logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*जिला शिक्षा अधिकारी ने सहा. शिक्षक धनीराम प्रजापति को किया निलंबित* *जिपं सीईओ ने मा. शिक्षक राखी भारती के विरूद्ध निलंबन की कार्यवाही प्रस्तावित की, जेडी सागर को भेजा गया पत्र* *विगत दिनों जिला पंचायत सीईओ ने संयुक्त दल के साथ किया था निरीक्षण, अव्यवस्थाएं मिलने पर कार्यवाही के निर्देश दिए थे* जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया ने संयुक्त दल जिला शिक्षा अधिकारी, सीईओ जनपद पंचायत तथा जिला मिड डे मिल प्रभारी आदि के साथ विगत दिनों जिले के शा.प्रा. शाला चौकीपुरवा एवं शा. मा. शाला कलानी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान कई प्रकार की अव्यवस्थाएं एवं लापरवाही पाईं गई थी। जिसके विरूद्ध जिला पंचायत सीईओ द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी को कार्यवाही के संबंध मे आवश्यक निर्देश दिए थे। उक्त अनुक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी ए.एस. पाण्डेय ने शा.प्रा. शाला चौकीपुरवा प्रभारी प्रधानाध्यापक (मूलपद सहा. शिक्षक) धनीराम प्रजापति को निलंबित कर दिया है। यह कार्यवाही निरीक्षण में मिली कमियों को लेकर की गई है। निरीक्षण में समस्त बच्चे अनुपस्थित पाए गए थे और प्रभारी प्रधानाध्यापक अकेले बैठे मिले तत्संबंध में पूछताछ करने पर उनके द्वारा यह जानकारी दी गई कि बच्चों को मध्याह्न भोजन के लिए गांव में भेजा गया है। क्योंकि भोजन स्कूल में तैयार न होकर गांव में तैयार होता है। निरीक्षण के दौरान बच्चों की उपस्थिति अत्यंत कम पाई गई तथा बच्चों को गांव में भेजना शिक्षक की गंभीर लापरवाही माना गया। स्कूल परिसर में कक्षों में गंदगी सहित कई अव्यवस्थाएं भी प्रकाश में आई। मध्याह्न भोजन के लिए बच्चों को गांव में भेजा जाना बच्चों की सुरक्षा के प्रति गंभीर लापरवाही को परिलक्षित करता है जो शासनादेशों का भी उल्लंघन है। उक्त अनियमितताओं के लिए उक्त शिक्षक को दोषी पाए जाने पर इनके विरूद्ध निलंबन की कार्यवाही की गई है। निलंबन अवधि में संबंधीजन को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी एवं मुख्यालय कार्यालय विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी लवकुशनगर नियत किया गया है। इसके अलावा जिला पंचायत सीईओ द्वारा शा. मा. शाला कलानी प्रभारी प्रधानाध्यापक (मूलपद मा. शिक्षक) राखी भारती के विरूद्ध निलंबन की कार्यवाही प्रस्तावित करते हुए अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु संयुक्त संचालक लोक शिक्षण सागर को पत्र भेजा गया है। निरीक्षण के दौरान पाया गया था कि शाला की प्रभारी प्रधानाध्यापक राखी भारती द्वारा बिना किसी सक्षम अधिकारी के निर्देश के हॉफ टाइम में ही बच्चों की छुट्टी कर दी गई थी। मध्याह्न भोजन के संबंध में बताया गया कि बच्चे भोजन कर घर चले गए, लेकिन टिफिन में भोजन का सैंपल उपलब्ध नहीं पाया गया। साथ ही उपस्थिति पंजी में पूर्व दिनों में अनुपस्थित विद्यार्थियों को अनुपस्थित दर्ज करने के बजाय बिंदी अंकित की गई थी, जिससे स्पष्ट होता है कि बच्चों की उपस्थिति में हेरफेर किया जा रहा है

2 hrs ago
user_Mukesh Gautam
Mukesh Gautam
Advertising agency Chhatarpur Nagar, Madhya Pradesh•
2 hrs ago
ad53512b-ff5d-49a3-bff4-a0fb4762aab1

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by गणेश यादव
    1
    Post by गणेश यादव
    user_गणेश यादव
    गणेश यादव
    लौंडी, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *जिला स्तरीय जनसुनवाई में 145 आवेदनों पर हुई सुनवाई* *दिव्यांगों को सुनवाई अलग से की गई* --- मंगलवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जनसुनवाई सम्पन्न हुई। जनसुनवाई डिप्टी कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला पं.