःशुल्क वितरित की गईं। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डां संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि इस तरह के शिविर का उद्देश्य गर्भावस्था के दौरान होने वाली संभावित जटिलताओं की समय रहते पहचान कर सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित करना है। जांच के दौरान कुछ महिलाओं में हीमोग्लोबिन की कमी पाई गई, जिन्हें विशेष दवा और पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी गई।चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. पंकज कुमार पाल,डां अखिलेश कुमार ने गर्भवती महिलाओं को संतुलित आहार, हरी सब्जियां, फल व दूध का सेवन करने तथा नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी। शिविर में एएनएम, सीएचओ व अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने सक्रिय सहयोग दिया।

More news from बिहार and nearby areas
  • रोहतास : जितेंद्र तिवारी सासाराम,रोहतास, के वार्ड नंबर 29 के कारपूर्वा में एलपीजी गैस का होम डिलीवरी रहा चर्चा में,ऐसे समय में जब पूरे देश में एलपीजी गैस को लेकर अफरा तफरी हो तो चर्चा तो होना ही है! इसमें रोहतास जिला प्रशासन और गैस एजेंटीयों की भी तारीफ करनी होगी की आम जनमानस को ध्यान में रखते हुए इतना सुलभ आसानी से घर-घर पहुंचने का काम हो रहा है SDM डॉक्टर नेहा कुमारी का चर्चा जिला में सभी जगह आम है
    2
    रोहतास :
जितेंद्र तिवारी
सासाराम,रोहतास, के वार्ड नंबर 29 के कारपूर्वा में एलपीजी गैस का होम डिलीवरी रहा चर्चा में,ऐसे समय में जब पूरे देश में एलपीजी गैस को लेकर अफरा तफरी हो तो चर्चा तो होना ही है! इसमें रोहतास जिला प्रशासन और गैस एजेंटीयों की भी तारीफ करनी होगी की आम जनमानस को ध्यान में रखते हुए इतना सुलभ आसानी से घर-घर पहुंचने का काम हो रहा है SDM डॉक्टर नेहा कुमारी का चर्चा जिला में सभी जगह आम है
    user_जितेंद्र कुमार तिवारी
    जितेंद्र कुमार तिवारी
    Voice of people सासाराम, रोहतास, बिहार•
    4 hrs ago
  • video ko jayada se jayada share and comment kare 🙏 bhai ko support kare ap log ke hi support se ham age badhenge to ap log apne bhai ko support kariye 🙏
    1
    video ko jayada se jayada share and comment kare 🙏 bhai ko support kare ap log ke hi support se ham age badhenge to ap log apne bhai ko support kariye 🙏
    user_Singer vivek mehra
    Singer vivek mehra
    Singer सासाराम, रोहतास, बिहार•
    18 hrs ago
  • Post by Premjeet kushwaha
    1
    Post by Premjeet kushwaha
    user_Premjeet kushwaha
    Premjeet kushwaha
    सासाराम, रोहतास, बिहार•
    18 hrs ago
  • नौगांव नगर को मिली सर्व-सुविधा युक्त नवीन सिविल हॉस्पिटल की सौगातनौगांव नगरवासियों के
    1
    नौगांव नगर को मिली सर्व-सुविधा युक्त नवीन सिविल हॉस्पिटल की सौगातनौगांव नगरवासियों के
    user_भीमकुंड न्यूज़ 24
    भीमकुंड न्यूज़ 24
    अरवल, अरवल, बिहार•
    1 hr ago
  • नीतीश कुमार जी और निशांत कुमार जी क्रमशः दिल्ली और पटना में पार्टी के विधायकों और नेताओं के साथ सकारात्मक चर्चा कर रहे हैं, जिससे बदलाव की एक नई दिशा तय हो रही है। #Bihar #JDUParty
    1
    नीतीश कुमार जी और निशांत कुमार जी क्रमशः दिल्ली और पटना में पार्टी के विधायकों और नेताओं के साथ सकारात्मक चर्चा कर रहे हैं, जिससे बदलाव की एक नई दिशा तय हो रही है। #Bihar #JDUParty
    user_रवि राज
    रवि राज
    Voice of people Buxar, Bihar•
    2 hrs ago
  • फारबिसगंज में हुई घटना समाज को झकझोरने वाली है। ऐसा प्रतीत होता है कि युवक नशे की लत का शिकार था। आए दिन शहर में चोरी या लूट की वारदातों में शामिल अपराधियों का संबंध नशे से जुड़ा पाया जाता है। प्रशासन भी समय-समय पर नशे के अड्डों को ध्वस्त करती रहती है, लेकिन अब जरूरत है कि इन अड्डों पर ठोस और सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके और शहर में शांति व सुरक्षा बनी रहे। #फारबिसगंज #नशामुक्त_समाज #biharnews
