logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

वित्त मंत्री के बयान के विरोध में भाजपा ने फूंका पुतला वित्त मंत्री के बयान के विरोध में भाजपा ने फूंका पुतला लातेहार। झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर के कथित बयान के विरोध में भाजपा जिला इकाई ने रविवार को लातेहार समाहरणालय गेट के समीप पुतला दहन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष बंसी यादव ने किया। भाजपा नेताओं ने मंत्री के बयान को लेकर विरोध जताते हुए इसे समाज में विभाजन पैदा करने वाला बताया।मौके पर जिलाध्यक्ष बंसी यादव ने कहा कि वित्त मंत्री द्वारा दिया गया बयान समाज को बांटने वाली मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि मंत्री पहले भाजपा के चुनाव चिह्न पर चुनाव जीतकर सत्ता का सुख भोग चुके हैं और बाद में दल बदलकर दूसरी राजनीतिक विचारधारा के साथ चले गए। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि ऐसे बयान लोकतांत्रिक और सामाजिक वातावरण के लिए उचित नहीं हैं।भाजपा जिला प्रवक्ता सह अधिवक्ता राजीव रंजन पांडेय ने कहा कि हिंदू धर्म और सनातन परंपरा भारत की सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने भी हिंदुत्व और भारतीय संस्कृति से जुड़े विचारों को अपनी कविताओं और वक्तव्यों में व्यक्त किया था। उन्होंने कहा कि राजनीति और धर्म को अलग-अलग दृष्टि से देखने की आवश्यकता है।पुतला दहन कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह, सांसद प्रतिनिधि अमलेश सिंह, गोविंद प्रसाद, पिंटू रजक, सोशल मीडिया प्रभारी पंकज यादव, विधायक प्रतिनिधि सोनू सिंह, नगर महामंत्री सौरभ पांडेय, नगर अध्यक्ष कुमार सागर सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

11 hrs ago
user_Nihit Kumar
Nihit Kumar
Latehar, Jharkhand•
11 hrs ago

वित्त मंत्री के बयान के विरोध में भाजपा ने फूंका पुतला वित्त मंत्री के बयान के विरोध में भाजपा ने फूंका पुतला लातेहार। झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर के कथित बयान के विरोध में भाजपा जिला इकाई ने रविवार को लातेहार समाहरणालय गेट के समीप पुतला दहन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष बंसी यादव ने किया। भाजपा नेताओं ने मंत्री के बयान को लेकर विरोध जताते हुए इसे समाज में विभाजन पैदा करने वाला बताया।मौके पर जिलाध्यक्ष बंसी यादव ने कहा कि वित्त मंत्री द्वारा दिया गया बयान समाज को बांटने वाली मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि मंत्री पहले भाजपा के चुनाव चिह्न पर चुनाव जीतकर सत्ता का सुख भोग चुके हैं और बाद में दल बदलकर दूसरी राजनीतिक विचारधारा

15847116-508b-43ae-a3dc-396f997b110f

के साथ चले गए। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि ऐसे बयान लोकतांत्रिक और सामाजिक वातावरण के लिए उचित नहीं हैं।भाजपा जिला प्रवक्ता सह अधिवक्ता राजीव रंजन पांडेय ने कहा कि हिंदू धर्म और सनातन परंपरा भारत की सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने भी हिंदुत्व और भारतीय संस्कृति से जुड़े विचारों को अपनी कविताओं और वक्तव्यों में व्यक्त किया था। उन्होंने कहा कि राजनीति और धर्म को अलग-अलग दृष्टि से देखने की आवश्यकता है।पुतला दहन कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह, सांसद प्रतिनिधि अमलेश सिंह, गोविंद प्रसाद, पिंटू रजक, सोशल मीडिया प्रभारी पंकज यादव, विधायक प्रतिनिधि सोनू सिंह, नगर महामंत्री सौरभ पांडेय, नगर अध्यक्ष कुमार सागर सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More news from झारखंड and nearby areas
  • झामुमो जिला कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने थामा झामुमो का दामन - राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम व जिलाध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने किया स्वागत लातेहार लातेहार में भाजपा के कई कार्यकर्ताओं ने सोमवार को राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम एवं झामुमो जिलाध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव के समक्ष झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं का राज्यसभा सांसद और जिलाध्यक्ष ने फूल-माला पहनाकर एवं पार्टी का अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान राजू साहू, संजीव साव, संजू साव, अजय साव एवं रमेश विश्वकर्मा ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। मौके पर पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य करने की बात कही।जिलाध्यक्ष लाल मोती नाथ शाह ने कहा कि मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन और झामुमो के सिद्धांतों से प्रभावित होकर उपरोक्त लोगों ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की है। जिससे चंदवा प्रखंड में पार्टी को और मजबूती मिलेगी।जो मिल का पत्थर साबित होगा।
