गडरा रोड GSS का कर्मचारी आवास जर्जर हालत में, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा गडरा रोड (बाड़मेर)। गडरा रोड स्थित GSS (ग्रिड सब स्टेशन) परिसर में कर्मचारियों के रहने के लिए वर्षों पूर्व बनाया गया आवासीय भवन अब पूरी तरह जर्जर और खंडहर में तब्दील हो चुका है। भवन की दीवारों में गहरी दरारें पड़ चुकी हैं, छत का प्लास्टर जगह-जगह से झड़ रहा है और छज्जों से सीमेंट टूटकर गिर रहा है। ऐसे हालात में कार्मिक भय के साये में रहने को मजबूर हैं। मौके पर देखने से स्पष्ट होता है कि भवन की स्थिति अत्यंत खराब है। छत और दीवारों से लगातार मलबा गिरने का खतरा बना हुआ है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। कर्मचारियों का कहना है कि कई बार उच्च अधिकारियों को इस बारे में अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक मरम्मत या नए भवन के निर्माण को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इतना ही नहीं, GSS परिसर की चारदीवारी भी कई स्थानों से टूटी हुई है। टूटी हुई दीवारों के कारण आवारा पशु अंदर प्रवेश कर जाते हैं, जिससे विद्युत उपकरणों को नुकसान पहुंचने की आशंका बनी रहती है। यह स्थिति न केवल विभागीय संपत्ति के लिए खतरा है, बल्कि पशुओं और आसपास के लोगों की जान के लिए भी जोखिमपूर्ण है। स्थानीय लोगों और कर्मचारियों ने प्रशासन से मांग की है कि जर्जर भवन को तुरंत खाली करवाकर नए भवन का निर्माण कराया जाए तथा टूटी हुई चारदीवारी की मरम्मत कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी कब तक इस गंभीर समस्या का समाधान करते हैं, या फिर किसी बड़े हादसे के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

- Post by Padmaram1
- "आज तो भगवान ने ही बचा लिया!" - देखें कैसे टला देवा में एक भयानक हादसा। 😱⚡मौत को छूकर निकला ड्राइवर!!! जैसलमेर जिले से 40 किलोमीटर दूर स्थित देवा गांव में बड़ा हादसा होने से टला... गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं....1
- जैसलमेर सूबे की उपमुख्यमंत्री व वित्त मंत्री दीया कुमारी ने आज भजनलाल सरकार का तीसरा बजट पेश किया, आज पेश किए गए बजट में सीमावर्ती जिले को कई सौगाते मिली हे तो कई उम्मीदों पर एक बार फिर पानी फिरा हैं,जिले के सेउवा व राघव में 4830 मेघावाट के सोलर पार्क के लिए 2900 करोड़ रूपये की घोषणा की गई हैं तथा मोहनगढ़ से गज़रूप सागर तक शहरी पेयजल स्कीम के तहत 196 करोड़ रूपये की स्वीकृति इस बजट में प्रदान की गई हैं जिससे आगामी समय में शहर में पेयजल किल्ल्त से छुटकारा मिलने की उम्मीद जताई जा रही हैं,इसके अलावा खूहड़ी में अल्ट्रा लग्जरी टुरीज्म जोन व कुलधरा में पर्यटक सुविधा केंद्र बनाने की घोषणा भी की गई हैं, इसके उलट जिले की मुख्य समस्या ओरण व गोचर जमीन को राजस्व में दर्ज करने को लेकर इस बजट में कोई घोषणा नहीं की गई हैं, इसके अलावा पोकरण को जिला बनाने की मांग लम्बे समय से चल रही हैं, इसे लेकर इस बजट में पोकरण वासियों को काफ़ी उम्मीदें थी लेकिन एक बार फिर उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया हैं, नहरी पानी को लेकर किसान बजट की तरफ टकटकी लगाए बैठे थे लेकिन उनके हिस्से भी निराशा हाथ लगी हैं, बजट को जहाँ बीजेपी शानदार बता रही हे तो वहीं कांग्रेस इसे निराशाजनक बता रही हैं, कांग्रेस और बीजेपी के नेताओं से खास बातचीत की,1
- बालोतरा। प्रदेश का बजट विकास को देगा नई गति:- बांठिया बालोतरा। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने बुधवार को राजस्थान विधानसभा में वित्तमंत्री एवं उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी द्वारा प्रस्तुत बजट को विकासोन्मुख, जनहितकारी एवं सर्वस्पर्शी बजट बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाला है, जिसमें हर वर्ग का विशेष ध्यान रखा गया है। बांठिया ने कहा कि सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पानी, बिजली और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं, जिससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने विशेष रूप से पचपदरा विधानसभा क्षेत्र के लिए की गई घोषणाओं पर मुख्यमंत्री एवं वित्तमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि इन योजनाओं से क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का यह बजट ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना को साकार करता है तथा प्रदेश को प्रगति की ओर ले जाने वाला साबित होगा।2
- मंगलवार को आलवाड़ा ग्राम में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें दुधवा खेतलावास लुबो की ढाणी नारवा़णा आलवाड़ा सभी गांव के धर्म प्रेमियों ने इस आयोजन को सफल बनाया कलश यात्रा झांकी डांडिया नृत्य1
- foji bhai 👑1
- जैसलमेर स्थित वंडर सीमेंट फैक्ट्री में सुपरवाइजर द्वारा कथित मारपीट के बाद श्रमिक भड़क उठे। गुस्साए श्रमिकों ने फैक्ट्री परिसर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची रामगढ़ पुलिस को भी विरोध का सामना करना पड़ा। मौके पर हालात तनावपूर्ण और बेकाबू बताए जा रहे हैं। प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश में जुटा है।1
- बालोतरा। प्रतिक्रिया। प्रदेश का बजट विकास को देगा नई गति:- बांठिया बालोतरा। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने बुधवार को राजस्थान विधानसभा में वित्तमंत्री एवं उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी द्वारा प्रस्तुत बजट को विकासोन्मुख, जनहितकारी एवं सर्वस्पर्शी बजट बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाला है, जिसमें हर वर्ग का विशेष ध्यान रखा गया है। बांठिया ने कहा कि सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पानी, बिजली और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं, जिससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने विशेष रूप से पचपदरा विधानसभा क्षेत्र के लिए की गई घोषणाओं पर मुख्यमंत्री एवं वित्तमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि इन योजनाओं से क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का यह बजट ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना को साकार करता है तथा प्रदेश को प्रगति की ओर ले जाने वाला साबित होगा।2
- जैसलमेर के पारेवर गांव में वंडर सीमेंट कंपनी के सुपरवाइजर पर श्रमिक के साथ मारपीट के बाद श्रमिक उग्र हो गए जिसके बाद गुस्साए श्रमिकों ने सीमेंट कंपनी में जमकर तोड़ फोड़ की वर्तमान में भारी संख्या में पुलिस जाब्ता मौजूद है ।1