कटकमसांडी प्रखंड में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों को सौंपा गया नियुक्ति पत्र कटकमसांडी: हजारीबाग जिले के कटकमसांडी प्रखंड सभागार में सोमवार को जनगणना 2027 को लेकर एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी पूजा कुमारी द्वारा जनगणना कार्य में नियुक्त पर्यवेक्षकों (Supervisors) एवं प्रगणकों (Enumerators) के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों को संबोधित करते हुए बीडीओ पूजा कुमारी ने कहा कि जनगणना देश की सबसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक प्रक्रियाओं में से एक है, जिसके आधार पर विकास योजनाओं की रूपरेखा तय की जाती है। उन्होंने सभी नियुक्त कर्मियों से निष्पक्षता, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनगणना 2027 को सफल बनाने में पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों की भूमिका बेहद अहम होगी। इसलिए सभी कर्मी पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ घर-घर जाकर सही जानकारी संग्रहित करें, ताकि सरकार तक वास्तविक आंकड़े पहुंच सकें। कार्यक्रम के दौरान प्रखंड सभागार में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले कर्मियों ने भी पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का भरोसा दिलाया। कटकमसांडी प्रखंड प्रशासन की इस पहल को जनगणना 2027 की तैयारियों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
कटकमसांडी प्रखंड में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों को सौंपा गया नियुक्ति पत्र कटकमसांडी: हजारीबाग जिले के कटकमसांडी प्रखंड सभागार में सोमवार को जनगणना 2027 को लेकर एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी पूजा कुमारी द्वारा जनगणना कार्य में नियुक्त पर्यवेक्षकों (Supervisors) एवं
प्रगणकों (Enumerators) के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों को संबोधित करते हुए बीडीओ पूजा कुमारी ने कहा कि जनगणना देश की सबसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक प्रक्रियाओं में से एक है, जिसके आधार पर विकास योजनाओं की रूपरेखा तय की जाती है। उन्होंने सभी नियुक्त कर्मियों
से निष्पक्षता, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनगणना 2027 को सफल बनाने में पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों की भूमिका बेहद अहम होगी। इसलिए सभी कर्मी पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ घर-घर जाकर सही जानकारी संग्रहित करें, ताकि सरकार तक वास्तविक आंकड़े पहुंच सकें। कार्यक्रम के
दौरान प्रखंड सभागार में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले कर्मियों ने भी पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का भरोसा दिलाया। कटकमसांडी प्रखंड प्रशासन की इस पहल को जनगणना 2027 की तैयारियों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
- 20 फीट गहरे नाले में गिरी टोटो 8 महिलाएं घायल,एक कि स्थिति गंभीर इचाक इचाक थाना क्षेत्र के अलौंजा गांव और बंरवां के बीच नदी के पास एक अनियंत्रित टोटो पुलिया के डिवाइड धक्का मारते हुए करीब 20 फीट गहरे नाले में गिरा, उस पर सवार आठ महिलाएं घायल हो गई। घटना सोमवार के 11 बजे दिन की है। सभी घायल महिलाएं अलौजा खुर्द गांव के रहने वाली है।जो पड़ोस में आयोजित शादी का सामान खरीदने इचाक बाजार जा रही थी। टोटो को मिथलेश राम चला रहा था।जो अलौंजा खुर्द गांव का ही रहने वाला है।घटना में चालक को मामूली चोटें आई है।वहीं टोटो सवार सभा आठ महिलाएं घायल हो गई। घायल महिलाओं में शांति देवी उम्र 35 वर्ष पति सुंदर रविदास,अलौंजा खुर्द के स्थिति के देखते हुए इलाज के लिए आरोग्यम में भर्ती कराया गया है। वहीं अन्य घायलों में चमेली देवी उम्र 36 वर्ष पति बबलू रविदास, गीता देवी उम्र 40 वर्ष पति रामेश्वर पासवान, रीता देवी उम्र 35 वर्ष पति स्वर्गीय राजू रविदास, पूनम देवी उम्र 25 वर्ष पति सुनील कुमार, रीना देवी उम्र 33 वर्ष पति दिनेश रविदास, बबीता देवी उम्र 38 वर्ष संजय रविदास, करुणा देवी उम्र 38 वर्ष पति नारायण रविदास अलौंजा खुर्द को परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया है जहां सभी का इलाज चल रहा है।1
- देर रात 9 वाहन आपस में भिड़े, हाईवे पर मचा चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल1
