जमीनी विवाद,दो पक्ष आमने-सामने,कब्जे के प्रयास पर पुलिस पहुंची,शांति भंग में चालान, मामला कोर्ट में उतराव।प्रयागराज के उतराव थाना क्षेत्र के रेहथू गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवादित भूमि पर कब्जे के प्रयास से स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर हालात को नियंत्रित किया और शांति भंग की आशंका में दोनों पक्षों पर कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि एक ही खाते की जमीन का बैनामा गांव निवासी एम लाल पटेल के नाम दर्ज है। इसका दाखिल-खारिज भी हो चुका है और सरकारी अभिलेखों में उनका नाम दर्ज है। कुछ माह पूर्व एम लाल पटेल की शिकायत पर नायब तहसीलदार और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जमीन पर गेहूं की बुवाई भी कराई थी। हालांकि, जमीन का एक हिस्सा अभी भी विवादित है, जिसको लेकर मामला न्यायालय में विचाराधीन है और धारा 116 के तहत कार्यवाही चल रही है। वहीं, दूसरे पक्ष के गोपी दुबे का कहना है कि उक्त भूमि उनकी पुस्तैनी है और उस पर उनका कब्जा है। उनका यह भी कहना है कि मामला न्यायालय में लंबित है। गोपी दुबे के पक्ष में भारी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और कथित तौर पर पत्थर गाड़कर जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर स्थिति को शांत कराया। एम लाल पटेल ने आरोप लगाया है कि बिना राजस्व टीम और सक्षम आदेश के जबरन कब्जा करने का प्रयास किया गया। साथ ही उनके साथ आए लोगों को जान से मारने की धमकी दी गई, महिलाओं के साथ हाथापाई और अभद्रता की गई। इस संबंध में उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार, मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ शांति भंग की आशंका में चालान की कार्रवाई की गई है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।

- Post by रंजना हडिया प्रयागराज मोबाइल नंबर,84169043591
- Post by Vertman Bharat News Prayagraj1
- Post by Afzal pathan patrakaar1
- Post by Rajesh Tiwari1
- गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के सारीपुर गांव मे राजेश कुमार सिंह (अन्नू) 56 वर्ष ने अपने पुश्तैनी मकान के उपरी मंजिल स्थित कमरे मे लाइसेंसी राइफल से उस समय आत्म हत्या कर लिए जब परिवार का कोई सदस्य घर में मौजूद नही था ,अचानक हुई इस घटना से पूरा परिवार पर गम का पहाड़ टूट गया है,पूर्व प्रमुख दिनेश कुमार सिंह के भतीजे अन्नू सिंह वर्ष 2005 मे काशी नरेश राजकीय महाविद्यालय मे छात्र संघ का चुनाव मे अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ चुके है,दो भाई मे छोटे, मृतक को एक पुत्र एक पुत्री है, पूर्व प्रमुख दिनेश सिंह के परिवार के सभी सदस्य परिवार सहित वाराणसी रहते है,ईट भट्ठा व अन्य काम देखने के लिए गांव मे आते जाते थे। शनिवार को लगभग 11.30 बजे वाराणसी से गांव पहुचे अन्नू सिंह मकान मे स्थित दूसरे मंजिल पर स्थित कमरे में पहुचे कुछ देर बाद लाइसेंसी राइफल से सर मे गोली मार लिया, इस दौरान खाना लेकर नौकर कमरे में पहुचा तो अवाक रह गया। सूचना पर परिवार के साथ पुलिस की टीम मौके पर पहुच गई, फारेसिंक टीम घटना स्थल का मौका मुआयना कर राइफल के साथ शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम को भेज कर आवश्यक कार्यवाही में जुटी। भाई संजय सिंह ने थाने मे तहरीर देकर अवगत कराया कि तीन वर्ष से दिमागी रुप से अस्वस्थ चल रहे थे जिसका इलाज चल रहा था। घटना की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पहुच गए l1
- पूर्व प्रमुख के भतीजे राजेश सिंह ने गोलीमार कर दे दी जान गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के सारीपुर गांव मे राजेश कुमार सिंह (अन्नू) 56 वर्ष ने अपने पुश्तैनी मकान के उपरी मंजिल स्थित कमरे मे लाइसेंसी राइफल से उस समय आत्म हत्या कर लिए जब परिवार का कोई सदस्य घर में मौजूद नही था ,अचानक हुई इस घटना से पूरा परिवार पर गम का पहाड़ टूट गया है,पूर्व प्रमुख दिनेश कुमार सिंह के भतीजे अन्नू सिंह वर्ष 2005 मे काशी नरेश राजकीय महाविद्यालय मे छात्र संघ का चुनाव मे अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ चुके है,दो भाई मे छोटे, मृतक को एक पुत्र एक पुत्री है, पूर्व प्रमुख दिनेश सिंह के परिवार के सभी सदस्य परिवार सहित वाराणसी रहते है,ईट भट्ठा व अन्य काम देखने के लिए गांव मे आते जाते थे। शनिवार को लगभग 11.30 बजे वाराणसी से गांव पहुचे अन्नू सिंह मकान मे स्थित दूसरे मंजिल पर स्थित कमरे में पहुचे कुछ देर बाद लाइसेंसी राइफल से सर मे गोली मार लिया, इस दौरान खाना लेकर नौकर कमरे में पहुचा तो अवाक रह गया। सूचना पर परिवार के साथ पुलिस की टीम मौके पर पहुच गई, फारेसिंक टीम घटना स्थल का मौका मुआयना कर राइफल के साथ शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम को भेज कर आवश्यक कार्यवाही में जुटी। भाई संजय सिंह ने थाने मे तहरीर देकर अवगत कराया कि तीन वर्ष से दिमागी रुप से अस्वस्थ चल रहे थे जिसका इलाज चल रहा था। घटना की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पहुच गए l4
- हेडलाइन: खड़ंजा चकरोड हुआ जर्जर, जिम्मेदार बेखबर ब्रेकिंग न्यूज़: भदोही जनपद के डीघ विकास खंड अंतर्गत जंगीगंज स्थित मंगलपुर मार्ग से उत्तर कलनुआ गांव में लगभग 45 मीटर खड़ंजा चकरोड बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। जहां एक ओर चकरोड का अधिकांश हिस्सा सही बना हुआ है, वहीं बीच का यह हिस्सा पूरी तरह खराब हो चुका है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद अब तक कोई मरम्मत कार्य नहीं कराया गया है। जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या को लेकर पूरी तरह बेखबर नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द खड़ंजा चकरोड की मरम्मत कराए जाने की मांग की है, ताकि आवागमन सुचारु रूप से हो सके।1
- Post by रंजना हडिया प्रयागराज मोबाइल नंबर,84169043591