logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खेल-खेल में 5 साल के बच्चे ने पिया विषैला प्रदार्थ, हालत गंभीर..... हाथरस के थाना हाथरस गेट क्षेत्र के विंसरात गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां खेलते समय 5 वर्षीय बच्चे ने घर के अंदर रखा विषैला पदार्थ पी लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में बच्चे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। बच्चे की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

2 hrs ago
user_Sunil kumar
Sunil kumar
पत्रकार हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

खेल-खेल में 5 साल के बच्चे ने पिया विषैला प्रदार्थ, हालत गंभीर..... हाथरस के थाना हाथरस गेट क्षेत्र के विंसरात गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां खेलते समय 5 वर्षीय बच्चे ने घर के अंदर रखा विषैला पदार्थ पी लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में बच्चे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। बच्चे की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • नवनिर्मित वातानुकूलित हाईटेक यातायात पुलिस बूथ का पुलिस अधीक्षक हाथरस ने फीता काटकर उद्घाटन किया। *पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा बताया गया कि शहर के अत्यधिक व्यस्त एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्र सासनी गेट चौराहे पर यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुचारु बनाए रखने हेतु यह अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक बूथ स्थापित किया गया है।* ▶️ *इस बूथ में ट्रैफिक नियंत्रण हेतु पीए सिस्टम, वायरलेस स्पीकर, माइक, एसी आदि की समुचित व्यवस्था की गई है, जिससे यातायात संचालन अधिक प्रभावी एवं त्वरित रूप से किया जा सकेगा*। 👉 *नए जोड़े गए प्रभावी बिंदु:* ▶️ यह हाईटेक बूथ शहर की स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट व्यवस्था को मजबूत करेगा। ▶️ आमजन को ट्रैफिक संबंधी घोषणाएं एवं दिशा-निर्देश समय पर उपलब्ध कराए जा सकेंगे। ▶️ दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया देने में सहायता मिलेगी। ▶️ यह पहल पुलिस की जनसेवा एवं आधुनिक तकनीक के उपयोग के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। ▶️भीषण गर्मी/विपरीत मौसम में ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक कर्मियों के लिए सुविधाजनक एवं सुरक्षित कार्यस्थल उपलब्ध होगा। ▶️इससे शहर में यातायात अनुशासन एवं जनसुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा।
    4
    नवनिर्मित वातानुकूलित हाईटेक यातायात पुलिस बूथ का पुलिस अधीक्षक हाथरस ने फीता काटकर उद्घाटन किया।
*पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा बताया गया कि शहर के अत्यधिक व्यस्त एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्र सासनी गेट चौराहे पर यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुचारु बनाए रखने हेतु यह अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक बूथ स्थापित किया गया है।*
▶️ *इस बूथ में ट्रैफिक नियंत्रण हेतु पीए सिस्टम, वायरलेस स्पीकर, माइक, एसी आदि की समुचित व्यवस्था की गई है, जिससे यातायात संचालन अधिक प्रभावी एवं त्वरित रूप से किया जा सकेगा*।
👉 *नए जोड़े गए प्रभावी बिंदु:*
▶️ यह हाईटेक बूथ शहर की स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट व्यवस्था को मजबूत करेगा।
▶️ आमजन को ट्रैफिक संबंधी घोषणाएं एवं दिशा-निर्देश समय पर उपलब्ध कराए जा सकेंगे।
▶️ दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया देने में सहायता मिलेगी।
▶️ यह पहल पुलिस की जनसेवा एवं आधुनिक तकनीक के उपयोग के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
▶️भीषण गर्मी/विपरीत मौसम में ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक कर्मियों के लिए सुविधाजनक एवं सुरक्षित कार्यस्थल उपलब्ध होगा।
▶️इससे शहर में यातायात अनुशासन एवं जनसुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा।
    user_Astro Mahavastu Expert
    Astro Mahavastu Expert
    Vastu consultant Hathras, Uttar Pradesh•
    18 min ago
  • हाथरस के सासनी थाना क्षेत्र के इगलास मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हो गया। टेंपो और छोटा हाथी की जोरदार टक्कर में एक बच्चे समेत 5 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद छोटा हाथी चालक मौके से फरार हो गया, जबकि घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी सासनी भिजवाया, जहां से दो युवतियों की हालत गंभीर होने पर अलीगढ़ रेफर किया गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    1
    हाथरस के सासनी थाना क्षेत्र के इगलास मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हो गया। टेंपो और छोटा हाथी की जोरदार टक्कर में एक बच्चे समेत 5 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद छोटा हाथी चालक मौके से फरार हो गया, जबकि घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी सासनी भिजवाया, जहां से दो युवतियों की हालत गंभीर होने पर अलीगढ़ रेफर किया गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    user_Sunil kumar
    Sunil kumar
    पत्रकार हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    22 min ago
  • सिकंदराराऊ में सियासी इफ्तार: भाईचारे के मंच से गूंजा 2027 का चुनावी बिगुल!
