logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सीवर लाइन ब्लॉक रिजर्व पुलिस लाईन एरिया में पिछले दो महिनों से सीवर लाइन ब्लॉक पडी हुई है कार्यवाही के नाम पर केवल आश्वासन दिया जा रहा है।पुलिस लाईन एरिया के सरकारी आवासों मे सीवर का अपशिष्ट बैक आ रहा है जिसकी वीडियो संलग्न कर रहा हूँ।

4 hrs ago
user_Jitendra singh
Jitendra singh
सवाई माधोपुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
4 hrs ago

सीवर लाइन ब्लॉक रिजर्व पुलिस लाईन एरिया में पिछले दो महिनों से सीवर लाइन ब्लॉक पडी हुई है कार्यवाही के नाम पर केवल आश्वासन दिया जा रहा है।पुलिस लाईन एरिया के सरकारी आवासों मे सीवर का अपशिष्ट बैक आ रहा है जिसकी वीडियो संलग्न कर रहा हूँ।

More news from Madhya Pradesh and nearby areas
  • कूनो नेशनल पार्क से लापता हुई मादा चीता निर्वा,एक सप्ताह से लापता,न लोकेशन मिली न सैटेलाइट सिग्नल
    1
    कूनो नेशनल पार्क से लापता हुई मादा चीता निर्वा,एक सप्ताह से लापता,न लोकेशन मिली न सैटेलाइट सिग्नल
    user_SHEOPUR NEWS FIRST
    SHEOPUR NEWS FIRST
    Building society Sheopur, Madhya Pradesh•
    14 hrs ago
  • गंगापुर सिटी इंदरगढ़ माता रानी के पवित्र सावन माह में श्रद्धालुओं ने 108 मी लंबा लहरिया भेंट कर मनाया लहरिया महोत्सव
    1
    गंगापुर सिटी इंदरगढ़ माता रानी के पवित्र सावन माह में श्रद्धालुओं ने 108 मी लंबा लहरिया भेंट कर मनाया लहरिया महोत्सव
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    1 hr ago
  • खटवा देवली में अवैध हथकढ़ शराब के खिलाफ पुलिस की दबिश एक हजार लीटर कच्चा वॉश नष्ट किया, शराब बनाने की भट्ठियां तोड़ी लालसोट । अवैध हथकढ़ शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लालसोट थाना पुलिस ने खटवा देवली गांव में कार्रवाई की। वृत्ताधिकारी लालसोट सत्यनारायण यादव के नेतृत्व में थानाधिकारी लालसोट हरलाल मीणा एवं थानाधिकारी झांपड़ा सतीश कुमार मय जाप्ते के साथ चौकीदारों की ढाणी में दबिश दी। पुलिस टीम ने गांव के बाहर खेतों में अवैध हथकढ़ शराब बनाने के लिए तैयार किए जा रहे कच्चे वॉश को नष्ट किया। कार्रवाई के दौरान करीब 1000 लीटर कच्चा वॉश नष्ट किया गया तथा शराब बनाने के लिए बनाई गई भट्ठियों को तोड़ा गया। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध हथकढ़ शराब बनाने वालों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रखने की बात कही।
    1
    खटवा देवली में अवैध हथकढ़ शराब के खिलाफ पुलिस की दबिश
एक हजार लीटर कच्चा वॉश नष्ट किया, शराब बनाने की भट्ठियां तोड़ी
लालसोट । अवैध हथकढ़ शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लालसोट थाना पुलिस ने खटवा देवली गांव में कार्रवाई की। वृत्ताधिकारी लालसोट सत्यनारायण यादव के नेतृत्व में थानाधिकारी लालसोट हरलाल मीणा एवं थानाधिकारी झांपड़ा सतीश कुमार मय जाप्ते के साथ चौकीदारों की ढाणी में दबिश दी।
पुलिस टीम ने गांव के बाहर खेतों में अवैध हथकढ़ शराब बनाने के लिए तैयार किए जा रहे कच्चे वॉश को नष्ट किया। कार्रवाई के दौरान करीब 1000 लीटर कच्चा वॉश नष्ट किया गया तथा शराब बनाने के लिए बनाई गई भट्ठियों को तोड़ा गया।
पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध हथकढ़ शराब बनाने वालों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रखने की बात कही।
    user_Kamlesh kumar
    Kamlesh kumar
    लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • अवैध हथकड़ शराब के खिलाफ लालसोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई , 1000 लीटर वाश किया नष्ट अवैध हथकढ़ शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1000 लीटर कच्चा वॉश नष्ट लालसोट। अवैध हथकढ़ शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लालसोट पुलिस ने बुधवार को ग्राम खटवा देवली स्थित चौकीदारों की ढाणी में दबिश देकर अवैध शराब बनाने के ठिकानों पर कार्रवाई की। वृताधिकारी लालसोट सत्यनारायण यादव के नेतृत्व में थानाधिकारी लालसोट हरलाल मीणा एवं थानाधिकारी झांपड़ा सतीश कुमार मय जाप्ता ने गांव में दबिश दी। पुलिस टीम ने गांव के बाहर खेतों में अवैध हथकढ़ शराब बनाने के लिए तैयार किया गया करीब 1000 लीटर कच्चा वॉश नष्ट किया। पुलिस टीम ने मौके पर लगी अवैध शराब की भट्टियों को भी तोड़कर नष्ट किया। कार्रवाई के दौरान अवैध शराब निर्माण में प्रयुक्त सामग्री को मौके पर ही नष्ट किया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध शराब एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
    4
    अवैध हथकड़ शराब के खिलाफ लालसोट पुलिस की बड़ी  कार्रवाई , 1000 लीटर वाश किया नष्ट
अवैध हथकढ़ शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1000 लीटर कच्चा वॉश नष्ट
लालसोट। अवैध हथकढ़ शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लालसोट पुलिस ने बुधवार को ग्राम खटवा देवली स्थित चौकीदारों की ढाणी में दबिश देकर अवैध शराब बनाने के ठिकानों पर कार्रवाई की।
वृताधिकारी लालसोट सत्यनारायण यादव के नेतृत्व में थानाधिकारी लालसोट हरलाल मीणा एवं थानाधिकारी झांपड़ा सतीश कुमार मय जाप्ता ने गांव में दबिश दी। पुलिस टीम ने गांव के बाहर खेतों में अवैध हथकढ़ शराब बनाने के लिए तैयार किया गया करीब 1000 लीटर कच्चा वॉश नष्ट किया।
पुलिस टीम ने मौके पर लगी अवैध शराब की भट्टियों को भी तोड़कर नष्ट किया। कार्रवाई के दौरान अवैध शराब निर्माण में प्रयुक्त सामग्री को मौके पर ही नष्ट किया गया।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध शराब एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
    user_पत्रकार  : ‌ प्रकाश सैनी
    पत्रकार : ‌ प्रकाश सैनी
    Advertising agency लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • गोल गांव के शिवालय में गूंजा हर-हर महादेव, भक्तों ने किया सहस्त्र घटाभिषेक गोल के शिवालय में गूंजा हर-हर महादेव लालसोट। ग्राम पंचायत गोल स्थित शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने सहस्त्र घटाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। मंदिर ‘ॐ नमः शिवाय’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंज उठा। पूर्व सरपंच जगराम मीणा, भरत लाल मीणा सहित अन्य भक्तों ने दूध, दही, बेलपत्र, आक व धतूरा अर्पित कर परिवार की सुख-शांति एवं खुशहाली की मंगल कामना की। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
    1
    गोल गांव के शिवालय में गूंजा हर-हर महादेव, भक्तों ने किया सहस्त्र घटाभिषेक
गोल के शिवालय में गूंजा हर-हर महादेव
लालसोट। ग्राम पंचायत गोल स्थित शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने सहस्त्र घटाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। मंदिर ‘ॐ नमः शिवाय’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंज उठा।  पूर्व सरपंच जगराम मीणा, भरत लाल मीणा सहित अन्य भक्तों ने दूध, दही, बेलपत्र, आक व धतूरा अर्पित कर परिवार की सुख-शांति एवं खुशहाली की मंगल कामना की। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_Girdhari lal Sahu
    Girdhari lal Sahu
    लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • श्योपुर:चूल्हा ठंडा, बच्चे भूखे… पति नशे में! रानीपुरा में महिलाओं का ‘ऑपरेशन शराब’..... जहरीली शराब को लेकर महिलाओं का फूटा गुस्सा
    1
    श्योपुर:चूल्हा ठंडा, बच्चे भूखे… पति नशे में! रानीपुरा में महिलाओं का ‘ऑपरेशन शराब’..... जहरीली शराब को लेकर महिलाओं का फूटा गुस्सा
