मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का है सपना – हरिद्वार जनपद स्वच्छ हो अपना” संकल्प के तहत जनपद हरिद्वार में स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 11 मार्च 2026 से 26 मार्च 2026 तक “चकाचक शौचालय सफाई अभियान” संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत जनपद के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित सभी सार्वजनिक शौचालयों की साफ-सफाई, रख-रखाव तथा जनजागरूकता गतिविधियां संचालित की जाएंगी। अभियान का उद्देश्य जनपद में स्वच्छता के स्तर को बेहतर बनाना, नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना तथा राज्य में आने वाले पर्यटकों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना है। इस अभियान के दौरान “मेरा शौचालय, मेरा सम्मान” संदेश के माध्यम से जनभागीदारी को प्रोत्साहित किया जाएगा। नागरिकों से अपील की गई है कि वे स्वयं स्वच्छता अपनाते हुए दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने इस अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं जिसमें -नगर निगम हरिद्वार / रुड़की एवं शहरी विकास विभाग – नगर आयुक्त, नगर निगम हरिद्वार / रुड़की तथा समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं नगर पंचायत,चिकित्सा विभाग – मुख्य चिकित्साधिकारी, हरिद्वार, पंचायत राज विभाग (ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक शौचालय), जिला पंचायत राज अधिकारी एवं परियोजना प्रबंधक स्वजल, हरिद्वार,मण्डी परिसर – सचिव, मण्डी परिषद, हरिद्वार,औद्योगिक परिक्षेत्र,महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र,पेट्रोल पम्प / बाजार क्षेत्र जिला पूर्ति अधिकारी, हरिद्वार, होटल, धर्मशाला, शॉपिंग मॉल – जिला पर्यटन विकास अधिकारी, हरिद्वार,सिडकुल क्षेत्र – क्षेत्रीय प्रबंधक, सिडकुल, विद्यालय / स्कूल परिसर – मुख्य शिक्षाधिकारी, हरिद्वार, बैंकिंग संस्थान परिसर – अग्रणी बैंक अधिकारी, हरिद्वार, छावनी परिषद रुड़की क्षेत्र – मुख्य अधिशासी अधिकारी, कैन्टोन्मेंट बोर्ड रुड़की, राष्ट्रीय राजमार्ग / स्टेट हाईवे क्षेत्र – परियोजना निदेशक, राष्ट्रीय राजमार्ग इकाई रुड़की / नजीबाबाद तथा अधिशासी अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग, हरिद्वार, रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड परिसर – रेलवे प्रशासन / पुलिस अधीक्षक जीआरपी तथा सहायक महाप्रबंधक, उत्तराखण्ड परिवहन निगम हरिद्वार / रुड़की, बीएचईएल औद्योगिक क्षेत्र – नगर प्रशासक, बीएचईएल हरिद्वार, पीठ बाजार / हाट बाजार (ग्रामीण क्षेत्र) – अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत हरिद्वार, समस्त सुलभ शौचालय – प्रबंधक, सुलभ इंटरनेशनल द्वारा इस अभियान को सफाई बनाने की दिशा ने कार्य करवाया जायेगा। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि अभियान के दौरान किए गए स्वच्छता कार्यों की जीपीएस लोकेशन सहित पूर्व एवं पश्चात की फोटोग्राफ व्हाट्सएप नंबर 8273371714 पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, जिससे अभियान की प्रभावी मॉनिटरिंग की जा सके। उन्होंने जनपद के सभी नागरिकों से इस अभियान में सक्रिय सहभागिता कर हरिद्वार को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सहयोग देने की अपील की है।

- दिनांक 12.04.2026 को कोतवाली लक्सर के भोगपुर स्थित मंदिर में कार्य करने वाले राजवीर की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस टीम व फील्ड यूनिट टीम ने मौके पर मौजूद वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्रित किए तथा घटनास्थल का मुआयना किया। इस दौरान एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल द्वारा भी मौका मुआयना किया गया। प्रकरण के संबंध में कोतवाली लक्सर पर मु0अ0स0 313/2026 धारा 103(1) बी0एन0एस0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। इसके साथ ही घटनास्थल के पास ही स्थित अन्य मन्दिर से एम्पलीफायर