logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बहराइच बैराजों से छोड़ा गया 339450.00 क्यूसेक पानी निचले इलाकों के गांवों में भर रहा पानी, प्रशासन अलर्ट तराई में हो रही बारिश व बैराजों से पानी छोड़े जाने के बाद एल्गिन ब्रिज पर सरयू नदी खतरे के निशान को पार कर गई है। बैराजों से 339450.00 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज होने के बाद सरयू नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। निचले इलाकों के गांवों में पानी भर रहा है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाये हुये है। शुक्रवार सुबह शारदा बैराज से 172114, गिरजा बैराज से 159570 व सरयू बैराज से 7766 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद एल्गिन ब्रिज पर सरयू नदी का जलस्तर 106.26 मीटर पहुंच गया जो खतरे के निशान से ज्यादा है।

5 hrs ago
user_Pradeep
Pradeep
रिपोर्ट बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

बहराइच बैराजों से छोड़ा गया 339450.00 क्यूसेक पानी निचले इलाकों के गांवों में भर रहा पानी, प्रशासन अलर्ट तराई में हो रही बारिश व बैराजों से पानी छोड़े जाने के बाद एल्गिन ब्रिज पर सरयू नदी खतरे के निशान को पार कर गई है। बैराजों से 339450.00 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज होने के बाद सरयू नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। निचले इलाकों के गांवों में पानी भर रहा है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाये हुये है। शुक्रवार सुबह शारदा बैराज से 172114, गिरजा बैराज से 159570 व सरयू बैराज से 7766 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद एल्गिन ब्रिज पर सरयू नदी का जलस्तर 106.26 मीटर पहुंच गया जो खतरे के निशान से ज्यादा है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बहराइच। बिजली व्यवस्था के खिलाफ 4 दिन से चल रहा आमरण अनशन खत्म बहराइच। बिजली व्यवस्था के खिलाफ 4 दिन से चल रहा आमरण अनशन खत्म प्रशासन के आश्वासन के बाद युवाओं ने समाप्त किया अनशन एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने अनशन स्थल पर पहुंचकर की वार्ता विद्युत कटौती, लो-वोल्टेज और अनियमित आपूर्ति पर समाधान का भरोसा विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों से वार्ता के बाद शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव एसडीएम ने जूस पिलाकर अनशनकारियों का अनशन कराया समाप्त चार दिन तक अन्न-जल त्यागने से अनशनकारियों के स्वास्थ्य पर पड़ा असर किसान संगठनों ने भी आंदोलन को दिया था समर्थन प्रदर्शनकारियों की दो टूक—आश्वासन नहीं, जमीन पर चाहिए बिजली व्यवस्था में सुधार।
    1
    बहराइच। बिजली व्यवस्था के खिलाफ 4 दिन से चल रहा आमरण अनशन खत्म
बहराइच। बिजली व्यवस्था के खिलाफ 4 दिन से चल रहा आमरण अनशन खत्म
प्रशासन के आश्वासन के बाद युवाओं ने समाप्त किया अनशन
एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने अनशन स्थल पर पहुंचकर की वार्ता
विद्युत कटौती, लो-वोल्टेज और अनियमित आपूर्ति पर समाधान का भरोसा
विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों से वार्ता के बाद शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव
एसडीएम ने जूस पिलाकर अनशनकारियों का अनशन कराया समाप्त
चार दिन तक अन्न-जल त्यागने से अनशनकारियों के स्वास्थ्य पर पड़ा असर
किसान संगठनों ने भी आंदोलन को दिया था समर्थन
प्रदर्शनकारियों की दो टूक—आश्वासन नहीं, जमीन पर चाहिए बिजली व्यवस्था में सुधार।
    user_Mohit Nepali
    Mohit Nepali
    Local News Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • बहराइच: सरकारी स्कूल में बड़ा खतरा ⚠️ मासूम बच्चों की जान से खुला खिलवाड़! बहराइच के मोहम्मनगर गांव का सरकारी प्राथमिक विद्यालय। ​तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि निर्माणाधीन शौचालय का लिंटर काम पूरा होने से पहले ही बीच से टूट चुका है। यह भारी लिंटर कभी भी भरभरा कर नीचे गिर सकता है। यहां दिनभर छोटे-छोटे बच्चे खेलते हैं और मजदूर काम कर रहे हैं। ​अगर कोई बड़ा हादसा हुआ तो जिम्मेदारी किसकी होगी? स्कूल के प्रिंसिपल की या फिर जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) की? क्या विभाग किसी मासूम की जान जाने का इंतजार कर रहा है? ​वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि यह बहराइच प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंचे और इस जानलेवा ढांचे पर तुरंत एक्शन लिया जाए।
    1
    बहराइच: सरकारी स्कूल में बड़ा खतरा ⚠️ मासूम बच्चों की जान से खुला खिलवाड़!
