युवाओं को उत्कृष्ट चिंतन, दृढ़ संकल्प से मिलेगा महान लक्ष्य : डा.सुभि चौधरी उझानी ( बदायूं ) / कंपोजिट विद्यालय असरासी में चल रहे त्रिदिवसीय स्काउट–गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। बच्चों ने तंबुओं का शहर बसाया। भारत कोकिला कंपनी और वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप टोली आल ओवर चैंपियन रही। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी दिलीप कुमार ने कहा कि परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच से जीवन बदल देती है। विशिष्ट अतिथि सीएचसी मेडीकल आफीसर असरासी डा. सुभि चौधरी स्काउटिंग का प्रशिक्षण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाकर समाज और राष्ट्र के लिए उपयोगी नागरिक तैयार कर रहा है। पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि युवाओं में हर कार्य को संभव कर दिखाने की श्रेष्ठ सामर्थ्य निहित है। उत्कृष्ट चिंतन, दृढ़ संकल्प के साथ युवा आगे बढ़ रहे हैं। ब्लाक व्यायाम शिक्षक मुकेश कुमार यादव ने परिणामों की घोषणा की। स्काउट वर्ग में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप टोली प्रथम, पृथ्वीराज चौहान टोली द्वितीय, डा.भीमराव आंबेडकर और चंद्र शेखर आजाद टोली तृतीय स्थान पर रही। जबकि गाइड वर्ग में भारत कोकिला कंपनी प्रथम, मीराबाई कंपनी द्वितीय और कल्पना चावला कंपनी तृतीय स्थान पर रही। स्काउट प्रशिक्षक नंदराम शाक्य, वरिष्ठ शिक्षक सुनील कुमार, वसुंधरा शर्मा, संतोष कुमार शर्मा निर्णायक रहे। विजेता टोलियों को मुख्य अतिथि दिलीप कुमार, विशिष्ट अतिथि डा. सुभि चौधरी, प्रधानाध्यापक राष्ट्रपति शिक्षक सम्मान प्राप्त डा.जुगल किशोर ने विजेता टोलियों के टोली नायकों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। वरिष्ठ शिक्षक कृष्ण पाल शाक्य ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर डीपी सिंह, इंदल सिंह, भानु यादव, रूबी शर्मा, बल्गा इंटल सुमन, अवनीश सक्सेना, अनिल कुमार शर्मा, अल्पेश वैश्य, तराना सुजाअत आदि मौजूद रहीं। संचालन डा.जुगल किशोर ने किया।

- युवाओं में है हर संभव कार्य कर दिखाने की श्रेष्ठ सामर्थ्य : दिलीप युवाओं को उत्कृष्ट चिंतन, दृढ़ संकल्प से मिलेगा महान लक्ष्य : डा.सुभि चौधरी बदायूं : कंपोजिट विद्यालय असरासी में चल रहे त्रिदिवसीय स्काउट–गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। बच्चों ने तंबुओं का शहर बसाया। भारत कोकिला कंपनी और वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप टोली आल ओवर चैंपियन रही। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी दिलीप कुमार ने कहा कि परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच से जीवन बदल देती है। विशिष्ट अतिथि सीएचसी मेडीकल आफीसर असरासी डा. सुभि चौधरी स्काउटिंग का प्रशिक्षण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाकर समाज और राष्ट्र के लिए उपयोगी नागरिक तैयार कर रहा है। पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि युवाओं में हर कार्य को संभव कर दिखाने की श्रेष्ठ सामर्थ्य निहित है। उत्कृष्ट चिंतन, दृढ़ संकल्प के साथ युवा आगे बढ़ रहे हैं। ब्लाक व्यायाम शिक्षक मुकेश कुमार यादव ने परिणामों की घोषणा की। स्काउट वर्ग में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप टोली प्रथम, पृथ्वीराज चौहान टोली द्वितीय, डा.भीमराव आंबेडकर और चंद्र शेखर आजाद टोली तृतीय स्थान पर रही। जबकि गाइड वर्ग में भारत कोकिला कंपनी प्रथम, मीराबाई कंपनी द्वितीय और कल्पना चावला कंपनी तृतीय स्थान पर रही। स्काउट प्रशिक्षक नंदराम शाक्य, वरिष्ठ शिक्षक सुनील कुमार, वसुंधरा शर्मा, संतोष कुमार शर्मा निर्णायक रहे। विजेता टोलियों को मुख्य अतिथि दिलीप कुमार, विशिष्ट अतिथि डा. सुभि चौधरी, प्रधानाध्यापक राष्ट्रपति शिक्षक सम्मान प्राप्त डा.जुगल किशोर ने विजेता टोलियों के टोली नायकों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। वरिष्ठ शिक्षक कृष्ण पाल शाक्य ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर डीपी सिंह, इंदल सिंह, भानु यादव, रूबी शर्मा, बल्गा इंटल सुमन, अवनीश सक्सेना, अनिल कुमार शर्मा, अल्पेश वैश्य, तराना सुजाअत आदि मौजूद रहीं। संचालन डा.जुगल किशोर ने किया।1