    user_SHEOPUR NEWS FIRST
    SHEOPUR NEWS FIRST
    Building society Sheopur, Madhya Pradesh•
    14 hrs ago
  • गंगापुर सिटी में देश भक्ति सावन पर आधारित तहसील महिला मंडल की महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये
    1
    गंगापुर सिटी में देश भक्ति सावन पर आधारित तहसील महिला मंडल की महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    3 hrs ago
  • निकाय चुनाव में भूमाफियाओं का सफाया कांग्रेस का लक्ष्य: परसादी लालसोट(दोसा)। नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं। बुधवार को लक्ष्मी मैरिज गार्डन में वार्ड 8 के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक पूर्व चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुई। इस दौरान भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए भाजपा के पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष दिनेश जोशी का कार्यकर्ताओं ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। कांग्रेस में शामिल होने के बाद दिनेश जोशी ने कहा कि भाजपा की करनी और कथनी में अंतर है तथा वहां कार्यकर्ताओं की लगातार उपेक्षा हो रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा में कांग्रेस छोड़कर गए लोग ही पार्टी को चला रहे हैं। ऐसे माहौल में उन्हें वापस कांग्रेस में लौटना उचित लगा। जोशी करीब 10 वर्ष पूर्व कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि भाजपा में रहने के दौरान दोनों दलों के बीच का अंतर समझ में आया और अब वह अपने घर कांग्रेस में वापस लौट आए हैं। उन्होंने कहा कि लालसोट का माहौल गंदा कर दिया गया गोलीकांड जैसी घटनाएं हुई है। बेैठक  को संबोधित करते हुए पूर्व चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में भूमाफियाओं का सफाया करना कांग्रेस का प्रमुख लक्ष्य है। उन्होंने आरोप लगाया कि लालसोट में भूमाफियाओं का आतंक और भ्रष्टाचार चरम पर है तथा अधिकारी बेलगाम हैं, जिससे आम जनता परेशान है। उन्होंने 90-ए के नाम पर 3 से 5 लाख रुपए तक की कथित वसूली के आरोप भी लगाए। परसादी लाल मीणा ने कहा कि पार्षदों की कथित खरीद-फरोख्त से लालसोट की राजनीति की छवि खराब हुई है। कांग्रेस का लक्ष्य बिकाऊ संस्कृति को समाप्त कर स्वच्छ राजनीति की स्थापना करना है। उन्होंने कहा कि लालसोट में सुचिता की राजनीति स्थापित करने के लिए कांग्रेस कार्य करेगी। इस दौरान प्रधान नाथूलाल मीणा, युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष दीपक पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष दीपक पुरोहित, कपिल पुरोहित, श्याम सुंदर मिश्रा, सुदीप मिश्रा, दिनेश मिश्रा, टेकचंद मलिया, सिराज मोहम्मद, इरफान खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
    3
    निकाय चुनाव में भूमाफियाओं का सफाया कांग्रेस का लक्ष्य: परसादी
लालसोट(दोसा)। नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं। बुधवार को लक्ष्मी मैरिज गार्डन में वार्ड 8 के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक पूर्व चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुई। इस दौरान भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए भाजपा के पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष दिनेश जोशी का कार्यकर्ताओं ने स्वागत एवं अभिनंदन किया।