बहराइच के मोहम्मनगर गांव का सरकारी प्राथमिक विद्यालय।
​तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि निर्माणाधीन शौचालय का लिंटर काम पूरा होने से पहले ही बीच से टूट चुका है। यह भारी लिंटर कभी भी भरभरा कर नीचे गिर सकता है। यहां दिनभर छोटे-छोटे बच्चे खेलते हैं और मजदूर काम कर रहे हैं।
​अगर कोई बड़ा हादसा हुआ तो जिम्मेदारी किसकी होगी? स्कूल के प्रिंसिपल की या फिर जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) की? क्या विभाग किसी मासूम की जान जाने का इंतजार कर रहा है?
​वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि यह बहराइच प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंचे और इस जानलेवा ढांचे पर तुरंत एक्शन लिया जाए।
    user_Aditya Soni
    Aditya Soni
    News Anchor बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • बहराइच से बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले में पहली बार 5 सितंबर को अधिवक्ता संसद का आयोजन होने जा रहा है। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने प्रेस वार्ता कर कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अधिवक्ता संसद में पूरे देवीपाटन मंडल से करीब तीन दर्जन पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में अधिवक्ता शामिल होंगे। इस अधिवक्ता संसद में अधिवक्ताओं के मौलिक अधिकारों की रक्षा, अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने, राजनीति में अधिवक्ताओं की भागीदारी बढ़ाने और उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाने समेत 5 सूत्रीय मांगों पर चर्चा होगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अवध बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एस. चंद्रा होंगे। अधिवक्ता संसद का आयोजन 5 सितंबर को कपूरथला ऑडिटोरियम में दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन बार एसोसिएशन के महामंत्री करेंगे, जबकि अध्यक्षता जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष राजेश शुक्ला करेंगे। अब देखना होगा कि अधिवक्ता संसद से उठने वाली इन पांच सूत्रीय मांगों पर सरकार और जिम्मेदार अधिकारियों का क्या रुख सामने आता है। बहराइच से बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले में पहली बार 5 सितंबर को अधिवक्ता संसद का आयोजन होने जा रहा है। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने प्रेस वार्ता कर कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अधिवक्ता संसद में पूरे देवीपाटन मंडल से करीब तीन दर्जन पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में अधिवक्ता शामिल होंगे। इस अधिवक्ता संसद में अधिवक्ताओं के मौलिक अधिकारों की रक्षा, अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने, राजनीति में अधिवक्ताओं की भागीदारी बढ़ाने और उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाने समेत 5 सूत्रीय मांगों पर चर्चा होगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अवध बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एस. चंद्रा होंगे। अधिवक्ता संसद का आयोजन 5 सितंबर को कपूरथला ऑडिटोरियम में दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन बार एसोसिएशन के महामंत्री करेंगे, जबकि अध्यक्षता जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष राजेश शुक्ला करेंगे। अब देखना होगा कि अधिवक्ता संसद से उठने वाली इन पांच सूत्रीय मांगों पर सरकार और जिम्मेदार अधिकारियों का क्या रुख सामने आता है।
    1
    बहराइच से बड़ी खबर सामने आ रही है।
जिले में पहली बार 5 सितंबर को अधिवक्ता संसद का आयोजन होने जा रहा है।
जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने प्रेस वार्ता कर कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अधिवक्ता संसद में पूरे देवीपाटन मंडल से करीब तीन दर्जन पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में अधिवक्ता शामिल होंगे।