- नगर निगम हजारीबाग का पहचान कुडा कचडा हब से हजारीबाग नगर निगम मे चारो तरफ कुडा कचडा ही देखा जा सकता सफाई शून्य स्तर पर है सफाई का मतलब है मात्र उपायुक्त और सासंद के आस पास सफाई से चारो तरफ सफाई का गणना है ? वह चारगुणा होल्डिंग टैक्स भुगतान देने के बाद यह नगरवासियो के लिए सेवा है ?1
- “पिछले 20 सालों के इतिहास में झारखंड में कोई लड़का एक-दो साल में विधायक नहीं बना है।” — “पिछले 20 सालों के इतिहास में झारखंड में कोई लड़का एक-दो साल में विधायक नहीं बना है।” — यह बयान आज झारखंड की राजनीति में तेजी से बदलते माहौल और युवाओं की बढ़ती भागीदारी को दर्शाता है। कम समय में राजनीति में अपनी पहचान बनाना आसान नहीं होता, लेकिन जनसमर्थन, संघर्ष और मुद्दों की राजनीति कई बार इतिहास बदल देती है। #जयराममहतो #1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देश वासिओं को संदेश पैट्रोल-डीज़ल गैस और तेल का कम करें उपयोग, सोना ना करीदे मोदी का आह्वानः आयातित वस्तुओं का इस्तेमाल घटाएं, देशवासी देशहित में सालभर सोना न खरीदें, पेट्रोल बचाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देशवासियों से बड़ा आग्रह 721 टन सोना 2025-26 में आयात किया गया 24 फीसदी वृद्धि दर्ज हुई सोने के आयात में 66 हैदराबाद, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि केंद्र सरकार पशिम एशिया संकट के दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने का प्रयास कर रही है। संकट से निपटने के लिए नागरिकों को भी संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने लोगों से एक साल तक शादियों में सोना न खरीदने, पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने का आह्वान किया। तेलंगाना में एक रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने शहरों में मेट्रो रेल सेवाओं का इस्तेमाल, कार पूलिंग, ई-वाहनों का अधिकतम उपयोग, पर्यटन भजने के लिए रेलवे सेवाओं का उपयोग और वक्फ फ़ॉर्म होम जैसे उपाय अपनाने की अपील की, ताकि विदेशी मुद्रा की बचत हो सके। हैदराबाद में रविवार को रैली को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वक्फ फॉर्म होम की अपील मोदी ने कहा, वर्क फ्रॉम होम जैसे उपाय फिर से अपनाएं। रासायनिक उर्वरकों के उपयोग में कमी लाएं। आवागमन के लिए मेट्रो, कार पूलिंग का इस्तेमाल करें। खाने के तेल का इस्तेमाल कम से कम करें। विदेश यात्राओं और छुट्टियों को टालने का प्रयास करें। メ रोजमर्रा की वस्तुएं हो सकती हैं महंगी आशंका नई दिल्ली, एजेंसी। कच्चे माल के बढ़ते दामों के कारण एफएमसीजी कंपनियां अपने उत्पादों के दाम बढ़ाने पर विचार कर रही हैं। आने वाले दिनों में साबुन, डिटर्जेंट, बिस्किट, पैकेट बंद खाद्य पदार्थ और पेय उत्पादों जैसी रोजमर्रा की चीजें महंगी हो सकती हैं। कच्चे माल के बढ़ते दामों के चलते प्रमुख उत्पाद हो सकतें हैं असर साबुन डिटर्जेंट पैकेट बंद खाद्य पदार्थ बिस्किट पेय उत्पाद और बढ़ गया हैं ! कंप्तनियां दाम बढ़ाने के अलावा कुछ उत्पादों के पैकेट का वजन कम करने की रणनीति भी अपना रही हैं। " खपतनीय इंडस्ट्रीज ने भी संकेत दिया है कि ईधन और पैकेजिंग लागत में करीब 20 प्रतिशत की वृद्धि के कारण जल्द ही दाम बढ़ाए जा सकते हैं। देशहित में योगदान दें, आत्मनिर्भर भारत को मजबूत करें ! स्थानीय उत्पाद अपनाएं देश को मजबूत बनाएं #ModiKaAahwan #VocalForLocal बचत करें समृद्धि बढ़ाएं #DeshHitMe संसाधनों का सही उपयोग करें #Save FuelSaveFuture आत्मनिर्भर बनें भारत को आगो बढ़ाएं #AtmanirbharBharat4
- हज़ारीबाग़ में स्थानीय जनता के नाम एक महत्वपूर्ण संदेश जारी किया गया है। यह संदेश बचपन प्लेस्कूल से जुड़ा हो सकता है और इसमें रामनवमी पर्व से संबंधित अहम जानकारी होने की संभावना है।1
- हजारीबाग में जलजमाव और सफाई व्यवस्था की लगातार शिकायतों के बीच मेयर अरविंद राणा बाबा पथ रोड पहुंचे। उन्होंने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और समस्याओं के समाधान की दिशा में कदम उठाए। शहरवासियों को अब सुधार की उम्मीद है।1
- एक हकीक़त अनिल कपूर फिल्म मे एक दिन का मुख्यमंत्री बने वही विजय थलापति हकीक़त मे फिल्म मे काम करके मुख्यमंत्री बन गये इसे कहते है उपर जब देता है तो छप्पर फाड़कर देता है जब लेता है ममता दीदी जैसै लोग के जैसा ? @highlight RTI LIVE News HZB1