    1
    झामुमो जिला कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने थामा झामुमो का दामन
-  राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम व जिलाध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने किया स्वागत
लातेहार
लातेहार में भाजपा के कई कार्यकर्ताओं ने सोमवार को राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम एवं झामुमो जिलाध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव के समक्ष झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं का राज्यसभा सांसद और जिलाध्यक्ष ने फूल-माला पहनाकर एवं पार्टी का अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया।
इस दौरान राजू साहू, संजीव साव, संजू साव, अजय साव एवं रमेश विश्वकर्मा ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। मौके पर पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य करने की बात कही।जिलाध्यक्ष लाल मोती नाथ शाह ने कहा कि मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन और झामुमो के सिद्धांतों से प्रभावित होकर उपरोक्त लोगों ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की है। जिससे चंदवा प्रखंड में पार्टी  को और मजबूती मिलेगी।जो मिल का पत्थर साबित होगा।
    user_Vivek kumar sinha
    Vivek kumar sinha
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    7 min ago
  • खनिज निगम के निकम्में एवं झूठ अधिकारियों के कारण आज सिकनी कोलियरी लंबे समय से बंद है :रवि डे सोमवार की शाम 5:00 बजे एक प्रेस बयान जारी कर मजदूर नेता रवि डे ने आरोप लगाया है कि खनिज निगम के निकम्में एवं झूठ अधिकारियों कारण आज सिकनी कोलियरी लंबे समय से बंद है। जिसे लेकर मजदूर नेता रवि डे ने सोमवार को सिकनी कोलियरी कार्यालय परिसर के समक्ष मजदूरों के साथ पुनः सिकनी कोलियरी खुलवाने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया है।
    1
    खनिज निगम के निकम्में एवं झूठ अधिकारियों के कारण आज सिकनी कोलियरी लंबे समय से बंद है :रवि डे
सोमवार की शाम 5:00 बजे एक प्रेस बयान जारी कर मजदूर नेता रवि डे ने आरोप लगाया है कि खनिज निगम के निकम्में एवं झूठ अधिकारियों कारण आज सिकनी कोलियरी लंबे समय से बंद है। जिसे लेकर मजदूर नेता रवि डे ने सोमवार को सिकनी कोलियरी कार्यालय परिसर के समक्ष मजदूरों के साथ पुनः सिकनी कोलियरी खुलवाने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया है।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    11 min ago
  • सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर 48 वाहनों का ई-चालान, 50,500 रुपये जुर्माना संतोष कुमार लातेहार। उपायुक्त लातेहार संदीप कुमार के निर्देशानुसार सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात नियमों के पालन को लेकर सोमवार को लातेहार थाना क्षेत्र में दुपहिया एवं तीनपहिया वाहनों की जांच अभियान चलाया गया।लातेहार थाना क्षेत्र के सर्किट हाउस के समीप जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल, पुलिस उपाधीक्षक प्रदीप कुमार, प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक राम लखन बर्नवाल एवं थाना प्रभारी अशोक कुमार पासवान एस आई अरविंद तिवारी दल बल सहित ने वाहनों की जांच की गई।जांच के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 48 वाहनों से 50,500 रुपये का ई-चालान किया गया। अधिकारियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने तथा सुरक्षित वाहन चलाने के प्रति जागरूक किया। अधिकारियों ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए वाहन जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    2
    सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर 48 वाहनों का ई-चालान, 50,500 रुपये जुर्माना
संतोष कुमार 
