Shuru
Apke Nagar Ki App…
जेपीएससी विवाद पर गरमाई सियासत, इरफान अंसारी ने भाजपा से पूछा सवाल जामताड़ा में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने जेपीएससी परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। शनिवार को अपने आवासीय कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने कहा कि जेपीएससी में कथित घोटाले की शुरुआत भाजपा शासनकाल से हुई थी। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि केवल 14वीं जेपीएससी परीक्षा ही नहीं, बल्कि वर्ष 2000 से 2026 तक आयोजित सभी जेपीएससी परीक्षाओं की सीआईडी जांच कराई जाए।
यूके जामताड़ा लाइव
जेपीएससी विवाद पर गरमाई सियासत, इरफान अंसारी ने भाजपा से पूछा सवाल जामताड़ा में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने जेपीएससी परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। शनिवार को अपने आवासीय कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने कहा कि जेपीएससी में कथित घोटाले की शुरुआत भाजपा शासनकाल से हुई थी। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि केवल 14वीं जेपीएससी परीक्षा ही नहीं, बल्कि वर्ष 2000 से 2026 तक आयोजित सभी जेपीएससी परीक्षाओं की सीआईडी जांच कराई जाए।
More news from झारखंड and nearby areas
- **डॉ. बी. आर. अम्बेडकर इण्टर कॉलेज के उद्घाटन समारोह में पहुंचे विधायक अरूप चटर्जी, फीता काटकर किया शुभारंभ** **बेनागोरिया (निरसा):** डॉ. बी. आर. अम्बेडकर शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक विकास संस्था द्वारा संचालित डॉ. बी. आर. अम्बेडकर इण्टर कॉलेज, बेनागोरिया का भव्य उद्घाटन समारोह शनिवार, 8 अगस्त 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि निरसा विधायक श्री अरूप चटर्जी उपस्थित रहे। उन्होंने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत उद्घाटन किया व कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य श्रीमती पिंकी मरांडी, श्रीमती हिमानी रोहिदास एवं श्रीमती जानकी मरांडी (मुखिया) भी मौजूद रहीं। समारोह के दौरान कॉलेज परिवार एवं स्थानीय लोगों द्वारा मुख्य अतिथि श्री अरूप चटर्जी एवं विशिष्ट अतिथियों का भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया। इस दौरान उपस्थित अतिथियों ने शिक्षा के प्रसार और क्षेत्र के विकास पर बल दिया। कार्यक्रम में कॉलेज के शिक्षक, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।3
- धनबाद केSSLNT महिला महाविद्यालय में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन आयोजन रविवार को दिन में 11 बजे तक जारी कार्यक्रम का उद्देश्य आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और विरासत को सम्मान देना था। इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। छात्राओं ने आदिवासी लोकगीत, पारंपरिक नृत्य तथा लोक संस्कृति से जुड़े रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। पारंपरिक वेशभूषा और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। छात्राओं की शानदार प्रस्तुतियों पर सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं और अतिथियों ने छात्राओं के प्रयास की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि आदिवासी संस्कृति देश की अमूल्य धरोहर है, जिसे संरक्षित करना सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम ने छात्राओं में अपनी संस्कृति के प्रति गर्व और सम्मान की भावना को मजबूत किया।1
- गुपचुप से सजेगा ,माता दुर्गा का पंडाल। जी हां धनबाद के न्यू स्टेशन रेलवे कॉलोनी मैदान में इस बार दुर्गा पूजा का पंडाल गुपचुप से सजाए जाएंगे। तैयारी जोरों पर है। 1966 से ही यहां दुर्गा पूजा मनाया जाता रहा है वैसे यहाँ की पूजा अपने आप में एक मिसाल है क्योंकि यह क्षेत्र संवेदनशील है। यहां हिंदुओं से अधिक आबादी मुस्लिमों की है लेकिन कभी भी कोई ऐसी वैसी घटना नहीं घटी है। इसलिए यहां की दुर्गा पूजा हिंदू मुस्लिम एकता का परिचायक भी है।फिर भी जिला प्रशासन को यहां पैनी नजर रखना पड़ेगा। उपर्युक्त बातें आज दिनांक 8 अगस्त दिन शनिवार को, पत्रकारों को एक पूजा कमिटी के अध्यक्ष,संरक्षक,और कोषाध्यक्ष के द्वारा बताई गई। प्रस्तुत है सहयोगी संदीप दत्ता के साथ पंकज सिंहा की रिपोर्ट धनबाद से।1
- विभागीय आदेश के आलोक में गांडेय प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में विद्यालय प्रबंधन समिति के पुनर्गठन को लेकर चुनाव आयोजित विभागीय आदेश के आलोक में शनिवार को 10 बजे से गांडेय प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में विद्यालय प्रबंधन समिति के पुनर्गठन को लेकर चुनाव आयोजित किया गया। इस क्रम में फूलजोरी पंचायत अंतर्गत पीएम श्री प्लस टू उच्च विद्यालय व मध्य विद्यालय प्रतापपुर में विभाग की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक अरविन्द कुमार भारती, विनोद कुमार भोगता एवं मुस्तकीम अंसारी की मौजूदगी में चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई।1
- सड़क पर अवैध पार्किंग का कब्जा हटाया, नगर पंचायत ने चलाया अतिक्रमण विरोधी अभियान। जामताड़ा नगर पंचायत क्षेत्र के राजबाड़ी वार्ड नंबर-3 स्थित रक्षा काली मंदिर रोड के समीप नगर पंचायत ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि किशोर गुप्ता द्वारा सड़क के हिस्से पर कथित रूप से अवैध कार पार्किंग बनाकर कब्जा किया गया था। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी सोमा खण्डेत की ओर से अतिक्रमण हटाने को लेकर नोटिस जारी किया गया था। आरोप है कि नोटिस के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इसके बाद 8 अगस्त 2026 की सुबह करीब 9 बजे नगर पंचायत की टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया। सूत्रों के अनुसार, वार्ड नंबर-3 निवासी पाण्डव रजक की लिखित शिकायत के आधार पर नगर पंचायत द्वारा यह कार्रवाई की गई। नगर पंचायत की इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क पर आवागमन सुचारु होने की उम्मीद जताई है।1
- झारखंड आदिवासी महोत्सव,जामताड़ा में जिला स्तरीय समारोह आयोजित।1