इस अधिवक्ता संसद में अधिवक्ताओं के मौलिक अधिकारों की रक्षा, अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने, राजनीति में अधिवक्ताओं की भागीदारी बढ़ाने और उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाने समेत 5 सूत्रीय मांगों पर चर्चा होगी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अवध बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एस. चंद्रा होंगे।
अधिवक्ता संसद का आयोजन 5 सितंबर को कपूरथला ऑडिटोरियम में दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा।
कार्यक्रम का संचालन बार एसोसिएशन के महामंत्री करेंगे, जबकि अध्यक्षता जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष राजेश शुक्ला करेंगे।
अब देखना होगा कि अधिवक्ता संसद से उठने वाली इन पांच सूत्रीय मांगों पर सरकार और जिम्मेदार अधिकारियों का क्या रुख सामने आता है।
बहराइच से बड़ी खबर सामने आ रही है।
जिले में पहली बार 5 सितंबर को अधिवक्ता संसद का आयोजन होने जा रहा है।
जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने प्रेस वार्ता कर कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अधिवक्ता संसद में पूरे देवीपाटन मंडल से करीब तीन दर्जन पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में अधिवक्ता शामिल होंगे।
इस अधिवक्ता संसद में अधिवक्ताओं के मौलिक अधिकारों की रक्षा, अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने, राजनीति में अधिवक्ताओं की भागीदारी बढ़ाने और उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाने समेत 5 सूत्रीय मांगों पर चर्चा होगी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अवध बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एस. चंद्रा होंगे।
अधिवक्ता संसद का आयोजन 5 सितंबर को कपूरथला ऑडिटोरियम में दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा।
कार्यक्रम का संचालन बार एसोसिएशन के महामंत्री करेंगे, जबकि अध्यक्षता जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष राजेश शुक्ला करेंगे।
अब देखना होगा कि अधिवक्ता संसद से उठने वाली इन पांच सूत्रीय मांगों पर सरकार और जिम्मेदार अधिकारियों का क्या रुख सामने आता है।
    user_Jan express Live
    Jan express Live
    Local News Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • नन्हे कान्हा-राधा के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन, सेवेंथ डे पब्लिक स्कूल में हुआ मनमोहक आयोजन बाराबंकी जिले के लखपेड़ाबाग स्थित सेवेंथ डे पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी पर्व से पूर्व नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में पीजी, नर्सरी और केजी कक्षाओं के बच्चों ने कान्हा और राधा की वेशभूषा में पहुंचकर अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का ध्यान आकर्षित किया। रंग-बिरंगे परिधानों, मुकुट, बांसुरी और आकर्षक श्रृंगार में पहुंचे नन्हे बच्चों की मासूमियत और उत्साह ने सभी का मन मोह लिया। विद्यालय परिसर में कृष्ण और राधा के रूप में बच्चों की मनमोहक झलक देखने को मिली, जिससे पूरा माहौल उत्साह और उल्लास से भर गया। नर्सरी कक्षा की शिक्षिकाओं कल्याणी दुबे एवं शिवांगी द्विवेदी की कार्यक्रम में विशेष भूमिका रही। उन्होंने अपनी कक्षा के बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें कार्यक्रम के दौरान सहजता से प्रस्तुत होने और पूरे उत्साह के साथ भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या समीया अली ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को भारतीय संस्कृति और त्योहारों से जोड़ने के साथ उनकी प्रतिभा और आत्मविश्वास को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यालय के प्रबंधक फैज किदवई ने भी बच्चों के उत्साह की प्रशंसा करते हुए कहा कि विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दिया जाता है। कार्यक्रम के दौरान नन्हे कान्हा और राधा के रूप में पहुंचे बच्चों की मासूम अदाओं और उत्साह ने उपस्थित लोगों को खूब आकर्षित किया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने जन्माष्टमी के आगमन की खुशी को और भी खास और यादगार बना दिया।
