logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कमार समाज ने सहायक शिक्षक भर्ती में पूर्ववत आरक्षण व विशेष प्रावधान बहाल करने की मांग उठाई गरियाबंद, 31 जुलाई। विशेष पिछड़ी जनजाति (PVTGs) समाज के प्रतिनिधियों एवं अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम कलेक्टर गरियाबंद के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर वर्ष 2026 की सहायक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में पूर्व की भांति आरक्षण एवं विशेष प्रावधान लागू करने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ की विशेष पिछड़ी जनजातियों—पहाड़ी कोरवा, बैगा,कमार,अबूझमाड़िया, बिरहोर,भुंजिया एवं पंडो—के अभ्यर्थी आर्थिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक दृष्टि से अत्यंत पिछड़े हैं। पूर्व की सहायक शिक्षक भर्तियों में इन वर्गों के लिये विशेष प्रावधान किये गये थे, लेकिन वर्ष 2026 की भर्ती प्रक्रिया में उनका उल्लेख नहीं होने से पीवीटीजी अभ्यर्थी भर्ती से वंचित हो रहे हैं। समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि वर्तमान ऑनलाइन आवेदन पत्र में पीवीटीजी अभ्यर्थियों के लिये पृथक विकल्प उपलब्ध नहीं कराया गया है। साथ ही पूर्व की भर्तियों की तरह अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के 20 प्रतिशत पद पीवीटीजी अभ्यर्थियों के लिये आरक्षित करने तथा टीईटी, डीएलएड एवं बीएड जैसी शैक्षणिक योग्यताओं में पूर्ववत छूट का भी प्रावधान नहीं किया गया है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि पूर्व में भर्ती हुये लगभग 400 से 500 पीवीटीजी सहायक शिक्षक 12वीं कक्षा में 45 प्रतिशत से कम अंक होने के कारण डीएलएड/बीएड की पात्रता प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं, जिससे उनके नियमितीकरण में कठिनाइयाँ आ रही हैं। वहीं, कुछ अभ्यर्थियों ने डीएलएड पूर्ण कर लिया है, लेकिन 12वीं में निर्धारित अंकों के अभाव में उन्हें अभी भी अप्रशिक्षित श्रेणी में रखा गया है। समाज ने मुख्यमंत्री से पांच प्रमुख मांगें रखते हुये सहायक शिक्षक भर्ती 2026 के आवेदन पत्र में पीवीटीजी के लिये पृथक विकल्प जोड़ने, एसटी वर्ग के 20 प्रतिशत पद पीवीटीजी अभ्यर्थियों के लिये आरक्षित करने, टीईटी, डीएलएड एवं बीएड की योग्यता में पूर्ववत छूट बहाल करने, पूर्व में नियुक्त पीवीटीजी शिक्षकों के लिये विभागीय डीएलएड की व्यवस्था करने तथा डीएलएड पूर्ण कर चुके पात्र अभ्यर्थियों को प्रशिक्षित श्रेणी का लाभ प्रदान करने की मांग की है। समाज ने सरकार से पीवीटीजी वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया है।

13 hrs ago
user_Www.Chirghar.com
Www.Chirghar.com
पत्रकार Bindranavagarh(Gariyaband), Chhattisgarh•
13 hrs ago
74a9b8dd-5e24-43e5-942d-b18ce566d440

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • *✰इस अनोखी शादी के बारे में जानकर हैरान रह जाओगे आप✰* अधिक जानकारी के लिए अवश्य देखिए *SANT RAMPAL JI MAHARAJ* YouTube Channel *✰इस अनोखी शादी के बारे में जानकर हैरान रह जाओगे आप✰* अधिक जानकारी के लिए अवश्य देखिए *SANT RAMPAL JI MAHARAJ* YouTube Channel
    1
    *✰इस अनोखी शादी के बारे में जानकर हैरान रह जाओगे आप✰*

अधिक जानकारी के लिए अवश्य देखिए *SANT RAMPAL JI MAHARAJ* YouTube Channel
*✰इस अनोखी शादी के बारे में जानकर हैरान रह जाओगे आप✰*
अधिक जानकारी के लिए अवश्य देखिए *SANT RAMPAL JI MAHARAJ* YouTube Channel
    user_सतभक्ति संदेश
    सतभक्ति संदेश
    Fraternal organization केसकाल, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • कोंडागांव: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत चयनित अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र, कोण्डागांव में काउंसिलिंग संपन्न कोण्डागांव में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) अंतर्गत संविदा भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग संपन्न हुई। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए निष्ठा, संवेदनशीलता एवं समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। यह पहल जिले में बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
    1
    कोंडागांव: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत चयनित अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र, कोण्डागांव में काउंसिलिंग संपन्न
