logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उमेडंडा तलाब में चैती छठ की धूम, संध्या अर्घ के साथ भक्ति का अनोखा संगम आस्था व भक्ति का महापर्व चैती छठ पूजा का आज मंगलवार को उमेडंडा तलाब में संध्या अर्घ दिया गया। छठ का समस्त अनुष्ठान पंडित रविंद्र मिश्रा व प्रमोद मिश्रा के द्वारा विधिवत संपन्न कराया गया। मौके पर समाजसेवी राजू सिंह, शिक्षाविद् जागेश्वर मुंडा, भूतपूर्व सैनिक अनिल सिंह, सतेंद्र देव सिंह, रघुवीर जयसवाल सहित सैकड़ों महिलाएं व पुरुष भक्तों ने तलाब घाट पर संध्या अर्घ चढ़ाया। चैती छठ को सूर्य भगवान की उपासना का विशेष पर्व माना जाता है, जो वासंती नववर्ष की शुरुआत में मनाया जाता है। इस अवसर पर भक्तों ने 36 घंटे का निर्जल व्रत रखकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। कल बुधवार को प्रातः काल में उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत समाप्ति का विधान है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह पूजा फसल की अच्छी पैदावार व पारिवारिक सुख-समृद्धि की कामना के लिए की जाती है। कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था पूर्ण रूप से चुस्त रही।

13 hrs ago
user_Sanjay kumar
Sanjay kumar
Newspaper publisher बुरमू, रांची, झारखंड•
13 hrs ago

उमेडंडा तलाब में चैती छठ की धूम, संध्या अर्घ के साथ भक्ति का अनोखा संगम आस्था व भक्ति का महापर्व चैती छठ पूजा का आज मंगलवार को उमेडंडा तलाब में संध्या अर्घ दिया गया। छठ का समस्त अनुष्ठान पंडित रविंद्र मिश्रा व प्रमोद मिश्रा के द्वारा विधिवत संपन्न कराया गया। मौके पर समाजसेवी राजू सिंह, शिक्षाविद् जागेश्वर मुंडा, भूतपूर्व सैनिक अनिल सिंह, सतेंद्र देव सिंह, रघुवीर जयसवाल सहित सैकड़ों महिलाएं व पुरुष भक्तों ने तलाब घाट पर संध्या अर्घ चढ़ाया। चैती छठ को सूर्य भगवान की उपासना का विशेष पर्व माना जाता है, जो वासंती नववर्ष की शुरुआत में मनाया जाता है। इस अवसर पर भक्तों ने 36 घंटे का निर्जल व्रत रखकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। कल बुधवार को प्रातः काल में उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत समाप्ति का विधान है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह पूजा फसल की अच्छी पैदावार व पारिवारिक सुख-समृद्धि की कामना के लिए की जाती है। कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था पूर्ण रूप से चुस्त रही।