चोरी करने के संबंध में मु0अ0स0- 314/26 धारा 303(2) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया। धार्मिक स्थल पर हत्या व चोरी के इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा CO लक्सर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम कर घटना के अनावरण व अज्ञात आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजने के सुस्पष्ट निर्देश जारी किए गए। पड़ताल में जुटी पुलिस टीम ने बारीकी से सभी सबूतों की पड़ताल करत हुए तकनीकी व मैनुअल पुलिसिंग की मदद से आस-पास के दो मन्दिरो में हुई घटना की कड़ी से कड़ी जोड़कर अलग-अलग क्षेत्र में मुखबिर तंत्र को एक्टिव किया तथा निरंतर प्रयासों के पश्चात दिनांक 14.04.2026 को भागने की फिराक में तैयार घटना के एक संभावित संदिग्ध को दबोचकर उसके कब्जे से हथोड़ी, पेचकस व मन्दिर से चोरी किये इन्वर्टर तथा एम्पलिफायर बरामद किए। *पूछताछ में हकीकत आयी सामने-* पकड़ में आए मेरठ निवासी संदिग्ध से पूछताछ में सामने आया कि वह पेशे पेशे से ड्राईवर है और शराब पीने का आदी है। दिनांक 11.04.26 के आरोपी अपने मुज्जफरनगर स्थित किराये के मकान से काम की तलाश में कनखल में ट्रेवल एजेंट के पास आया और शाम को भोगपुर में शिव मन्दिर के निकट रहने वाली अपनी मौसी के घर पर रुका। रात आरोपी शराब के नशे में चोरी छिपे पेचकस और हथोडा लेकर नजदीकी वाले मन्दिर में पहुंचा जहां मन्दिर का ताला तोड़ने के दौरान मन्दिर के बाहर खाट पर सोया बुजुर्ग जाग गया और चिल्लाकर आरोपी को पकडने लगा। बचने के गरज से आरोपी ने पहले बुजुर्ग व्यक्ति के सिर पर हथोड़े से वार कर उसे गंभीर रुप से घायल किया और फिर पहले मन्दिर के अन्दर से चढावे के करीब 200 रूपये और एक इनवेटर और फिर बगल वाले मन्दिर से एक एम्पलीफाईर चोरी कर ले गया। आरोपी ने ये भी बताया कि वह इसके बाद चोरी किया सामान वही आस-पास छुपाकर वापस चुपचाप अपनी मौसी के घर जा कर सो गया। सुबह जब चारों तरफ पुलिस की गतिविधिया व सतर्कता को दिखी तो वह डर के मारे बिना चोरी के सामान के सुबह मुजफ्फरनगर चला गया। कल वह उक्त सामान को लेने के लिए आज टांडा भागमल क्षेत्र में आया था जहाँ सामान के साथ पुलिस टीम के हत्थे चढ़ गया। बेहद कम समय में वास्तविकता को सामने लाकर ब्लाइन्ड हत्या का खुलासा कर हत्यारोपी को गिरफ्तार करने पर क्षेत्रीय जनता द्वारा एसएसपी नवनीत सिंह व हरिद्वार पुलिस की मेहनती कार्यशैली की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। *पंजीकृत मुकदमें-* 1-मु0अ0सं0-313/26 धारा 103(1)/ 309(6)/317(2) बी0एन0एस0 2-मु0अ0सं0-314/26 धारा 303(2)/ 317(2) बी0एन0एस0 *विवरण आरोपित-* विशाल चौधरी पुत्र परविन्दर कुमार निवासी अलमासपुर गली न0 02 कुंज विहार कालोनी थाना नई मंडी जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश उम्र 25 वर्ष *बरामदगी मु0अ0सं0 313/26-* 1-हत्या में इस्तेमाल हथोड़ी व पेचकस 2-मन्दिर से चोरी इन्वर्टर *बरामदगी मु0अ0सं0 314/26-* मन्दिर से चोरी किये गये एमप्लीफायर *पुलिस टीम-* 1-सीओ लक्सर देवेन्द्र सिंह नेगी 2-प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी 3-व0उ0नि0 नितिन चौहान 4-उ0नि0 यशवीर सिंह नेगी 5- हे0कानि0 रियाज अली 6-हे0कानि0 पंचम प्रकाश 7-हे0कानि0 विनोद कुमार 8-कानि0 गंगा सिंह 9-कानि0 ध्वजवीर सिंह 10- कानि0 वसीम SOG1
- हरिद्वार से विकास पाल की रिपोर्ट, खबर हरिद्वार के ग्राम रावली महदूद से हैं जहां बड़े धूमधाम से बनाई गई संविधान के रचयिता डॉ भीमराव अंबेडकर की 135वी जयंती, बाबा साहब डॉ. भीम राव अम्बेडकर एक ऐसी शख्सियत हैं जिन्होंने न केवल सदियों पुरानी अनेक रूढ़िवादी परम्पराओं को तोड़ने का साहस किया अपितु सामाजिक न्याय के ढांचे को मजबूती दी। सामाजिक बदलाव के जन आंदोलनों की कमान महिलाओं को सौंपकर उनकी शक्ति को शिक्षा और संघर्ष से जोड़ा और संवैधानिक अधिकारों की राह दिखाई। राष्ट्र के निर्माण में देश को शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और संघर्ष