कोण्डागांव में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) अंतर्गत संविदा भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग संपन्न हुई। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए निष्ठा, संवेदनशीलता एवं समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। यह पहल जिले में बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
    user_Tomesh Rana
    Tomesh Rana
    Local News Reporter फरसगाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
  • *श्री सत्यनारायण मंदिर ( कंसारी समाज )में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा *श्री सत्यनारायण मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा* नवापारा राजिम। नगर के मध्य स्थित ऐतिहासिक श्री सत्यनारायण मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर्व श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह मंदिर नवापारा नगर के मूल वाशिंदे कंसारी समाज के पूर्वजों द्वारा स्थापित किया गया है, जो वर्षों से आस्था एवं धार्मिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मंदिर के पुरोहित पंडित भागवत प्रसाद मिश्रा द्वारा विधि-विधान से श्री सत्यनारायण भगवान की कथा कराई गई तथा पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं सामाजिक जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने अपने गुरुजनों का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। भक्तिमय वातावरण में सभी ने गुरु की महिमा का स्मरण करते हुए धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया। इस अवसर पर श्री सत्यनारायण मंदिर कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्यगण सहित कंसारी समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में मंदिर समिति के सदस्यों का विशेष योगदान रहा। गुरु पूर्णिमा पर्व के आयोजन से पूरे मंदिर परिसर में आध्यात्मिक एवं भक्तिमय वातावरण बना रहा।
    1
    *श्री सत्यनारायण मंदिर ( कंसारी समाज )में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा
*श्री सत्यनारायण मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा*
नवापारा राजिम। नगर के मध्य स्थित ऐतिहासिक श्री सत्यनारायण मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर्व श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह मंदिर नवापारा नगर के मूल वाशिंदे कंसारी समाज के पूर्वजों द्वारा स्थापित किया गया है, जो वर्षों से आस्था एवं धार्मिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मंदिर के पुरोहित पंडित भागवत प्रसाद मिश्रा द्वारा विधि-विधान से श्री सत्यनारायण भगवान की कथा कराई गई तथा पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं सामाजिक जन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने अपने गुरुजनों का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। भक्तिमय वातावरण में सभी ने गुरु की महिमा का स्मरण करते हुए धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया।
इस अवसर पर श्री सत्यनारायण मंदिर कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्यगण सहित कंसारी समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में मंदिर समिति के सदस्यों का विशेष योगदान रहा। गुरु पूर्णिमा पर्व के आयोजन से पूरे मंदिर परिसर में  आध्यात्मिक एवं भक्तिमय वातावरण बना रहा।
    user_तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    Artist औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    14 hrs ago
  • problem pani bahut din se nikal raha h koi samadhan nai hua h
    4
    problem pani bahut din se nikal raha h koi samadhan nai hua h
    user_Ram ji
    Ram ji
    औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    18 hrs ago
  • *डॉक्टर की लापरवाही से हुई प्रसूता और नवजात की मौत, अस्पताल प्रबंधन पर FIR दर्ज* *डॉक्टर की लापरवाही से हुई प्रसूता और नवजात की मौत, अस्पताल प्रबंधन पर FIR दर्ज* *एंकर...*        कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर मे स्थित गौतम अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। करीब ढाई महीने गुजर जाने के बाद अब पुलिस ने निजी अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की है। यह कार्रवाई पीड़िता के पति की शिकायत और जांच के आधार पर की गई है। मिली जानकारी के अनुसार 17 मई 2026 को प्रसव के लिए एक गर्भवती महिला को भानुप्रतापपुर स्थित गौतम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान महिला और उसके नवजात शिशु की मौत हो गई थी। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की थी। मामले में पीड़िता के पति ने भानुप्रतापपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत और प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने गौतम अस्पताल के प्रबंधक डॉ. अनिल गौतम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब पूरे प्रकरण की विस्तृत विवेचना कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले साक्ष्यों और विशेषज्ञों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। *1. बाईट... शेर बहादुर सिंह ठाकुर ( SDOP भानुप्रतापपुर)*