    4
    नन्हे कान्हा-राधा के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन, सेवेंथ डे पब्लिक स्कूल में हुआ मनमोहक आयोजन
बाराबंकी जिले के लखपेड़ाबाग स्थित सेवेंथ डे पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी पर्व से पूर्व नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में पीजी, नर्सरी और केजी कक्षाओं के बच्चों ने कान्हा और राधा की वेशभूषा में पहुंचकर अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का ध्यान आकर्षित किया। रंग-बिरंगे परिधानों, मुकुट, बांसुरी और आकर्षक श्रृंगार में पहुंचे नन्हे बच्चों की मासूमियत और उत्साह ने सभी का मन मोह लिया। विद्यालय परिसर में कृष्ण और राधा के रूप में बच्चों की मनमोहक झलक देखने को मिली, जिससे पूरा माहौल उत्साह और उल्लास से भर गया। नर्सरी कक्षा की शिक्षिकाओं कल्याणी दुबे एवं शिवांगी द्विवेदी की कार्यक्रम में विशेष भूमिका रही। उन्होंने अपनी कक्षा के बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें कार्यक्रम के दौरान सहजता से प्रस्तुत होने और पूरे उत्साह के साथ भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या समीया अली ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को भारतीय संस्कृति और त्योहारों से जोड़ने के साथ उनकी प्रतिभा और आत्मविश्वास को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यालय के प्रबंधक फैज किदवई ने भी बच्चों के उत्साह की प्रशंसा करते हुए कहा कि विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दिया जाता है। कार्यक्रम के दौरान नन्हे कान्हा और राधा के रूप में पहुंचे बच्चों की मासूम अदाओं और उत्साह ने उपस्थित लोगों को खूब आकर्षित किया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने जन्माष्टमी के आगमन की खुशी को और भी खास और यादगार बना दिया।
    user_Sarfaraj Siddiqui Journalist
    Sarfaraj Siddiqui Journalist
    Computer service बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • गोंडा-बहराइच रेल मार्ग पर बदला ट्रेन का समय, छात्राओं की बढ़ी परेशानी 🚆 गोंडा-बहराइच रेल मार्ग पर बदला ट्रेन का समय, छात्राओं की बढ़ी परेशानी ट्रेन से पढ़ाई के लिए गोंडा जाने वाली छात्राओं ने बताई अपनी समस्याएं, पुराने समय पर ट्रेन ठहराव की मांग बहराइच। गोंडा-बहराइच रेल मार्ग पर ट्रेनों के समय में हुए परिवर्तन का असर अब रोजाना यात्रा करने वाले छात्र-छात्राओं पर भी दिखाई देने लगा है। ट्रेन से पढ़ाई के लिए गोंडा जाने वाली छात्राओं का कहना है कि ट्रेन के समय में बदलाव होने से उनकी पढ़ाई और रोजमर्रा की यात्रा प्रभावित हो रही है। छात्राओं ने अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि पहले जिस समय ट्रेन स्टेशन पर रुकती थी, उस समय के अनुसार उनकी पढ़ाई और आने-जाने की व्यवस्था बनी हुई थी। लेकिन समय-सारणी में बदलाव के बाद समय का तालमेल बिगड़ गया है। कई छात्राओं के लिए समय पर कॉलेज/कोचिंग पहुंचना और वापस घर लौटना मुश्किल हो रहा है। छात्राओं का कहना है कि रेल सेवा उनके लिए सिर्फ आवागमन का साधन नहीं, बल्कि शिक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण माध्यम है। ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों से बड़ी संख्या में छात्राएं ट्रेन के माध्यम से गोंडा जाकर पढ़ाई करती हैं। ऐसे में ट्रेन के समय में ऐसा बदलाव, जिससे छात्रों को परेशानी हो, उनके भविष्य पर भी असर डाल सकता है। 