पुलिस ने छह जुआरियों को किया गिरफतार मालफड से ढाई हजार बरामद *थाना राजापुर पुलिस टीम द्वारा 06 जुआरियों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया* *मालफड़ से 2610/- रूपए व 52 अदद तास पत्ता, जामा तलाशी से 1540/- रुपए बरामद।* पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में प्रभारी निरीक्षक राजापुर लाखन सिंह के मार्गदर्शन में उ0नि0 बृजबिहारी व उनकी टीम द्वारा 06 अभियुक्तों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया। थाना राजापुर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त 1.राजेश पुत्र बेला रैदास 2.लवकुश पुत्र जवाहरलाल 3.वीरभान पुत्र धर्मराज 3.संतोष पुत्र इन्द्रकरण 4.हरिश्चन्द्र पुत्र रामविलाश 5.रामदयाल पुत्र हरछटिया निवासीगण सरावलमाफी थाना राजापुर जनपद चित्रकूट को ताश के पत्तों में हारजीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुये गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से मालफड़ से 2610/- रूपए व 52 अदद तास पत्ता, जामा तलाशी से 1540/- रुपए बरामद किए गए। *गिरफ्तार करने वाली टीम का नाम-* 1.उ0नि0 बृजबिहारी 2.आरक्षी शुभम मिश्रा 3.आरक्षी शाकिर अली 4.मनीष यादव
पुलिस ने छह जुआरियों को किया गिरफतार मालफड से ढाई हजार बरामद *थाना राजापुर पुलिस टीम द्वारा 06 जुआरियों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया* *मालफड़ से 2610/- रूपए व 52 अदद तास पत्ता, जामा तलाशी से 1540/- रुपए बरामद।* पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में प्रभारी निरीक्षक राजापुर लाखन सिंह के मार्गदर्शन में उ0नि0 बृजबिहारी व उनकी टीम द्वारा 06 अभियुक्तों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया। थाना राजापुर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त 1.राजेश पुत्र बेला रैदास 2.लवकुश पुत्र जवाहरलाल 3.वीरभान पुत्र धर्मराज 3.संतोष पुत्र इन्द्रकरण 4.हरिश्चन्द्र पुत्र रामविलाश 5.रामदयाल पुत्र हरछटिया निवासीगण सरावलमाफी थाना राजापुर जनपद चित्रकूट को ताश के पत्तों में हारजीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुये गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से मालफड़ से 2610/- रूपए व 52 अदद तास पत्ता, जामा तलाशी से 1540/- रुपए बरामद किए गए। *गिरफ्तार करने वाली टीम का नाम-* 1.उ0नि0 बृजबिहारी 2.आरक्षी शुभम मिश्रा 3.आरक्षी शाकिर अली 4.मनीष यादव
- 258 लोगों की हुई जांच, 98 को मिले चश्मा ,12 मरीज मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित इटवा गांव में विशाल नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन - 258 लोगों की हुई जांच, 98 को मिले चश्मा ,12 मरीज मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित चित्रकूट, 11 मई। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकास पथ सेवा संस्थान द्वारा सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय जानकीकुंड के सहयोग से रामनगर ब्लॉक के इटवा गांव के शिव बाबा मंदिर परिसर में सोमवार को विशाल नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों ने पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ लिया। शिविर के साथ इस अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को शीतल पेयजल हेतु निशुल्क प्याऊं का उद्घाटन भी नगर पालिका परिषद चित्रकूट धाम कर्वी के सभासद शंकर प्रसाद यादव के द्वारा किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने कुल 258 लोगों की नेत्र जांच की, जिसमें 98 लोगों को निशुल्क चश्मा वितरित किए गए,12 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। वहीं 118 लोगों को आई ड्रॉप वितरित की गई। जिन बुजुर्गों को चश्मा मिला और जिन्हें ऑपरेशन के लिए जानकीकुंड ले जाया गया वे बेहद प्रफुल्लित नजर आए और युवा समाजसेवी कैंप के आयोजक पद्मेंद्र त्रिपाठी को आशीर्वाद दिया। शिविर में सैकड़ों बच्चों सहित बुजुर्ग महिला-पुरुषों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। चिकित्सकों ने बच्चों की काउंसलिंग करते हुए स्वच्छता, संतुलित पोषण एवं आंखों की देखभाल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। इस दौरान विकास पथ सेवा संस्थान की ओर से पूर्व माध्यमिक विद्यालय देउंधा के छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों को निःशुल्क ग्लूकोन-डी एवं वाटिका कोकोनट ऑयल का वितरण भी किया गया। प्रधानाध्यापिका श्रीमती रामेश्वरी देवी,श्रीमती रचना द्विवेदी ओम प्रकाश यादव भी मौजूद रहे। जानकीकुंड ट्रस्ट के निदेशक डॉ. इलेश जैन के निर्देशन में जिला कार्यक्रम समन्वयक बालकृष्ण तिवारी , उमाशंकर शुक्ल, विनय यादव, बृजेश यादव, दिलीप कुमार एवं संतोष मिश्रा सहित चिकित्सकीय टीम ने ग्रामीणों की नेत्र जांच कर जरूरतमंदों को निःशुल्क चश्मे और दवाएं वितरित कीं। साथ ही मोतियाबिंद ग्रसित मरीजों को ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। सभासद शंकर प्रसाद यादव ने सुदूर