*नॉर्थ जोन बैडमिंटन चैम्पियनशिप की तैयारियां अंतिम दौर में, भीलवाड़ा में जुटेंगे सात राज्यों के शटलर* 2 से 6 सितंबर तक फोरआर्म्स एकेडमी में होगा मुकाबला, राजस्थान की टीम 29 अगस्त और अन्य टीमें 1 सितंबर को पहुंचेंगी भीलवाड़ा में सजेगा बैडमिंटन का बड़ा मंच, महेन्द्र कुमारी खींची बने आयोजन समिति के सदस्य *भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल *नॉर्थ जोन बैडमिंटन चैम्पियनशिप की तैयारियां अंतिम दौर में, भीलवाड़ा में जुटेंगे सात राज्यों के शटलर* 2 से 6 सितंबर तक फोरआर्म्स एकेडमी में होगा मुकाबला, राजस्थान की टीम 29 अगस्त और अन्य टीमें 1 सितंबर को पहुंचेंगी भीलवाड़ा में सजेगा बैडमिंटन का बड़ा मंच, महेन्द्र कुमारी खींची बने आयोजन समिति के सदस्य *भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल शहर में पहली बार बड़े स्तर की इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता की तैयारियां तेज हो गई हैं। रैकेट और शटल की तेज रफ्तार के बीच भीलवाड़ा अगले माह राष्ट्रीय स्तर की बैडमिंटन प्रतिभाओं का गवाह बनेगा। शहर में 2 से 6 सितंबर तक आयोजित होने वाली योनेक्स सनराइज इंटर स्टेट नॉर्थ जोन बैडमिंटन चैम्पियनशिप को लेकर खेल जगत में उत्साह है। राजस्थान बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में जिला भीलवाड़ा बैडमिंटन संघ की मेजबानी में होने वाली इस प्रतियोगिता में सात राज्यों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन समिति के अध्यक्ष मुकेश खंडेलवाल के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। फोरआर्म्स बैडमिंटन एकेडमी, सांगानेर रोड पर आयोजन स्थल को प्रतियोगिता के अनुरूप तैयार किया जा रहा है। आयोजन समिति के सचिव अभिषेक शर्मा ने बताया कि अब तक सात राज्यों की प्रविष्टियां प्राप्त हो चुकी हैं। प्रतियोगिता स्थल पर टेंट लगाने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। महेन्द्र कुमार खींची को आयोजन समिति का पदाधिकारी बनाया गया है। अध्यक्ष मुकेश खंडेलवाल ने बताया कि राजस्थान की टीम के 29 अगस्त की शाम भीलवाड़ा पहुंचने की संभावना है, जबकि अन्य छह राज्यों की टीमें 1 सितंबर को शहर पहुंचेंगी। सभी टीमें फोरआर्म्स बैडमिंटन एकेडमी में अभ्यास करेंगी। प्रतियोगिता के मद्देनजर एकेडमी को तकनीकी मानकों के अनुरूप तैयार किया जा रहा है। राजस्थान बैडमिंटन संघ की ओर से प्रतियोगिता के लिए तकनीकी अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। भारतीय बैडमिंटन संघ ने महाराष्ट्र के विनय जोशी को मुख्य निर्णायक, उत्तर प्रदेश के अजीन्द्र राय को उप निर्णायक तथा गुजरात के निकुंज परमार को मैच कंट्रोलर नियुक्त किया है। आयोजन समिति प्रतियोगिता को सफल और व्यवस्थित बनाने के लिए विभिन्न स्तरों पर तैयारियों में जुटी है।

- ईद मिलादुन्नबी पर रक्तदान शिविर में 201 यूनिट रक्त संग्रहित मुबारक मंसूरी ने 39वीं बार रक्तदान कर दिया मानवता का संदेश विजयनगर/भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल ईद मिलादुन्नबी पर रक्तदान शिविर में 201 यूनिट रक्त संग्रहित मुबारक मंसूरी ने 39वीं बार रक्तदान कर दिया मानवता का संदेश विजयनगर/भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर आम मुस्लिम समाज विजयनगर के नवयुवकों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से बुधवार, 26 अगस्त को चंदा कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन, मस्जिद के पास रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मंसूरी वेलफेयर सोसाइटी, मोयला समाज विकास समिति एवं अलनूर फाउंडेशन विजयनगर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। शिविर में कुल 201 यूनिट रक्तदान हुआ। रक्त संग्रहण के लिए भीलवाड़ा ब्लड सेंटर एवं त्रिवेणी ब्लड सेंटर अजमेर की टीमें मौजूद रहीं। सुबह 8 बजे शुरू हुआ रक्तदान शिविर शाम 6 बजे तक चला। दोपहर 2 बजे तक ही 150 से अधिक यूनिट रक्त संग्रहित हो चुका था, जिसके बाद भी रक्तदाताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। 39वीं बार रक्तदान कर दिया मानवता का संदेश भीलवाड़ा जिले के मंसूरी समाज के जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता मुबारक मंसूरी (उपरेड़ा) ने शिविर में पहुंचकर 39वीं बार रक्तदान किया। इससे पूर्व वे भीलवाड़ा में इमाम हुसैन की शहादत के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में 38वीं बार रक्तदान कर चुके हैं। मुबारक मंसूरी ने कहा कि रक्तदान किसी जाति, धर्म या संप्रदाय तक सीमित नहीं है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान कर पीड़ित मानवता की सेवा में योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि रक्तदान के माध्यम से किसी जरूरतमंद का जीवन बचाया जा सकता है। हमें ‘जियो और जीने दो’ तथा ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना के साथ मानवता की सेवा करनी चाहिए। सामाजिक संगठनों ने निभाई अहम भूमिका शिविर को सफल बनाने में अलनूर फाउंडेशन के एडवोकेट अब्दुल मलिक, इलियास अंसारी, अनीस भाई, अमित भाई, संजय भाई, असलम भाई, अकरम मंसूरी, मुश्ताक भाई, महबूब आलम सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया। मोयला समाज की ओर से जिला सदर मेरुद्दीन, मुश्ताक अली, मीर, इकबाल, आजाद सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं मंसूरी वेलफेयर सोसाइटी के सदर बाबुद्दीन, शहजाद भाई, शरीफ भाई, सद्दीक मंसूरी सहित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया। समाज के जिम्मेदार लोगों में हाजी उमर साहब, मोहम्मद आरिफ, इंद्रा कॉलोनी सदर चांद जी, अब्दुल अलीम, सलीम मंसूरी, मुबारक रायला वाले, अब्दुल हन्नान, नौशाद, मोइन, जावेद तथा अजमेर से हाजी मोहम्मद सहित कई लोगों ने शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। रक्तदान शिविर में युवाओं सहित विभिन्न आयु वर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजकों ने रक्तदाताओं एवं सहयोग करने वाले सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार मानव सेवा के कार्यों को जारी रखने का संकल्प लिया।4
- बीलिया कला में पहली बार निकली कांवड़ यात्रा, पूरे गांव ने लिया भाग क्राईम न्यूज संपादक एवं राजस्थान धरा न्यूज संपादक कुमार प्रवीण सेन बीलिया कलां भीलवाड़ा। ग्राम सेवक कालू सेन ने बताया कि बीलिया कला गांव में पहली बार कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। कांवड़ यात्रा में पूरे गांव के श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। श्रद्धालु बनास नदी से जल भरकर कांवड़ के साथ पूरे गांव में भ्रमण करते हुए बनास नदी स्थित महादेव मंदिर पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस अवसर पर भगवान महादेव की विशेष पूजा-अर्चना कर पूरे गांव की सुख-समृद्धि एवं मंगलकामना के लिए प्रार्थना की गई। पूजा के बाद मालपुआ, खुर-पुड़ी सहित विभिन्न व्यंजनों का भोग लगाया गया और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। जर्जर