*इंदौर में जनगणना-2027 के सफल संचालन के लिए जिला स्तर के द्वितीय चरण का प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ शुरू* ( रामकृष्ण सेलिया इंदौर मध्य प्रदेश से ) *एक मई से 30 मई 2026 तक होगा मकानों की सूचीकरण एवं भवन गणना का कार्य* *अधिकारियों को बताए गए गणना के तौर-तरीके* इंदौर, 11 मार्च 2026 भारत की जनगणना-2027 के सफल संचालन और प्रभावी पर्यवेक्षण के लिए इंदौर जिले में व्यापक तैयारियां जारी है। जनगणना के कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों को विभिन्न चरणों में लगातार प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी सिलसिले में आज बुधवार से द्वितीय चरण का जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। यह प्रशिक्षण कलेक्टर कार्यालय स्थित ई-दक्ष केंद्र सेटेलाइट भवन में आयोजित हो रहा है। इस प्रशिक्षण में अधिकारियों को जनगणना से जुड़ी विभिन्न प्रक्रियाओं और तकनीकी व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में बताया गया कि जनगणना-2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 1 मई से 30 मई 2026 तक किया जाएगा। इस चरण में जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर भवनों और परिवारों से संबंधित प्रारंभिक जानकारी एकत्रित की जाएगी। जनगणना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय और ग्रामीण स्तर पर चार्ज अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इन अधिकारियों को जिला स्तर पर प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है, ताकि जनगणना की पूरी प्रक्रिया को सुव्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से संचालित किया जा सके।/प्रदेश टुडे अपडेट प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी श्रीमती निशा डामोर, वरिष्ठ जिला योजना अधिकारी श्री माधव बेंडे सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। /प्रदेश टुडे अपडेट जनगणना के जिला प्रभारी श्री सूरज बडगे ने प्रतिभागियों को सीएमएमएस (जनगणना प्रबंधन एवं मॉनिटरिंग प्रणाली) पोर्टल के माध्यम से हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण दिया। उन्होंने जिला जनगणना हस्तपुस्तिका, ग्राम निर्देशिका/नगर निर्देशिका अनुसूची तथा संपूर्ण प्रक्रिया प्रवाह के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों की सूची को एक्सेल शीट के माध्यम से पोर्टल पर अपलोड करने तथा उनके नियुक्ति आदेश जारी करने की प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से बताया गया।

- महाकुंभ मेले में माला बेचने वाली वायरल गर्ल मोनालिसा ने अपने घर वालों की मर्जी के खिलाफ़ की तिरवनंतपुरम जाकर पुलिस सुरक्षा में अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान के साथ शादी, साथ अपने घर वालों से सुरक्षा की मांग की, वहीं मोनालिसा को फिल्मों में रोल देने वाले डॉयरेक्टर मनोज मिश्रा ने इसे लव जिहाद कहा।1
- 💥 बड़ी खबर 💥 महाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा भोसले ने आखिरकार अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों ने 11 मार्च 2026 को केरल की राजधानी Thiruvananthapuram में पुलिस सुरक्षा के बीच मंदिर में सात फेरे लिए। बताया जा रहा है कि मोनालिसा के पिता जय सिंह भोसले इस अंतरधार्मिक रिश्ते के खिलाफ थे। संभावित विरोध और सुरक्षा को देखते हुए इस जोड़े ने पहले तम्पानूर पुलिस स्टेशन में शरण ली और सुरक्षा की मांग की। जोड़े का कहना है कि देश के कई हिस्सों में उनके रिश्ते का विरोध हो सकता था, इसलिए उन्होंने केरल को अपने लिए एक “सुरक्षित स्थान” के रूप में चुना। सूत्रों के अनुसार शादी के दौरान M. V. Govindan और मंत्री V. Sivankutty सहित कुछ स्थानीय नेता भी मौजूद रहे। अब इस शादी को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है— कोई इसे प्यार की जीत बता रहा है, तो कोई लव जिहाद का मुद्दा उठाकर सवाल खड़े कर रहा है। 📌 फिलहाल यह शादी पूरे देश में चर्चा का विषय बन गई है। मोनालिसा ने पिछले दिनों "द डायरी ऑफ मणिपुर" फिल्म में काम किया था। इसके डायरेक्टर सनोज मिश्रा का कहना है- मोनालिसा लव जिहाद का शिकार हो गई है। मोनालिसा के लिए एक टीचर रखा था, वह टीचर ही दगाबाज निकल गया।1