ग्रामीण अंचल में विकास पथ सेवा संस्थान द्वारा आयोजित शिविर आयोजन के लिए डा. प्रभाकर सिंह व संयोजक पद्मेंद्र त्रिपाठी के सेवा भाव की प्रशंसा करते हुए आगे भी मानव सेवा जारी रखने की अपेक्षा की है। कहा कि क्षेत्र में गरीब, असहाय व बुजुर्गों को नेत्र ज्योति देने का यह पुनीत कार्य बहुत ही सराहनीय है इटवा गांव के प्रसिद्ध शिव बाबा मंदिर परिसर में आयोजित शिविर को लेकर क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। डॉ. प्रभाकर सिंह ने कहा कि बच्चों का स्वास्थ्य और शिक्षा किसी भी समाज की सबसे बड़ी पूंजी होती है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण बेहद जरूरी है, जिससे प्रारंभिक स्तर पर ही बीमारियों की पहचान कर समय रहते उपचार किया जा सके। उन्होंने कहा कि विकास पथ सेवा संस्थान आगे भी स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में लगातार कार्य करता रहेगा। कार्यक्रम में राजाराम राजपूत शारदा प्रसाद पाल, शिवदास योगी नारायण राजाराम बद्री विशाल शिव शंकर रामकलेश बृजमोहन सूर्यकांत त्रिपाठी सूर्यकांत त्रिपाठी अरुण सिंह छितानी विकास मिश्रा तीरथ पाल शुभम मिश्रा प्रकाश पांडेय सुनील गुप्ता संत रामबाबू दास छोटेलाल बाबा समेत बड़ी संख्या में अभिभावक एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। अंत में संयोजक पदमेन्द त्रिपाठी ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।3
- घर में घुसकर बलात्कार हत्या का प्रयास व जान से मारने की धमकी का आरोपी गिरफ्तार *थाना मऊ पुलिस टीम घर में घुसकर बलात्कार,हत्या का प्रयास,गाली गलौच,मारपीट एवं जान से मारने की धमकी के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार* पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी मऊ फहद अली के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मऊ श्रीप्रकाश यादव के मार्गदर्शन में उ0नि0 राहुल पाण्डेय व उनकी टीम द्वारा घर में घुसकर बलात्कार,हत्या का प्रयास,गाली गलौच,मारपीट एवं जान से मारने की धमकी के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। *संक्षिप्त विवरण-* उल्लेखनीय है कि दिनांक 26.04.2026 को एक वादिया द्वारा थाना मऊ में सूचना दी गयी कि अभियुक्त 1.बडाभईया उर्फ रामअवतार पुत्र नंदलाल यादव 2.मुन्नी यादव पुत्र अयोध्या प्रसाद 3.बुआ का लडका नाम अज्ञात निवासीगण भौटी का पुरवा मजरा खण्डेहा थाना मऊ द्वारा आवेदिका के घर में घुसना बडाभईया उपरोक्त द्वारा आवेदिका की साडी खोलकर जमीन पर पटक देना, अश्लील हरकत करना ,बीच बचाव करने आये सास ससुर से गाली गलौच मारपीट ,जान से मारने की धमकी देना एवं पति की गर्दन दबाकर जान से मारने का प्रयास करना सूचना पर थाना मऊ में मु0अ0स0 133/26 धारा 75(1),76,110,115(2),333,351(3),352 बीएनएस एवं 3(2)5 एससी एसटी एक्ट बनाम अभियुक्तगण उपरोक्त पंजीकृत किया गया। पीड़िता का बयान अन्तर्गत धारा 183 बीएनएसएस के तहत मुकदमा उपरोक्त में अभियुक्त बडाभईया उपरोक्त के विरुद्ध धारा 64(1) की बढ़ोतरी की गयी। आज दिनाँक 11.05.2026 को उ0नि0 राहुल पाण्डेय व उनकी टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0स0 133/26 धारा 64(1),110,115(2),333,351(3),352 बीएनएस एवं 3(2)5 एससी एसटी एक्ट के आरोपी अभियुक्त बडाभईया उर्फ रामअवतार उपरोक्त को अभियुक्त के घर भौटी का पुरवा मजरा खण्डेहा थाना मऊ से गिरफ्तार किया गया। *गिरफ्तार करने वाली टीम-* 1.उ0नि0 राहुल पाण्डेय 2.आरक्षी नंदलाल1
- उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में पति की बेरुखी और खर्च न देने के कारण एक साल से मायके में रह रही महिला की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इस दुखद घटना के बाद भी पति उसे देखने तक नहीं आया, जिससे उनके तीन मासूम बच्चे अनाथ हो गए।2
- मध्य प्रदेश के सीहोर स्थित क्रिसेंट वाटर पार्क में लड़कियों से छेड़छाड़ करने पर कुछ लड़कों की जमकर पिटाई की गई। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।1
- मध्य प्रदेश के सतना में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत बनी सड़कों को तुरंत बाद फिर से खोद दिया जाता है। मरम्मत और खुदाई के इस अजीबोगरीब चक्र से जनता परेशान है और भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं। लोग नगर निगम व नेताओं के बीच तालमेल की कमी पर सवाल उठा रहे हैं।1
- सतना के निवासी जो अपने घर में स्टील रेलिंग लगवाना चाहते हैं, वे संपर्क कर सकते हैं। इच्छुक व्यक्ति दिए गए नंबर 9302180087 पर सीधे बात कर सकते हैं।1
- अतर्रा के निवासियों के लिए घर बैठे काम करने का सुनहरा अवसर आया है। इच्छुक लोग दिए गए WhatsApp नंबर पर 'YES' लिखकर भेजकर विस्तृत जानकारी पा सकते हैं।1
- उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में तालाब खुदाई को लेकर बड़ा घोटाला सामने आया है। एक भाजपा नेता ने लघु सिंचाई विभाग पर करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से शिकायत की है। इस खुलासे ने जिले में हड़कंप मचा दिया है।2