- अढ़ौली गांव से युवक का संदिग्धावस्था में हुआ अपहरण, दूसरे दिन बदायूं में मिला, अभी भी होश में नही, सनसनी उझानी,(बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव अढ़ौली से बीती आधी रात के बाद बाइक सवार एक युवक को नशा सुंघा कर उसका अपहरण कर अपने साथ ले गए। मंगलवार की सुबह अर्द बेहोशी हालत में आए युवक के फोन कॉल पर परिजन उसे खोजते हुए बदायूं क्षेत्र के गांव पहुंचे जहां वह युवक परिजनों को मिल गया। परिजन युवक को घर ले आए और अब परिजन युवक के होश में आने पर हकीकत के आधार पर पुलिस को सूचना देने की बात कह रहे हैं। अपहरण की इस वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। गांव अढ़ौली के प्रधान पोपीराम का भतीजा अंकित पुत्र लाखन बीती आधी रात अपने टैकटर से आलू ढोने के बाद अपने पिता के साथ घर वापस लौटा था और फिर खाना खा-पीकर सोने चला गया। परिजनों ने बताया कि रात लगभग दो बजे के करीब ट्राली में खटपट की आवाज सुन कर अंकित घर का दरवाजा खोल कर बाहर निकला फिर घर के अंदर नही पहुंच सका। इस बीच अन्य परिजनों की आंख खुली तब घर का दरवाजा खुला देख परिजनों ने बाहर आकर देखा मगर कोई नजर नही आया तब उनका ध्यान अंकित की ओर गया लेकिन अंकित घर पर मौजूद नही था जिससे परिजनों में कोहराम मच गया और उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी। बताते हैं कि मंगलवार की तड़के अंकित का फोन परिजनों के पास आया और उसने बताया कि वह बदमाशों के चुंगल से छूट कर बदायूं के गांव भगवतीपुर के पास है। इस सूचना पर परिजन उसे खोजते हुए भगवतीपुर पहुंचे जहां अंकित अर्द बेहोशी हालत में पड़ा मिल गया जिससे परिजन उसे घर ले आए। इस मामले में जानकारी करने पर ग्राम प्रधान ने बताया कि अंकित ने सिर्फ इतना बताया है कि जब वह घर से बाहर गया था तभी कुछ लोग नजर आए और उन्होंने उसके सिर पर कपड़ा डाल दिया इसके बाद उसे होश नही रहा। परिजनों का कहना है कि अंकित अभी पूरी तरह से होश में नही है होश में आने पर पूरी जानकारी करके पुलिस को सूचना दी जाएगी फिर भी सकरी जंगल हल्का के दरोगा को घटना से अवगत करा दिया गया है। इस मामले में जानकारी करने पर प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि उनके पास अपहरण की सूचना नही है।1
- Post by Farman Saifi2
- उझानी(बदायूं)। नगर के मोहल्ला गंज शाहिद के रेलवे क्रॉसिंग के समीप से बीती रात उझानी क्षेत्र में सक्रिय वाहन चोर एक व्यक्ति का ट्रैक्टर ट्राली चोरी कर अपने साथ ले जाने में सफल हो गए। ट्रैक्टर ट्राली बुर्रा रोड पर जाते वक्त एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। मौहल्ला गंजशहीदा के रेलवे क्रॉसिंग स्थित नई बस्ती निवासी नरेश पाल उर्फ भूरे पुत्र बेचेलाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में लिखा है कि उसने अपना ट्रैक्टर ट्राला बीती रात लगभग आठ बजे कार्य निपटाने के बाद रेलवे क्रॉसिंग स्थित मंदिर के पास खड़ा कर दिया था और वह खाना खाने घर पर चला गया था। भूरे ने बताया कि खाना खाने के बाद करीब 10:00 बजे ट्रैक्टर खड़े होने वाले स्थान पर आया था जहां से उसका ट्रैक्टर नदारद मिला तब उसे एहसास हुआ कि इसका ट्रैक्टर ट्राला चोरी हो गया है। भूरे ने बताया कि उसने अपने ट्रैक्टर ट्राली को काफी तलाश किया और पूरी रात इधर-उधर ट्रैक्टर की तलाश करता रहा लेकिन ट्रैक्टर ट्राली ना मिला तब मंगलवार की सुबह उसने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पीड़ित ने बताया कि इसका ट्रैक्टर वाला उझानी कादरचौक रोड पर एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कादरचौक जाते हुए कैद हुआ है। इस मामले में जानकारी करने पर प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर चोरी की सूचना उन्हें मिली है जिस पर जांच कर रहे हैं की ट्रैक्टर चोरी हुआ है या फाइनेंस का कोई मामला है।1
- अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी क्षेत्र में खैर बाईपास स्थित महिंद्रा एजेंसी के सामने सोमवार को तेज रफ्तार डंपर ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। वहीं डंपर को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है।1
- बदायूं के थाना बिसौली के अंतर्गत एक गांव की पीड़िता को घर में कुछ लोगों ने अश्लील हरकतों के साथ पकड़ लिया वीरता जब शिकायत करने थाने पहुंची तो वहां उसकी कोई सुनवाई न होने पर पिता ने बदायूं पहुंचकर एसपी के सामने पेश कर अपनी आप बीती मीडिया करनी और एसपी को सुने सुन पीड़िता का बयान ज्यादा से ज्यादा तक शेयर करें इससे इस तरह की घटनाओं पर और आरोपियों पर लगाम लगाई जा सके1
- मुरादाबाद, यूपी: Karni Sena के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेंद्र राणा और एक डॉक्टर के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। दोनों के बीच कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक-दूसरे को कई थप्पड़ जड़ दिए। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि मामला Moradabad का है।1
- अलीगढ़ के थाना गांधी पार्क क्षेत्र स्थित छर्रा अड्डा पुल के नीचे शनिवार देर रात दो नकाबपोश बदमाशों ने एक मोबाइल शोरूम में घुसकर तमंचे के बल पर करीब 2.24 लाख रुपये लूट लिए। घटना उस समय हुई जब शोरूम मालिक दुकान बंद कर रहे थे। बदमाशों ने उन्हें धमकाकर कैश लेकर फरार हो गए। पूरी वारदात शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। सूचना मिलते ही सीओ द्वितीय और थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।1