देश में पहली बार: बिहार विधानसभा सदस्यों को जल्द मिलेगी डिजिटल रेल कूपन की सुविधा, 60 दिनों में लागू होगी व्यवस्था पटना: बिहार विधानसभा के माननीय सदस्यों और पूर्व सदस्यों के लिए रेल यात्रा कूपन की व्यवस्था को डिजिटल बनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में इस नई व्यवस्था को अंतिम रूप देने पर विचार-विमर्श किया गया। इस बैठक में सभा सचिवालय, संसदीय कार्य विभाग और पूर्व मध्य रेलवे (ECR) के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। डिजिटल रेल कूपन से जुड़ी मुख्य बातें देश की पहली विधानसभा: रेलवे अधिकारियों के अनुसार, देश भर में बिहार विधानसभा पहली ऐसी विधानसभा बनने जा रही है, जहाँ जनप्रतिनिधियों के लिए रेल कूपन प्रणाली का पूर्ण डिजिटलीकरण किया जा रहा है। 60 दिनों की समय-सीमा: विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों को समन्वय बनाकर अगले 60 दिनों के भीतर इस व्यवस्था को धरातल पर उतारने का सख्त निर्देश दिया है। ऐप और सॉफ्टवेयर निर्माण के लिए IRCTC प्रक्रिया शुरू करेगा। घर बैठे बुकिंग सुविधा: डिजिटलीकरण के बाद सदस्यों को काउंटर पर जाकर लाइन लगाने या कूपन जमा करने की जरूरत नहीं होगी। वे IRCTC के पोर्टल या ऐप पर लॉगिन कर कहीं से भी ऑनलाइन टिकट बुक कर सकेंगे। राजस्व की बचत: इस पारदर्शी और तकनीकी प्रणाली से प्रशासनिक प्रक्रिया सरल होगी तथा सरकारी राजस्व में भी बचत होगी। शुरुआत में दोनों विकल्प उपलब्ध: सदस्यों की सहूलियत के लिए शुरुआती चरण में पुरानी (कागजी) कूपन व्यवस्था भी चालू रखी जाएगी। ट्रेनों में कोटा बढ़ाने का निर्देश बैठक के दौरान पटना से खुलने और गुजरने वाली प्रमुख रेलगाड़ियों में विधायकों और पूर्व सदस्यों के लिए उपलब्ध वर्तमान रेल कोटा की भी समीक्षा की गई। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने रेलवे अधिकारियों को निर्देश दिया कि: जिन ट्रेनों में कोटा पहले से लागू है, उसमें सीटों की संख्या बढ़ाई जाए। जिन ट्रेनों में वर्तमान में विधायकों के लिए कोटा उपलब्ध नहीं है, उनमें भी नया कोटा निर्धारित करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाए। बैठक में उपस्थित प्रमुख अधिकारी इस महत्वपूर्ण बैठक में संसदीय कार्य विभाग के प्रधान सचिव श्री रॉबर्ट एल. चोंग्थू, पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (CCM) श्री दिलीप कुमार, उप मुख्य वाणिज्य प्रबंधक श्री अजय तिवारी, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक श्री संतोष कुमार और बिहार विधानसभा सचिवालय के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

- बांकीपुर विधानसभा चुनाव में महिलाओं ने किसे चुना किस मुद्दे पर वोट किया? #foryou #viralnews1
- 49% आरक्षण से काम नहीं चलेगा, पूरा 90% आरक्षण चाहिए, बोलें BLCP सुप्रीमो सुभाष कुमार जी, देखिए ITS ASHOK SAMRAT के साथ,1
- शरारती बच्चों के नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी किया वीडियो, जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर सुनिए पीएम का पूरा वीडियो... Mukhiyajee Reporter | Patna छात्र आंदोलन के नाम पर जंतर-मंतर पर जिस तरह प्रदर्शन हुआ, उसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देर रात फिर वीडियो जारी किया है। इसमें उन्होंने 'शरारती बच्चों' से ही संबोधित किया है। सुनिए पूरा वीडियो...1
- बिहार सरकार में कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने श्रावण के पवित्र माह में अशोकधाम मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की बिहार सरकार में कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने श्रावण के पवित्र माह में यहां के प्रसिद्ध धर्म स्थान अशोक धाम में जाकर सपरिवार पूजा अर्चना की और उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर भी धर्म संदेश देने वाला पोस्ट शेयर किया है। शिवभक्ति, सेवा और संस्कार—श्रावण का यही सार। अशोक धाम से गूंजा आस्था, सेवा और शिवभक्ति का संदेश। 🔱1
- झारखंड में इंजिनियर के घर पर ईडी की छपेमारी घर से 6 करोड़ रुपये नगद 500 ग्राम सोना बारामद1
- दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पटना से संचालित साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पटना से संचालित साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की पुलिस ने ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार की राजधानी पटना से संचालित एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। खुर्सीपार थाना पुलिस की विशेष टीम ने पटना में छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि एक विधि-विरुद्ध बालक को हिरासत में लेकर रिमांड पर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कई मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक, सिम कार्ड और अन्य डिजिटल उपकरण बरामद किए हैं। जब्त सामग्री के आधार पर साइबर ठगी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि गिरोह ऑनलाइन धोखाधड़ी के विभिन्न तरीकों से लोगों को निशाना बना रहा था और मामले की विस्तृत जांच जारी है।1
- नौबतपुर एम्स नहर रोड पर स्थित मोतीपुर गांव के पास स्थित रॉक्स होटल सावन महीने में विशेष ऑफर शाकाहारी के लिए ले कर आया है नौबतपुर एम्स रोड एन एच 139पर स्थित रॉक्स होटल सावन महीने में शकहारी प्रेमियों के लिए विशेष ऑफर लेकर आया है। जिसमें एक हजार के बिल बनने पर 10प्रतिशत छूट दिया जाएगा। उक्त बातों कि जानकारी दुकान के एम डी राजीव कुमार ने दिया1
- सरकारी दर पर नहीं मिली खाद? किसानों ने लगाया कालाबाजारी और मनमानी वसूली का आरोप1