कांग्रेस में शामिल होने के बाद दिनेश जोशी ने कहा कि भाजपा की करनी और कथनी में अंतर है तथा वहां कार्यकर्ताओं की लगातार उपेक्षा हो रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा में कांग्रेस छोड़कर गए लोग ही पार्टी को चला रहे हैं। ऐसे माहौल में उन्हें वापस कांग्रेस में लौटना उचित लगा। जोशी करीब 10 वर्ष पूर्व कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि भाजपा में रहने के दौरान दोनों दलों के बीच का अंतर समझ में आया और अब वह अपने घर कांग्रेस में वापस लौट आए हैं। उन्होंने कहा कि लालसोट का माहौल गंदा कर दिया गया गोलीकांड जैसी घटनाएं हुई है। बेैठक  को संबोधित करते हुए पूर्व चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में भूमाफियाओं का सफाया करना कांग्रेस का प्रमुख लक्ष्य है। उन्होंने आरोप लगाया कि लालसोट में भूमाफियाओं का आतंक और भ्रष्टाचार चरम पर है तथा अधिकारी बेलगाम हैं, जिससे आम जनता परेशान है। उन्होंने 90-ए के नाम पर 3 से 5 लाख रुपए तक की कथित वसूली के आरोप भी लगाए।
परसादी लाल मीणा ने कहा कि पार्षदों की कथित खरीद-फरोख्त से लालसोट की राजनीति की छवि खराब हुई है। कांग्रेस का लक्ष्य बिकाऊ संस्कृति को समाप्त कर स्वच्छ राजनीति की स्थापना करना है। उन्होंने कहा कि लालसोट में सुचिता की राजनीति स्थापित करने के लिए कांग्रेस कार्य करेगी।
इस दौरान प्रधान नाथूलाल मीणा, युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष दीपक पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष दीपक पुरोहित, कपिल पुरोहित, श्याम सुंदर मिश्रा, सुदीप मिश्रा, दिनेश मिश्रा, टेकचंद मलिया, सिराज मोहम्मद, इरफान खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
    user_Kamlesh kumar
    Kamlesh kumar
    लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • नेपाल में कुदरत का महा-प्रलय: आसमान से बरसी तबाही, उफनती नदियों ने लील लिए 72 जीवन; चितवन बना श्मशान! विशेष ग्राउंड रिपोर्ट: पहाड़ों से उतरा साक्षात 'काल' नेपाल में कुदरत का महा-प्रलय: आसमान से बरसी तबाही, उफनती नदियों ने लील लिए 72 जीवन; चितवन बना श्मशान! विशेष ग्राउंड रिपोर्ट: पहाड़ों से उतरा साक्षात 'काल' काठमांडू / नई दिल्ली: कुदरत के रौद्र रूप और आसमानी आफत ने नेपाल की धरती पर ऐसी भयंकर तबाही मचाई है कि चारों तरफ सिर्फ चीख-पुकार, बर्बादी और लाशों का मंजर दिखाई दे रहा है। मूसलाधार बारिश और बेकाबू सैलाब ने हंसते-खेलते शहरों और बस्तियों को पलक झपकते ही खंडहर में तब्दील कर दिया। अब तक 72 बेगुनाहों की दर्दनाक मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि दर्जनों लोग अब भी मौत और जिंदगी के बीच सैलाब से जंग लड़ रहे हैं। प्रमुख बिंदु: तबाही का खौफनाक मंजर चितवन में महा-तांडव: अकेले चितवन जिले से अब तक 55 शव बरामद किए जा चुके हैं। प्रशासन के मुताबिक यह आंकड़ा और भी भयावह हो सकता है। तिनके की तरह बहे विशालकाय पुल: उफनती नदियों के प्रचंड वेग के आगे कंक्रीट और लोहे के मजबूत पुल ताश के पत्तों की तरह टूटकर एक ही झटके में दो टुकड़ों में बह गए। जल समाधि में विलीन बस्तियां: सैकड़ों घर जमींदोज हो गए हैं, सड़कें बह चुकी हैं और पूरा जनजीवन पूरी तरह ठप हो चुका है। जब मौत बनकर उतरी नदियां: आंखों देखा खौफ पहाड़ों से उतरे इस 'जल-तांडव' ने इंसानी बस्तियों को संभलने का एक पल भी मौका नहीं दिया। जहां कभी चहल-पहल हुआ करती थी, वहां अब केवल गदला पानी, मलबा और चीखें बाकी हैं। कई इलाकों का संपर्क बाहरी दुनिया से पूरी तरह कट चुका है। "आंखों के सामने सेकंडों में पुल ढह गया और पानी सब कुछ बहा ले गया। ऐसा लग रहा था मानो साक्षात प्रलय आ गई हो!" > — प्रत्यक्षदर्शी युद्धस्तर पर बचाव कार्य जारी सेना, स्थानीय प्रशासन और राहत-बचाव दल जान की बाजी लगाकर पानी में फंसे लोगों को निकालने में जुटे हैं। हालांकि, लगातार हो रही बारिश और कटे हुए रास्तों के कारण राहत कार्यों में भारी रुकावटें आ रही हैं। प्रभावित इलाकों में हालात बेहद चिंताजनक बने हुए हैं।
    1
    नेपाल में कुदरत का महा-प्रलय: आसमान से बरसी तबाही, उफनती नदियों ने लील लिए 72 जीवन; चितवन बना श्मशान!
