Shuru
Apke Nagar Ki App…
मैट्रिक में सभी विषय पढ़ने के असली फायदे? 📚 | Why Study All Subjects in Class 10th? (2026) #shorts #fbviralpost2026シ #reelsvideoシ #BiharBoard2026 #reelsviralシ #newpost2026 #reelsviralシfb #viralreelsシ #viralshorts #viral #shorts
विज्ञान शिक्षण संस्थान मिश्रबत्तरहाँ
मैट्रिक में सभी विषय पढ़ने के असली फायदे? 📚 | Why Study All Subjects in Class 10th? (2026) #shorts #fbviralpost2026シ #reelsvideoシ #BiharBoard2026 #reelsviralシ #newpost2026 #reelsviralシfb #viralreelsシ #viralshorts #viral #shorts
More news from बिहार and nearby areas
- मैट्रिक में सभी विषय पढ़ने के असली फायदे? 📚 | Why Study All Subjects in Class 10th? (2026) #shorts #fbviralpost2026シ #reelsvideoシ #BiharBoard2026 #reelsviralシ #newpost2026 #reelsviralシfb #viralreelsシ #viralshorts #viral #shorts1
- गोपालगंज - मीरगंज शहर में सवारी बैठाने को लेकर दो टोटो चालकों के बीच हुए विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार, मामूली कहासुनी के बाद एक टोटो चालक ने दूसरे चालक पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान उचकागाँव थाना क्षेत्र के उजरा नारायण निवासी फईम अहमद के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया।1
- Post by RAJHANSH VERMA1
- ब्रेकिंग न्यूज : गोपालगंज में ड्यूटी पर जा रही एक महिला सिपाही पर चाकू से हमला किया गया। यह घटना नगर थाना क्षेत्र के जादोपुर रोड स्थित डीडीसी आवास के समीप हुई। हमले में महिला सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गर्ई। जिन्हें डलाज के लिए मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल महिला सिपाही की पहचान संध्या यादव के रूप में हई है, जो कोर्ट परिसर की सुरक्षा में तैनात हैं। बताया गया कि संध्या यादव अपने आवास से कोर्ट परिसर में ड्यूटी के लिए पैदल जा रही थीं। इसी दौरान एक युवक ने उन पर हमला कर दिया. जिससे उनके पेट और पीठ पर चोटें आर्ई और वह गिर गई। हमला करने के बाद आरोपी भागने लगा. जिसे यातायात पुलिस के जवानों ने मौके पर ही पकड़ लिया। पकड़े गए अभियुक्त के पास से एक चाकू भी बरामद किया गया हैं। पुलिस उससे हमले के कारणों को लेकर पूछताछ कर रही है। त्वरित कार्रवाई करते हए नगर थाना पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसकी पहचान नगर थाना क्षेत्र के सहदुल्लेपुर गांव निवासी हैदर अली के रूप में हुई है। पुलिस ने पीडित सिपाही का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शूरू कर दी है...1
- पश्चिम चंपारण जिले में आगामी ईद पर्व को लेकर बेतिया पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण, बेतिया के निर्देशानुसार अपराध नियंत्रण और आम लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी थानाओं द्वारा बैंकों और एटीएम के आसपास सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार, 18 मार्च को दोपहर करीब 3 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस बयान में बताया गया कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि पर नजर रखने के लिए पुलिस टीमों को विशेष रूप से सक्रिय किया गया है। बैंकों, एटीएम और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस लगातार गश्त कर रही है, साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच भी की जा रही है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और त्योहार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराना है। बेतिया पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।1
- नौतन प्रखण्ड क्षेत्र के भगवानपुर पंचायत में परिवार नियोजन पखवाड़ा का सफल आयोजन किया गया, जिसमें समुदाय को जागरूक करने से लेकर स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पिरामल फाउंडेशन के सुप्रभात सिंह, नंदिनी राय एवं शोभा पीटर ने किया, जबकि एएनएम प्रीति कुमारी, सीएचओ पंकज जी, आशा फैसिलिटेटर एवं आशा कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। पखवाड़ा के दौरान ग्राम चौपाल और सामुदायिक बैठकों के माध्यम से लोगों को “छोटा परिवार, सुखी परिवार” के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। आशा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर योग्य दंपत्तियों को माला-एन, छाया, अंतरा इंजेक्शन और कॉपर-टी जैसे परिवार नियोजन के साधनों की जानकारी दी। साथ ही कंडोम और ओसीपी का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में पुरुषों की सहभागिता बढ़ाने पर भी विशेष ध्यान दिया गया, जिससे परिवार नियोजन को साझा जिम्मेदारी के रूप में अपनाया जा सके। इसके अलावा, लोगों के बीच फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए संवाद और परामर्श सत्र आयोजित किए गए। स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध निःशुल्क सेवाओं की जानकारी देने के साथ योग्य दंपत्तियों का पंजीकरण और नियमित फॉलो-अप भी सुनिश्चित किया गया। यह अभियान समुदाय में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने में प्रभावी साबित हुआ।1
- गोपालगंज के चर्चित थावे दुर्गा मंदिर चोरीकांड में गिरफ्तार आरोपी इंजमामुल की तबीयत अचानक बिगड़ गई। चनावे जेल में बंद इंजमामुल को पहले सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना स्थित पीएमसीएच रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में पैर में लगी गोली के जख्म से लगातार खून बहने की शिकायत के बाद उसकी हालत बिगड़ी। फिलहाल पटना में डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है।1
- पश्चिम चंपारण जिले में आगामी ईद पर्व को लेकर बेतिया पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण, बेतिया के निर्देशानुसार अपराध नियंत्रण और आम लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी थानाओं द्वारा बैंकों और एटीएम के आसपास सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार, 18 मार्च को दोपहर करीब 3 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस बयान में बताया गया कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि पर नजर रखने के लिए पुलिस टीमों को विशेष रूप से सक्रिय किया गया है। बैंकों, एटीएम और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस लगातार गश्त कर रही है, साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच भी की जा रही है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और त्योहार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराना है। बेतिया पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।1
- मोबाइल रिचार्ज का 28 दिन वाला सिस्टम आज उपभोक्ताओं के लिए चिंता का विषय बन गया है। हर महीने की बजाय 28 दिन में ही प्लान खत्म होने से लोगों का खर्च बढ़ रहा है। टेलीकॉम कंपनियों की इस रणनीति पर अब सवाल उठने लगे हैं। आखिर कब तक उपभोक्ता इस अतिरिक्त बोझ को सहते रहेंगे1