मंदिर का हुआ कायाकल्प ग्राम सेवक कालू सेन ने बताया कि गांव में स्थित महादेव मंदिर लंबे समय से जर्जर अवस्था में था। राधेश्याम गुर्जर एवं कमलेश गुर्जर के मन में मंदिर के पुनर्निर्माण का विचार आया, जिसके बाद लाखों रुपये की लागत से मंदिर का जीर्णोद्धार एवं विकास कार्य करवाया गया। मंदिर परिसर में स्विमिंग पूल, बाउंड्री निर्माण के साथ पेड़-पौधे भी लगाए गए, जिससे परिसर का स्वरूप पूरी तरह बदल गया। मंदिर के कायाकल्प के बाद पहली बार बनास नदी से जल भरकर कांवड़ यात्रा निकाली गई। पूरे गांव में भ्रमण के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान महादेव का जलाभिषेक किया और धार्मिक आयोजन के साथ प्रसाद वितरण किया। कांवड़ यात्रा को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।3
- Post by श्याम कूमार वसीटा भीम आर्मी आईटी सेल जिला प्रभारी भीलवाड़ा1
- आगामी त्योहारों को लेकर फ्लैग मार्च निकाला, शांति और सौहार्दपूर्ण त्यौहार मनाने की अपील भीलवाड़ा में आगामी त्यौहारों को देखते हुए भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक सागर राणा के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च भीलवाड़ा के सिटी कंट्रोल रूम से शुरू हुआ जो शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए संवेदनशील इलाकों से होकर निकाला गया हैं। इस दौरान पुलिस ने शांति और सौहार्दपूर्ण त्यौहार मनाने की अपील की है। पुलिस अधीक्षक सागर राणा ने कहा कि कल बारावफात का कार्यक्रम है पूरे जिले भर में कई जगहों पर जुलूस निकाले जायँगे। इसको देखते हुए फ्लैग मार्च निकाला गया है। हमारा यही प्रयास है कि शांतिपूर्वक भीलवाड़ा में त्यौहार मनाया जाए इसको देखते हुए जुलूस के मार्ग का जायजा लिया गया है औऱ शहर के संवेदनशील इलाकों से फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है। आमजन से यही अपील है कि पिछली बार की तरह पिछले कुछ समय में सौहार्द के साथ सब ने मिलकर त्यौहार मनाया है इस तरह मेरी अपील है कि कल का त्योहार और आने वाले त्योहार के सीजन में शांति और सौहार्दपूर्ण त्योहार मनाए ताकि जिले की शांति व्यवस्था बनाए रहे। बाइट - सागर राणा , पुलिस अधीक्षक1
- Jaipur : निकाय चुनाव मार्गदर्शिका पुस्तक का विमोचन, बीजेपी प्रदेश कार्यालय में विमोचन, अध्यक्ष बीजेपी प्रदेश मदन राठौड़ ने किया विमोचन #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee1
- आसींद कस्बे में मुस्लिम भाइयों ने मनाया ईद मिलादुन्नबी का पर्व कस्बे में निकाला गया जुलूस ए मुहम्मदी1
- चित्तौड़गढ़ बस्सी विवाद पर SP धर्मेंद्र सिंह का बड़ा संदेश जिले वासियों से की अपील1
- आसींद में मुस्लिम भाइयों ने मनाया ईद मिलादुन्नबी का पर्व मुस्लिम भाइयों ने निकाला कस्बे में जुलूस मजहबी झांकिया रही आकर्षण का केंद्र पुलिस प्रशासन का रहा माकूल इंतजाम आसींद / आसींद कस्बे में आज मुस्लिम भाइयों ने इस्लाम धर्म के पैगम्बर ए इस्लाम हजरत मुहम्मद साहब का यौमे पैदाइश का मुकद्दश दिन ईद मिलादुन्नबी का पर्व बड़े ही हर्षौल्लास के साथ में मनाया गया वही जामा मस्जिद से मुस्लिम भाइयों द्वारा उनकी शान में नात शरीफ का तराना गुनगुनाते हुए विशाल जुलूस शुरू हुआ जो कस्बे के मुख्य मार्गो से होता हुआ दरगाह बगीची हजरत मुहम्मद अब्दुल कय्यूम शाह की दरगाह पर पहुंचा जहां पर मुस्लिम भाइयों ने सामूहिक रूप से सलातो सलाम पेशकर देश में अमन चैन भाई चारे की दुआ मांगी गई आसींद मंजूर 94138895961