    1
    सिकंदराराऊ में सियासी इफ्तार: भाईचारे के मंच से गूंजा 2027 का चुनावी बिगुल!
    user_हाथरस शलमान शाह पत्रकार
    हाथरस शलमान शाह पत्रकार
    रिपोर्टर Hathras, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • जनपद हाथरस के आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे के गांव रुहेरी के पास रोडवेज बस ने एक शख्स को जोरदार टक्कर मार दी। खतौली डिपो की रोडवेज बस की टक्कर से एक शख्स की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और रोडवेज बस की टक्कर से घायल हुए शख्स को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आई। इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों ने घायल शख्स को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले में आगे की कार्यवाही शुरू कर दी।
    1
    जनपद हाथरस के आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे के गांव रुहेरी के पास रोडवेज बस ने एक शख्स को जोरदार टक्कर मार दी। खतौली डिपो की रोडवेज बस की टक्कर से एक शख्स की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और रोडवेज बस की टक्कर से घायल हुए शख्स को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आई। इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों ने घायल शख्स को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले में आगे की कार्यवाही शुरू कर दी।
    user_Local news
    Local news
    Court reporter हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • मेरे जिला हाथरस के सभी भाई बहनों को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं और माता रानी सभी को खुश बना रखें और सभी के भंडार भरे रखें। रिपोर्टर विजय देव
    2
    मेरे जिला हाथरस के सभी भाई बहनों को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं और माता रानी सभी को खुश बना रखें और सभी के भंडार भरे रखें।                          
रिपोर्टर विजय देव
    user_Vijay Dev
    Vijay Dev
    रिपोर्टर विजय देव B.india24.news Hathras, Uttar Pradesh•
    21 hrs ago
  • सासनी. हिंदू नवसंवत्सर 2083 के पावन अवसर पर सासनी में छठी विशाल 'प्रभु श्री राम की शोभा यात्रा' बेंड बाजो और झाकियों के सत्ज बड़े ही धूमधाम से निकली गई । इस धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र के राम भक्तों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम संयोजक आशुतोष पाठक, शोभा यात्रा का उद्घाटन मुख्य अतिथि संजय उपाध्याय, विष्णु शर्मा, कांता पचौरी द्वारा फीता काटकर किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता विष्णु शर्मा उर्फ बंटी प्रधान ने की। इस दौरान महाआरती का सौभाग्य कान्ता पचौरी को प्राप्त हुआ , जबकि रामलला का पूजन डॉ. जगतेन्द्र सेंगर द्वारा किया गया । समिति के पदाधिकारियों के अनुसार, यात्रा के मार्ग को भगवा ध्वजों और फूलों से सजाया गया । श्री राम शोभायात्रा प्राचीन मंदिर बच्चा पार्क से बस स्टैंड, हनुमान मंदिर, कमला बाजार, गांधी चौक, पथवारी मोहल्ला, चावड मोहल्ला, रेलवे रोड बजरिया, अयोध्या चौक होती हुई रामलीला मार्ग, विष्णु पुरी मोहल्ला आगरा अलीगढ़ राजमर्ग, मंदिर पर समापन किया है. सुरक्षा व्यवस्था प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार मय फोर्स के मौजूद रहे. गर्व से कहो हम हिंदू हैं" के उद्घोष के साथ यह शोभा यात्रा सासनी के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी वही स्थानीय निवासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस मोके पर रविकान्त शर्मा, देवेश पचौरी, गौरव पाठक, यश कटारा, ध्रुव शर्मा अर्चित गौतम, अर्पित गौतम, मनोज चौधरी, आचार्य खगेंद्र शास्त्री, शैलेश शर्मा, कालू पंडित, अजय शर्मा, लव तोमर, कुलदीप चौहान, मोहित गौड़, पुष्पेंद्र रावत,अंशुल शर्मा, विद्यानिवास उपाध्याय, बिट्टू उपाध्याय, आशु ठाकुर, गौरव पाठक मुख्य रूप से शामिल हैं।