    2
    *डॉक्टर की लापरवाही से हुई प्रसूता और नवजात की मौत, अस्पताल प्रबंधन पर FIR दर्ज*
*डॉक्टर की लापरवाही से हुई प्रसूता और नवजात की मौत, अस्पताल प्रबंधन पर FIR दर्ज*
*एंकर...*       
कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर मे स्थित गौतम अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। करीब ढाई महीने गुजर जाने के बाद अब पुलिस ने निजी अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की है। यह कार्रवाई पीड़िता के पति की शिकायत और जांच के आधार पर की गई है। मिली जानकारी के अनुसार 17 मई 2026 को प्रसव के लिए एक गर्भवती महिला को भानुप्रतापपुर स्थित गौतम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान महिला और उसके नवजात शिशु की मौत हो गई थी। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की थी। मामले में पीड़िता के पति ने भानुप्रतापपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत और प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने गौतम अस्पताल के प्रबंधक डॉ. अनिल गौतम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब पूरे प्रकरण की विस्तृत विवेचना कर रही है।
पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले साक्ष्यों और विशेषज्ञों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
*1. बाईट... शेर बहादुर सिंह ठाकुर ( SDOP भानुप्रतापपुर)*
    user_रोशन मिश्र
    रोशन मिश्र
    भानुप्रतापपुर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    30 min ago
  • *✰छत्तीसगढ़ में अन्नपूर्णा मुहिम सेवा के लिए सम्पर्क सूत्र :✰* 7747945862, 9992600299, 9992600922, 7000503680, 9992600923, 9992600924 *✰छत्तीसगढ़ में अन्नपूर्णा मुहिम सेवा के लिए सम्पर्क सूत्र :✰* 7747945862, 9992600299, 9992600922, 7000503680, 9992600923, 9992600924
    1
    *✰छत्तीसगढ़ में अन्नपूर्णा मुहिम सेवा के लिए सम्पर्क सूत्र :✰*
7747945862, 9992600299, 9992600922,
7000503680, 9992600923, 9992600924
*✰छत्तीसगढ़ में अन्नपूर्णा मुहिम सेवा के लिए सम्पर्क सूत्र :✰*
7747945862, 9992600299, 9992600922,
7000503680, 9992600923, 9992600924
    user_सतभक्ति संदेश
    सतभक्ति संदेश
    Fraternal organization केसकाल, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    16 hrs ago
  • कोड़ेजुंगा बाईपास पेट्रोल पंप के सामने अज्ञात वाहन की चपेट में चार मवेशियों की मौत 31 जुलाई सुबह 9 बजे मिली जानकारी अनुसार कोड़ेजुंगा बाईपास एक पेट्रोल पंप के सामने सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से चार मवेशियों की मौत हो गई। चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह बाईपास पहले भी कई हादसों का गवाह बन चुका है, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था और नियंत्रण के अभाव में दुर्घटनाएं लगातार हो रही हैं। आवारा मवेशियों और तेज रफ्तार वाहनों के कारण सड़क पर आए दिन खतरा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई और स्थायी समाधान की मांग की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और फरार अज्ञात वाहन चालक की तलाश जारी है।
    1
    कोड़ेजुंगा बाईपास पेट्रोल पंप के सामने अज्ञात वाहन की चपेट में चार मवेशियों की मौत
31 जुलाई सुबह 9 बजे मिली जानकारी अनुसार कोड़ेजुंगा बाईपास एक पेट्रोल पंप के सामने सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से चार मवेशियों की मौत हो गई। चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह बाईपास पहले भी कई हादसों का गवाह बन चुका है, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था और नियंत्रण के अभाव में दुर्घटनाएं लगातार हो रही हैं।
आवारा मवेशियों और तेज रफ्तार वाहनों के कारण सड़क पर आए दिन खतरा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई और स्थायी समाधान की मांग की है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और फरार अज्ञात वाहन चालक की तलाश जारी है।
    user_Ashish parihar
    Ashish parihar
    कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.