- चित्तोड़ रतलाम के रेल मार्ग का 85% दोहरी कारण हुआ पूरा 120 km की गति से ट्रायल रन हुआ सफल अब मालगाड़ी और पैसेंजर गाड़ियां दौड़ पाएंगी ईस ट्रैक् पर जानकारी दीं पी आर ओ रेलवे मुकेश पांडे ने1
- इस वीडियो को इतना शेयर करें कि यह वीडियो पुस्तक छापने वाले तक पहुंच जाए1
- Post by Vishal Jadhav1
- इंदौर जिले के महू के मानपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवलीपुरा स्थित एक फार्म हाउस पर छापा मारा। इंदौर ग्रामीण एसपी के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने 14 जुआरियों को गिरफ्तार किया, जबकि करीब 10 लोग मौके से फरार हो गए। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 13 लाख 76 हजार रुपये की नकदी और दो कारें भी जब्त की हैं। बताया जा रहा है कि पकड़े गए आरोपी धार, बड़वानी और कुक्षी क्षेत्र के व्यापारी और रसूखदार लोग हैं। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है और फार्म हाउस मालिक की भूमिका की भी जांच की जा रही है।1
- महू..........इंदौर मानपुर थाने से कुछ ही दूरी पर बने एक फार्म हाऊस पर चल रहा था लाखों का जुआ , इंदौर आई जी की स्पेशल टीम ने दी दबिज 18, जुआरियों को पकड़ा 5, हुए फरार , 13, लाख नगद 30, मोबाईल दो कार के साथ ताश की गड्डी की जप्त, इंदौर , देवास, धार , बड़वानी , खरगोंद , उज्जैन, अलीराजपुर, गुजरात के बड़े बड़े जुआरी आकर खेल रहें थे जुआ , डिप्टी कलेक्टर के फार्म हाऊस का केयर टेकर रंजित जाट खिलवा रहा था जुआ , मानपुर थाना क्षैत्र के ग्राम रामपुरिया स्थित अवलीपुरा में बना है फार्म हाऊस,1
- देश में रसोई गैस यानी LPG सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी देखने को मिली है, जिससे आम लोगों के बजट पर असर पड़ रहा है। हाल ही में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी की गई है। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊर्जा की बढ़ती कीमतें और वैश्विक राजनीतिक हालात माने जा रहे हैं। दरअसल भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा विदेशों से आयात करता है। ऐसे में जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल और गैस महंगे होते हैं तो उसका सीधा असर भारत में भी दिखाई देता है। खासतौर पर मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और तेल आपूर्ति को लेकर अनिश्चितता के कारण वैश्विक बाजार में कीमतों पर दबाव बना हुआ है। सरकार का कहना है कि यह बढ़ोतरी अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती लागत की वजह से हुई है। हालांकि सरकार ने यह भी कहा है कि देश में फिलहाल गैस की आपूर्ति सामान्य है और लोगों को किसी तरह की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। ऊर्जा क्षेत्र के जानकारों के मुताबिक भारत के पास फिलहाल करीब 15 से 20 दिनों का LPG भंडार मौजूद रहता है और लगातार आयात के जरिए आपूर्ति बनाए रखी जाती है। इसलिए फिलहाल किसी बड़े संकट की स्थिति नहीं मानी जा रही, लेकिन अगर अंतरराष्ट्रीय हालात लंबे समय तक तनावपूर्ण बने रहते हैं तो आने वाले समय में कीमतों पर असर पड़ सकता है। गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी का असर सीधे आम लोगों की रसोई पर पड़ता है और यही वजह है कि देशभर में इस मुद्दे पर चर्चा तेज हो गई है।1