    4
    सासनी. हिंदू नवसंवत्सर 2083 के पावन अवसर पर सासनी  में छठी विशाल 'प्रभु श्री राम की शोभा यात्रा' बेंड बाजो और झाकियों के सत्ज बड़े ही धूमधाम से निकली गई । इस धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र के राम भक्तों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। 
कार्यक्रम संयोजक आशुतोष पाठक, शोभा यात्रा का उद्घाटन मुख्य अतिथि संजय उपाध्याय, विष्णु शर्मा, कांता पचौरी द्वारा फीता काटकर किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता  विष्णु शर्मा उर्फ बंटी प्रधान ने की। इस दौरान महाआरती का सौभाग्य कान्ता पचौरी को प्राप्त हुआ , जबकि रामलला का पूजन डॉ. जगतेन्द्र सेंगर  द्वारा किया गया । समिति के पदाधिकारियों के अनुसार, यात्रा के मार्ग को भगवा ध्वजों और फूलों से सजाया गया । श्री राम  शोभायात्रा  प्राचीन मंदिर बच्चा पार्क से बस स्टैंड, हनुमान मंदिर, कमला बाजार, गांधी चौक, पथवारी मोहल्ला, चावड मोहल्ला, रेलवे रोड बजरिया, अयोध्या चौक होती हुई रामलीला मार्ग, विष्णु पुरी मोहल्ला आगरा अलीगढ़ राजमर्ग, मंदिर पर समापन किया है. सुरक्षा व्यवस्था प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार मय फोर्स के मौजूद रहे. गर्व से कहो हम हिंदू हैं" के उद्घोष के साथ यह शोभा यात्रा सासनी के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी वही स्थानीय निवासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस मोके पर  रविकान्त शर्मा, देवेश पचौरी, गौरव पाठक, यश कटारा, ध्रुव शर्मा अर्चित गौतम, अर्पित गौतम, मनोज चौधरी, आचार्य खगेंद्र शास्त्री, शैलेश शर्मा, कालू पंडित, अजय शर्मा, लव तोमर, कुलदीप चौहान, मोहित गौड़, पुष्पेंद्र रावत,अंशुल शर्मा, विद्यानिवास उपाध्याय, बिट्टू उपाध्याय, आशु ठाकुर, गौरव पाठक मुख्य रूप से शामिल हैं।
    user_Journalists Sasni
    Journalists Sasni
    पत्रकार सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जय माता रानी
    1
    जय माता रानी
    user_Anil kumar
    Anil kumar
    इगलास, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • हाथरस के मुरसान स्थित जिला कार्यालय पर राष्ट्रीय लोकदल की संगठन समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में राष्ट्रीय महासचिव डॉ. यशपाल सिंह बघेल, प्रदेश महासचिव राजीव चौधरी, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष ब्रजेश चाहर और सादाबाद विधायक प्रदीप चौधरी उर्फ गुड्डू भैया मौजूद रहे। बैठक में विभिन्न प्रकोष्ठों ने अपनी रिपोर्ट पेश की। नेताओं ने निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर दिया। जिला अध्यक्ष श्याम सिंह ने निर्देशों को धरातल पर लागू करने का आश्वासन दिया।
    1
    हाथरस के मुरसान स्थित जिला कार्यालय पर राष्ट्रीय लोकदल की संगठन समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में राष्ट्रीय महासचिव डॉ. यशपाल सिंह बघेल, प्रदेश महासचिव राजीव चौधरी, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष ब्रजेश चाहर और सादाबाद विधायक प्रदीप चौधरी उर्फ गुड्डू भैया मौजूद रहे।
बैठक में विभिन्न प्रकोष्ठों ने अपनी रिपोर्ट पेश की। नेताओं ने निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर दिया। जिला अध्यक्ष श्याम सिंह ने निर्देशों को धरातल पर लागू करने का आश्वासन दिया।
    user_Sunil kumar
    Sunil kumar
    पत्रकार हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    25 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.