लातेहार। उपायुक्त लातेहार संदीप कुमार के निर्देशानुसार सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात नियमों के पालन को लेकर सोमवार को लातेहार थाना क्षेत्र में दुपहिया एवं तीनपहिया वाहनों की जांच अभियान चलाया गया।लातेहार थाना क्षेत्र के सर्किट हाउस के समीप जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल, पुलिस उपाधीक्षक प्रदीप कुमार, प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक राम लखन बर्नवाल एवं थाना प्रभारी अशोक कुमार पासवान एस आई अरविंद तिवारी दल बल सहित ने वाहनों की जांच की गई।जांच के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 48 वाहनों से 50,500 रुपये का ई-चालान किया गया। अधिकारियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने तथा सुरक्षित वाहन चलाने के प्रति जागरूक किया। अधिकारियों ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए वाहन जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    user_संतोष कुमार
    संतोष कुमार
    Court reporter Latehar, Jharkhand•
    22 min ago
  • 12 घंटे में हत्या मामले में पुलिस ने किया उद्भेदन, तीन आरोपित गिरफ्तार एसडीपीओ ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी रूपेश कुमार, लातेहार: पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर लातेहार पुलिस ने नाबालिग युवक के साथ मारपीट कर हत्या के मामले का त्वरित उद्भेदन करते हुए 12 घंटे के अंदर तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। मामले का उद्भेदन एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता के नेतृत्व में गठित छापामारी दल के सूचना के आधार पर किया। सोमवार को एसडीपीओ ने लातेहार थाना में प्रेस वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार 27 सितंबर को लातेहार थाना क्षेत्र के पतकी पुलिस पिकेट के समीप श्याम किशोर पासवान के नाबालिग पुत्र का अपहरण कर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई थी। आरोप है कि आरोपितों ने उसकी हत्या की नीयत से उसे मुख्य सड़क से गुजर रहे हाइवा के नीचे धक्का दे दिया। गंभीर रूप से घायल नाबालिग की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल गठित किया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपित अरबाज आलम का मृतक की बहन के साथ प्रेम प्रसंग था। मृतक इसका विरोध करता था। इसी को लेकर बदले की भावना से अरबाज ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम देने की योजना बनाई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों में अरबाज आलम (21), पिता शमीम अंसारी, ग्राम बेन्दी; समीर अंसारी (19), पिता नौशाद अंसारी, वर्तमान पता बेन्दी तथा कमलेश कुमार सिंह (19), पिता हरिनाम सिंह, ग्राम पतकी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपितों के पास से तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। घटनास्थल से मृतक का ब्लड सैंपल भी जांच के लिए लिया गया है। इस छापामारी दल में थाना प्रभारी अशोक कुमार पासवान,पुअनि कामता कुमार, पुअनि शशि कुमार, पुअनि रमाकांत गुप्ता, पुअनि राजा दिलावर, राहुल सिन्हा, संतोष कुमार, अरविंद तिवारी समेत लातेहार थाना के पुलिस पदाधिकारी, तकनीकी शाखा के कर्मी व सशस्त्र बल शामिल थे।
    3
    12 घंटे में हत्या मामले में पुलिस ने किया उद्भेदन, तीन आरोपित गिरफ्तार
एसडीपीओ ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी
रूपेश कुमार, लातेहार: पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर लातेहार पुलिस ने नाबालिग युवक के साथ मारपीट कर हत्या के मामले का त्वरित उद्भेदन करते हुए 12 घंटे के अंदर तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। मामले का उद्भेदन एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता के नेतृत्व में गठित छापामारी दल के सूचना के आधार पर किया। सोमवार को एसडीपीओ ने लातेहार थाना में प्रेस वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार 27 सितंबर को लातेहार थाना क्षेत्र के पतकी पुलिस पिकेट के समीप श्याम किशोर पासवान के नाबालिग पुत्र का अपहरण कर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई थी। आरोप है कि आरोपितों ने उसकी हत्या की नीयत से उसे मुख्य सड़क से गुजर रहे हाइवा के नीचे धक्का दे दिया। गंभीर रूप से घायल नाबालिग