के मुद्दों पर चिंतन करने का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने जीवन में शिक्षा और संघर्ष के माध्यम से बड़ी- बड़ी चुनौतियों को हल किया। भारत मां के इस वीर सपूत को भारत सहित विश्वभर में सामाजिक न्याय के पैरोकार के रूप में याद किया जाता है। मुखिया अतिथि के रूप में पाहुंचे मनोज धनगर राजवीर चौहान मुल्क राज नितिन खुराना राजू खुराना विश्वास पुराना अमरदीप समस्त ग्रामवासियों का सहयोग रहा वाह पुलिस प्रशासन की मौजुदगी में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी का जन्मोत्सव मनाया गया10
- Post by Om tv haridwar1
- दो भाइयों के बीच बंटवारे का विवाद इतना बढ़ गया कि मामला लाठी-डंडों तक पहुंच गया… और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया… लेकिन अब हरिद्वार पुलिस ने इस मामले में सख्त एक्शन लिया है। SSP नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस ने इब्राहिमपुर पथरी लड़ाई मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है… जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। आपको बता दें कि इन तीनों आरोपियों पर एसएसपी हरिद्वार द्वारा ₹5000-₹5000 का इनाम भी घोषित किया गया था। “ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना पथरी पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है। हरिद्वार पुलिस का साफ संदेश है — जो भी शांति व्यवस्था भंग करेगा, उसका ठिकाना अब सिर्फ सलाखों के पीछे होगा। 👉 जनता से अपील — किसी भी विवाद को कानून के दायरे में रहकर सुलझाएं, हिंसा का रास्ता केवल मुश्किलें बढ़ाता है।1
- Post by इलेक्ट्रीशियन सर्विस हरिद्वार1
- अमेरिका के उप राष्ट्रपति ने कर दिया बड़ा ऐलान पाकिस्तान में हुई वार्ता रही बेनतीजा1
- The Aman Times 🔥 “हाउ इज द जोश?” — हाई सर! 🔥 देहरादून में वीवीआईपी कार्यक्रम के दौरान दून पुलिस का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। एसएसपी देहरादून की मोटिवेशनल ब्रीफिंग का असर साफ दिखा—नए रिक्रूट्स का जोश और अनुभवी पुलिसकर्मियों की समझ का बेहतरीन तालमेल रहा। 👮♂️ पहली बार ड्यूटी पर उतरे जवानों को प्रेरित किया गया, वहीं सीनियर कर्मियों को अनुभव का सही इस्तेमाल करने की सीख दी गई। ✅ नतीजा: पूरा वीवीआईपी कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न। 👏 एसएसपी ने सभी ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों को धन्यवाद और शुभकामनाएं दीं।1
- पुलिस महानिरीक्षक अग्निशमन एवं आपात सेवा उत्तराखंड देहरादून की आदेश की क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के निर्देश के पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं मुख्य अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व जनपद की सभी फायर स्टेशनों में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह के उपलक्ष्य में फायर स्टेशन परिसर पर परेड फ़ालिन कर सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक देहात एवं मुख्य अग्निशमन अधिकारी हरिद्वार द्वारा वर्ष 2025-26 मै ड्यूटी के दौरान अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए शहीद हुए फायर सर्विस अधिकारी/कर्मचारियों को श्रद्धांजलि देते हुए 2 मिनट का मौन रखा गया व पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया एवं उनके नाम पढ़कर सुनाया गया, तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं मुख्य अग्निशमन अधिकारी हरिद्वार ने फायर स्टेशन से वाहनों को हरी झंडा दिखाकर जनजागरुकता के लिए हरिद्वार शहर लेकर देहात क्षेत्र मे रैली निकाली गई क्षेत्र में फायर कर्मियों द्वारा लोगों को माइक अनाउंसमेंट पंपलेट वितरित किए गए व अग्निसुरक्षा संबंधी जागरूक अपील की गई की अग्नि सुरक्षा सप्ताह में स्वयं भी जागरूक रखें एवं अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करें जिससे कि आगजनी की घटनाओं से बचा जा सकेl अग्नि सुरक्षा सप्ताह 20 अप्रैल तक जनपद में जारी रहेगाl1