📢 जनता की प्रमुख मांगें क्षेत्र की जनता और यात्रियों ने रेलवे से मांग की है कि— 🔹 पूर्व में जिस समय ट्रेन का ठहराव होता था, उसी समय/व्यवस्था के अनुसार पुनः ठहराव सुनिश्चित किया जाए। 🔹 क्षेत्र की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए नई ट्रेन चलाने पर विचार किया जाए। 🔹 जिस इंटरसिटी ट्रेन का स्टॉपेज बंद कर दिया गया है, उसका ठहराव दोबारा बहाल किया जाए। 🔹 छात्राओं, छात्रों, व्यापारियों, नौकरीपेशा लोगों और आम यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन की समय-सारणी निर्धारित की जाए। यात्रियों का कहना है कि गोंडा-बहराइच रेल मार्ग क्षेत्र के हजारों लोगों के लिए जीवनरेखा जैसा है। बेहतर ट्रेन सुविधा से न केवल शिक्षा और रोजगार के अवसर आसान होंगे, बल्कि व्यापार और क्षेत्रीय विकास को भी गति मिलेगी। अब सवाल यह है कि क्या रेलवे प्रशासन छात्राओं और क्षेत्र की जनता की इस परेशानी को गंभीरता से लेते हुए पुराने समय पर ट्रेन का ठहराव बहाल करेगा? जनता को उम्मीद है कि रेलवे और प्रशासन इस मांग पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेकर छात्राओं सहित हजारों यात्रियों को राहत प्रदान करेगा। रिपोर्ट — HV TV NEWS संवाददाता — कमलेश कुमार #Bahraich #Gonda #Nanpara #BahraichNews #GondaNews #RailwayNews #TrainNews #TrainTimeTable #TrainStopage #Railway #StudentNews #StudentsProblem #छात्राओंकीआवाज #ट्रेनकाठहराव #ट्रेनकासमय #बहराइच #गोंडा #नानपारा #जनताकीआवाज #HVTVNEWS
    1
    गोंडा-बहराइच रेल मार्ग पर बदला ट्रेन का समय, छात्राओं की बढ़ी परेशानी

🚆 गोंडा-बहराइच रेल मार्ग पर बदला ट्रेन का समय, छात्राओं की बढ़ी परेशानी
ट्रेन से पढ़ाई के लिए गोंडा जाने वाली छात्राओं ने बताई अपनी समस्याएं, पुराने समय पर ट्रेन ठहराव की मांग
बहराइच। गोंडा-बहराइच रेल मार्ग पर ट्रेनों के समय में हुए परिवर्तन का असर अब रोजाना यात्रा करने वाले छात्र-छात्राओं पर भी दिखाई देने लगा है। ट्रेन से पढ़ाई के लिए गोंडा जाने वाली छात्राओं का कहना है कि ट्रेन के समय में बदलाव होने से उनकी पढ़ाई और रोजमर्रा की यात्रा प्रभावित हो रही है।
छात्राओं ने अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि पहले जिस समय ट्रेन स्टेशन पर रुकती थी, उस समय के अनुसार उनकी पढ़ाई और आने-जाने की व्यवस्था बनी हुई थी। लेकिन समय-सारणी में बदलाव के बाद समय का तालमेल बिगड़ गया है। कई छात्राओं के लिए समय पर कॉलेज/कोचिंग पहुंचना और वापस घर लौटना मुश्किल हो रहा है।
छात्राओं का कहना है कि रेल सेवा उनके लिए सिर्फ आवागमन का साधन नहीं, बल्कि शिक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण माध्यम है। ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों से बड़ी संख्या में छात्राएं ट्रेन के माध्यम से गोंडा जाकर पढ़ाई करती हैं। ऐसे में ट्रेन के समय में ऐसा बदलाव, जिससे छात्रों को परेशानी हो, उनके भविष्य पर भी असर डाल सकता है।
📢 जनता की प्रमुख मांगें
क्षेत्र की जनता और यात्रियों ने रेलवे से मांग की है कि—
🔹 पूर्व में जिस समय ट्रेन का ठहराव होता था, उसी समय/व्यवस्था के अनुसार पुनः ठहराव सुनिश्चित किया जाए।
🔹 क्षेत्र की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए नई ट्रेन चलाने पर विचार किया जाए।
🔹 जिस इंटरसिटी ट्रेन का स्टॉपेज बंद कर दिया गया है, उसका ठहराव दोबारा बहाल किया जाए।
🔹 छात्राओं, छात्रों, व्यापारियों, नौकरीपेशा लोगों और आम यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन की समय-सारणी निर्धारित की जाए।
यात्रियों का कहना है कि गोंडा-बहराइच रेल मार्ग क्षेत्र के हजारों लोगों के लिए जीवनरेखा जैसा है। बेहतर ट्रेन सुविधा से न केवल शिक्षा और रोजगार के अवसर आसान होंगे, बल्कि व्यापार और क्षेत्रीय विकास को भी गति मिलेगी।
अब सवाल यह है कि क्या रेलवे प्रशासन छात्राओं और क्षेत्र की जनता की इस परेशानी को गंभीरता से लेते हुए पुराने समय पर ट्रेन का ठहराव बहाल करेगा?
