Shuru
Apke Nagar Ki App…
जंगल में लगी आग पर फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई, वन विभाग के साथ मिलकर आग पर पाया काबू शुक्रवार को लगभग 14:30 बजे फायर सर्विस रानीखेत को सूचना प्राप्त हुई कि मातंगी इंडस्ट्री, कपीना लीशा डिपो पांडे कोटा के पास जंगल क्षेत्र में आग लग गई है। सूचना प्राप्त होते ही फायर सर्विस की टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचकर फायर सर्विस कर्मियों ने वन विभाग की टीम के साथ समन्वय स्थापित करते हुए त्वरित कार्रवाई की तथा MFE से हौज रील की सहायता से जंगल में लगी आग को बुझाने का कार्य किया। संयुक्त प्रयासों से आग को बुझाया गया। जिससे आग को फैलने से रोका गया।
Vinod Joshi
जंगल में लगी आग पर फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई, वन विभाग के साथ मिलकर आग पर पाया काबू शुक्रवार को लगभग 14:30 बजे फायर सर्विस रानीखेत को सूचना प्राप्त हुई कि मातंगी इंडस्ट्री, कपीना लीशा डिपो पांडे कोटा के पास जंगल क्षेत्र में आग लग गई है। सूचना प्राप्त होते ही फायर सर्विस की टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचकर फायर सर्विस कर्मियों ने वन विभाग की टीम के साथ समन्वय स्थापित करते हुए त्वरित कार्रवाई की तथा MFE से हौज रील की सहायता से जंगल में लगी आग को बुझाने का कार्य किया। संयुक्त प्रयासों से आग को बुझाया गया। जिससे आग को फैलने से रोका गया।
More news from Uttarakhand and nearby areas
- बिड़ला विद्या मंदिर नैनीताल के टॉपर छात्र श्रीश सचान ने विद्यालय टॉप किया, जबकि नैनीताल नगर में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।2
- Post by Jagdish Ballabh Sharma2
- चम्पावत: जिलाधिकारी चम्पावत के निर्देशानुसार गुरुवार को पीसीपीएनडीटी अधिनियम के तहत लोहाघाट क्षेत्र में अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी और उप जिलाधिकारी लोहाघाट की संयुक्त टीम ने एक निजी अल्ट्रासाउंड केंद्र तथा राजकीय पशु चिकित्सालय में स्थापित अल्ट्रासाउंड मशीन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम द्वारा फॉर्म एफ, ओपीडी पंजिका, मशीन क्रय से संबंधित दस्तावेजों समेत अन्य आवश्यक अभिलेखों की गहन जांच की गई। दस्तावेजों के मिलान में किसी प्रकार की अनियमितता नहीं पाई गई, जिससे प्रशासन ने संतोष व्यक्त किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि जनपद में समय-समय पर अल्ट्रासाउंड केंद्रों और चिकित्सालयों का निरीक्षण किया जाता रहेगा। उन्होंने सभी संचालकों को निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी स्थिति में भ्रूण का लिंग परीक्षण या कन्या भ्रूण हत्या जैसे अवैध कृत्य नहीं होने चाहिए। साथ ही उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि भ्रूण का लिंग परीक्षण न कराएं। यदि किसी अस्पताल या केंद्र में इस प्रकार की गतिविधि होती है तो इसकी सूचना तुरंत स्वास्थ्य विभाग या प्रशासन को दें, ताकि सख्त कार्रवाई की जा सके।2
- गुलदार हमले में घायल सुरक्षित, प्रशासन की त्वरित सक्रियता से टला बड़ा खतरा1
- उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 14 साल की नाबालिग लड़की ने बच्चे को जन्म दिया। मामला मुनस्यारी का है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी पति के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि दोनों की एक साल पहले गुपचुप शादी हुई थी और वे पुणे में साथ रह रहे थे। डिलीवरी के बाद अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस हरकत में आई और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम पुणे रवाना हो गई है। परिवार की स्थिति भी जटिल बताई जा रही है, जहां लड़की के माता-पिता अलग-अलग रह रहे हैं और दोनों ने दूसरी शादी कर ली है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।1
- Post by पवन नेगी1
- विडियो देखें-Viral Video हैरान कर देगा ये मंजर—गाय बनी रक्षक1
- जनपद नैनीताल के हल्द्वानी क्षेत्रान्तर्गत संचालित देशी व विदेशी मदिरा दुकानों से लगातार प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल द्वारा आबकारी विभाग को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए गए, जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में बुधवार को आबकारी विभाग की टीम हल्द्वानी द्वारा देशी मदिरा दुकान काठगोदाम, नैनीताल रोड, तिकोनिया, लोहरियासाल व अन्य देशी मदिरा दुकानों के साथ ही विदेशी मदिरा दुकान काठगोदाम, नैनीताल रोड, तिकोनिया, कुसुमखेड़ा व अन्य कुल 12 मदिरा की दुकानों में छापेमारी कार्यवाही करते हुए गहनता से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाई गई जिसमें स्टॉक रजिस्टर न भरा जाना, सीसीटीवी कैमरा ऑफ पाया जाना, मदिरा के नये रेटों का अंकन रेट लिस्ट में न पाया जाना आदि कमियां पाई गई जिसपर दुकानों के चालान की कार्यवाही की गयी और प्रशमन हेतु कार्यवाही की संस्तुति जिला आबकारी अधिकारी, नैनीताल के समक्ष प्रस्तुत की गयी है। इस दौरान सभी मदिरा दुकान विक्रेताओं और अनुज्ञापियों को सख्त निर्देश दिये गये कि निर्धारित मूल्य पर ही मदिरा की बिक्री करें एवं अन्य अनियमितताओं को तत्काल ठीक करें, अन्यथा पुनः चालानी कार्यवाही अमल में लायी जाएगी। निरीक्षण टीम में आबकारी निरीक्षक धीरेंद्र सिंह बिष्ट उप आबकारी निरीक्षक कैलाश चंद जोशी एवं प्रधान आबकारी सिपाही चंद्रशेखर कांडपाल उपस्थित रहे1
- Post by Jagdish Ballabh Sharma4