अफसर नहीं, पहले जिम्मेदार पिता, सुकमा एसडीएम ने खुद सिंगल विंडो पहुंचकर बनवाया 1 वर्षीय बेटी का बाल आधार अफसर नहीं, पहले जिम्मेदार पिता, सुकमा एसडीएम ने खुद सिंगल विंडो पहुंचकर बनवाया 1 वर्षीय बेटी का बाल आधार सुकमा/ अनुविभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम) सुकमा श्री सूरज कश्यप ने एक जिम्मेदार पिता और सजग अधिकारी के रूप में प्रेरक मिसाल पेश की है। उन्होंने सुकमा स्थित सिंगल विंडो सेंटर पहुंचकर अपनी एक वर्षीय नन्हीं बेटी का 'बाल आधार' पंजीकरण करवाया। एक प्रशासनिक पद पर रहते हुए आम नागरिक की तरह केंद्र पहुंचकर बेटी का नामांकन कराना यह संदेश देता है कि बच्चों की पहचान का पंजीकरण शुरुआती उम्र में ही कराना कितना आवश्यक और महत्वपूर्ण है। एसडीएम श्री कश्यप की इस पहल ने जिले की प्रशासनिक व्यवस्था की पारदर्शिता और सुगमता को भी रेखांकित किया। सिंगल विंडो काउंटर पर बिना किसी रुकावट और बेहद सुगम प्रक्रिया के साथ पंजीकरण पूरा हुआ। यह सुखद अनुभव दर्शाता है कि जिले के सेवा केंद्र आम जनता के लिए कितने नागरिक-हितैषी, सहज और प्रभावी तरीके से काम कर रहे हैं, जहां कतार में खड़े हर व्यक्ति को त्वरित सेवाएं मिल रही हैं। इस अवसर पर जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की कि वे अपने छोटे बच्चों का बाल आधार अवश्य बनवाएं, ताकि भविष्य में उन्हें पहचान पत्र और सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने में कोई असुविधा न हो। एसडीएम द्वारा खुद आगे आकर अपनी बेटी का नामांकन कराने की इस पहल की पूरे जिले में सराहना हो रही है, जिससे प्रेरित होकर अन्य अभिभावक भी अपने बच्चों के समय पर आधार पंजीयन के प्रति जागरूक हो रहे हैं।

- साइबर जागृति अभियान के तहत वीराभट्टी एवं गोलापल्ली में ग्रामीणों को किया गया साइबर अपराध से बचाव हेतु जागरूक1
- अपडेट-- आज दिनांक 26/8/2026 जिला पंचायत उपाध्यक्ष महेश कुंजाम गंजेनार कन्या आश्रम दोपहर 1:00 बजे पंहुचे और आश्रम के सामने धरना-प्रदर्शन मे बैठे, 6 घंटा 6 :00 बजे तक आश्रम के सामने बैठे रहे सभी अधिकारियो इसकी जानकारी दी लेकिन कोई अधिकारी बातचीत करने नही पहुंचा, इससे साबित होता है कि बच्चो के भविष्य कोई चिन्ता ही नही है, कल दिनांक 27 तारीख को कार्यकर्ताओ के साथ ब्लाॅक मुख्यालय मे स्थित शिक्षा विभाग कार्यालय के सामने घेराव धरना-प्रदर्शन करने जा रहे है, शिक्षा विभाग सहित जिम्मेदार अधिकारियो से जवाब मांगेंगे। इस धरना-प्रदर्शन मे आप सभी छात्र नौजवान, छात्र हित की लड़ाई पर शामिल होकर साथ दे। छात्रो को पढ़ाई के लिए न्याय देने एकजुट होकर संघर्ष करे।1
- दिवंगत आरक्षक के परिवार को मिला 1 करोड़ का बीमा चेक... दंतेवाड़ा में दिवंगत पुलिसकर्मी के परिवार को एसबीआई ने बड़ी आर्थिक सहायता दी है। सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले आरक्षक अनिल नाग के परिवार को एक करोड़ रुपये का बीमा चेक सौंपा गया। एसबीआई की ओर से यह राशि पुलिस सैलरी पैकेज के तहत बीमा सहायता के रूप में दी गई है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक लोकेश कुमार रामटेके ने चेक प्रदान किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह समेत पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। दिवंगत आरक्षक के परिवार ने बैंक और पुलिस विभाग के सहयोग के लिए आभार जताया।1
- छत्तीसगढ़ के नारायणपुर के सड़क को लेकर आप पार्टी ने किया अंतागढ़ में चक्का जाम 🔺नारायणपुर /अंतागढ़ की खबर छत्तीसगढ़ के नारायणपुर के सड़क को लेकर आप पार्टी ने किया अंतागढ़ में चक्का जाम1
- फरसगांव में धूमधाम से निकला जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, तिरंगे ने दिया एकता का संदेश Kondagaon : फरसगांव में धूमधाम से निकला जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, तिरंगे ने दिया एकता का संदेश1
- कोंडागांव: रायपुर गोंडवाना भवन में सर्व आदिवासी समाज की उच्च स्तरीय बैठक, संगठन, शिक्षा और एकता पर हुआ मंथन रायपुर के गोंडवाना भवन में सर्व आदिवासी समाज की उच्च स्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठन, शिक्षा, सामाजिक एकता, सांस्कृतिक विरासत, रूढ़िजन्य परंपराओं के संरक्षण और समाज के सर्वांगीण विकास को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई। युवाओं से संस्कृति एवं परंपराओं को समझने और समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। साथ ही UCC जैसे महत्वपूर्ण विषय पर जागरूकता, तथ्यात्मक जानकारी और शांतिपूर्ण संवाद के साथ समाज की संवैधानिक एवं सांस्कृतिक पहचान के संरक्षण पर जोर दिया गया।1
- नरहरपुर पुलिस ने 14 लीटर महुआ शराब के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार 27 अगस्त शाम साढ़े 5 बजे जिला पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी अनुसार,उजियारा अभियान के तहत नरहरपुर पुलिस ने,अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग अलग मामलों में, कुल 14 लीटर देशी महुआ शराब जब्त की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, सुखचंद कोर्राम उम्र 37 वर्ष पिता बिरझू राम,निवासी कुसुमपानी के कब्जे से 7 लीटर तथा, यशवंत कुजाम उम्र 32 वर्ष पिता दयाराम कुंजाम, निवासी मण्डरादरहा के कब्जे से 7 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। यह कार्रवाई थाना प्रभारी सोमेश सिंह बघेल के नेतृत्व में की गई। टीम में प्रधान आरक्षक,खेमराज नेताम, संध्यालाल मंडावी, आरक्षक धर्मेन्द्र साहू, रामनाथ ध्रुव, नीलेश निषाद, राहुल जाटव, महिला आरक्षक पूर्णिमा मरकाम और महिला सैनिक महेश्वरी नाग शामिल रहे।1
- सड़क मरम्मत में लापरवाही पर PWD सख्त,ठेकेदार शेख फारुख के खिलाफ कार्रवाई।1