जनता को उम्मीद है कि रेलवे और प्रशासन इस मांग पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेकर छात्राओं सहित हजारों यात्रियों को राहत प्रदान करेगा।
रिपोर्ट — HV TV NEWS
संवाददाता — कमलेश कुमार
#Bahraich #Gonda #Nanpara #BahraichNews #GondaNews #RailwayNews #TrainNews #TrainTimeTable #TrainStopage #Railway #StudentNews #StudentsProblem #छात्राओंकीआवाज #ट्रेनकाठहराव #ट्रेनकासमय #बहराइच #गोंडा #नानपारा #जनताकीआवाज #HVTVNEWS
    user_Kamlesh Kumar
    Kamlesh Kumar
    Local News Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • Dehli क्या सवाल पुछना भी गुनाह है🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏 🙏🙏🙏🙏🙏
    1
    Dehli क्या सवाल पुछना भी गुनाह है🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
🙏🙏🙏🙏🙏
    user_सकील अहमद
    सकील अहमद
    Media company बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • बहराइच के रूपईडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मकनपुर में दो बच्चों की तालाब में डूबने से मौत। संवाददाता: वसीम अहमद | रूपईडीहा, बहराइच बहराइच के रूपईडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मकनपुर के नराजोत मजरे में गुरुवार दोपहर सिरकुंडा तालाब में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने करीब दो घंटे तक तालाब में तलाश अभियान चलाकर गोताखोरों के पहुंचने से पहले ही दोनों बच्चों के शव बाहर निकाल लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, सलारपुर-मालीपुर निवासी 14 वर्षीय संदीप वर्मा अपने ननिहाल शिवबढ़िया गांव आया हुआ था। गुरुवार करीब तीन बजे वह गांव के ही 12 वर्षीय दीपेंद्र सोनकर के साथ गांव के उत्तर दिशा में स्थित सिरकुंडा तालाब में नहाने गया था। नहाते समय दोनों गहरे पानी में चले गए और डूब गए। बच्चों के काफी देर तक बाहर नहीं आने पर ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग तालाब पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना देने के साथ ही तलाश शुरू कर दी। करीब शाम पांच बजे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों के शव तालाब से बाहर निकाल लिए। इसी बीच गोताखोरों की टीम भी मौके के लिए रवाना हो चुकी थी। मृतक दीपेंद्र सोनकर अपने माता-पिता का बड़ा बेटा था और गांव के विद्यालय में कक्षा सात का छात्र था। उसके पिता दिल्ली में मजदूरी करते हैं तथा परिवार में एक छोटा भाई भी है। वहीं संदीप वर्मा अपने परिवार की दो संतानों में छोटा बेटा था। वह सलारपुर गांव में कक्षा पांच में पढ़ता था। उसके पिता खेती के साथ मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। मृतक दीपेंद्र के चाचा रामकुमार सोनकर ने बताया कि दोनों बच्चे तालाब में नहाने गए थे और गहरे पानी में चले जाने से उनकी मौत हो गई। रूपईडीहा थाना प्रभारी हरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि दोनों बच्चों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    2
    बहराइच के रूपईडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मकनपुर में दो बच्चों की तालाब में डूबने से मौत।
संवाददाता: वसीम अहमद | रूपईडीहा, बहराइच
बहराइच के रूपईडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मकनपुर के नराजोत मजरे में गुरुवार दोपहर सिरकुंडा तालाब में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने करीब दो घंटे तक तालाब में तलाश अभियान चलाकर गोताखोरों के पहुंचने से पहले ही दोनों बच्चों के शव बाहर निकाल लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, सलारपुर-मालीपुर निवासी 14 वर्षीय संदीप वर्मा अपने ननिहाल शिवबढ़िया गांव आया हुआ था। गुरुवार करीब तीन बजे वह गांव के ही 12 वर्षीय दीपेंद्र सोनकर के साथ गांव के उत्तर दिशा में स्थित सिरकुंडा तालाब में नहाने गया था। नहाते समय दोनों गहरे पानी में चले गए और डूब गए।
बच्चों के काफी देर तक बाहर नहीं आने पर ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग तालाब पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना देने के साथ ही तलाश शुरू कर दी। करीब शाम पांच बजे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों के शव तालाब से बाहर निकाल लिए। इसी बीच गोताखोरों की टीम भी मौके के लिए रवाना हो चुकी थी।
मृतक दीपेंद्र सोनकर अपने माता-पिता का बड़ा बेटा था और गांव के विद्यालय में कक्षा सात का छात्र था। उसके पिता दिल्ली में मजदूरी करते हैं तथा परिवार में एक छोटा भाई भी है। वहीं संदीप वर्मा अपने परिवार की दो संतानों में छोटा बेटा था। वह सलारपुर गांव में कक्षा पांच में पढ़ता था। उसके पिता खेती के साथ मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं।