    1
    फारबिसगंज में हुई घटना समाज को झकझोरने वाली है। ऐसा प्रतीत होता है कि युवक नशे की लत का शिकार था। आए दिन शहर में चोरी या लूट की वारदातों में शामिल अपराधियों का संबंध नशे से जुड़ा पाया जाता है।
प्रशासन भी समय-समय पर नशे के अड्डों को ध्वस्त करती रहती है, लेकिन अब जरूरत है कि इन अड्डों पर ठोस और सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके और शहर में शांति व सुरक्षा बनी रहे। #फारबिसगंज #नशामुक्त_समाज #biharnews
    user_Tatkal News Bihar 24
    Tatkal News Bihar 24
    Local News Reporter बक्सर, बक्सर, बिहार•
    4 hrs ago
  • सूर्यपुरा प्रखंड मुख्यालय स्थित पश्चिम मोहल्ला महावीर स्थान में आगामी 25 अप्रैल से प्रारंभ होने वाले श्री हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा सह मारुती नंदन महायज्ञ की तैयारी जोर शोर से चल रहा है। ज्ञ कार्यक्रम की जानकारी देते हुए समिति के अध्यक्ष धर्मजीत सिंह और सचिव राकेश सिन्हा ने बताया कि सूर्यपुरा के वार्ड नंबर 08 स्थित महावीर स्थान के नवनिर्मित मंदिर और और उसमें स्थापित होने वाले बजरंगबली की मूर्ति को लेकर याज्ञाधीश श्री श्री 1008 श्री देवनारायण दास खड़ेश्वरी महाराज विंध्य कुंड अयोध्या धाम और याज्ञाचार्य पंडित सुबोध कुमार पांडे के देखरेख में यज्ञ का शुभारंभ आगामी 25 अप्रैल को जलभरी शोभायात्रा निकल क्षेत्र के सुप्रसिद्ध शक्ति स्थल भलूनी भवानी भवानी धाम के सरोवर से जलभरी होगा। 26 को अरणी मंथन के साथ यज्ञ मंडप का परिक्रमा शुरू होगा 28 को बजरंज बली के मूर्ति स्थापना से पूर्व नगर भ्रमण कार्यक्रम जबकि आगामी 29 अप्रैल को यज्ञ की पूर्णाहुति विशाल भंडारा के साथ संपन्न होगा। आगे बताया कि यज्ञ कार्यक्रम के दौरान दिन और रात्रि दोनों प्रहार कई धामों से आए हुए आचार्य और संत महात्माओं के मुखारविंद से कथा प्रवचन किया जाएगा। साथ ही यज्ञ कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हुए हैं कोषाध्यक्ष संतोष प्रजापति, संरक्षक गोपाल जी दुबे (अवकाश प्राप्त दारोगा) टूना जी तिवारी, सुनील गुप्ता ( प्रखंड प्रमुख पति) गोरख सिंह ,जीवित महतो ,कृष्ण गुप्ता ,साधु शरण सिंह ,पहाड़ी महतो ,विजय गुप्ता , कुंज बिहारी शर्मा,महेंद्र ठाकुर, त्रिलोकी शाह ,वीरेंद्र गुप्ता ,श्रीकांत पांडे सहित कई लोग।
    2
    सूर्यपुरा प्रखंड मुख्यालय स्थित पश्चिम मोहल्ला महावीर स्थान में आगामी 25 अप्रैल से प्रारंभ होने वाले श्री हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा सह मारुती नंदन महायज्ञ की तैयारी जोर शोर से चल रहा है। ज्ञ कार्यक्रम की जानकारी देते हुए समिति के अध्यक्ष धर्मजीत सिंह और सचिव राकेश सिन्हा ने बताया कि सूर्यपुरा के वार्ड नंबर 08 स्थित महावीर स्थान के नवनिर्मित मंदिर और और उसमें स्थापित होने वाले बजरंगबली की मूर्ति को लेकर याज्ञाधीश श्री श्री 1008 श्री देवनारायण दास खड़ेश्वरी महाराज विंध्य कुंड अयोध्या धाम और याज्ञाचार्य पंडित सुबोध कुमार पांडे के देखरेख में यज्ञ का शुभारंभ आगामी 25 अप्रैल को जलभरी शोभायात्रा निकल क्षेत्र के सुप्रसिद्ध शक्ति स्थल भलूनी भवानी भवानी धाम के सरोवर से जलभरी होगा। 26 को अरणी मंथन के साथ यज्ञ मंडप का परिक्रमा शुरू होगा 28 को बजरंज बली के मूर्ति स्थापना से पूर्व नगर भ्रमण कार्यक्रम जबकि आगामी 29 अप्रैल को यज्ञ की पूर्णाहुति विशाल भंडारा के साथ संपन्न होगा। आगे बताया कि यज्ञ कार्यक्रम के दौरान दिन और रात्रि दोनों प्रहार कई धामों से आए हुए आचार्य और संत महात्माओं के मुखारविंद से कथा प्रवचन किया जाएगा। साथ ही यज्ञ कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हुए हैं कोषाध्यक्ष संतोष प्रजापति, संरक्षक गोपाल जी दुबे (अवकाश प्राप्त दारोगा) टूना जी तिवारी, सुनील गुप्ता ( प्रखंड प्रमुख पति) गोरख सिंह ,जीवित महतो ,कृष्ण गुप्ता ,साधु शरण सिंह ,पहाड़ी महतो ,विजय गुप्ता , कुंज बिहारी शर्मा,महेंद्र ठाकुर, त्रिलोकी शाह ,वीरेंद्र गुप्ता ,श्रीकांत पांडे सहित कई लोग।