की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल गठित किया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपित अरबाज आलम का मृतक की बहन के साथ प्रेम प्रसंग था। मृतक इसका विरोध करता था। इसी को लेकर बदले की भावना से अरबाज ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम देने की योजना बनाई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपितों में अरबाज आलम (21), पिता शमीम अंसारी, ग्राम बेन्दी; समीर अंसारी (19), पिता नौशाद अंसारी, वर्तमान पता बेन्दी तथा कमलेश कुमार सिंह (19), पिता हरिनाम सिंह, ग्राम पतकी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपितों के पास से तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। घटनास्थल से मृतक का ब्लड सैंपल भी जांच के लिए लिया गया है। इस छापामारी दल में थाना प्रभारी अशोक कुमार पासवान,पुअनि कामता कुमार, पुअनि शशि कुमार, पुअनि रमाकांत गुप्ता, पुअनि राजा दिलावर, राहुल सिन्हा, संतोष कुमार, अरविंद तिवारी समेत लातेहार थाना के पुलिस पदाधिकारी, तकनीकी शाखा के कर्मी व सशस्त्र बल शामिल थे।
    user_Dr.Rupesh Kumar
    Dr.Rupesh Kumar
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    1 hr ago
  • सदर अस्पताल पहुंचकर मृतक के परिजनों से मिले मनिका विधायक, कहा- दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा सदर अस्पताल पहुंचकर मृतक के परिजनों से मिले मनिका विधायक, कहा- दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा लातेहार। मनिका विधायक रामचंद्र सिंह सोमवार को सदर अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढ़स बंधाया। उन्होंने घटना को बेहद दुखद बताते हुए परिजनों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। विधायक ने कहा कि इस विषम परिस्थिति में पूरा समाज पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि हत्याकांड में शामिल दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि मामले को लेकर पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं और पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। उन्होंने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद जताई। विधायक ने सदर अस्पताल प्रबंधन को शव के पोस्टमार्टम को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मौके पर विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, कांग्रेस नेता आफताब आलम, अमित कुमार यादव, उपेंद्र पासवान, गुर्जर उरांव, ज्योति प्रकाश दुबे, फूलचंद यादव, मनोज पासवान, सुनील प्रसाद, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार दुबे, पूर्व जिला परिषद सदस्य रामदेव सिंह, विधायक प्रतिनिधि पवन कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे। बताते चलें कि रविवार की शाम सदर थाना क्षेत्र के परसही गांव निवासी आशीष कुमार पासवान, पिता श्याम किशोर पासवान, पतकी जंगल के पास गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले थे। उन पर जानलेवा हमला किए जाने की बात सामने आई थी। पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया। रिम्स ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम भी रविवार की शाम सदर अस्पताल पहुंचे थे और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली थी। उन्होंने भी पुलिस से मामले में शीघ्र दोषियों की गिरफ्तारी कर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही थी।
    3
    सदर अस्पताल पहुंचकर मृतक के परिजनों से मिले मनिका विधायक, कहा- दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा

सदर अस्पताल पहुंचकर मृतक के परिजनों से मिले मनिका विधायक, कहा- दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा
लातेहार। मनिका विधायक रामचंद्र सिंह सोमवार को सदर अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढ़स बंधाया। उन्होंने घटना को बेहद दुखद बताते हुए परिजनों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। विधायक ने कहा कि इस विषम परिस्थिति में पूरा समाज पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है।
विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि हत्याकांड में शामिल दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि मामले को लेकर पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं और पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। उन्होंने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद जताई। विधायक ने सदर अस्पताल प्रबंधन को शव के पोस्टमार्टम को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मौके पर विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, कांग्रेस नेता आफताब आलम, अमित कुमार यादव, उपेंद्र पासवान, गुर्जर उरांव, ज्योति प्रकाश दुबे, फूलचंद यादव, मनोज पासवान, सुनील प्रसाद, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार दुबे, पूर्व जिला परिषद सदस्य रामदेव सिंह, विधायक प्रतिनिधि पवन कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे।
बताते चलें कि रविवार की शाम सदर थाना क्षेत्र के परसही गांव निवासी आशीष कुमार पासवान, पिता श्याम किशोर पासवान, पतकी जंगल के पास गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले थे। उन पर जानलेवा हमला किए जाने की बात सामने आई थी। पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया। रिम्स ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलने के बाद राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम भी रविवार की शाम सदर अस्पताल पहुंचे थे और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली थी। उन्होंने भी पुलिस से मामले में शीघ्र दोषियों की गिरफ्तारी कर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही थी।
    user_Nihit Kumar
    Nihit Kumar
    Latehar, Jharkhand•
    8 hrs ago
  • 6 अक्टूबर से शुरू होगा लातेहार LPL, आठ टीमों का हुआ चयन लातेहार। जिला खेल स्टेडियम लातेहार में आगामी छह अक्टूबर से लातेहार प्रीमियर लीग (LPL) का आयोजन शुरू होगा। इसकी जानकारी जिला क्रिकेट संघ के सचिव अमलेश सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि LPL को लेकर रविवार को टीम चयन की प्रक्रिया पूरी की गई, जिसमें कुल आठ टीमों का चयन हुआ है। उन्होंने जिलेवासियों से LPL के दौरान फटाफट क्रिकेट का आनंद लेने की अपील की। LPL के आयोजन को लेकर जिले के क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। आइए हम जानते है जिला क्रिकेट संघ के सचिव अमलेश सिंह ने किया कहा।
    1
    6 अक्टूबर से शुरू होगा लातेहार LPL, आठ टीमों का हुआ चयन
लातेहार। जिला खेल स्टेडियम लातेहार में आगामी छह अक्टूबर से लातेहार प्रीमियर लीग (LPL) का आयोजन शुरू होगा। इसकी जानकारी जिला क्रिकेट संघ के सचिव अमलेश सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि LPL को लेकर रविवार को टीम चयन की प्रक्रिया पूरी की गई, जिसमें कुल आठ टीमों का चयन हुआ है। उन्होंने जिलेवासियों से LPL के दौरान फटाफट क्रिकेट का आनंद लेने की अपील की। LPL के आयोजन को लेकर जिले के क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। आइए हम जानते है जिला क्रिकेट संघ के सचिव अमलेश सिंह ने किया कहा।
    user_Ram Kumar
    Ram Kumar
    Photographer लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    10 hrs ago
  • लातेहार के पतकी जंगल के पास युवक पर जानलेवा हमला, इलाज के दौरान मौत; पुलिस जांच में जुटी लातेहार के पतकी जंगल के पास युवक पर जानलेवा हमला, इलाज के दौरान मौत; पुलिस जांच में जुटी लातेहार। रांची-डाल्टनगंज मार्ग स्थित सदर थाना क्षेत्र के एनएच-39 पर पतकी जंगल के पास रविवार शाम अज्ञात अपराधियों ने मोटरसाइकिल सवार एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के लिए ले जाने के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के परसही निवासी श्याम किशोर पासवान के पुत्र आशीष कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि आशीष कुमार मोटरसाइकिल से लातेहार की ओर आ रहा था। इसी दौरान पतकी जंगल के पास अज्ञात अपराधियों ने उस पर हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने लातेहार सदर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल आशीष कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया। प्राथमिक इलाज करने वाले चिकित्सक डॉ. जेपी जायसवाल ने बताया कि घायल युवक के शरीर पर जख्म के निशान थे। जख्म को देखकर किसी नुकीले हथियार से हमला किए जाने की आशंका जताई गई थी। रांची ले जाने के दौरान युवक की हालत बिगड़ गई। इसके बाद उसे चंदवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को उसी एंबुलेंस से वापस लातेहार लाया गया। घटना की जानकारी मिलने पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित यादव समेत बड़ी संख्या में लोग सदर अस्पताल पहुंचे। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसडीपीओ संदीप गुप्ता ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पूरे मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। घटना में शामिल अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है। फिलहाल पुलिस घटनास्थल के आसपास की जानकारी जुटाने के साथ घटना के कारणों और हमलावरों की पहचान का पता लगाने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद मामले से जुड़े तथ्यों का खुलासा किया जाएगा।
    1
    लातेहार के पतकी जंगल के पास युवक पर जानलेवा हमला, इलाज के दौरान मौत; पुलिस जांच में जुटी
लातेहार के पतकी जंगल के पास युवक पर जानलेवा हमला, इलाज के दौरान मौत; पुलिस जांच में जुटी
लातेहार। रांची-डाल्टनगंज मार्ग स्थित सदर थाना क्षेत्र के एनएच-39 पर पतकी जंगल के पास रविवार शाम अज्ञात अपराधियों ने मोटरसाइकिल सवार एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के लिए ले जाने के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के परसही निवासी श्याम किशोर पासवान के पुत्र आशीष कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि आशीष कुमार मोटरसाइकिल से लातेहार की ओर आ रहा था। इसी दौरान पतकी जंगल के पास अज्ञात अपराधियों ने उस पर हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने लातेहार सदर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल आशीष कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया।
प्राथमिक इलाज करने वाले चिकित्सक डॉ. जेपी जायसवाल ने बताया कि घायल युवक के शरीर पर जख्म के निशान थे। जख्म को देखकर किसी नुकीले हथियार से हमला किए जाने की आशंका जताई गई थी।
रांची ले जाने के दौरान युवक की हालत बिगड़ गई। इसके बाद उसे चंदवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को उसी एंबुलेंस से वापस लातेहार लाया गया।
घटना की जानकारी मिलने पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित यादव समेत बड़ी संख्या में लोग सदर अस्पताल पहुंचे। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
एसडीपीओ संदीप गुप्ता ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पूरे मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। घटना में शामिल अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
फिलहाल पुलिस घटनास्थल के आसपास की जानकारी जुटाने के साथ घटना के कारणों और हमलावरों की पहचान का पता लगाने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद मामले से जुड़े तथ्यों का खुलासा किया जाएगा।
    user_Manish
    Manish
    लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    10 hrs ago
  • राज्यसभा सांसद बैजनाथ राम का आरोप,मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश को भाजपा ने पहले सुरक्षित किया उसके बाद एजेंट बनकर काम लिया। सोमवार की शाम 5:00 बजे राज्यसभा सांसद बैजनाथ राम ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए बताया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश को पहले भाजपा ने सुरक्षित कर लिया उसके बाद उन्हें एजेंट बनकर काम लिया है और गैर भाजपाइयों वोटरों का सबसे अधिक नाम काटा है। वही बताया कि यह आरोप साबित भी हो चुका है, इसलिए आज पूरे भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया जा रहा है।
    1
    राज्यसभा सांसद बैजनाथ राम का आरोप,मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश को भाजपा ने पहले सुरक्षित किया उसके बाद एजेंट बनकर काम लिया।
सोमवार की शाम 5:00 बजे राज्यसभा सांसद बैजनाथ राम ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए बताया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश को पहले भाजपा ने सुरक्षित कर लिया उसके बाद उन्हें एजेंट बनकर काम लिया है और गैर भाजपाइयों वोटरों का सबसे अधिक नाम काटा है। वही बताया कि यह आरोप साबित भी हो चुका है, इसलिए आज पूरे भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया जा रहा है।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    45 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.