More news from झारखंड and nearby areas
  • Post by Sanjay kumar
    1
    Post by Sanjay kumar
    user_Sanjay kumar
    Sanjay kumar
    Newspaper publisher बुरमू, रांची, झारखंड•
    11 hrs ago
  • Post by Sudha kumari
    1
    Post by Sudha kumari
    user_Sudha kumari
    Sudha kumari
    कांके, रांची, झारखंड•
    1 hr ago
  • रांची में ‘मौत की डाक’! कांटा टोली समेत कई इलाकों में फैला LSD नेटवर्क” रांची पुलिस ने एक बड़े ड्रग्स नेटवर्क का खुलासा किया है, जहां विदेश से ‘मौत की डाक’ यानी LSD ड्रग्स मंगाई जा रही थी। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। कोतवाली डीएसपी की कार्रवाई में कांटा टोली समेत शहर के कई इलाकों के युवाओं के नाम सामने आ रहे हैं। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने में जुटी है।
    1
    रांची में ‘मौत की डाक’! कांटा टोली समेत कई इलाकों में फैला LSD नेटवर्क”
रांची पुलिस ने एक बड़े ड्रग्स नेटवर्क का खुलासा किया है, जहां विदेश से ‘मौत की डाक’ यानी LSD ड्रग्स मंगाई जा रही थी। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। कोतवाली डीएसपी की कार्रवाई में कांटा टोली समेत शहर के कई इलाकों के युवाओं के नाम सामने आ रहे हैं। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने में जुटी है।
    user_Speak_up_ranchi
    Speak_up_ranchi
    Local News Reporter कांके, रांची, झारखंड•
    10 hrs ago
  • Post by Devanand Sinha Sinha
    1
    Post by Devanand Sinha Sinha
    user_Devanand Sinha Sinha
    Devanand Sinha Sinha
    कांके, रांची, झारखंड•
    13 hrs ago
  • Post by Nation24 news
    1
    Post by Nation24 news
    user_Nation24 news
    Nation24 news
    News Anchor कांके, रांची, झारखंड•
    19 hrs ago
  • Post by Umanshu Ranjan
    4
    Post by Umanshu Ranjan
    user_Umanshu Ranjan
    Umanshu Ranjan
    Social Media Manager बरकागाँव, हजारीबाग, झारखंड•
    32 min ago
  • घर बैठे मोबाइल से ही बिजली का बिल जमा करना सीखे। #jbvnl
    1
    घर बैठे मोबाइल से ही बिजली का बिल जमा करना सीखे। #jbvnl
    user_Janata Platform
    Janata Platform
    Voice of people Namkum, Ranchi•
    11 hrs ago
  • बुढ़मू, आदिवासी सरना समिति बुढ़मू के बैनर तले मंगलवार को भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम में प्रखंड स्तरीय सरहुल मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। बुढ़मू, चकमे, उमेदंडा, मक्का सहित प्रखंड के दर्जनों गांवों से आदिवासी एवं लोहरा आदिवासी समाज के लोग गाजे-बाजे के साथ नाचते-गाते स्टेडियम पहुंचे, जहां समिति ने उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। मुखिया गंगोत्री देवी, अनूपा उरांव व देवंती देवी ने अतिथियों का गुलाल लगाकर व साल वृक्ष के फूल खोंसकर स्वागत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सुरेश बैठा ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि सरहुल जैसे प्रकृति पर्व से आदिवासी समाज व झारखंड की देशव्यापी पहचान बनी है। उन्होंने कहा कि हमारा समाज आज भी प्रकृति से गहराई से जुड़ा है। साथ ही स्टेडियम परिसर में बिरसा मुंडा प्रतिमा के सौंदर्यीकरण व विश्व आदिवासी दिवस पर हुई दुर्घटना में मृत तीन बच्चों की प्रतिमा लगवाने की घोषणा की। विशिष्ट अतिथियों में प्रमुख सत्यनारायण मुंडा, बीडीओ धीरज कुमार, सीओ सच्चिदानंद वर्मा, विधायक प्रतिनिधि गोपाल तिवारी व शमीम बड़ेहार, उपप्रमुख हरदेव साहू, पूर्व जिप उपाध्यक्ष पार्वती देवी, सारले पंचायत मुखिया, विनोद मुंडा, रामवृक्ष मुंडा शामिल हुए। समारोह की अध्यक्षता झिबरा मुंडा ने की तथा संचालन शिवनंदन मुंडा ने किया। सफल आयोजन में सचिव हरिश्चंद्र पहान, कोषाध्यक्ष धर्मेश भगत, प्रमुख सत्यनारायण मुंडा, राजेंद्र सोन तिर्की, मदन गंझू व संतोष यादव, तपेश्वर मिश्रा सहित अन्य का योगदान सराहनीय रहा।
    1
    बुढ़मू, आदिवासी सरना समिति बुढ़मू के बैनर तले मंगलवार को भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम में प्रखंड स्तरीय सरहुल मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। बुढ़मू, चकमे, उमेदंडा, मक्का सहित प्रखंड के दर्जनों गांवों से आदिवासी एवं लोहरा आदिवासी समाज के लोग गाजे-बाजे के साथ नाचते-गाते स्टेडियम पहुंचे, जहां समिति ने उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। मुखिया  गंगोत्री देवी, अनूपा उरांव व देवंती देवी ने अतिथियों का गुलाल लगाकर व साल वृक्ष के फूल खोंसकर स्वागत किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सुरेश बैठा ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि सरहुल जैसे प्रकृति पर्व से आदिवासी समाज व झारखंड की देशव्यापी पहचान बनी है। उन्होंने कहा कि हमारा समाज आज भी प्रकृति से गहराई से जुड़ा है। साथ ही स्टेडियम परिसर में बिरसा मुंडा प्रतिमा के सौंदर्यीकरण व विश्व आदिवासी दिवस पर हुई दुर्घटना में मृत तीन बच्चों की प्रतिमा लगवाने की घोषणा की।
विशिष्ट अतिथियों में प्रमुख सत्यनारायण मुंडा, बीडीओ धीरज कुमार, सीओ सच्चिदानंद वर्मा, विधायक प्रतिनिधि गोपाल तिवारी व शमीम बड़ेहार, उपप्रमुख हरदेव साहू, पूर्व जिप उपाध्यक्ष पार्वती देवी, सारले पंचायत मुखिया, विनोद मुंडा, रामवृक्ष मुंडा शामिल हुए। समारोह की अध्यक्षता झिबरा मुंडा ने की तथा संचालन शिवनंदन मुंडा ने किया। सफल आयोजन में सचिव हरिश्चंद्र पहान, कोषाध्यक्ष धर्मेश भगत, प्रमुख सत्यनारायण मुंडा, राजेंद्र सोन तिर्की, मदन गंझू व संतोष यादव, तपेश्वर मिश्रा सहित अन्य का योगदान सराहनीय रहा।
    user_Sanjay kumar
    Sanjay kumar
    Newspaper publisher बुरमू, रांची, झारखंड•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.