सीईओ आयशा अंसारी, संयुक्त कलेक्टर अंजली द्विवेदी, संयुक्त कलेक्टर अखिल राठौर, एसडीएम प्रशांत अग्रवाल सहित विभागीय जिलाधिकारी उपस्थित रहे। जनसुनवाई में प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण कराने के निर्देश दिए। साथ ही जनसुनवाई में प्राप्त 145 शिकायती आवेदनों का परीक्षण करते हुए संबंधित विभाग को आवेदन निराकरण करने के लिए निर्देशित किया एवं समस्याओं को सुना। जनसुनवाई में शिक्षा, राजस्व, पुलिस, नगरीय निकाय, ग्रामीण विकास, विद्युत मंडल, स्वास्थ्य, खाद्य, आदिम जाति, श्रम, सामाजिक न्याय, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न शिकायती आवेदन प्राप्त हुए। साथ ही जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिए कि प्राप्त आवेदनों का प्रमुखता के साथ निराकरण करें। जनसुनवाई में दिव्यांग की सुनवाई अलग से की गई।
    3
    *जिला स्तरीय जनसुनवाई में 145 आवेदनों पर हुई सुनवाई*
*दिव्यांगों को सुनवाई अलग से की गई*
---
मंगलवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जनसुनवाई सम्पन्न हुई। जनसुनवाई डिप्टी कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला पं.सीईओ आयशा अंसारी, संयुक्त कलेक्टर अंजली द्विवेदी, संयुक्त कलेक्टर अखिल राठौर, एसडीएम प्रशांत अग्रवाल सहित विभागीय जिलाधिकारी उपस्थित रहे।
जनसुनवाई में प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण कराने के निर्देश दिए। साथ ही जनसुनवाई में प्राप्त 145 शिकायती आवेदनों का परीक्षण करते हुए संबंधित विभाग को आवेदन निराकरण करने के लिए निर्देशित किया एवं समस्याओं को सुना। जनसुनवाई में शिक्षा, राजस्व, पुलिस, नगरीय निकाय, ग्रामीण विकास, विद्युत मंडल, स्वास्थ्य, खाद्य, आदिम जाति, श्रम, सामाजिक न्याय, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न शिकायती आवेदन प्राप्त हुए। साथ ही जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिए कि प्राप्त आवेदनों का प्रमुखता के साथ निराकरण करें। जनसुनवाई में दिव्यांग की सुनवाई अलग से की गई।
    user_प्रिंस भरभूँजा जिला ब्यूरो अनादि टीवी छतरपुर
    प्रिंस भरभूँजा जिला ब्यूरो अनादि टीवी छतरपुर
    महाराजपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • भारतीय किसान संघ ने सोमवार को किसानों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री व कलेक्टर के नाम डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपे। इस दौरान संघ के जिलाध्यक्ष शिव मोहन गिरी ने मीडिया को जानकारी दी कि किसानों की मांगों को सरकार तक पहुंचाने के लिए यह ज्ञापन दिया गया है।
    1
    भारतीय किसान संघ ने सोमवार को किसानों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री व कलेक्टर के नाम डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपे। इस दौरान संघ के जिलाध्यक्ष शिव मोहन गिरी ने मीडिया को जानकारी दी कि किसानों की मांगों को सरकार तक पहुंचाने के लिए यह ज्ञापन दिया गया है।
    user_Manish Yadav
    Manish Yadav
    पत्रकार पलेरा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़
    1
    Post by राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़
    user_राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़
    राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़
    Spa पलेरा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • Post by Hari Singh
    1
    Post by Hari Singh
    user_Hari Singh
    Hari Singh
    महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Star City School Mahoba
    1
    Post by Star City School Mahoba
    user_Star City School Mahoba
    Star City School Mahoba
    English language school महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • पनवाड़ी ब्लॉक में BLO पर अवैध वसूली का आरोप, फॉर्म भरने के नाम पर मांगे जा रहे ₹100
    1
    पनवाड़ी ब्लॉक में BLO पर अवैध वसूली का आरोप, फॉर्म भरने के नाम पर मांगे जा रहे ₹100
    user_इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Post by गणेश यादव
    1
    Post by गणेश यादव
    user_गणेश यादव
    गणेश यादव
    लौंडी, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.