    user_Anjali Kumari
    Anjali Kumari
    रिपोर्टर सूर्यपुरा, रोहतास, बिहार•
    3 hrs ago
  • फारबिसगंज में हत्या के बाद भड़का ग्रामीणों का गुस्सा, बदले में एक और हत्या से हड़कंप ! इस वायरल विडियो की पुष्टि तत्काल न्यूज़ बिहार 24 नहीं करता है
    1
    फारबिसगंज में हत्या के बाद भड़का ग्रामीणों का गुस्सा, बदले में एक और हत्या से हड़कंप !
इस वायरल विडियो की पुष्टि तत्काल न्यूज़ बिहार 24 नहीं करता है
    user_Tatkal News Bihar 24
    Tatkal News Bihar 24
    Local News Reporter बक्सर, बक्सर, बिहार•
    4 hrs ago
  • शहर तेलपा थाना क्षेत्र के स्थानीय सब्जी मंडी में भीषण आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार, अरवल जिले के शहर तेलपा थाना अंतर्गत स्थित सब्जी मंडी में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरी मंडी को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। वहीं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल भी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। घटना के समय थाना अध्यक्ष कन्हैया कुमार पहले से ही मौके पर मौजूद थे और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हुए थे। स्थानीय लोगों ने भी अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। आसपास के लोगों ने अपने घरों के टूल पंप के सहारे आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग की भयावहता के आगे उनके प्रयास नाकाफी साबित हुए। आखिरकार आग ने पूरी सब्जी मंडी को जलाकर राख कर दिया, जिससे लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। इस घटना की जानकारी देते हुए बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि आग लगने के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड और प्रशासन को सूचना दे दी गई थी, लेकिन आग काफी तेजी से फैल गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन मामले की जांच में जुटा हुआ है।
    1
    शहर तेलपा थाना क्षेत्र के स्थानीय सब्जी मंडी में भीषण आग लग गई।
मिली जानकारी के अनुसार, अरवल जिले के शहर तेलपा थाना अंतर्गत स्थित सब्जी मंडी में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरी मंडी को अपनी चपेट में ले लिया।
आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। वहीं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल भी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया।
घटना के समय थाना अध्यक्ष कन्हैया कुमार पहले से ही मौके पर मौजूद थे और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हुए थे।
स्थानीय लोगों ने भी अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। आसपास के लोगों ने अपने घरों के टूल पंप के सहारे आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग की भयावहता के आगे उनके प्रयास नाकाफी साबित हुए।
आखिरकार आग ने पूरी सब्जी मंडी को जलाकर राख कर दिया, जिससे लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
इस घटना की जानकारी देते हुए बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि आग लगने के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड और प्रशासन को सूचना दे दी गई थी, लेकिन आग काफी तेजी से फैल गई।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन मामले की जांच में जुटा हुआ है।
    user_रिपोर्टर गौरव कुमार
    रिपोर्टर गौरव कुमार
    Arwal, Bihar•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.