विशेष ग्राउंड रिपोर्ट: पहाड़ों से उतरा साक्षात 'काल'

नेपाल में कुदरत का महा-प्रलय: आसमान से बरसी तबाही, उफनती नदियों ने लील लिए 72 जीवन; चितवन बना श्मशान!
विशेष ग्राउंड रिपोर्ट: पहाड़ों से उतरा साक्षात 'काल'
काठमांडू / नई दिल्ली: कुदरत के रौद्र रूप और आसमानी आफत ने नेपाल की धरती पर ऐसी भयंकर तबाही मचाई है कि चारों तरफ सिर्फ चीख-पुकार, बर्बादी और लाशों का मंजर दिखाई दे रहा है। मूसलाधार बारिश और बेकाबू सैलाब ने हंसते-खेलते शहरों और बस्तियों को पलक झपकते ही खंडहर में तब्दील कर दिया। अब तक 72 बेगुनाहों की दर्दनाक मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि दर्जनों लोग अब भी मौत और जिंदगी के बीच सैलाब से जंग लड़ रहे हैं।
प्रमुख बिंदु: तबाही का खौफनाक मंजर
चितवन में महा-तांडव: अकेले चितवन जिले से अब तक 55 शव बरामद किए जा चुके हैं। प्रशासन के मुताबिक यह आंकड़ा और भी भयावह हो सकता है।
तिनके की तरह बहे विशालकाय पुल: उफनती नदियों के प्रचंड वेग के आगे कंक्रीट और लोहे के मजबूत पुल ताश के पत्तों की तरह टूटकर एक ही झटके में दो टुकड़ों में बह गए।
जल समाधि में विलीन बस्तियां: सैकड़ों घर जमींदोज हो गए हैं, सड़कें बह चुकी हैं और पूरा जनजीवन पूरी तरह ठप हो चुका है।
जब मौत बनकर उतरी नदियां: आंखों देखा खौफ
पहाड़ों से उतरे इस 'जल-तांडव' ने इंसानी बस्तियों को संभलने का एक पल भी मौका नहीं दिया। जहां कभी चहल-पहल हुआ करती थी, वहां अब केवल गदला पानी, मलबा और चीखें बाकी हैं। कई इलाकों का संपर्क बाहरी दुनिया से पूरी तरह कट चुका है।
"आंखों के सामने सेकंडों में पुल ढह गया और पानी सब कुछ बहा ले गया। ऐसा लग रहा था मानो साक्षात प्रलय आ गई हो!" > — प्रत्यक्षदर्शी
युद्धस्तर पर बचाव कार्य जारी
सेना, स्थानीय प्रशासन और राहत-बचाव दल जान की बाजी लगाकर पानी में फंसे लोगों को निकालने में जुटे हैं। हालांकि, लगातार हो रही बारिश और कटे हुए रास्तों के कारण राहत कार्यों में भारी रुकावटें आ रही हैं। प्रभावित इलाकों में हालात बेहद चिंताजनक बने हुए हैं।
    user_Ramsingh Meena
    Ramsingh Meena
    तालावारा, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.