मृतक दीपेंद्र के चाचा रामकुमार सोनकर ने बताया कि दोनों बच्चे तालाब में नहाने गए थे और गहरे पानी में चले जाने से उनकी मौत हो गई।
रूपईडीहा थाना प्रभारी हरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि दोनों बच्चों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_Waseem ahmad press reporter
    Waseem ahmad press reporter
    Pharmacist Bahraich, Uttar Pradesh•
    21 hrs ago
  • नानपारा में श्रीकृष्ण-राधा रूप सज्जा कार्यक्रम का भव्य आयोजन, बच्चों ने बिखेरी मनमोहक छटा 🟠 HV TV BREAKING NEWS | बहराइच नानपारा में श्रीकृष्ण-राधा रूप सज्जा कार्यक्रम का भव्य आयोजन, बच्चों ने बिखेरी मनमोहक छटा नानपारा, बहराइच। आज दिनांक 3 सितंबर 2026 को रामनारायण मद्धेशिया सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, नानपारा में भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा रानी की प्रतिरूप सज्जा का भव्य एवं धार्मिक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के अरुण एवं उदयप्रभात वर्ग के सैकड़ों भैया-बहनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री विनय कुमार मिश्रा ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले भैया-बहनों को पुरस्कार एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा रानी के मस्तक पर तिलक-चंदन लगाकर पुष्प वर्षा की गई तथा विधिवत आरती कर सभी ने श्रद्धा एवं भक्ति के साथ भगवान का स्मरण किया। कार्यक्रम में विद्यालय के भैया-बहनों के साथ पहुंचे अभिभावकों एवं मातृशक्ति ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर रासलीला का आयोजन किया गया, जिसने पूरे कार्यक्रम को धार्मिक एवं सांस्कृतिक रंग से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम के अंत में आचार्य श्री हनुमान सिंह जी ने उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों एवं सभी सहभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं कार्यक्रम का सफल संचालन आचार्य श्री बैकुंठ नाथ अवस्थी जी द्वारा किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम से बच्चों में भारतीय संस्कृति, परंपरा एवं धार्मिक मूल्यों के प्रति उत्साह और जागरूकता का संदेश देखने को मिला। रिपोर्ट — कमलेश कुमार HV TV NEWS, बहराइच
    1
    नानपारा में श्रीकृष्ण-राधा रूप सज्जा कार्यक्रम का भव्य आयोजन, बच्चों ने बिखेरी मनमोहक छटा
🟠 HV TV BREAKING NEWS | बहराइच
नानपारा में श्रीकृष्ण-राधा रूप सज्जा कार्यक्रम का भव्य आयोजन, बच्चों ने बिखेरी मनमोहक छटा
नानपारा, बहराइच। आज दिनांक 3 सितंबर 2026 को रामनारायण मद्धेशिया सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, नानपारा में भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा रानी की प्रतिरूप सज्जा का भव्य एवं धार्मिक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के अरुण एवं उदयप्रभात वर्ग के सैकड़ों भैया-बहनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री विनय कुमार मिश्रा ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले भैया-बहनों को पुरस्कार एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा रानी के मस्तक पर तिलक-चंदन लगाकर पुष्प वर्षा की गई तथा विधिवत आरती कर सभी ने श्रद्धा एवं भक्ति के साथ भगवान का स्मरण किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के भैया-बहनों के साथ पहुंचे अभिभावकों एवं मातृशक्ति ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर रासलीला का आयोजन किया गया, जिसने पूरे कार्यक्रम को धार्मिक एवं सांस्कृतिक रंग से सराबोर कर दिया।
कार्यक्रम के अंत में आचार्य श्री हनुमान सिंह जी ने उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों एवं सभी सहभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं कार्यक्रम का सफल संचालन आचार्य श्री बैकुंठ नाथ अवस्थी जी द्वारा किया गया।
विद्यालय परिसर में आयोजित इस धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम से बच्चों में भारतीय संस्कृति, परंपरा एवं धार्मिक मूल्यों के प्रति उत्साह और जागरूकता का संदेश देखने को मिला।
रिपोर्ट — कमलेश कुमार
HV TV NEWS, बहराइच
    user_Kamlesh Kumar
    Kamlesh Kumar
    Local News Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • फेक वीडियो ऐसे लोग बना रहे है सही है या गलत आप लोग बताओ
    1
    फेक वीडियो ऐसे लोग बना रहे है सही है या गलत आप लोग बताओ
    user_Nadeem ahamad
    Nadeem ahamad
    Fruit Juice Vendor बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.